Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
182144
Chenab Valley में Maha Shivratri धार्मिक उत्साह और सुरक्षा के बीच मनाई गई
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 15, 2026 10:01:57
Ramban,
Maha Shivratri Celebrated with Religious Fervour across Chenab Valley Slug-1502ZS_RBN_SHIVRATRI_R By Raja Rehber Jamal Location-Ramban Anchor: Like other parts of the Union Territory of Jammu and Kashmir, people in Chenab Valley celebrated the festival of Maha Shivratri with great enthusiasm and deep religious fervour on Sunday, amid tight security arrangements. The mega celebrations were held at Gupt Ganga Temple Bhaderwah, Shiv Temple Doda, Radha Krishna Temple Banihal, Shiv Temple Ramban and Gouri Shanker Temple Kishtwar. In Banihal, a religious function was organized at the Radha Krishna Temple in Banihal, where devotees participated in special prayers and langar. People from different age groups—including children, youth, and elders—thronged the temple to pay obeisance to Lord Shiva and to offer water and milk on the holy Shivling. A large number of people from outside the Union Territory, including employees of the Northern Railway, also took part in the celebrations, adding to the festive spirit. The President of the Mandir Committee Banihal expressed heartfelt gratitude to the Administration, particularly Sub-Divisional Magistrate Banihal, for making excellent arrangements for the smooth and peaceful celebration of Maha Shivratri in the area. He also thanked various line departments for their coordinated efforts and support, including the Police, Jal Shakti Department, Power Development Department (PDD), Health Department, and other concerned agencies, for ensuring proper security, water supply, electricity, medical facilities, and overall management during the festival. Security arrangements were beefed up across Chenab Valley to ensure the smooth and peaceful conduct of the festival in all three districts of Chenab Valley including Doda, Ramban and Kishtwar. Regards Raja Rehber Jamal Chenab Valley Email: rehberjamal12@gmail.com, rehberjamal12@rediffmail.com Mob-: 8803163150, 7006027038, 7051440613
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 15, 2026 11:42:26
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के सहपऊ क्षेत्र के रसगवां गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव पर गंगाजल चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। गांव निवासी मुकेश कुमार ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, रविवार सुबह वह गंगा के कछला घाट से डाक कावड़ लेकर आए थे। सुबह करीब 10 बजे वह अपने परिजनों के साथ गांव के बगीचे में स्थित शिव मंदिर में भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाने गए थे। इसी दौरान गांव के छह युवक वहां पहुंचे और मुकेश से कहा कि वे पहले जलाभिषेक करेंगे, क्योंकि वे ठाकुर जाति के हैं और मुकेश बघेल जाति का है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ठाकुर जाति के लोग पहले भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करेंगे।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने आईं मुकेश की भाभी, भतीजा गौरव और मां के साथ भी युवकों ने मारपीट की। इस घटना में मुकेश, उनकी भाभी, भतीजा गौरव और मां घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी हुई है।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Feb 15, 2026 11:33:49
Nalhar, Haryana:सोहना-तावडू महारैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गुरुग्राम के क्षेत्र में शामिल करने की मांग सामने आई। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 47 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत की 16 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, 21 करोड़ 70 लाख 80 हजार रुपये की लागत के 11 कार्यों का उद्घाटन, और 25 करोड़ 51 लाख 58 हजार रुपये की लागत के 5 कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं आम जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम हैं। 11 वर्षों के विकास कार्य के बारे में कहा गया कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने क्षेत्र में 62 घोषणाएं कीं, जिनमें से 49 पूरी हो चुकी हैं और 13 पर कार्य जारी है; लगभग 1555 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा गया कि उनके शासनकाल में 10 वर्षों में केवल 222 करोड़ रुपये खर्च हुए और वह भ्रष्टाचार में चले जाते थे। महारैली राजनीतिक और विकास दोनों दृष्टि से अहम मानी जा रही है, खासकर तावड़ू को गुरुग्राम में शामिल करने की मांग को लेकर आने वाले समय में चर्चा तेज रहने की संभावना है।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 15, 2026 11:33:21
