Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821102

राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला, आपातकाल की याद में बीजेपी का काला दिवस

PINEWZ
Jun 25, 2025 11:55:54
Kaimur, Bihar
मुकुल जायसवाल स्लग - आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने पर जमकर कैमूर में बरसे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह वियो - देश में आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने के बाद भाजपा आपातकाल वर्ष मना रही है। इसी कड़ी में कैमूर पहुंचे बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा जिस कांग्रेस ने संविधान की हत्या कर देश में आपातकाल लाया वह दूसरे पर संविधान बदलने का आरोप लगाती है। जबकि भाजपा हमेशा संविधान का रक्षा करना जानती है। वही तेजस्वी यादव के दामाद आयोग पर बोले जिसमें खुद छिहत्तरगो छेद है वह दूसरे पर क्या आरोप लगाइयेगा। जिसका बाप शुरू से ही जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था आज मरने को चला तो फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष ही है। इस कड़ी में बीजेपी के दर्जनों राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और चले भी गए। बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा 25 जून 1975 को कांग्रेस की सरकार द्वारा भारत के संविधान की हत्या की गई थी। उस समय की सरकार भारतीय संविधान को अपनी आवश्यकता अनुसार संशोधित किया और राज को चलाया। देश के मूल नागरिक के अधिकार का हनन किया, वोट और कानून से उपर उठ कर सरकार चलाया। उन्होंने ऐसा कानून लाया जो समाज और देश के हित में सही नहीं था। आज उस दिन को याद करके हम लोग काला दिवस के रूप में मना रहे हैं । राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर संविधान को बदलने की बात कहने पर बोले बाप और मां दोनों का खानदान नेहरू जी के खानदान में चलता है। कांग्रेस संविधान की हत्यारी है वह दूसरे को हत्यारा घोषित करके अपने को व्हाइट दिखाना चाहती है। हमारी सरकार ने कसम खाई है कि हर हालत में देश की आत्मा को सुरक्षित रखना है। यह लोग चाहते हैं हमारा काला चेहरा व्हाइट हो जाए इसकी कोशिश करते हैं। तेजस्वी यादव द्वारा दामाद आयोग के गठन की बात कहने पर बोले *सुपवा हंसी त हंसी चलनिया का हंसी। जेकरा में 76 को छेद पहले हि बा ऊ क्या बोलेगा* जिसका बाप राष्ट्रीय अध्यक्ष था, उ अब मरने जा रहा है आज तक राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानेंट बना है। जब से उ राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है तब से भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों अध्यक्ष बनकर बदल गए। लगातार यह लोग देश को तोड़ने वाले लोग हैं। देश के अंदर हिंसा फैलाने वाले लोग हैं। देश को जातिवाद में धकेलने वाले लोग हैं, यह भ्रष्टाचारी लोग हैं, इनका कहीं जगह नहीं है । बाइट - राजेंद्र सिंह - प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement