Back
राम मंदिर: ध्वजारोहण से पहले अयोध्या में तेज़ तैयारियाँ शुरू
PKPravesh Kumar
Sept 25, 2025 10:05:17
Ayodhya, Uttar Pradesh
Anchor - राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। 25 नवंबर 2025 को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया और संवारा जा रहा है। लक्ष्य है कि अक्टूबर के अंत तक परिसर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा हरियाली से ढक जाए। राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या पहुँचते ही मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गति की जानकारी ली। समिति ने स्पष्ट किया है कि अक्टूबर महीने से श्रद्धालुओं को अनुशासन के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण करने और परिसर में स्थित मठ-मंदिरों के दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी खास तैयारियाँ चल रही हैं। मंदिर परिसर को सुरक्षित बनाने के लिए चार किलोमीटर से अधिक लंबी सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। इस पर 25 वॉच टावर स्थापित होंगे, साथ ही अत्याधुनिक सेंसर सिस्टम और निगरानी तंत्र भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से कुबेर टीला और राम दरबार जैसे संवेदनशील स्थलों पर दर्शनार्थियों की संख्या सीमित रखी जाएगी। इसके अलावा, 25 नवंबर के बाद मंदिर परिसर में एक भव्य ऑडिटोरियम के निर्माण की शुरुआत होगी। इसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अयोध्या में हो रही ये तैयारियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि राम मंदिर केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के रूप में भी आने वाले समय में विश्व मानचित्र पर नई पहचान स्थापित करेगा।
Byte - नृपेंद्र मिश्र, चेयरमैन राम मंदिर निर्माण समिति
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowSept 25, 2025 14:04:030
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowSept 25, 2025 14:03:550
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 25, 2025 14:03:440
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 25, 2025 14:03:300
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:03:190
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 25, 2025 14:03:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 25, 2025 14:02:510
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 25, 2025 14:02:420
Report