राहुल यादव ने पैतृक गांव में बांटे साड़ी, कंबल और लगाए पौधे, इलाके में खुशी का माहौल
दिल्ली के प्रसिद्ध राहुल्स आईएएस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और समाजसेवी राहुल यादव अपने पैतृक गांव बसवा, अंधराठाढ़ी प्रखंड, मधुबनी पहुंचे। यहां उन्होंने महिलाओं को साड़ी, लड़कियों को सूट और जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे। कई दिनों से भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। राहुल यादव और उनकी पत्नी चारु यादव ने छठ महापर्व के अवसर पर गांव में सैकड़ों पौधे लगाए। उनके इन समाजसेवी कार्यों की ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सराहना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट से 1.3 करोड़ की ठगी, बुजुर्ग महिला और कैप्टन शिकार
Firozabad, Uttar Pradesh:लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट के जरिए एक करोड़ 30 लाख की ठगी का मामला सामने आया है.. बुजुर्ग महिला और रिटायर्ड मर्चेंट नेवी कैप्टन को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है.. फिलहाल, साइबर थाने में दोनों केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है..0
0
Report
हसायन के बकायन में दो पक्षों के विवाद में 10 आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हसायन- थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को सूचना मिली थी कि गांव बकायन में दो पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो रही थी और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इस संबंध में थाना हसायन में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रथम पक्ष के रामबाबू पुत्र इंद्रपाल, रक्षपाल पुत्र नेत्रपाल, मुरारी पुत्र नेत्रपाल, हीरालाल पुत्र रामबाबू, हुब्बलाल पुत्र पूरन सिंह तथा बलदेव पुत्र नेत्रपाल शामिल हैं। वहीं द्वितीय पक्ष से गौरव पुत्र भोले सिंह, रजनीश पुत्र रामप्रसाद, राजीव पुत्र रामप्रसाद, रेशमपाल पुत्र सत्यदेव तथा एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी गांव बकायन, थाना हसायन क्षेत्र के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल शेष आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
मीरजापुर के पडरी थाना: 10,234 लीटर शराब विनष्ट, 37 मुकदमों का निष्पादन
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माल निस्तारण अभियान के तहत थाना पड़री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को थाना परिसर में 37 मुकदमों से जुड़ी कुल 10,234.8 लीटर अवैध अंग्रेजी, देसी व कच्ची शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 33 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है। न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार अरविन्द पांडेय, सीओ सदर जटाशंकर मिश्र, आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार व थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह की मौजूदगी में शराब नष्ट कराई गई।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के फरेडी फंटा पर बस-कार भिड़ंत: दो की मौत, तीन घायल
Pratapgarh, Rajasthan:जिला प्रतापगढ़, अरनोद क्षेत्र के फरेडी फंटा पर निजी बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अरनोद चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मृतकों में मध्यप्रदेश के जावरा क्षेत्र के बन्नवाड़ा निवासी सुनील जायसवाल और उनकी सास शामिल हैं। हादसे में सुनील जायसवाल की पत्नी प्रियम जायसवाल भी गंभीर घायल हुई हैं। उनके साथ कार में यात्रा कर रहे एक लड़का और एक लड़की भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों की मदद से अरनोद चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर सभी को प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार देवहिंग, थाना अधिकारी शिवलाल मीणा और गिरदावर निलेश बैरागी सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को समय पर उपचार दिलाने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रयास किए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरेडी फंटा पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दो लोगों की मौत और बच्चों सहित तीन लोगों के गंभीर घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
बूंदी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने सम्मेलन में टिकट चयन पर जोर दिया
