रामज़ान के पहले दिन कांगन के बाजारों में इफ्तार वस्तुओं पर खास छूट
Ganderbal :- With the holy month of Ramadan commencing today and the first day of fasting being observed, markets in Kangan area of Ganderbal witnessed a heavy rush of shoppers purchasing various items for Iftar. People thronged the markets to buy dates, dry fruits, fruits, and other essential commodities, leading to increased activity across the town. In view of Mahe Ramzan, the Traders Federation Kangan announced special discounts on food items and essential goods commonly used during the month. President of the Federation, Umar Rather, said that special concessions will be provided to ensure relief to the public. “We have decided to offer special discounts on essential food items during Ramzan. In the past, we observed that rates were not fixed. Therefore, a meeting was held with traders, and it was collectively decided to maintain reasonable pricing and provide discounts,” he said. Meanwhile, local residents have appealed to the Traders Federation Kangan to ensure fair and reasonable rates throughout the month. They said that Ramzan is a month of patience and compassion and urged traders to support the community by keeping prices under control.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में स्कूल बस हादसा, 18 माह की मासूम की मौत से क्षेत्र में आक्रोश
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेहरीभार धौसहर उर्फ बेलवाभारी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। उक्त गांव के निवासी सुनील कुमार की 18 माह की मासूम बेटी नित्या अपने घर के बाहर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि वह अपने बड़े भाइयों को स्कूल छोड़ने आई थी। इसी दौरान एमसीए पब्लिक स्कूल गोला की तेज रफ्तार बस वहां से गुजरी और मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बस चालक अक्सर लापरवाही से और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा आज इस दर्दनाक हादसे के रूप में सामने आया है। घटना के बाद मृतका की मां की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें गगहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पिता ने गोला थाने में तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में संचालित सभी स्कूल वाहनों की जांच कराने और लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा और लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाता है।0
0
Report
अलीगढ़ में नवविवाहित की मौत, दहेज के आरोपों के बीच आत्महत्या दावा
Aligarh, Uttar Pradesh:सन्धिक्त परिस्थितियों में नवविवाहित की मौत मृतक युवती के परिजनों का आरोप दहेज के लिए करते थे लगातार परेशान परिजनों के मुताबिक फांसी लगाकर नव विवाहिता ने की आत्महत्या ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में टकराव की बनी स्थिति मौके पर पुलिस ने पहुंचकर नव विवाहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति सौरव को लिया हिरासत में थाना बन्ना देवी क्षेत्र के लक्ष्मीपुरी का मामला0
0
Report
गाजीपुर में ओमप्रकाश सिंह का BJP पर हमला; पंचायत चुनाव से डराने का आरोप
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nसमाजवादियों से डरी बीजेपी! पंचायत चुनाव से बच रही सरकार, गाजीपुर में ओमप्रकाश सिंह का बड़ा हमला\n\nबिजली विभाग पर लूट का आरोप, ओपी राजभर को बताया राजनीति की दुर्घटना\n\nसमाजवादियों के डर से पंचायत चुनाव से भाग रही सरकार – ओपी सिंह\n\nग्राम प्रधानों के अधिकार छीने जा रहे, फंड बढ़ाने की मांग\n\nबिजली विभाग पर बड़ा आरोप – गजनी-गोरी से ज्यादा लूट\n\nगैस संकट पर केंद्र सरकार को घेरा, मोदी के बयान पर सवाल\n\nबिहार की राजनीति पर तंज– राजा-महाराजा के बाद अब सम्राट\n\nओपी राजभर पर हमला कहा- राजनीति में एक दुर्घटना हैं\n\nबीजेपी सरकार को बताया आतंक का पर्याय, नेताओं को खत्म करने का आरोप\n\nगाजीपुर में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और जमानिया से विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पंचायत चुनाव से लेकर बिजली विभाग, गैस संकट और विपक्षी नेताओं तक ओपी सिंह ने एक के बाद एक कई बड़े बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादियों के डर से बीजेपी सरकार पंचायत चुनाव कराने से बच रही है और ग्राम प्रधानों के अधिकारों को दबाया जा रहा है। दरअसल गाजीपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत को 16वें वित्त आयोग के तहत ज्यादा फंड मिलना चाहिए ताकि गांवों का विकास हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के अफसर और मंत्री ऐसी लूट कर रहे हैं, जैसी इतिहास में गजनी, गोरी और तैमूर ने भी नहीं की थी। देश में गैस की कमी को लेकर भी ओपी सिंह ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब देश में गैस की भारी किल्लत है तो प्रधानमंत्री का यह कहना कि किसी चीज की कमी नहीं है, यह जनता को गुमराह करने जैसा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतिहास में शायद ही कभी सर्वोच्च पद पर बैठे किसी व्यक्ति ने इतने झूठ बोले हों। बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी सिंह ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भी व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि राजा, महाराजा और नवाब के बाद अब सम्राट आ गए हैं—अब सम्राट ही अपने हाल जानें। वहीं सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर भी सपा विधायक ने निशाना साधा। उन्होंने राजभर को राजनीति में “एक दुर्घटना” बताते हुए कहा कि हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं होता और ओपी राजभर अनिवार्य श्रेणी में नहीं आते। उन्होंने यह भी कहा कि राजभर पंचायत चुनाव तक नहीं करा पाए और ऐसे बयान देते हैं जैसे वास्कोडिगामा के बाद सबसे ज्यादा यात्रा उन्होंने ही की हो। ओपी सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है और नेताओं की जमात खत्म कर अपराधी और गुलाम प्रवृत्ति के लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाना चाहती है। गौरतलब है कि ओमप्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में गाजीपुर की जमानिया सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है。\n\nबाइट- ओमप्रकाश सिंह, सपा विधायक, जमानिया (गाजीपुर)।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: किराना व्यवसायी की हत्या, बदमाशों ने गोलीबारी कर दी घातक वार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल किराना कारोबारी गोलीमार का हत्या कारोबारी के सीने में लगी गोली कारोबारी के सीने में आर पार हुई बुलेट घर के 10 किलोमीटर दूर मिली बॉडी बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग मृतक की पहचान 42 वर्षीय हनीफ पिता मोहम्मद शफीक के रूप में हुई मृतक वार्ड नंबर 12 बेरसिया का रहने वाला था शमशाबाद स्थित रोड ढाबा के पास मिला शव फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए करीब 4:30 की घटना पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही अज्ञात आरोपियों के हत्या का मामला दर्ज मामले की जांच में जुटी पुलिस बेरसिया थाना इलाके का मामला0
0
Report
बख्तियारपुर में डांस कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, अविनाश कुमार उर्फ भोला यादव गिरफ्तार
Barh, Bihar:बख्तियारपुर में 13 अप्रैल को एक डांस कार्यक्रम में कट्टा से फायरिंग करने के आरोपी अविनाश कुमार उर्फ भोला यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोला यादव एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने रानीसराय गया था। तभी वह डांस के दौरान ही अपने एक अन्य मित्र के साथ स्टेज पर चढ़ गया। डांस के दौरान ही उसने देसी कट्टा में गोली लोड किया और शामियाने की तरफ ऊपर आसमानी फायर किया। इसके बाद वह स्टेज पर ही कट्टा लहराकर डांस करने लगा। स्टेज पर फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही बख्तियारपुर थाने की पुलिस उसकी पहचान में जुट गई। सूचना मिलते ही रानीसराय में भोला यादव के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। भोला यादव को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया
Awarda, Rajasthan:झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
आसींद के कालियास गांव की स्पेयर पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:आसींद क्षेत्र के कालियास गांव में हनुमान मंदिर के सामने स्थित भंवर सिंह की स्पेयर पार्ट्स दुकान में बुधवार देर रात्रि को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा स्पेयर पार्ट्स सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आग बुझाने के लिए निजी टैंकरों एवं अग्निशमन दल की सहायता से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण भी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।0
0
Report
झारखंड JTET में स्थानीय भाषाओं को शामिल करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा
Noida, Uttar Pradesh:आज माननीय मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा और झारखंड में JTET परीक्षा में अंगिका, संथाली, कूड़माली, मगही, मैथिली और खोरठा (कुरुख) जैसी स्थानीय भाषाओं को शामिल करने की मांग रखी। उन्हें अवगत कराया कि गोड्डा सहित संथाल परगना के कई जिलों में अंगिका, संथाली और खोरठा बोलने वाले लोगों की बड़ी संख्या है। ऐसे में इन भाषाओं को शामिल करना स्थानीय युवाओं के अधिकार, अवसर और भागीदारी को सुनिश्चित करेगा। यह पहल झारखंड की भाषाई पहचान और सांस्कृतिक सम्मान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。0
0
Report
केन वेतवा लिंक परियोजना: ढोडन बांध का काम ग्यारहवें दिन ठप, आंदोलनकारियों से वार्ता बेनतीजा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर केन वेतवा लिंक परियोजना लिंक ढोडन बांध का काम ग्यारहवे दिन भी ठप पन्ना जिला के अधिकारियो ने आंदोलनकारियो से बिभिन्न विषयो पर बात चीत की , आंदोलन कारियो की मांग थी कि सवेँ दल गठित किया जाये , जिस पर छतरपुर जिला कलेक्टर ने सात दल गठित किये है जो अन्य तहसीलों के होगे वह डूब प्रभावित गांवो मे जाकर सात से दस दिन के अंदर सवेँ करके जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौपेगे , आंदोलोनकारियों को अधिकारियों की तरफ से जानकारी दी गई , लेकिन आज कि वार्ता बेनतीजा साबित हुई आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर ने कल तक का समय बताया है कि हम अपने आंदोलनकारियो से बात करके डिसीजन लेगे ,ग्यारहवे दिन आंदोलनकारियो ने सांकेतिक जल मे फाँसी लगाकर सत्याग्रह किया । बाईट-नम:शिवाय अरजरिया-जिला सीईओ बाईट-अमित भटनागर-सामाजिक कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
