Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
लद्दाख के कारगिल मार्केट में घरेलू LPG सिलिंडर के इस्तेमाल पर छापेमारी, 21 जप्त
WMWaqar Manzoor
Mar 24, 2026 08:32:42
Ganderbal,
In Ladakh, acting on the directions of the Additional District Magistrate Kargil, a surprise market checking drive was conducted in Kargil Market to curb the illegal use of domestic LPG cylinders for commercial purposes. The checking team was headed by Naib Tehsildar Kargil Fida Mohd Hassanain Mir and included Mehdi Khan, Thana Incharge Kargil, Mohammad Abass, Tehsil Supply Officer, and Mustafa Ali, Storekeeper Kargil. During the inspection, several tea stalls, hotels and restaurants were found violating the norms by using domestic LPG cylinders for commercial activities. The team seized around 21 domestic LPG cylinders from different establishments. Hassanian Mir said that the drive was carried out smoothly and successfully and such inspections will continue in future to ensure strict compliance with government regulations regarding the use of LPG cylinders.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 24, 2026 09:52:14
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। इतना ही नहीं, छतों से भी एक-दूसरे पर पथराव किया गया। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह प्रेम प्रसंग को लेकर आपसी रंजिश है, जो हिंसक रूप ले बैठी।घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
1043
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 24, 2026 09:51:40
Moradabad, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी समाज के लोगो कों धर्मान्तरण के बाद एससी/एसटी का फायदा ना मिलने के फैसले से दलित समाज मे ख़ुशी का माहौल, मुरादाबाद मे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस(रजि.) के बैनर तले बाल्मीकि समाज मे मनाई ख़ुशी, बाल्मीकि समाज के लोगो ने एक दुसरो कों सड़को पर लड्डू खिलाकर मनाई ख़ुशी, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस के राष्ट्रीय निदेशक लल्ला बाबू द्रवीड़ ने जताया सुप्रीम कोर्ट और संघर्ष करने वालो का आभार जताते हुए दी बधाई, बोले काफी लम्बे समय से जारी लड़ाई की आज जीत हुई है अब धर्मान्तरण कर दूसरे समुदायो मे जाने वालो कों नहीं मिलेगा एससी/एसटी का फायदा, पहले एससी/एसटी के लोग धर्मान्तरण के बाद भी फायदा उठाकर दोनों हाथों मे लड्डू रखते थे जिसपर रोक समाज के लिए उनके हक़ का फैसला।
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 09:51:13
962
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 24, 2026 09:51:01
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद फर्रুখाबाद में जिलाधिकारी ने दिए सम्मान फर्रुखाबाद से स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले ने टीबी उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया। 580 मे से कुल 240 ग्राम सभा के प्रधानों को अपनी पंचायतों को टीबी-मुक्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर बधाई दी गई। प्रधानों का कमाल देखिए—8 ग्राम प्रधानों ने पिछले 3 साल से अपनी ग्राम सभाओं को पूरी तरह टीबी मुक्त रखा, उन्हें गोल्ड मेडल मिला। 68 प्रधानों ने 2 साल से ये जिम्मेदारी निभाई, जिन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं, 164 ग्राम सभाओं ने पिछले 1 साल से टीबी को दूर रखा, उन्हें कांस्य पदक प्रदान हुआ。 "हमने गांव में जागरूकता अभियान चलाया, नियमित जांच कराई। अब कोई टीबी का केस नहीं है।" ये सफलता नेशनल टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का हिस्सा है। ग्राम सभाओं में टीबी-मुक्त घोषणा से जांच, इलाज और रोकथाम तेज हुई। जिलाधिकारी ने कहा, "फर्रुखाबाद टीबी-मुक्त जिले की दिशा में अग्रसर है।"
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 24, 2026 09:50:44
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। लेकिन पुलिस की सूझबुझ और संवेदनशीलता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। मामला बामोरीशाला क्षेत्र का है, जहां 19 वर्षीय महिला परिजनों के साथ टंकी पर चढ़ गई थी। परिजन लगातार उसे मनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी और आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दे रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात की गंभीरता को समझते हुए खुद टंकी पर चढ़ गई। पुलिस ने महिला से शांतिपूर्वक बातचीत की और उसकी परेशानी को समझा। दरअसल, महिला ससुराल जाने को लेकर परिवार से नाराज़ थी और इसी तनाव में यह कदम उठा लिया था। पुलिस ने धैर्य और समझाइश के साथ उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। काफी देर तक चले संवाद के बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ और वह सुरक्षित नीचे उतर आई। पुलिस की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ एक बड़ी घटना को टाल दिया, बल्कि एक जिंदगी भी बचा ली। डॉ. प्रशांत चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा.