Noida, Uttar Pradesh:निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित बूंदी निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच रविवार दोपहर स्थानीय रघुनाथ मंदिर धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगठन संभाग सहप्रभारी अजीत मेहता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप ही टिकट चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने जनकल्याण के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं और देश को विकसित एवं प्रगतिशील बनाने की दिशा में काम किया है। मेहता ने कहा कि भाजपा युवाओं को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जबकि कांग्रेस युवा पीढ़ी के नाम पर देश का वातावरण खराब कर रही है। नगरपालिका चुनाव प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को ही अपना लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शैतान सिंह, मंडल प्रभारी राकेश बोयत, मंडल अध्यक्ष हेमंत पंचोली, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश मीना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण दुबे, भाजपा जिला मंत्री अशोक चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
झामुमो का एमएमडीआर बिल विरोध, टावर चौक पर भारी प्रदर्शन
Giridih, Jharkhand:एएमएमडीआर बिल के विरोध में झामुमो ने आज शहर के टावर चौक में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग दलाली करने का काम करते हैं. अडानी-अंबानी के जूता उठाने वाले लोग आज हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और हर बात में हेमंत सोरेन मुर्दाबाद और हेमंत सोरेन चोर है जैसे नारे लगाते हैं, अब झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगी. संजय सिंह ने कहा कि अगर केंद्र सरकार एमएमडीआर बिल को वापस नहीं लेती है तो झामुमो कार्यकर्ता एक बार फिर से शहादत देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि किसी तरह हेमंत सोरेन को परेशान करे, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. इस बिल के पारित होने के बाद सबसे ज्यादा असर मैया सम्मान योजना पर पड़ने की आशंका है, इसलिए झामुमो इस बिल को कतई पारित नहीं होने देगा. मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 31–40 और 111–120 के नामांकन स्थल बदले
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव। नामांकन के लिए दो जगह स्थान में बदलाव। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया संशोधित आदेश। वार्ड 31 से 40 तक की नामांकन प्रक्रिया के लिए नया स्थान तय। वार्ड 31 से 40 के नामांकन के लिए नया स्थान तय। शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राउमावि खातीपुरा होगा नामांकन। वार्ड 111 से 120 के लिए भी नामांकन स्थल में भी बदलाव अब नगर निगम कार्यालय, पार्ट-2, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे होगा।0
0
Report
झार सिंह ने शराब के नशे में अपनी मां को मौत के घाट उतारा; पुलिस ने गिरफ्तार किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि एक महिला और उसके पुत्र के बीच विवाद हुआ है। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला के ही बेटे झार सिंह ने शराब पीने के बाद पैसे मांगने को लेकर विवाद होने पर अपनी मां पर हमला कर दिया। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि थाना क्षेत्र में सूचना आया था कि एक महिला और उसके पुत्र के बीच में विवाद हो गया। जब पुलिस की टीम वहां पर पहुंची तो घटनास्थल पर महिला मृत स्थिति में थी। पूछताछ में और सबूतों से पता चला कि महिला के ही पुत्र ने शराब पीके और पैसे मांगने की बात पे विवाद होने पर महिला पर पत्थर से वार किया और फुकनी से वार किया जिससे महिला की मृत्यु हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी झार सिंह ने नशे की हालत में मां के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी के दो बेटों में से एक झार सिंह है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
उल्दन बांध ओवरफ्लो: पानी से चारों ओर जलजमाव, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Sagar, Madhya Pradesh:डिजिटल के लिए भी.... उल्दन बांध ओवरफ्लो, डूब क्षेत्र में पहुंचा पानी, प्रशासन ने किया लोगो को अलर्ट .. एंकर/ सागर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बंडा वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत निर्मित उल्दन बांध ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। बांध का जलस्तर क्रस्ट लेवल 451 मीटर से ऊपर पहुंचने के बाद पानी बहने लगा,जिसके चलते बांध के आसपास के क्षेत्रों में भी पानी पहुंच गया है। दरअसल,उल्दन बांध के निर्माण के दौरान प्रशासन ने डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों और प्रभावित इलाकों को पहले ही खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया था। