Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

प्रयागराज के दुर्गा पंडाल में बारिश से नुकसान, हताहत नहीं

DKDeepesh Kumar
Sept 27, 2025 06:02:50
Noida, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के कटरा समिया माई पार्क में बना एक दुर्गा पूजा पंडाल रात भर हुई बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: समिति के प्रमुख आनंद अग्रवाल कहते हैं, "...प्राकृतिक आपदा को कोई नहीं रोक सकता...देवी के आशीर्वाद से कोई जनहानि या कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हमारा पूजा पंडाल पूरी तरह सुरक्षित है। आज पूरे विधि-विधान के साथ समय पर पूजा होगी...तेज हवाओं में प्रवेश द्वार ढह गया। यह अस्पताल के बगल में एक इमारत पर गिर गया।"
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAnuj Tomar
Sept 27, 2025 07:33:52
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Sept 27, 2025 07:33:44
Jalpaiguri, West Bengal:2C 2709ZG_JAL_POCSO_R মেয়ের বান্ধবী কে ধর্ষণ। একবার দুবার নয়,একাধিকবার ধর্ষনের অভিযোগ। দোষী সাব্যস্ত ব্যক্তি কে কুড়ি বছর সশ্রম কারাদন্ডে দন্ডিত করলো জলপাইগুড়ি র বিশেষ পকসো আদালত। জলপাইগুড়ি র পাহাড়পুর এলাকার ঘটনা। গত বছর ৪ অক্টোবর নয় বছরের নাবালিকা কে ধর্ষনের অভিযোগে অভিযুক্ত আজিদার রহমান কে গ্রেফতার করে কোতোয়ালি থানার পুলিশ। অভিযোগ, একবার দুবার নয় খাবারের প্রলোভন দিয়ে বাড়িতে ডেকে মেয়ের বান্ধবী কে একাধিকবার ধর্ষন করেছে অভিযুক্ত। নয় জনের সাক্ষ্য প্রমানের ভিত্তিতে অভিযোগ প্রমানিত হওয়ায় দোষী সাব্যস্ত এই ব্যক্তি কে কুড়ি বছর সশ্রম কারাদন্ড। ৫০ হাজার টাকা জরিমানা। অনাদায়ে দুই মাস অতিরিক্ত কারাদণ্ড। এবং নাবালিকার পরিবার কে পাঁচ লক্ষ টাকা আর্থিক সাহায্যের জন্য বিচারক ডিস্ট্রিক্ট লিগাল সার্ভিস অথরিটি কে নির্দেশ দিয়েছেন বলে জলপাইগুড়ি পকসো আদালতের সহকারী সরকারি আইনজীবী দেবাশীষ দও জানিয়েছেন। বাইট :- দেবাশীষ দত্ত (আদালতের সহকারী সরকারি আইনজীবী)
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Sept 27, 2025 07:33:18
Bihar:ATTN :BIHAR DESK/27.09.2023 FROM:MADESH TIWARI/GOPALGANJ SLUG :2709_ZBJ_GOP_THAWE_R ANCHOR:- आज शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन है आज माँ के स्कंदमाता रूप की पूजा की जाती है माँ स्कंदमाता को गौरी का ही रूप माना जाता है जिले के देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है तो वही सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन कर रहे हैं सुबह 3 बजे थावे मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन कर रहे हैं वही सुबह 4 बजे श्रृंगार के बाद मंगला आरती किया गया मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाण्डेय ने बताया कि आज शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन है आज मां के स्कंदमाता रूप की पूजा की जाती है माँ का स्वरुप स्वेत है उनको पीले वस्त्र व भोग प्रिय हैं स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की मां है वो भक्तों पर पुत्र के समान स्नेह लुटाती है पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण करती है माँ थावेवाली के दरबार में यूपी, झारखंड व नेपाल सहित दूर दूर से श्रद्धालू पहुँच रहे हैं यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है बाइट-संजय पाण्डेय,प्रधान पुजारी,थावे दुर्गा मंदिर,
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Sept 27, 2025 07:33:06
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Sept 27, 2025 07:32:55
