हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में लगातार तीसरे दिन भी तेज बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत आसपास के जिलो में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है।
पिछले तीन दिन से मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि, मुंबई को अभी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है
मुंबई में लगातार बारिश का हालात बिगड़ने लगे हैं। मंगलवार को भी तेज बारिश जारी है। इसके कारण कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। बिक्रोली में कल सुबह 8.30 बजे से लेकर आज सुबह 8.30 बजे तक 255mm बारिश हुई।…कल की तरह आज भी BMC ने मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद रखे हैं। साथ ही कई सभी गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद रखे गए हैं। मुंबई में बारिश के कारण फ्लाइट ऑपरेशन में देरी हो रही है।…मुंबई में सड़कों पर 2-4 फीट तक पानी भरा है। मुंबई में अंधेरी सब-वे भी पानी भरने के कारण बंद है। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल हैं।