भाजपा की ‘नारी शक्ति वंदन’ बाइक रैली, महिलाओं ने दिखाया जोश और उत्साह
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ के अवसर पर एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर एमजीएम इंटर कॉलेज तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य और जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ की भावना साकार हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष स्वाति कुमार, कामाक्षी शर्मा, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय जायसवाल, आलोक गंगवार, राहुल साहू, ललित शर्मा, ऋषभ बेनीवाल, महेश शर्मा, दिनेश राठौर, सचिन प्रजापति, इन्द्रजीत सिंह बग्गा, अवधेश सक्सेना, रूप किशोर, मोहित वाल्मीकि, हरीश कश्यप, अविनाश गंगवार, सतपाल शर्मा, ब्रजेश कुर्मी, राहुल शर्मा, खूव करण गंगवार, सुदेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
CM योगी के मार्गदर्शन से गिनीज बुक में गोरखपुर नाम दर्ज, 764187 पंजीकरण
Noida, Uttar Pradesh:एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम, सीएम योगी के मार्गदर्शन में रची गई ‘एआई फॉर ऑल’ अवेयरनेस प्रोग्राम की रूपरेखा, 764187 ऑनलाइन पंजीकरण का विश्व कीर्तिमान0
0
Report
MMMUT में छात्राओं का हक्रोश: वार्डन पर आरोपों की होगी जांच
Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: MMMUT में छात्राओं का हंगामा, वार्डन पर गंभीर आरोप। एंकर: गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्राओं ने हंगामा खड़ा कर दिया है। वार्डन पर छात्राओं के कमरे में घुसने और जबरन कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। मामला इतना बढ़ गया कि सैकड़ों छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। VO: बताया जा रहा है कि बुधवार को परिसर में उस समय अचानक माहौल गर्म हो गया। जब महिला छात्रावास की छात्राओं ने आरोप लगाया कि वार्डन ने हॉस्टल में घुसकर उन्हें एक कार्यक्रम में जाने के लिए मजबूर किया है। छात्राओं का कहना है कि मना करने के बावजूद वार्डन लगातार दरवाजे खटखटाते रहे और कुछ मामलों में बिना अनुमति कमरे के अंदर तक घुस गए। इस आरोप के बाद छात्राओं में नाराजगी फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख छात्राएं विश्वविद्यालय के मेन गेट पर पहुंच गईं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एडीएम सिटी, एसपी सिटी और सीओ कैंट सहित भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिला पुलिसकर्मियों को भी मौके पर लगाया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे हुए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। MMMUT में छात्राओं का आक्रोश—क्या वार्डन पर लगे आरोपों की होगी जांच?0
0
Report
Advertisement
उधम सिंह नगर की छात्रा हर्षा CBSE में 100% अंक से उत्तराखंड नाम रोशन
Vijayawada, Andhra Pradesh:सीबीएसई ने आज अपना 10th का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमे उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा ने सीबीएसई बोर्ड में 100% अंक प्राप्त कर उत्तराखंड नाम रोशन किया है। इसके बाद स्कूल के शिक्षक और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।हर्षा ने भी इसका श्रेय शिक्षक और अभिभावकों को दिया और कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि वह इतने मार्क्स ला पाएंगी। हर्षा की मां ने बताया उनकी बेटी ने पढ़ाई में काफी मेहनत की, इसके लिए कोई ट्यूशन भी नहीं लगाई, इसका रिजल्ट आज देखने को मिला है।0
0
Report
BIET झांसी में बैक से परेशान छात्र ने फांसी लगाई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BIET) कॉलेज में एक बीटेक थर्ड ईयर का छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. उसका शव कॉलेज कैंपस के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला. छात्र की मां सुबह से उसे फोन कर रही थीं, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था. इसके बाद उन्होंने राजगढ़ से एक किराएदार को हॉस्टल भेजा. जब किराएदार ने हॉस्टल पहुंचकर दरवाजे के छेद से अंदर देखा तो छात्र का शव लटक रहा था. चीख की आवाज सुनकर हॉस्टल के अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलते ही वार्डन और डायरेक्टर भी पहुंच गए. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. जांच पड़ताल में पता चला कि छात्र एग्जाम में बैक आने से परेशान था. पांच सेमेस्टर में तीन बैक आने के कारण वह डिप्रेशन में था.0
0
Report
दिन दहाड़े लूट: बुजुर्ग महिला का कान फटा, खून बहा
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात बुर्जुग महिला के साथ लूट की वारदात खेतों से लौटते समय लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया. बाइक सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े राह चलते बुजुर्ग महिला के लूट लिए. कान के बालों के साथ? वारदात के दौरान बुजुर्ग महिला का फट गया कान, काफी बह गया खून. खेतों से घर जा रही थी बुजुर्ग महिला. लूट की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत. मूसानगर थाना क्षेत्र के खिरियनपुरवा गांव के पास की घटना. बाइट – पीड़ित बुजुर्ग महिला0
0
Report
Advertisement
