Back
ओम बिरला के प्रयास से मुकुंदरा रिजर्व में बाघिन की एंट्री
ACAshish Chauhan
Feb 28, 2026 07:31:12
Jaipur, Rajasthan
जी मीडिया की खबर पर मुहर,मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में मध्यप्रदेश से टाइग्रेस की एंट्री,ओम बिरला के प्रयास रंग लाए
आशीष चौहान, जयपुर-एक बार फिर से जी मीडिया की खबर पर मुहर लग गई.मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री हो गई.3 साल की बाघिन को सड़क मार्ग से मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ रिजर्व से लाया कोटा लाया गया.बाघिन को झामरा घाटी के एनक्लोजर में छोडा गया.अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण प्रोग्राम के तहत दूसरी बाघिन को लाया गया है.
मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में संख्या बढ़कर 4 हुई-
कोटा के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर्स की एंट्री हुई है.अबकी बार हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से टाइग्रेस को टाइगर रिजर्व में लाया गया है.बाघिन को एमएचटीआर की झामरा घाटी के एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के सॉफ्ट रिलीज एनक्लोजर में सुबह 8.30 बजे छोड़ा गया.विशेषज्ञों की टीम 24 घंटे बाघिन की निगरानी करेगी,जिसमें व्यवहार,स्वास्थ्य की निगरानी करेगी.इससे पहले पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन को रामगढ़ विषधारी लाया गया था.यह दूसरी बार हुआ जब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की कोशिश के बाद इंटर स्टेट टाइगर ट्रांसलेशन प्रोसेस के जरिए बाघिन को राजस्थान लाया गया है.मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढकर 4 हो गई है.
3 और बाघिन आएगी राजस्थान-
इससे पहले बाघिन को शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र की जगुआ बीट में सुरक्षित रूप से ट्रेंकुलाइज किया गया.निगरानी के लिए अनुभवी फील्ड ट्रैकर्स, हाथी दस्ता,वन्यजीव चिकित्सकों और फील्ड जीव वैज्ञानिकों की टीम ने काम किया.चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन केसीए अरुण प्रसाद लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे.आने वाले दिनों में 3 और बाघिनों को महाराष्ट्र या मध्य प्रदेश से राजस्थान के टाइगर रिजर्व में लाया जा सकता है.पोस्ट-रिलीज मॉनिटरिंग के लिए बाघिन को रेडियो कॉलर लगाया गया.
इंटर स्टेट टाइगर ट्रांसलोकेशन के फायदा-
• बाघ आबादी में हेटेरोजाइगोसिटी में वृद्धि करना,
• आनुवंशिक आधार को सुदृढ़ करना,
• जेनेटिक बॉटलनेक की समस्या का समाधान करना,
• राजस्थान के टाइगर रिजर्वों में दीर्घकालिक रूप से सक्षम बाघ आबादी सुनिश्चित करना है.
किस टाइगर रिजर्व में कितने बाघ,बाघिन,शावक-
टाइगर रिजर्व.......... बाघों की संख्या
सरिस्का ........... 49
रणथम्भौर ........... 82
मुकंदरा हिल्स ........ 4
करौली-धौलपुर ......... 9
रामगढ़ विषधारी ........ 8
कुल ......... 152
कुछ दिन बाद खुले जंगल में छोडा जाएगा-
जी मीडिया ने 22 दिसंबर को मुकुंदरा में बाघिन के लाने के संकेत दे दिए थे.अब फिलहाल कुछ दिन में बाघिन को एनक्लोजर में रखा जाएगा,उसके बाद बाघिन के एक्टिविटी देखी जाएगी.सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही मुकुंदरा के खुले जंगल में बाघिन को छोडा जाएगा.
इस खबर की फीड 2 सी में अटैच है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 28, 2026 08:48:290
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 28, 2026 08:46:160
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 28, 2026 08:45:580
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 28, 2026 08:45:490
Report
SDSurendra Dasila
FollowFeb 28, 2026 08:45:380
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 28, 2026 08:45:271
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 28, 2026 08:45:170
Report
0
Report
अमरोहा में भाईचारे की मिसाल, रोजेदार सलमान ने पैदल वैष्णो देवी जा रहे सुदीप दास को नूरपुर तक दी लिफ्
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 28, 2026 08:34:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 28, 2026 08:34:070
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 28, 2026 08:33:520
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 28, 2026 08:33:420
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 28, 2026 08:33:080
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 28, 2026 08:32:580
Report
