Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Leh में रामज़ान 2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, ambulances और राशन पर जोर
WMWaqar Manzoor
Feb 21, 2026 06:47:26
ADC Leh, Ghulam Mohd, chaired a meeting in the VC Room of the DC Office, Leh, to review and finalize arrangements for the ongoing holy month of Ramadan 2026. During the meeting, comprehensive measures were discussed to ensure the smooth observance of the month until Eid-ul-Fitr. The ADC directed that ambulances be stationed at designated venues during major congregational prayers and significant gatherings to ensure prompt medical response. The Cooperative Department was instructed to ensure adequate availability of essential commodities and to provide them on a concession basis from 9th March until Eid-ul-Fitr so that the public does not face any inconvenience during the festive period. The Assistant Director, Food, Civil Supplies & Consumer Affairs was further directed to intensify market inspections during Ramadan, particularly at vegetable shops, and submit a status report. It was also decided that a follow-up meeting will be convened two days prior to Eid-ul-Fitr to review and strengthen security arrangements for the festival. Among those present were the Chief Medical Officer, Leh; Deputy Registrar Cooperative, Leh; Executive Engineer, PDD, Leh; Executive Engineer, PHE, Leh; President, Anjuman Moin-Ul-Islam, Leh; President, Anjuman Imamia, Leh; and President, Sofia Noorbakshia, Leh.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Feb 21, 2026 08:37:42
Dhanbad, Jharkhand:एंकर --- आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा. इसके बाद प्रत्याशी डोर टू डोर ही कैंपनिंग कर सकेंगे. ऐसे में प्रत्याशियों ने भी अपना आखिरी जोर लगा दिया है. वार्ड संख्या 32 के पार्षद राजीव रंजन कुमार और 47 कविता कुमारी न अपने वार्ड क्षेत्र में धुआँ धार जनसंपर्क साधा. क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने उन्हें अपना समर्थन दिया. युवाओं ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जीत के बाद सिर्फ वार्ड में बुनियादी सुविधाएं बहाल करेंगे बल्कि युवाओं के लिए रोजगार भी सृजित करने का काम करेंगे. बाइट --- कविता कुमारी , पार्षद प्रत्याशी वार्ड 47 बाइट--- राजीव रंजन कुमार, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड संख्या 32
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Feb 21, 2026 08:37:26
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-बेमौसम बारिश से फसलें हुई प्रभावित किसान कर रहे है मुआवजे की मांग गुरुवार शुक्रवार रात को शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा और आंधी के साथ हुई बेमौसम मावठे की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है फसल कटाई के समय हुई इस बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बिगड़ा रहा तो लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा ग्राम पंचायत निम सांगवी के किसान दीपक बघेल ने बताया कि जुलवानिया के पास स्थित उनके खेत में करीब एक एकड़ में गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी गुरुवार रात तेज हवा और बारिश के कारण पूरी फसल आड़ी होकर जमीन पर गिर गई इससे हजारों रुपए का नुकसान हुवा है साथ ही उन्होमे बगाया क्षेत्र के अन्य किसानों की फसलें भी प्रभावित हुई है साथ कहा के खेतों में नमी बढ़ने से दाने काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने की आशंका भी बनी हुई है
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 21, 2026 08:37:03
Betul, Madhya Pradesh:एंकर-बैतूल के आमला थाना क्षेत्र के रतेडाकला गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। यहाँ एक महिला ने कार्रवाई रुकवाने के लिए जमकर हंगामा किया और फिर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी के मुताबिक महिला सुखिया सलामें के परिवार ने किसी दूसरे किसान की करीब 5 एकड़ जमीन पर कई वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। मामला कोर्ट में लंबित था और लंबी न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद फैसला पीड़ित किसान के पक्ष में आया। कोर्ट के आदेश की तामीली के लिए स्थानीय राजस्व अमला और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी। जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, महिला ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि विरोध असफल होता देख महिला ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे वह बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और वह सुरक्षित है। वहीं प्रशासन ने साफ कर दिया कि इस तरह के ड्रामे से कार्रवाई नहीं रुकेगी और कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटा दिया
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 21, 2026 08:36:28
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर।सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारिया में दुस्साहसी बदमाशों ने उठाईगिरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा निवासी विनय सोनी, जो खम्हारिया बस स्टैंड पर रमेश ज्वेलरी शॉप संचालित करते हैं,अपनी दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। व्यापारी ने रोज की तरह सोने-चांदी के जेवरात और नकदी को तीन अलग-अलग बैगों में भरकर पास ही जमीन पर रखा था और वे शटर गिरा रहे थे इसी बीच सीपत की ओर से आए बाइक सवार बदमाशों में से एक युवक तेजी से नीचे उतरा और पलक झपकते ही तीनों बैग उठाकर बाइक पर जा बैठा। जब तक व्यापारी कुछ समझ पाते, आरोपी मड़ई-बिटकुला की ओर तेजी से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, बैगों में 30 हजार रुपये नकद, लगभग 70 ग्राम सोना और भारी मात्रा में (8 kilo) चांदी के आभूषण रखे थे, जिसकी कुल बाजार कीमत 25 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है, हालांकि सरेराह हुई इस वारदात ने स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर खौफ पैदा कर दिया है।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Feb 21, 2026 08:36:11
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के जवान के घर चोरी की बड़ी वारदात। अज्ञात चोरों ने करीब 50 लाख रुपए की चोरी की वारदात को दिया अंजाम। चोर 10 लाख रुपए नगद, 20 तोले सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण लेकर फरार। घर के बाहर वाले कमरे में रखी अलमारी में थे आभूषण और नगदी। वारदात के समय घर में ही सो रहा था परिवार। घर की दीवार कूद कर अंदर दाखिल हुए चोर। वारदात स्थल के सामने बंद पड़े एक मकान में भी चोरी की वारदात का किया गया प्रयास। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जमील अहमद मौके पर मामले की जांच में जुटे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस। पुलिस चोरों का अब तक नहीं लगा पाई है कोई सुराग।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 21, 2026 08:34:51