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना *सीमांचल को साधने में लगी पार्टिय़ां* अमित शाह अररिया में किशनगंज में तेजस्वी कटिहार में नीतीश कटिहार में औवेसी इसको लेकर के जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि सीमांचल में इन दिनों में तेजस्वी यादव और ओवैसी साहब की गतिविधियां बढ़ी हुई है. ओवैसी साहब जो सीमांचल में सिर्फ चुनाव और वोट लेने के लिए आते हैं. सीमांचल के विकास के लिए कभी भी पार्लियामेंट में सवाल उन्होंने नहीं उठाया है. यह सीमांचल के लोगों को समझना होगा. वही तेजस्वी यादव सिर्फ विकास के नाम पर अल्पसंख्यको को बनाने का काम करते हैं. राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के मामले में सीमांचल के लोगों को पीछे रखते हैं और परिवार के लोगों को आगे रखते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी सीमांचल के लोगों के विकास के लिए सीमांचल के सभी तरह के विकास के लिए भरपूर काम किया है और आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार जी के साथ पूरा सीमांचल खड़ा है. कहीं कोई महागठबंधन या ओवैसी के लोग को वोट करने नहीं जा रहे है. बाइट : अरविंद निषाद, प्रवक्ता, JDU बिहार बीजेपी के प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने बिहार के सभी क्षेत्र में लगातार काम करने का काम कर रही है. बिहार की जनता तो सवाल उनसे पूछ रही है जब चुनाव की आहट हुई है तो ओवैसी साहब सीमांचल का दौरा कर रहे हैं. और जब चुनाव समाप्त हो जाती है तो ओवैसी साहब बिहार छोड़कर के चले जाते हैं. सीमांचल का विकास एनडीए के शासनकाल में हुआ है ये वोट के सौदागर हैं. सीमांचल का विकास हुआ है तो वह एनडीए के शासनकाल में हुआ है ये केवल तुस्टीकरण की राजनीति करने आते हैं . केवल एक जाति एक धर्म की राजनीति करने का काम करते हैं. पांच विधायकों को चुनाव में 2020 में जीतने का काम किया और परिणाम क्या हुआ उनके चार विधायक राष्ट्रीय जनता दल में चले गये. यह वोट के सौदागर है इन्हें सीमांचल के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. बाइट : पीयूष शर्मा, प्रवक्ता, बिहार बीजेपी बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने कहा की सीमांचल से हमारा गहरा नाता रहा है और सीमांचल ने हमेशा शराखो पर बैठाया है. पिछले 20 वर्षों के शासनकाल में नीतीश कुमार और एनडीए में सीमांचल को विकास के पद पर अग्रसर होने से रोकने का काम किया है. हम अपने लोगों के लिए चिंतित है इसलिए इंडिया ब्लॉक कांग्रेस पार्टी लगातार उन क्षेत्रों में दौरा कर रही है और फिर से सीमांचल के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए उनकी समस्याओं को अपने मंचों पर जगह दे रही है. बाइट : डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि अमित शाह बार-बार घुसपैठियों का जिक्र करते हैं लेकिन गृह मंत्री जी इस बात को भूल जाते हैं कि जो बिहार में SIR हुआ उसमें 65 लाख वोटर के नाम डिलीट किए गए. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जो हल्फनामा दिया उसमें घुसपैठियों का जिक्र नहीं है. लेकिन गृह मंत्री रहते हुए गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं. इस तरह से वहां पर एक जज्बाती नर और जज्बातों बातों से लोगों को वर्गलाने वाले भी पहुंचे हुए हैं वह बरगलाने का काम कर रहे हैं. सीमांचल क्षेत्र की जनता जानती है को पता है कि तेजस्वी जी जब बिहार के उपमुख्यमंत्री बने इंडिया महा गठबंधन की सरकार बनी तो उन्होंने सीमांचल डेवलपमेंट काउंसिल के गठन की प्रक्रिया शुरू की थी. वह मामले आज भी तेजस्वी जी के जेहन में है और तेजस्वी जी का सच है कि सीमांचल के विकास के लिए सीमांचल डेवलपमेंट काउंसिल का गठन होना चाहिए और सीमांचल के लोगों को विकास के लिए अलग से केंद्र सरकार से राशी उपलब्ध कराई जानी चाहिए. बाइट : एजाज अहमद, प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Sept 27, 2025 07:32:06