Jaipur, Rajasthan:टेबलेट-लैपटॉप, साइकिल और यूनिफॉर्म वितरण योजनाओं में ई-वाउचर एवं डीबीटी से विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ ‘स्कूल टू वर्क’, ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ के नवाचारों से व्यावसायिक एवं समावेशी शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान - वर्ष 2024-25 में ड्रॉप आउट रेट प्राथमिक स्तर के लिए 7.6 से घटकर 3.6 एवं माध्यमिक स्तर के लिए 11.1 से घटकर 7.7 हुई - बजट 2026-27 में प्रारम्भिक शिक्षा के लिए 21 हजार 646 करोड़ रुपये एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए 19 हजार 473 करोड़ रुपये का प्रावधान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में शिक्षा के परिदृश्य में बड़ा बदलाव आ रहा है। प्रदेश में ड्रॉप आउट रेट में उल्लेखनीय कमी सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शुमार हुई है। आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में संक्रमण दर वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में 82.6 से बढ़कर 88.2 एवं प्राथमिक से उच्च प्राथमिक में 90.7 से बढ़कर 93.8 हुई। वहीं, ड्रॉप आउट रेट प्राथमिक स्तर के लिए 7.6 से घटकर 3.6, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 6.8 से घटकर 3.6 एवं माध्यमिक स्तर के लिए 11.1 से घटकर 7.7 रह गई। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण स्थापित किए जाने की कड़ी में बजट वर्ष 2026-27 में प्रारम्भिक शिक्षा के लिए 21 हजार 646 करोड़ रुपये से अधिक तथा माध्यमिक शिक्षा के लिए 19 हजार 473 करोड़ रुपये से अधिक के प्रावधान किए गए हैं। इसके अन्तर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रारम्भिक शिक्षा में 13 हजार 767 करोड़ रुपये से अधिक तथा माध्यमिक शिक्षा में 2 हजार 821 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय प्रस्तावित है। इसके अलावा आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों को शिक्षण शुल्क पुनर्भरण के लिए 1 हजार 250 करोड़ रुपये तथा पीएमश्री योजना के लिए 434 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। निःशुल्क यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी, 250 करोड़ रुपये का प्रावधान विद्यार्थियों के लिए टेबलेट/लैपटॉप, साइकिल और यूनिफॉर्म वितरण जैसी योजनाओं को समयबद्ध एवं अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बजट में डीबीटी एवं ई-वाउचर की घोषणा की गई है। इसके तहत कक्षा 8, 10 और 12 के चयनित मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट या लैपटॉप खरीदने के लिए ई-वाउचर के माध्यम से 20 हजार रुपये तक की सहायता एवं आगामी वर्ष 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल हेतु ई-वाउचर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अन्तर्गत लगभग 3.90 लाख बालिकाओं को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त, बजट में कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी करने की घोषणा करते हुए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 80 लाख विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित केन्द्रीय पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में लगभग 80 लाख विद्यार्थियों को 4 करोड़ से अधिक पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया है। बजट वर्ष 2026-27 में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 150 करोड़ रुपये एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए 90 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बाइट दीया कुमारी उपमुख्यमंत्री कृपया दीया कुमारी के बजट भाषण से लीजिये। इस बार बजट में भजनलाल सरकार ने 400 विद्यालयों का सीएम राइज विद्यालयों में क्रमोन्नयन का एलान किया है, इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। रोजगारपरक शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में आगामी सत्र में 500 अतिरिक्त विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए बजट 2026-27 में 51 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक जिले में व्यावसायिक शिक्षा के लिए ‘स्कूल टू वर्क’ कार्यक्रम, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के बच्चों के लिए ‘स्कूल ऑन व्हील्स’, जयपुर और जोधपुर में विज्ञान एवं तकनीकी विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए स्पेस गैलरी तथा एक हजार विद्यालयों में एआई आधारित पर्सनलाइज्ड लर्निंग लैब्स की स्थापना की भी इस बजट में पहल की गई है। वीओ बहरहाल, शिक्षा के क्षेत्र में भजनलाल सरकार के नवाचारों की गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ रही है। शिक्षा के परिदृश्य में बड़ा बदलाव आया है। शिक्षा संबंधी संकेतकों में हुए उल्लेखनीय सुधार इस बात की गवाही दे रहे हैं कि ये सरकार गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं नवाचार आधारित शिक्षा के बढ़ावे के लिए कहीं कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इस बार के बजट से शिक्षा के क्षेत्र में हर तरफ खुशी का माहौल है बाबूलाल धायल जी मीडिया जयपुर
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 15, 2026 11:32:20
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- महाशिवरात्रि पर श्रद्धा का सैलाब, भोई समाज ने धूमधाम से निकाली भगवान शिव की शोभायात्रा एंकर इंट्रो- वागड़ अंचल के डूंगरपुर जिले में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही जिले के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है, जहां हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। इधर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय पर भोई समाज की ओर से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। बॉडी- शोभायात्रा शहर के भोइवाड़ा स्थित शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई गेप सागर झील की पाल पर पहुंचकर संपन्न हुई। भजनों पर थिरके श्रद्धालु, बच्चों ने लुभाया मनशोभायात्रा के दौरान पूरा शहर शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्तिपूर्ण शिव भजनों पर श्रद्धालु खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। युवाओं और महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस बार शोभायात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान शिव और अन्य पौराणिक पात्रों का रूप धारण किया, जो पूरे शहर में चर्चा और आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा डूंगरपुर शहर गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गैप सागर की पाल पर आरती और दर्शनों के साथ यात्रा का समापन हुआ। जिलें भर के अन्य मंदिरों में भी अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी है।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 15, 2026 11:31:14
Jaipur, Rajasthan:कल चारदीवारी में पेयजल सप्लाई बाधित, सुबह 5 बजे से 11 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी आशीष चौहान, जयपुर- पिंकसिटी में की चारदीवारी क्षेत्र में कल पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. जन स्वास्थ्य के मिस्त्रीखाना क्षेत्र में 700 एमएम व्यास की ट्रांसफर मेन पाइपलाइन पर वाल्व लगाने और चैम्बर निर्माण का काम किया जाएगा. इस तकनीकी काम के चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद और कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बाधित रहेगी. विभाग के अनुसार, यह काम जौहरी बाजार और बड़ी चौपड़ क्षेत्र में किया जाएगा, जिससे चारदीवारी क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रभावित होगी. इन क्षेत्रों में पूरी तरह बंद रहेगी जलापूर्ति- सुबह 5:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना, चौकड़ी तोपखाना हुजूरी और गंगापोल चौकड़ी क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी. इसके अलावा चौकड़ी मोदीखाना, चौकड़ी विश्वेश्वर और चौकड़ी सरहद क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित होगी. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले आवश्यक मात्रा में पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में पेयजल आपूर्ति को अधिक सुचारु और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. नोट-जल विभाग और सप्लाई के फाइल शाट्स के साथ खबर को चलाए।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 15, 2026 11:31:01