Noida, Uttar Pradesh:जवाजा, ब्यावर। सुहावा में सड़क के अभाव में कीचड़ और गंदा पानी बना मुसीबत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा. क्षेत्र के सुहावा गांव में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव के मुख्य कच्चे रास्ते पर उचित सड़क और निकासी व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। सड़क नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी और गटर का ओवरफ्लो पानी रास्तों पर फैल रहा है। आलम यह है कि कीचड़ की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन बाइक सवार इस कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। वार्ड पंच के अनुसार, इस समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम पंचायत के प्रस्तावों में मांग रखी गई है, लेकिन प्रशासन और पंचायत ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। चारों ओर फैली दुर्गंध और गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नाराज ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Feb 21, 2026 08:34:11
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:अरवल जिले के शहर तेलपा थाना अंतर्गत जमीन विवाद में युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिम्मी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 9 फरवरी को शहर तेलपा थाना क्षेत्र में संजय कुमार पंडित की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि जमीन विवाद को लेकर सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची गई थी। पटना के कदम कुआं से नवीन सिंह और रंजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। एसपी ने कहा कि इस कार्रवाई से अपराधियों को स्पष्ट संदेश गया है कि किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 21, 2026 08:33:45
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को अधजला कर फेंके जाने की सनसनी घटना के बाद पूरे जिले में ह्ड़कंप मचा हुआ है. घटना के बाद पुलिस की टीम पूरी इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच - पड़ताल शुरू कर दी है. घटना के बाद पूरी स्थिति पर गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार नजर बनाये हुए हैं, वंही घटना के बाद फॉरेन्सिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर घटना से जुडी एक - एक साक्ष्य इकठ्ठा करने में जुटी हुई है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री बेबी देवी, राजू महतो, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद राकेश महतो के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं. वंही घटना के बाद से डुमरी के एसडीएम, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, समेत कई थानों की पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. बता दें की पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष डुमरी निवासी राकेश महतो की हत्या की सनसनी घटना आज सुबह हुई है. राकेश महतो का अधजला शव झारखंड कॉलेज डुमरी (घुटवालि )के समीप रोड के किनारे से पुलिस द्वारा बरामद किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है ओर घटनास्थल में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौक़े पर पहुंच गए है. बताया गया की राकेश महतो 20 फ़रवरी की सुबह अपने घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे. काफी खोजबीन करने के बाद आज सुबह उनका शव मिला है. इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया है जो अभी तक जारी है. लोग इस घटना का भारी विरोध कर रहे हैं.
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 21, 2026 08:33:29
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 21, 2026 08:33:19
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधान सभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर -बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांतिलाल पुत्र बालू, जो गार्ड की नौकरी करता है, ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने बीच रास्ते उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। जातिगत स्तर पर समझौते की चर्चा के बीच अचानक यह मारपीट की घटना हो गई। हमले में कांतिलाल को चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 08:32:26
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर चल रहे किसान सत्याग्रह स्थल पर आज कांग्रेस पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, पंडित राज शर्मा, रमेश चंद्र वास्तव, उल्फत सिंह, प्रवीन उपाध्याय, सरताज हुसैन नूरी, कमरुद्दीन सैफी, रिहान बसीरी, नीतू शर्मा, एडवोकेट मोवीन अंसारी, अमजद खान, आशीष रुस्तम, तीर्थ मधुकर सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने 17 जनवरी 2026 से लगातार 36वें दिन चल रहे समस्त किसान संगठनों के अनिश्चितकालीन सत्याग्रह में बैठे किसानों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और सत्याग्रह स्थल पर बैठक कर विस्तार से चर्चा की।बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध किया जाएगा कि वे एक शक्तिशाली प्रतिनिधिमंडल गठित कर आयुक्त, बरेली के पास भेजें। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि किसान धरती के पुत्र हैं और उनकी पीड़ा वसुधा की पीड़ा है। कांग्रेस पार्टी बीज लूट घोटाले से प्रभावित हजारों किसानों के साथ पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से मांग की जाएगी कि शीघ्र एक मजबूत प्रतिनिधिमंडल गठित कर आयुक्त, बरेली को ज्ञापन सौंपा जाए, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और किसानों को पूर्ण मुआवजा मिल सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि बरेली के किसान पिछले 36 दिनों से शांतिपूर्ण सत्याग्रह पर बैठे हैं, लेकिन सिस्टम की बेरुखी असहनीय है। कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोरों’ के खिलाफ खड़ी है और अब बीज लूट के खिलाफ भी मजबूती से आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों की न्याय की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि किसानों का यह संघर्ष लोकतंत्र की परीक्षा है। ज्ञापन देने जाने पर पुलिस द्वारा रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस महानगर कमेटी किसानों के हर कदम पर साथ है। संयोजक किसान सत्याग्रह डॉ. हरीश गंगवार ने कहा कि हम धरती पुत्र किसान हैं, वसुधा के पीड़ित इंसान हैं। 4 करोड़ की लूट से हजारों परिवार तबाह हो गए हैं। कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल का आगमन हमारी लड़ाई को नई ताकत देगा। हमारी मांग स्पष्ट है—न्यायपूर्ण जांच, एफआईआर और पूर्ण मुआवजा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top