Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Singhbhum832103

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा नेता ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप!

PINEWZ
Jun 25, 2025 15:42:40
Ghatshila, Jharkhand
LOCATION:- GHATSHILA REPORT:- RANDHIR KUMAR SINGH एंकर वीओ:- संविधान का अपमान और दुरुपयोग कॉंग्रेस पार्टी के जिन में शामिल है, उक्त बातें आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह ने आज घाटशिला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। सन 1975 में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के द्वारा देश मे लगाए गए इमरजेंसी की 50 वीं वर्षगांठ को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश भर में काला दिवस के रूप में मना रही है और इसको लेकर देश भर में कार्यक्रम करके लोगों को भारतीय इतिहास के उस काला दिन को याद दिला रही है। इसी क्रम में घाटशिला में भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह और जटाशंकर पांडेय घाटशिला पहुंचे और एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर आपात काल को भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय बताया। इस दौरान योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आम लोगों का दमन और डिक्टेटरशिप कॉंग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के जिन में समाहित है। और कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी संविधान को अपनी जेब मे लेकर चल रहे हैं,यह संविधान के प्रति उनके और उनके परिवार की मानसिकता और सोच को आगे बढ़ा रहे हैं। योगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक जहां जहां शासन में रही है और है जिसने तानाशाही रवैया अपनाया है। पूरे प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह ने काँग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी,और राजीव गांधी से लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पूरी तरह से हमलावर रहे। वहीं इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जटाशंकर पांडेय ने कहा कि देश मे आपातकाल पण्डित नेहरू के समय से ही लगाया जाता रहा और लोगों के हक और अधिकार को कुचलने का काम किया जाता रहा,उन्होंने कांग्रेस पार्टी और इनके हुक्मरानों के द्वारा आज़ाद भारत मे कितनी बार आपातकाल थोप कर आजाद मुल्क के नागरिकों को गुलाम बनाने का काम किया इस पर वर्षवार जानकारी दी। अपने इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर शुरू किए गए पौधरोपण कार्यक्रम के तहत घाटशिला में स्वर्णरेखा नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम शमशान घाट में पौधा रोपण कर प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दिया। बाइट:- 01.योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, भाजपा। 02.प्रदेश कार्य समिति सदस्य,झारखंड भाजपा। रिपोर्ट:- रणधीर कुमार सिंह,संवाददाता। 9939232111 9534338111
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement