181141
रामगढ़ में कारगिल शहीद गुरदीप सिंह सोनी का 25वा शहीदी दिवस मनाया गया
Ramgarh,सांबा जिला के रामगढ़ में कारगिल शहीद गुरदीप सिंह सोनी का 25वा शहीदी दिवस मनाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जौनपुर के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास से बदली शिक्षा, बच्चों के भविष्य में नई रोशनी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की बदली तस्वीर, स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाओं से संवर रहा बच्चों का भविष्य पीएम श्री व परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिल रहीं बेहतर सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विभाग का जोर जिले के सरकारी विद्यालय अब आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं और शिक्षा विभाग की पहल से स्कूलों में पढ़ाई के तौर-तरीकों में बदलाव देखने को मिल रहा है। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा, निःशुल्क किताबें, कॉपियां और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाओं के साथ विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। एक समय था जब आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के लिए अभिभावक निजी विद्यालयों को प्राथमिकता देते थे, लेकिन अब जिले के पीएम श्री और अन्य परिषदीय विद्यालयों में भी बच्चों को कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई होने के कारण विद्यार्थियों की सीखने में रुचि बढ़ रही है। कंप्यूटर शिक्षा के जरिए बच्चे तकनीकी ज्ञान भी हासिल कर रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं से पढ़ाई हो रही आसान विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा रहे विद्यार्थियों का कहना है कि अब उन्हें अपने स्कूल में ही आधुनिक तरीके से पढ़ने का अवसर मिल रहा है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विषयों को समझना आसान हो रहा है, जबकि कंप्यूटर की शिक्षा से तकनीक के प्रति उनकी जानकारी बढ़ रही है। विद्यार्थियों ने सरकारी विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार पर खुशी जताते हुए सरकार और शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विभाग का ध्यान जिला के नेतृत्व में सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है। विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता, स्वच्छता, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का उद्देश्य बच्चों को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे बेहतर ढंग से पढ़ाई कर अपनी प्रतिभा को निखार सकें। पेयजल से लेकर दिव्यांग शौचालय तक की सुविधाएं विद्यालय के परिसर में स्मार्ट क्लास के साथ बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शौचालय, आरओ से शुद्ध पेयजल और इनवर्टर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल-बेंच की व्यवस्था भी की गई है। इन सुविधाओं से बच्चों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिल रहा है। विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन और नियमित शिक्षण गतिविधियों को भी महत्व दिया जा रहा है। शिक्षकों का मानना है कि बुनियादी सुविधाओं के साथ आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध होने से बच्चों की पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। सरकारी स्कूलों के प्रति बढ़ रहा अभिभावकों का विश्वास सरकारी विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार से अभिभावकों के बीच इन स्कूलों को लेकर भरोसा मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री, डिजिटल पढ़ाई और कंप्यूटर शिक्षा जैसी व्यवस्थाएं विद्यार्थियों को सीखने के बेहतर अवसर प्रदान कर रही हैं। साथ ही स्वच्छता, मध्याह्न भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देकर विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने का प्रयास जारी है। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने। प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले, ताकि वह अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सके। जौनपुर के सरकारी विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार इसी लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।0
0
Report
श्रद्धा दुबे की तलाश भारत-नेपाल सीमा तक, CCTV से सुराग जुटाने का प्रयास