Hamirpur, Himachal Pradesh:रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिडंत में एक की मौत,करीब 2 दर्जन यात्री घायल..।। ANK-:यूपी के हमीरपुर जिले में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिडंत हुई है...इस सडक हादसे में करीब 2 दर्जन सवारियां घायल हुई हैं...घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है... जहां एक यात्री की मौत हुई है...जबकि 4 यात्रियों को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है...बाकी अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है....जहाँ घायलों की संख्या देखते हुए सीएमओ और सीएमएस खुद कमान संभालते हुए अन्य डॉक्टरो के साथ घायलों के इलाज में जुटे हुए हैं.....।। V/O-: यह भीषण सडक हादसा ललपुरा थानाक्षेत्र के उजनेडी गांव के पास हुआ है...जहां आज नौगांव से लखनऊ जा रही रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिडंत हो गई...भिडंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और ट्रक चालक ट्रक में ही फस गया साथ ही रोडवेज बस सवार करीब 2 दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए...जिसके बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई... घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई... जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक चालक सहित सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां एक यात्री की मौत हुई है...जबकि चार यात्रियों को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर हायर सेंटर रेफर किया गया है....बाकी घायल यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है वहीं हादसें की जानकारी मिलने पर डीएम घनश्याम मीना ने जिले के उच्चाधिकारियों को घायलों का हालचाल लेने और निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी है.....।। BYTE:-डॉ ए.के सिंह (EMO) BYTE:-राजेश कमल (सीओ सदर)
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Sept 27, 2025 07:31:51
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand: *पैकेज स्टोरी* पहली बार ये स्टोरी किसी चैनल के द्वारा की गई है । नोट - देव ताल में - चैनल आईडी का प्रयोग नहीं किया जाता है क्यों उसके ठीक सामने ही चीन सीमा है । बाकी से मानव ताल और राक्षस ताल में चैनल आईडी का प्रयोग किया गया है। फ़ीड - 2 सी से दिनांक - 27/9/2025 रिपोर्ट - पुष्कर चौधरी- चमोली/ उत्तराखंड एंकर - चमोली , उत्तराखंड के चमोली में कई प्राकृतिक और रहस्यमयी ताल ( झील ) आज भी मौजूद हैं जिनको लेकर आज भी कई तरह के रहस्य चुपे हैं । हम बात कर रहे हैं - 18 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर माना दर्रे (माना पास )के ऊपर स्थित एक पवित्र झील है देवताल और ठीक उसी के नीचे मानव ताल और उसके नीचे राक्षस ताल की जो कि तीनों ताल (झीलें) हैं । जिनकी आपस में एक दूसरे से दूरी सौ से लेकर दो सौ मीटर है । आपको अगर माना दर्रे (माना पास ) जाना है तो सबसे पहले आपको चमोली प्रशासन से इनर लाइन का परमिट लेना पड़ेगा । उसके बाद आपको बद्रीनाथ पहुंचना होगा वहाँ रात्री विश्राम करने के बाद अगले दिन आपको सुबह 7 बजे निकलना होगा माना पास- देवताल के लिए शुरुवात भारत के प्रथम गांव माना के पास पर पहला चेक पोस्ट आर्मी का पढ़ता है जहाँ पे आपकी पूरी चैकिंग होती है । उसके बाद भी तीन चैकिंग और होती हैं जो कि अलग अलग आर्मी के द्वारा होती है । और खास बात यह है कि देवताल जाने के लिए काफी गर्म कपड़े आपके पास होने चाहिए क्यूंकि वहाँ पर जो तापमान होता है वो -10 से लेकर-20 डिग्री तक होता है । और जिस गाड़ी से आप यात्रा करते हैं वो भी पावरफुल होनी चाहिए क्यूंकि 18 हजार फिट पर यह सड़क मार्ग बना है जहाँ केवल चड़ाई ही है और आसपास हिमालय और साथ ही ऑक्सिजन की कमी भी यहाँ महसूस होती है और काफी खतरनाक ये सपर होता है । और बद्रीनाथ से करीबन 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है देवताल जहाँ पहुँचने के लिए कठिन भरा सफ़र होता है और रास्ते में कई बार गाड़ी ख़ुद रुक जाती है क्यूंकि गाड़ी का तापमान अधिक बढ़ जाता है फिर गाड़ी को रोकना पड़ता है और फिर इंजन को ठंडा करना पड़ता है फ़िर आगे का सफ़र तय करना पड़ता है और ये कई बार करना पड़ता है । इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए 12 बजे तक देवताल पहुंचना पड़ता है । ताकि समय पर आप अपनी यात्रा व धार्मिक पूजा पाठ कर सकें क्यूंकि 2 बजे से पहले आर्मी के जवान आपको देवताल छोड़ने को कहते हैं क्यूंकि बताया जाता है कि उसके बाद उस एरिया में चाईना की