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से मुआवजा भी दिया गया था। इसके बाद अब बांध में पहली बार बड़े स्तर पर पानी आने के साथ ही आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। बारिश लगातार जारी रहने के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पानी बढ़ने के साथ ही बांध के पीछे बना अस्थायी मार्ग भी डूब गया है। वहीं सागर-धामोनी मार्ग पर ग्राम बहरोल स्थित पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है, जिला प्रशासन ने अब इस मार्ग को मुरम डलवाकर बंद करा दिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन की ओर से लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले रास्तों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही डूबे हुए मार्गों पर आवागमन न करने एवं वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।बंडा-बांदरी मार्ग पर पुल डूबने के कारण साजी तिराहा से पड़वार, राखसी, मड़ैया गोंड और बहेरिया साहनी होते हुए बांदरी जाने का वैकल्पिक मार्ग बताया गया है। वहीं नीमोन-पिपरिया इल्लाई मार्ग के लिए भी पड़वार, राखसी, मड़ैया गोंड और कुल्ल होते हुए पहुंचने की व्यवस्था बताई गई है। सागर-धामोनी मार्ग पर धामोनी या टीकमगढ़ की ओर से आने वाले राहगीरों को बहरोल से बांदरी मार्ग का उपयोग कर सागर पहुंचने की सलाह दी गई है। बता दे कि उल्दन बांध में पानी आने के बाद आसपास के क्षेत्र में बढ़े जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। बांध से जुड़े डूब क्षेत्र को पहले ही खाली करवाए जाने के कारण प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।फिलहाल लगातार बारिश के बीच बांध के जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम के पिकनिक स्पॉट पैराडाइज़ वैली में दर्दनाक हादसा; 3 की मौत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे बड़ा हादसा हो गया, जिले के जावरा से स्कूल बच्चों के साथ शिक्षक रतलाम के कुदरती पिकनिक स्पॉट पैराडाइज़ वैली आये थे लेकिन यहाँ 2 शिक्षक और 1 छात्र के डूबने से मौत हो गयी, पिकनिक स्पॉट बारिश में गुलज़ार और सुंदर तो होते हैं लेकिन ये खतरनाक भी होते हैं और आकर्षित करते हैं0
0
Report
सिंह नक्षत्र के इतवार पर गंगा घाटों पर महिलाओं की भीड़, सूर्यदेव पूजा
Munger, Bihar:मुंगेर : सिंह नक्षत्र के इतवार पर स्नान एवं पूजा के लिए गंगा घाटों पर महिलाओं की bhiड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने दोपहर बाद गंगा स्नानकर घाटों पर नवैद्य लगाकर भगवान सूर्य की पूजाकर संतान के दीर्घायु होने एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। सिंह नक्षत्र के इतवार पर उपवास में रहकर महिलाएं दोपहर के बाद से ही गंगा घाटों पर पहंचने लगी। बबुआ घाट, सोझी घाट पर स्नान एवं पूजा के महिलाओं की भीड़ लगी रही। सबसे अधिक भीड़ बबुआ घाट पर रही। ग्रामीण क्षेत्र से भी स्नान एवं पूजा के लिए महिलाएं आई थी। महिलाओं ने दो बजे के बाद गंगा स्नानकर घाट की सीढ़ीयों पर धूप-दीप जलाए एवं केला के पत्ते पर नवैद्य लगाकर भगवान सूर्यदेव की आराधना कर संतान के दीर्घायु होने एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। कई महिलाओं ने घर में भी उपवास में रहकर भगवान सूर्यदेव की पूजा की।0
0
Report
तनु शर्मा ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : तनु शर्मा मैडल विजेता, विष्णु उग़ालन भाई भकलाना की बेटी तनु शर्मा का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक मैडल जीतने के बाद जहाज का सफर का सपना भी साकार हुआ विजेता रेसलर तनु शर्मा का हांसी। हांसी जिले के भकलाना गावँ की बेटी तनु शर्मा ने स्लोवाकिया में आयोजित अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 72 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है। तनु ने चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलाया।उनकी इस उपलब्धि के बाद भकलाना गांव सहित पूरे हांसी क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस चैंपियनशिप में भारत को 6 मैडल मिले है। इसमें से एक तनु शर्मा का है। आपको बता दे कि विश्व मंच पर शानदार प्रदर्शन के बाद आज तनु के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव के बड़ी संख्या में लोग स्वागत समारोह में शामिल हुए और तनु को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। गांव के बुजुर्गों ने भी बेटी को आशीर्वाद दिया। यह तनु का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पदक है। इससे पहले वह राष्ट्रीय स्तर पर पांच पदक अपने नाम कर चुकी हैं। खेलो इंडिया में भी तनु पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। इस मुकाम के पीछे करीब 10 साल की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन है। तनु के भाई विष्णु उगालन ने बताया कि तनु को बचपन से ही खेलों में विशेष रुचि थी। कुश्ती के प्रति उसकी प्रतिभा को देखते हुए चाचा और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त