Maharajganj, Uttar Pradesh:लखनऊ के हाई प्रोफाइल शिवा शर्मा प्रकरण में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश अब भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गई है। महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर कस्बे में लखनऊ की क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम पहुंची। यहां पुलिस दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि श्रद्धा दुबे की संभावित गतिविधियों और आवागमन से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें। सोमवार को भारत-नेपाल सीमा के करीब स्थित इस कस्बे में टीम ने दुकानों और आसपास के स्थानों पर लगे CCTV फुटेज की जांच की ताकि श्रद्धा दुबे की संभावित गतिविधियों से जुड़ा कोई सुराग कैद हो या नहीं। दुकानदारों से यह पूछताछ की गई कि क्या बुर्के में कोई महिला नेपाल से भारत में प्रवेश कर सकती है। लखनऊ के शिवा शर्मा प्रकरण में श्रद्धा दुबे का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच और एसओजी सीमावर्ती क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने में लगी है। भगवानपुर बॉर्डर पर पहुंची टीम ने दुकानदारों से बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज खंगालना जारी रखा है। अधिकारियों के अनुसार अब तक अहम सुराग नहीं मिले हैं, पर पड़ताल चल रही है। अलर्ट के मद्देनजर भगवानपुर बॉर्डर पर नेपाल से आ-जा रहे हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है और भारत प्रवेश के लिए सत्यापन किया जा रहा है।0
0
Report
कोटा: चेतन गुर्जर का WT मामला चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:कोटा - चेतन गुर्जर का WT0
0
Report
Advertisement
समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में यात्री का शव, चक्रधरपुर स्टेशन पर हड़कंप
Chaibasa, Jharkhand:समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, चक्रधरपुर स्टेशन पर मचा हड़कंप एस-7 कोच के बंद टॉयलेट में मिला शव, रेलवे अस्पताल की चिकित्सक ने की मौत की पुष्टि; मृतक की पहचान में जुटी जीआरपी चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मुंबई–शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के टॉयलेट में एक यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यात्री का शव गमछे के सहारे फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12151 के स्लीपर कोच संख्या एस-7 के टॉयलेट का दरवाजा काफी देर से बंद था। टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए परेशान यात्रियों ने जब दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद यात्रियों ने अंदर झांककर देखा, जहां एक व्यक्ति दिखाई दिया। अनहोनी की आशंका पर यात्रियों ने ट्रेन में मौजूद टीटीई को सूचना दी। टीटीई से जानकारी मिलने के बाद रेल मंडल के कंट्रोल रूम ने संबंधित विभागों को अलर्ट किया। ट्रेन के चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने टॉयलेट का दरवाजा खोलवाया। अंदर एक व्यक्ति गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। स्टेशन मास्टर और अन्य रेलकर्मियों की मदद से शव को नीचे उतारकर प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर रखा गया। रेलवे अस्पताल से पहुंचीं चिकित्सक डॉ. रश्मि ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यात्री अकेले सफर कर रहा था। वह किस स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था और उसे कहां जाना था, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। मौत की परिस्थितियों की जांच बंद टॉयलेट में शव मिलने से यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। मौत आत्महत्या के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य परिस्थिति थी, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.0
0
Report
60 साल पुरानी तहसील इमारत जर्जर, नई बिल्डिंग को लेकर प्रशासन पर सवाल
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी तहसील कार्यालय की करीब 60 साल पुरानी इमारत जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। छत और दीवारों की खराब स्थिति के चलते यहां कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद अधिकारी और कर्मचारी इसी भवन में बैठकर कामकाज करने को मजबूर हैं। तहसील में राजस्व संबंधी कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और आमजन भी पहुंचते हैं। ऐसे में खतरा केवल कर्मचारियों तक नहीं, बल्कि यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायतें उठने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने और मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता किए जाने के आरोप हैं। करीब छह दशक पुरानी इमारत की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब नई बिल्डिंग की जरूरत महसूस की जा रही है। सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे से पहले भवन की तकनीकी जांच करवाकर ठोस कदम उठाएंगे या फिर प्रशासन किसी अनहोनी के बाद ही जागेगा?0
0
Report
टिब्बी में कांग्रेस पंचायत चुनाव संवाद: निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट, भाजपा पर निशाना
Hanumangarh, Rajasthan:टिब्बी में कांग्रेस का पंचायत चुनाव संवाद, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर जोर हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी के अग्रवाल पैलेस में पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस का संगठन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने भाजपा सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों की अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रवीण जैन ने कहा कि टिकट वितरण में निष्ठावान, समर्पित और मजबूत कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, नगरपालिका अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हरनेक सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत: ट्रक चालक फरार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय कांस्टेबल अर्जुन गौड़ के रूप में हुई है। वह बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के निवासी थे और वर्तमान में झंगहा थाने में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अर्जुन गौड़ चौरी चौरा क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी कार्यालय से सरकारी कागजात लेकर झंगहा थाने जा रहे थे। इसी दौरान दुबियारी पुल के पास देवीपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अर्जुन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिपाही को तत्काल इलाज के लिए एम्स गोरखपुर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कांस्टेबल अर्जुन गौड़ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी और दो बच्चे चौरी चौरा थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। परिवार के लिए यह हादसा बड़ा दुख बनकर सामने आया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सिपाही की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एम्स अस्पताल पहुंचे। देर रात तक अधिकारी अस्पताल में मौजूद परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। कर्तव्य निभाते हुए सरकारी कागजात लेकर थाने जा रहे एक पुलिसकर्मी की असमय मौत से विभाग में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच के अनुसार होगी।0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार हादसा: बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दिखा तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार XUV कार ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, टक्कर मारने के बाद कार छोड़कर मौके से फरार हुआ चालक, म्रतक युवक की पहचान राकेश धानुक निवासी शंकरपुर थाना कुठौंद के रूप में हुई, कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया स्टेट हाईवे स्थित शंकरपुर का हादसा।0
0
Report
25 साल बाद बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी, 18–21 अक्टूबर 2026 को मुकाबला
Bilaspur, Chhattisgarh:स्टोरी आइडिया अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट। स्लग- 25 साल बाद बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी का रोमांच, 18 से 21 अक्टूबर तक हिमाचल और मुंबई के बीच होगा मुकाबला, एचपीसीए ने मैच के आयोजन को लेकर पूरी की तैयारियां, डीसी राहुल कुमार ने लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रहने का दिया जाएगा संदेश। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमों के बीच 18 से 21 अक्टूबर, 2026 तक खेले जाने वाले इस चार दिवसीय मुकाबले की तैयारियों का उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने लुहणू क्रिकेट ग्राउंड पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैच के सफल आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2001 के बाद लगभग 25 वर्षों के अंतराल पर बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी मुकाबले का आयोजन होना जिले के लिए गौरव का विषय है। इस प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और स्थानीय खेल प्रेमियों को उच्च स्तर के क्रिकेट का रोमांच देखने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और मुंबई की दोनों टीमों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों, युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में लुहणू क्रिकेट ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठित मुकाबलों से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों की तकनीक, खेल भावना और प्रदर्शन को करीब से देखने तथा उनसे सीखने का अवसर मिलता है, जिससे वे अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘से नो टू ड्रग्स’ के संदेश के साथ युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच यह चार दिवसीय मुकाबला प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। बता दें कि रणजी मैच के दौरान हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई टीम के 16 सदस्यों में सिद्धेश लाड (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, मुशीर खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमले शामिल है।0
0
Report
Advertisement
सSingरौली में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, पिता फांसी पर लटका