सेना भी वहाँ पर रेखी करती है । लेकिन जब आप माना दर्रे (माना पास ) जाते हैं तो सबसे पहले आपको राक्षस ताल के दर्शन होते हैं और उसके बाद मानव ताल के दर्शन होते हैं और सबसे ऊपर देव ताल के दर्शन होते हैं और ये तीनों आस पास ही हैं जिनकी ऊंचाई 18 फ़ीट है और देवताल एशिया की सबसे ऊँची झील भी है । बताया जाता है कि देव ताल के दर्शन करने मात्र से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं । और यहाँ पर अपने पूर्वजों का तर्पण करना भी बेहद शुभ माना जाता है । इसलिए लोग यहाँ अपने पित्रों का तर्पण करने आते हैं । देव ताल की यात्रा 1962 में भारत चीन के युद्ध के बाद से बंद हो गई थी लेकिन केंद्र सरकार ने फिर दुबारा 2022 में इसे फिर से खोल दिया है । बी ओ- 1 पहला - राक्षस ताल- राक्षस ताल की कहानी रामायण के राक्षस राजा रावण से जुड़ी है, जिसके अनुसार रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने और अलौकिक शक्तियां प्राप्त करने के लिए राक्षस ताल में तपस्या की और अपने दस सिरों की बलि दी। इस झील को नकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ और विषैला माना जाता है, जिस कारण इसमें स्नान करना वर्जित है। इसके विपरीत, बौद्ध धर्म में इसे संतुलन और विपरीतताओं के सह-अस्तित्व का प्रतीक माना जाता है। रावण से जुड़ाव तपस्या और सिरों का बलिदान: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, रावण ने कैलाश पर्वत के पास स्थित इस झील में बैठकर भगवान शिव की घोर तपस्या की थी। तपस्या के दौरान उसने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने दस सिरों में से एक-एक करके दसों सिरों की बलि देने का प्रयास किया था। शिवजी उसकी भक्ति से प्रसन्न हुए और उसे वरदान दिया। नकारात्मक ऊर्जा और विषैला पानी नकारात्मक प्रभाव: माना जाता है कि रावण के स्नान के बाद इस झील में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ गया था, इसलिए इसे 'राक्षसों की झील' या 'श्रापित झील' भी कहते हैं। पीटीसी 1 - पुष्कर चौधरी बी ओ 2 - दूसरा - मानव ताल- मानव ताल भी पवित्र तालों में से एक है इस दर्शन करना भी कलयुग में बहुत शुभ माना गया है ।माना जाता है कि- मानव ताल के क्षेत्र में अर्जुन ने अज्ञातवास में तपस्या की थी और इस दिव्य ताल को मानवों को समर्पित किया था । पीटीसी 2 - पुष्कर चौधरी बी ओ 3 - तीसरा- देवताल -हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ी है, जिसमें इसे देवताओं का निवास और सरस्वती नदी का उद्गम स्थल माना जाता है, जहाँ पांडवों ने भी अपनी प्यास बुझाने के लिए इसे खोजा था। यह एशिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है और धार्मिक महत्व के कारण तीर्थयात्रियों के लिए एक पवित्र और आध्यात्मिक स्थान है। देवताओं का स्थान हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, देवता इस झील में स्नान करते थे, और इसी कारण इसका नाम देवताल पड़ा। इस झील को सरस्वती नदी का उद्गम स्थल भी माना जाता है, जो ऋग्वेद में वर्णित प्रमुख नदियों में से एक है। यह भी माना जाता है कि महाभारत में यक्ष ने पांडवों से प्रश्न पूछे थे, वह स्थान भी यही झील थी। एक मान्यता के अनुसार, भीम ने अपनी प्यास बुझाने के लिए इस झील का निर्माण किया था, जबकि युधिष्ठिर ने उन्हें ऐसा करने का सुझाव दिया था। कुछ मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण ने देव ताल से होकर ही कैलाश मानसरोवर की यात्रा की थी। देवताल उत्तराखंड में भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित है और समुद्र तल से लगभग 18,000 फीट की ऊंचाई पर है, जो इसे एशिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक बनाती है। भारत-चीन सीमा के पास होने के कारण, इस क्षेत्र में जाने के लिए प्रशासनिक अनुमति की आवश्यकता होती है। तीर्थयात्री और भक्तजन यहाँ प्रार्थना करने, अनुष्ठान व अपने पित्रों का तर्पण करने और आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। पीटीसी 3 - पुष्कर चौधरी
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Sept 27, 2025 07:31:40
