Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mirzapur231001

मीरजापुर में बारिश ने फिर से बढ़ाई जलजमाव की समस्या!

RMRAJESH MISHRA
Jul 16, 2025 13:09:45
Mirzapur, Uttar Pradesh
Slug : 1607ZUP_MZP_RAIN_JAAM_R Place : मीरजापुर Date : 16.7.2025 Report : राजेश मिश्र Anchor : मीरजापुर नगर के नटवा रेलवे ब्रिज के नीचे बरसात में मौसम की बारिश से होने वाला जलजमाव एक गंभीर और पुरानी समस्या है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के स्थलीय निरीक्षण और निर्देश के बावजूद कोई राहत आम जनता को नहीं मिला। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने समस्या के समाधान का दावा किया था। पुल के पास पानी निकालने के लिए ट्रैक्टर खड़ा था। पालिका कर्मी सेवा के मौके पर नदारद रहे। एक रिपोर्ट Vo 1: सड़क पर जाम देख हूटर बजाकर आगे निकलने वाले सरकारी वाहन के चालक को पानी में हेकड़ी दिखाना महंगा पड़ गया। जल जमाव के कारण लगी भीड़ की उपेक्षा कर वह आगे बढ़ गया। आधे रास्ते में गाड़ी बंद हो गई। वाहन में पानी घुस गया। अंदर बैठे लोग सीट पर पैर रखकर बैठ गए। स्थानीय लोगों की मदद से धक्का देकर आगे बढ़ाया गया। जौनपुर रींवा राष्ट्रीय राज मार्ग पर वर्षों से जल जमाव मुसीबत बना हैं। जो अक्सर यातायात को बाधित कर देता है । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 20 जून को स्थलीय निरीक्षण के बाद नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान 24 घंटे एक कर्मचारी तैनात रखा जाए। कर्मचारी की जिम्मेदारी होगी कि जलभराव होते ही पंपिंग मशीन चलाकर पानी की निकासी करें। जल जमाव के कारण लगने वाले जाम से स्थानीय नागरिक परेशान है। Bite : रतन बिहारी राणा, स्थानीय
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top