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 24, 2026 09:50:06
Noida, Uttar Pradesh:नव निर्माण के 9 वर्ष: एमएसएमई क्षेत्र में 3 करोड़ 11 लाख से अधिक को रोजगार योगी सरकार की नीतियों ने खोली युवा शक्ति के लिए उद्यमिता की राह देश में सबसे ज्यादा 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां उत्तर प्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के धरातल पर आने से सृजित हुए 60 लाख रोजगार के अवसर लखनऊ, 23 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यूपी सरकार ने गत 9 वर्षों में युवा शक्ति के लिए उद्यमिता की राह प्रशस्त की है। इसके लिए सीएम युवक जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ एमएसएमई सेक्टर को मजबूत किया गया, जिसका परिणाम यह है कि आज यह सेक्टर न सिर्फ अधिकाधिक युवाओं को रोजगार दे रहा है, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था की धुरी भी बना है। इसके अतिरिक्त राज्य में निवेश आमंत्रण के लिए योगी सरकार द्वारा उठाए गए ठोस कदमों ने भी युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर सुनिश्चित किए हैं। योगी सरकार की उद्योग समर्थित नीतियों का असर है कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में लगभग 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनसे 1 करोड़ 10 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार और सेवायोजन के अवसर सृजित होने की संभावना बनी है। इनमें से लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं, जिनसे करीब 60 लाख रोजगार के अवसर तैयार हुए हैं। बड़े पैमाने पर निवेश आने से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेज हुई हैं, जिसका सीधा लाभ युवाओं को रोजगार के रूप में मिल रहा है। निवेश के साथ उद्योगों के विस्तार से प्रदेश में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। एमएसएमई बना रोजगार का मजबूत आधार प्रदेश में सूक्ष्म लघु और मध्यम (एमएसएमई) उद्यम क्षेत्र रोजगार सृजन का एक मजबूत आधार बनकर उभरा है। वर्तमान में प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां हैं जो देश में सर्वाधिक हैं। एमएसएमई क्षेत्र के माध्यम से प्रदेश में 3 करोड़ 11 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। सरकार द्वारा इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराने जैसे कई कदम उठाए गए हैं। ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट) योजना को एमएसएमई से जोड़ने से छोटे उद्योगों को विस्तार मिला, जिससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है बल्कि ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं। स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को नई दिशा युवाओं को रोजगार देने के साथ साथ उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अब तक 38 हजार से अधिक युवाओं को लाभान्वित किया गया है और 1097.10 करोड़ रुपये से अधिक की मार्जिन मनी वितरित की गई है। इसी तरह प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 32,936 लाभार्थियों को 1105.49 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी दी गई, जिससे 2 लाख 63 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 4 लाख 20 हजार से अधिक कारीगरों और पारंपरिक श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है, जिससे उन्हें अपना हुनर आगे बढ़ाने में मदद मिली है।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 24, 2026 09:49:53
Noida, Uttar Pradesh:नवनिर्माण के नौ वर्ष: सक्षमता से समृद्धता की ओर बढ़ता युवा उत्तर प्रदेश स्किल्ड वर्कफोर्स के दम पर उद्योगों के लिए आकर्षक बनता प्रदेश सरकारी भर्तियों और पारदर्शी भर्ती प्रणाली से मजबूत हुआ भरोसा लखनऊ, 23 मार्च। स्वस्थ, शिक्षित व सक्षम युवा ही विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला बनेंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस विजन को मूर्त रूप देने के लिए यूपी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में लगातार ठोस कदम उठाए हैं। यही वजह है कि गत वर्षों में प्रदेश में युवा सशक्तीकरण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। योगी सरकार की पारदर्शी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का युवा आज आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनता दिखाई दे रहा है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी तक सीमित न रखकर, उन्हें कौशल, तकनीक और उद्यमिता से जोड़ना है, जिससे युवा शक्ति प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दे सके। कौशल विकास से तैयार हो रही स्किल्ड वर्कफोर्स प्रदेश में कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। आईटीआई और कौशल विकास मिशन के माध्यम से 25 लाख 80 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से अधिसंख्य युवाओं को रोजगार मिल चुका है। मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख से अधिक युवाओं का उद्योगों व संस्थानों में पंजीकरण कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल युवाओं को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करने में मदद कर रही है। तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था को देखते हुए युवाओं को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड कम्प्यूटिंग, रोबोटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में छात्रों को प्रशिक्षण देकर उन्हें इंडस्ट्री 4.0 के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इससे प्रदेश का युवा आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सक्षम बन सकेगा। ग्लोबल स्किल हब बनने की दिशा में बढ़ता प्रदेश विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश की बड़ी युवा आबादी प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को ऐसे कौशल से लैस करना है जो उन्हें राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अवसर प्रदान कर सके। निवेश, कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के समन्वय से प्रदेश को ग्लोबल स्किल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। यह गति बनी रही तो आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति और औद्योगिक विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सकता है। 2017 से पहले रोजगार और कौशल विकास की स्थिति उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले युवाओं के लिए सिर्फ चुनौतियां थीं। बेरोजगारी दर अधिक थी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सीमित। फरवरी 2016 में प्रदेश की बेरोजगारी दर लगभग 18 प्रतिशत दर्ज की गई थी। सरकारी नौकरियों की भर्तियों में भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार चरम पर था। ये भर्तियां वर्षों तक लंबित रहती थीं और निजी क्षेत्र में उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को प्रशिक्षित करने जैसी सोच का अभाव था। औद्योगिक निवेश की रफ्तार ठप या इतनी धीमी थी कि बेरोजगारों की फौज तैयार होती गई। नतीजा यह कि युवाओं को रोजगार की तलाश में प्रदेश से बाहर जाना पड़ा। डिजिटल सशक्तीकरण से बढ़ा युवाओं का आत्मविश्वास योगी सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर भी जोर दे रही है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 49.86 लाख से अधिक टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना का लक्ष्य 2 करोड़ युवाओं को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराना है। डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसरों से जुड़ने में सहायता मिल रही है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से बढ़ा भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के तहत सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कई सुधार किए गए हैं। विभिन्न आयोगों और भर्ती बोर्डों के माध्यम से अब तक 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण कानून लागू किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में एकल अवसर पंजीकरण व्यवस्था लागू कर अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। समूह ख अराजपत्रित और समूह ग पदों की सीधी भर्ती में साक्षात्कार समाप्त कर पारदर्शिता को और मजबूत किया गया है। बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय कमी प्रदेश में रोजगार के बढ़ते अवसरों का असर बेरोजगारी दर में भी देखने को मिला है। फरवरी 2016 में जहां बेरोजगारी दर लगभग 18 प्रतिशत थी, वहीं वर्तमान में यह घटकर 2.21 प्रतिशत रह गई है। यह कमी दर्शाती है कि प्रदेश में रोजगार सृजन और कौशल विकास की नीतियां प्रभावी साबित हो रही हैं।
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 24, 2026 09:49:20
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर जिले के शासकीय महाविद्यालय अमरपाटन में एक बार फिर माहौल गरमा गया है। अश्लील हरकत करने वाले प्रोफेसर डॉ. आलोक सिन्हा के खिलाफ छात्राओं द्वारा लगातार गंभीर शिकायतें सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में आक्रोश और भय का वातावरण बन गया है। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर द्वारा उनके साथ अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बीते दिनों भी इस तरह की शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन प्रशासन द्वारा मामले का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया। इसी बीच 23 मार्च 2026 को एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। इस घटना के बाद महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित होने लगा है और छात्र-छात्राओं में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। जिसको लेकर आज महाविद्यालय परिसर में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा करते हुए पुतला दहन किया साथ ही कमिश्नर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 24, 2026 09:49:04
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top