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम की रेती पर 3 जनवरी से शुरू होगा धर्म और अध्यात्म का माघ मेला, माघ मेले को लेकर प्रयागराज में तैयारियां शुरू हुईं, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने तैयारियों को तेज करने का दिया निर्देश, सभी विभागों की टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश, इस बार माघ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का है अनुमान, ऐसे में माघ मेला के क्षेत्रफल बढ़ाए जाने की भी है तैयारी। एंकर -- प्रयागराज के संगम तट पर आस्था का महा समागम माघ मेला 3 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है। धर्म और अध्यात्म के इस महा समागम को लेकर संगम नगरी में तैयारी शुरू हो गई है। मेला क्षेत्र में मिट्टी समतलीकरण का काम शुरू हो चुका है, घाटों को जाने वाले मार्ग के रास्ते काटे जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी विभागों की टेंडरिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार माघ मेले के क्षेत्रफल में विस्तार को होना है। सेक्टर बढ़ाए जाने के साथ ही पांटून ब्रिज की संख्या भी बढ़ेगी। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अगुवाई में एक बड़ी बैठक भी सभी विभागों के अधिकारियों के साथ माघ मेले को लेकर हुई है। बैठक में माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के साथ ही उनको उपलब्ध होने वाली जरूरी सहूलियत और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। अनुमान है कि इस बार के माघ मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के संगम तट पर लगने वाले आस्था के इस माघ मेले में आएंगे, जो पिछले सालों की तुलना में काफी ज्यादा होगी। ऐसे में उन्हें कोई असुविधा और दिक्कत ना हो, धर्म और आध्यात्मिक कि इस नगरी में उन्हें एक सुखद अनुभूति मिले, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने विभागों के साथ बैठक की है। टेंडरिंग प्रक्रिया को जल्द पूरा करके माघ मेले की तैयारी तेज करने के निर्देश दिए हैं। पिछले सालों की तुलना में इस बार ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। माघ मेले की तैयारियों में इस बार आने वाली श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या को लेकर भी ध्यान रखा जा रहा है, मंडलायुक्त ने कहा कि उनकी मंशा है कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम अभी से उठाए जा रहे हैं। बता दें कि कई सालों बाद ऐसा हो रहा है जब माघ मेला महज 29 दिनों का होगा। 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान पर्व से माघ मेले की शुरुआत होगी, 14 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान होगा। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या और 23 जनवरी को वसंत पंचमी और 1 फरवरी को माघी पूर्णिमा का स्नान पर्व के साथ माघ मास का समापन हो जाएगा। यानी 29 दिनों तक संगम की रेती पर धर्म और अध्यात्म की अलख जगाने के लिए दूर दराज से संत महात्मा और कल्पवासी यहां पर पहुंचेंगे। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के साथ माघ मेले का औपचारिक रूप से समापन हो जाएगा। वॉक थ्रू... तैयारियां दिखाते हुए बाइट --‌ सौम्या अग्रवाल, मंडलायुक्त, प्रयागराज
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Sept 27, 2025 07:31:30
Gonda, Uttar Pradesh: एंकर- खबर गोंडा से है। जहां कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गोंडा मुख्यालय पर आयोजित एक निजी काम के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जोरदार स्वागत किया गया है। वहीं गोंडा गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेक आशीर्वाद लिया है। बरेली में आई लव मोहम्मद को लेकर हुए विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए आई लव मोहम्मद से किसी को कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि हम जो सनातन को मानने वाले लोग हैं वह भगवान कृष्ण को भी