नरेंद्र शर्मा ने उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सातवीं कक्षा से तनु ने कोच संजय सिहाग के मार्गदर्शन में कुश्ती का प्रशिक्षण शुरू किया। हिसार स्पोर्ट्स सेंटर के कोच सुनील ढुल ने बताया कि तनु ने करीब 10 साल तक लगातार कड़ी मेहनत की है। शुरुआत से ही उसके अंदर खेलों को लेकर जुनून दिखाई देता था। उन्होंने कहा कि आज बेटी की मेहनत का फल देखकर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। तनु ने अपने स्वागत को लेकर एक दिलचस्प बात साझा की। उसने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद भी उसने कभी कोई बड़ा स्वागत नहीं करवाया था। उसका सपना था कि जब वह विदेश से जीतकर लौटे और जहाज का सफर तय करके गांव पहुंचे, तब उसका जोरदार स्वागत हो। तनु ने बताया कि विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद उसने फोन पर अपने पिता से कहा था, “पापा, अब मैं जहाज में बैठकर आऊंगी, मेरा स्वागत करना।” रविवार को गांव में हुए भव्य स्वागत के साथ उसका यह सपना भी पूरा हो गया। कुश्ती के शुरुआती प्रशिक्षण के बाद हिसार स्पोर्ट्स सेंटर के कोच सुनील ढुल और राजेश नांदल ने भी तनु की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर तनु ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी तिरंगा लहरा दिया। कोच सुनील ढुल ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी और यहां के दूध-दही से पहलवान तैयार होते हैं। तनु ने जिस तरह मेहनत की है, वह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है। तनु के पिता वीरेंद्र शास्त्री सरकारी विद्यालय में संस्कृत अध्यापक हैं, जबकि मां सुमन लता गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा तनु का हौसला बढ़ाया और उसकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया। परिवार का कहना है कि इतनी कम उम्र में तनु ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है और उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में और बड़े मुकाबले जीतेगी तथा ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। परिजनों के अनुसार, तनु बचपन से ही काफी सक्रिय थी और खेलों के प्रति उसका जुनून साफ दिखाई देता था। वह बचपन में पेड़ों पर भी चढ़ जाती थी और मैदान से उसका लगाव शुरू से ही रहा। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर तनु शर्मा ने साबित कर दिया है कि छोटे गांवों की बेटियां भी अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर विश्व मंच पर देश का परचम लहरा सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 300 पनीर नष्ट, 690 वनस्पति फैट जब्त
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान में बड़ी कार्रवाई झोटवाड़ा की श्री माया डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा मौके पर 300 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट, पनीर का सैंपल भी लिया फलोदी के खींचन गांव में अवैध वनस्पति फैट फैक्ट्री पर कार्रवाई मौके से 690 किलो वनस्पति फैट जब्त, फैक्ट्री सीज धौलपुर के सरमथुरा में धर्मेंद्र डेयरी से दूध का लिया सैंपल सरमथुरा के जोधपुर मिष्ठान भंडार से घेवर का सैंपल लेकर, जाँच के लिए भिजवाये त्योहारों से पहले दूध, मावा, पनीर, मिठाई और घी की सघन जांच जारी प्रमुख शासन सची गायत्री राठौड़ ने कहा- जान स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं0
0
Report
ऑपरेशन ईगल क्लॉ: गोटेगांव में अवैध देशी शराब भारी मात्रा में जब्त
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' के तहत गोटेगांव की झोतेश्वर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब और कार की कुल कीमत करीब 6 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है। तलाशी के दौरान नीले रंग की स्विफ्ट कार (क्रमांक MP 20 CM 0293) से 17 पेटियों में रखी 850 पाव अवैध देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब और वाहन को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।0
0
Report
राजनाथ सिंह ने गार्डन रीच में पांच परियोजनाओं का उद्घाटन
Barrackpore, West Bengal:গার্ডেন রিচে কেন্দ্রীয় প্রতিরক্ষা মন্ত্রী রাজনাথ সিং ও মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী মোট পাঁচটি প্রজেক্ট উদ্বোধন করেন। তার মধ্যে দুটি প্রজেক্ট পেল ইছাপুর মেটাল ফ্যাক্টরি। সেখানেও আজবূমি পুজো হলো। অত্যাধুনিক রেলের যন্ত্র তৈরি পাশাপাশি, এরিয়াল বোমের খোল, ছাড়াও আরো বেশ কয়েকটি, বোমার খোলা, বোপোজ কামানে ব্যবহার করা যাবে এমন বомбের খোলাও তৈরি হবে এখানে। শুধু দেশে নয় বিদেশেও তার রপ্তানি করা হবে। যদিও আগে এখানে তৈরি হতো কিন্তু ছোট আকারে, এবার আরো বড় আকারে তৈরি হবে, যাকে খুশি মেটাল ফ্যাক্টরি কর্ণধারেরা।0
0
Report
Advertisement