Jaipur, Rajasthan:कल चारदीवारी में पेयजल सप्लाई बाधित, सुबह 5 बजे से 11 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी जयपुर-पिंकसिटी में की चारदीवारी क्षेत्र में कल पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. जन स्वास्थ्य के मिस्त्रीखाना क्षेत्र में 700 एमएम व्यास की ट्रांसफर मेन पाइपलाइन पर वाल्व लगाने और चैम्बर निर्माण का काम किया जाएगा.इस तकनीकी काम के चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद और कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बाधित रहेगी.विभाग के अनुसार, यह काम जौहरी बाजार और बड़ी चौपड़ क्षेत्र में किया जाएगा,जिससे चारदीवारी क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रभावित होगी. इन क्षेत्रों में पूरी तरह बंद रहेगी जलापूर्ति- सुबह 5:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना, चौकड़ी तोपखाना हुजूरी और गंगापोल चौकड़ी क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी.इसके अलावा चौकड़ी मोदीखाना,चौकड़ी विश्वेश्वर और चौकड़ी सरहद क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित होगी.जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले आवश्यक मात्रा में पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में पेयजल आपूर्ति को अधिक सुचारु और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. नोट-जल विभाग और सप्लाई के फाइल शाट्स के साथ खबर को चलाए。
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 15, 2026 11:30:33
Gonda, Uttar Pradesh:कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत के.जी.एन.पब्लिक स्कूल सेहरिया चौराहा में पढ़ने वाली कक्षा 9 की छात्रा के साथ विशेष समुदाय के युवक द्वारा स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर गलत कमेंट करना, छेड़खानी करना और इंस्टाग्राम पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है. आज छात्रा के भाई के विद्यालय पहुँचकर विरोध करने पर विद्यालय में मौजूद आरोपियों ने लाठी-डंडा लेकर छात्रा के brother के साथ मारपीट की और उसे गाली देते हुए बाहर कर दिया गया. आरोपित लोगों के द्वारा 'लव जिहाद फैलाओगे' जैसे बयानों की भी चर्चा है. परिजनों के अनुसार विद्यालय में मौलवी लाकर ब्रेन वॉश कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं और अवैध रूप से संचालित इस विद्यालय पर धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग है. थाना पुलिस द्वारा 8 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी परवेज खान, वारिस खान, सलाउद्दीन हाफिज और इसराइल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पीड़ित छात्रा के इंस्टाग्राम चैट भी सामने आए हैं जिसमें वह बार-बार परेशान न करने की बात कर रही है, लेकिन मामला जारी है. सभी विवरणों की जांच पुलिस द्वारा विस्तृत तरीके से की जा रही है.
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 15, 2026 11:30:20
Moradabad, Uttar Pradesh:भारत-पाकिस्तान के मैच पर बोले तेज बॉलर मोहम्मद शमी के बॉलिंग कोच बदरुद्दीन सिद्क्की,,,सब लोग चाहते है भारत पाकिस्तान के मैच हो,,आज का मैच भी अच्छा होगा,,,आज पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा तभी मैच अच्छा होगा,,वरना एकतरफा की उम्मीद ज्यादा है,,,और जहां तक पहले उनके द्वारा भारत के साथ मैच न खेलने वाली बात थी तो ये उनकी स्टंटबाजी थी,,मुझे नही लगता वो मैच को छोड़ कर भाग सकते थे,,ये किसी सीरीज का मैच नहीबल्कि वर्ल्ड कप का मैच था,,,वर्ल्ड कप में आसान नही होता मैच से हटना,,,मुझे तो पहले ही लगता था वो यू टर्न मरेगा,और वही हुआ,,,और जहाँ एक आज में मैच में बॉलिंग के लिए सिराज को मौका मिलता है तो वो बेहतर करेंगे, सब लोग मैच को मैच की तरह ही देखे।बाइट:-बदरुद्दीन सिद्क्की(बॉलिंग कोच,)
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:24:39
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना बारादरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर कहीं जाने की फिराक में है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शंकर फ्लोर मिल टीन शेड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम इमरान अली पुत्र अशरफ अली निवासी लोधी टोला, हबीब शाह मियां के मजार वाली गली, थाना बारादरी, बरेली बताया, जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और चोरी कर अपना खर्च चलाता है। पूर्व में भी वह चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह पुनः चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह तमंचा अपने पास इसलिए रखता था ताकि चोरी करते समय पकड़े जाने पर डर दिखाकर मौके से फरार हो सके। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top