प्यार करते हैं राधा को भी प्यार करते हैं। तो आई लव मोहम्मद से किसी को कोई दिक्कत नहीं है और ना कोई दिक्कत होनी चाहिए। लेकिन आई लव मोहम्मद के बहाने अगर देश में सद्भाव बिगड़ने का काम होता है और किसी दूसरे संप्रदाय को नेता दिखाने का काम होता है वहीं पर तकलीफ होती है। आप मोहम्मद साहब से प्यार करिए किसी को कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि हम भी भगवान कृष्ण से प्यार करते हैं हम गुरु नानक को भी प्यार करते है। भगवान राम को प्यार करते हैं शिव को प्यार करते हैं इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इसके पीछे मंशा क्या है अगर मंशा है कि सांप्रदायिक माहौल बिगड़ेंगे। किसी को नीचा दिखाएंगे तो भारतीय जनता पार्टी के सरकार में चलने वाला नहीं है सरकार बिल्कुल सतर्क है और प्रदेश का माहौल किसी भी बहाने अगर बिगड़ने की कोशिश होगी तो बर्दाश्त नहीं होगा। वीओ- वही सीएम योगी के बयान मौलाना भूल गया कि उत्तर प्रदेश में है पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए सरकार हर मोर्चे पर सर्तक है किसी भी परिस्थिति में प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश जो भी करेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। वही शारदीय नवरात्रि में आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर कहा कि अब यही एक नई चीज निकल करके आई है यह नारा आपने किस समय दिया किस परिपेक्ष में आपने दिया इस बात को सरकार संज्ञान में ले रही है। वहीं राहुल गांधी द्वारा लाल किताब हाथ में लेकर दोबारा दिए गए बयान की हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे पर बृजभूषण ने कहा कि देखिए यह लोकतंत्र की भाषा नहीं है मैं राहुल गांधी के ऊपर बहुत बार बोल चुका हूं यह जिहादियों की भाषा है। वहीं UN सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा भारत के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर के कहा कि वह अमेरिका को खुश करने का प्रयास कर रहा था डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने का प्रयास कर रहा था लेकिन भारत मजबूर देश नहीं है बल्कि मजबूत देश है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल एशिया कप को लेकर के बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भारतीय टीम ही जीतेगी। बाइट- बृजभूषण शरण सिंह- पूर्व सांसद कैसरगंज। Visual
0
comment0
Report
ABArup Basak
Sept 27, 2025 07:30:38
Mal Bazar, West Bengal:*একযোগে ২০%বোনাসের দাবীতে রাজ্য সরক অবরোধ চলছে মেটেলিতে...* রাজ্য সরকার গত ২২ আগস্ট ঘোষণা করেছিল যে ১৫ সেপ্টেম্বরের মধ্যে পাহার, তরাই ও ডুয়ার্সের চাবাগান গুলিতে ২০% শতাংশ হারে বোনাস দিয়ে দিতে হবে। সেপ্টেম্বর মাস পড়তেই এক এক চাবাগান গুলি বোনাস দিয়ে দিতে শুরু করে। ১৫ সেপ্টেম্বরে মধ্যে বেশিরভাগ চাবাগানে ২০% বোনাস দিয়ে দিয়েছে। বাকি যারা ছিল সেই সব চাবাগান গুলি কেউ কিস্তিতে কেউ আবার একযোগে বোনাস দিয়ে গিয়েছে। আজ দেবী দুর্গার বোধন এখনো পর্যন্ত কয়েকটি চা বাগানে বোনাস হয়নি। সেইসব চা বাগান গুলিতে অন্যতম মেটেলি নাগেশ্বরী চা বাগান। এই চা বাগান কর্তৃপক্ষ সেপ্টেম্বর মাসের প্রথম সপ্তাহে জানিয়েছিল তারা ৮.৩৩% হারের বেশি বোনাস দিতে পারবেনা। পরবর্তীতে আবারো জানায় কুড়ি শতাংশ হারে বোনাস দেবে তবে তিন কিস্তিতে। শ্রমিকদের দাবি ২০%বোনাস। শুক্রবার দুপুর থেকে চালসা থেকে মেটালি গামী রাজ্য সড়কের আইভিল মোরে রাস্তা আটকে পথ অবরোধ করে নাগেশ্বরী চা বাগানের শ্রমিকরা। শ্রমিকদের এই পথ অবরোধে সামিল হন আলিপুরদুয়ারের সাংসদ মনোজ টিজ্ঞা, নাগরাকাটার বিধায়ক পুনা ভেংরা সহ শ্রমিকেরা। চা বাগান কর্তৃপক্ষের বোনাস নিয়ে তালবাহানার বিরুদ্ধে তারা সোচ্চার হন। সেই অবরোধ এখনও চলছে। যার ফলে সমস্যায় পরেছে পথ চলতি মানুষ। প্রশাসনের পক্ষ থেকে শ্রমিকদের বোঝানো হচ্ছে। বাইট ১) নাগরাকাটার বিজেপি বিধায়ক পুনা ভেংরা। ২) শ্রমিক মহিলা। ৩) শ্রমিক পুরুষ। খ্রীষ্টান খেরিয়া 2709ZG_MAL_ROAD_BLOCK_R
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top