Singrauli, Madhya Pradesh:सSingरौली में 8 साल की मासूम से दरिंदगी के गंभीर आरोप... पिता पर दुष्कर्म और सौतेली मां पर गर्म चिमटे से जलाने का आरोप... जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मासूम का इलाज जारी... आरोपी पिता का जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव... सौतेली मां फरार, पुलिस कर रही तलाश... बच्ची के बयान और मेडिकल रिपोर्ट को लेकर पुलिस की जांच जारी... बाल कल्याण समिति की निगरानी में मासूम, बेहतर इलाज पर जोर...0
0
Report
ब्रजेश पाठक बोले: कांग्रेस यूपी में जमीन नहीं, देश विरोधी प्रदर्शन कर रही
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "कांग्रेस पार्टी अच्छी तरह से समझती है कि उसकी उत्तर प्रदेश में कोई भी जमीन नहीं है। देश के अधिकांश भागों में कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। जिस ढंग से वो देश विरोधी तत्वों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उससे स्पष्ट है कि सत्ता की भूख उन्हें सोने नहीं दे रही है...देश के आम नागरिक चाहते हैं कि देश में शांति व्यवस्था बनी रहे...कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को गर्त में झोंकने का काम किया..."0
0
Report
रवनीत बिट्टू ने वीडियो जारी कर भाईचारा बनाए रखने की अपील की
Noida, Uttar Pradesh:रवनीत बिट्टू ने वीडियो जारी किया वीडियो जारी कर के भाईचारा ना बिगड़ने की अपील की0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, शीशे टूटे
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. दिल्ली से जोधपुर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कल रात गुरुग्राम के पास अज्ञात लोगों ने किया पथराव पथराव में ट्रेन के शीशे टूटे, क्षतिग्रस्त शीशों पर टेप लगाई घटना से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पथराव करने वालों की पहचान को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
चोटिया स्टैंड पर जाम बनना जारी, राहगीर परेशान, प्रशासन से समाधान की मांग
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहरोड़ मार्ग पर चोटिया स्ट Stand पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। रोजाना वाहनों की आवाजाही बाधित होने से सड़क के दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग जाती है। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे रूट की बसों में सवार यात्री भी काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। चोटिया स्ट Stand पर क्रेशर जोन और पवाला राजपूत की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन सड़क पर घूमते समय पूरी सड़क घेर लेते हैं। इससे सामने से आने वाले वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती और जाम लग जाता है। दूसरी ओर सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण होने से वाहन मरम्मत करने वाले मिस्त्री सड़क पर ही वाहन खड़े करवाकर काम करते हैं। इससे सड़क पर आवागमन के लिए जगह कम पड़ जाती है और जाम की समस्या बढ़ जाती है। कल शाम और आज सुबह भी यही स्थिति बनी रही। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क पर मरम्मत कार्य के कारण यहां आए दिन वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों के अनुसार, जाम की सूचना सरुण्ड पुलिस थाने में देने के बावजूद पुलिस देर तक मौके पर नहीं पहुंचती है। ऐसे में राहगीर और वाहन चालक जाम में फंसे रहे। लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने और सड़क पर वाहन खड़े करवाकर मरम्मत करने पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिल सके।0
0
Report
चुनाव आयोग के दो बड़े कदम, राजनाथ सिंह पर विपक्षी बयानबाजी पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow(UP): Om Prakash Rajbhar (UP Minister) On Two Major Steps By The Election Commission / Defence Minister Rajnath Singh Pc / Sudhanshu Trivedi/ Owaisi Targets Elon Musk उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "CJP ने छात्रों के परीक्षा लीक को लेकर प्रदर्शन शुरू किया और अब वो नेतागिरी करने लगे हैं। उन्होंने भीड़ देख ली तो उन्हें लगा कि वो नेतागिरी कर लेंगे और वो जब नेतागिरी में उतरे तो भीड़ अपनी-अपनी जगह चली गई।" Two Major Steps By The Election Commission ये निश्चित है चुनाव आयोग समय समय पर वोट बढ़ाने का वोट छूटे हुए वोट को बढ़ाने के लिए जो ये लोग हल्ला गुल्ला करते हैं, विपक्ष के लोग इनको जा करके बूथ पर अपना देखना चाहिए। झूठा एक से लेके पन्ना जो दिखाते हैं वी पी सिंह जी की तरह, ये हुआ, ये हुआ, वो हुआ, लेकिन सही सही बात है कि बूथ पर चुनाव आयोग हमेशा एस आई आर हुआ तब भी हर बूथ पर बी एल ओ भेजा, लंबे समय तक काम चला और इन लोगों ने भी अपना बी एल ओ नियुक्त किया। ये लोग झूठा प्रोपोगंडा फैला रहे थे राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस बांग्लादेश जैसी सत्ता परिवर्तन की छाल रखती है के सवाल पर राजनाथ जी सही कह रहे हैं। ये लोग हर समय अनरगल बयानबाजी देते रहते हैं। अब संवैधानिक संस्थाओं पर अनरगल बयान देना ये सब क्या तौर तरीका है इन लोगों का? जो कह रहे हैं वो सही कह रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
