icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow11 Nov 2024, 03:41 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हांसी भगत सिंह मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों नुकसान की आशंका

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : दुकान मालिक अनिल छाबड़ा, फायर ब्रिगेड ऑपरेटर जसबीर कुमार, मार्केट प्रधान दिनेश गोयल हांसी की भगत सिंह मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका रात 12:30 बजे फायर ब्रिगेड को मिली सूचना, दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू, आतिशबाजी की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा हांसी में व्यापारी की 25 सालों की मेहनत और खून-पसीने की कमाई एक ही रात में आग की भेंट चढ़ गई। जहां पूरा शहर दीपावली की खुशियां मना रहा था, वहीं भगत सिंह मार्केट के दुकानदार अनिल छाबड़ा के लिए दीपावली की रात जिंदगी का सबसे बड़ा दुख लेकर आई। दुकान में लगी आग ने वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया और दुकानदार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका दिया। एक तरफ लोग दीपावली पर खुशियां मना रहे थे, दूसरी तरफ आग ने इस दुकानदार की खुशियां छीन लीं। अब पीड़ित दुकानदार और व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई करवाने की मांग उठाई है। आपको बता दे कि हांसी के शहर की भगत सिंह मार्केट में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान ने आग पकड़ ली, जिसके चलते दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर खराब हो गया। दुकान दुकानदार अनिल छाबड़ा की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान मालिक के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली पर की गई आतिशबाजी की कोई चिंगारी दुकान तक पहुंचने से आग लगी हो सकती है। वहीं शॉर्ट सर्किट के कारण भी आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। फायर ब्रेड ऑपरेटर जसबीर कुमार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे भगत सिंह रोड पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। आग दुकान के अंदर फैल चुकी थी। स्थिति को देखते हुए दीवार तोड़कर अंदर तक पहुंच बनाई गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं मंडी सर्व व्यापार मंडल के महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि आग के कारण दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान आग की चपेट में आने से खराब हो गया। भगत सिंह मार्केट के प्रधान दिनेश गोयल ने भी घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि आग से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित दुकानदार के नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि दुकानदार को राहत मिल सके। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है.
0
0
Report

मिर्जापुर में अस्थि विसर्जन के दौरान एक ही बेटा डूबा, परिवार में छाया मातम

Kurukshetra, Haryana:चाचा की अस्थियां विसर्जित करने आया इकलौता बेटा नहर में डूबा, परिवार का बुझा इकलौता चिराग मिर्जापुर नगर में अस्थि विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, चचेरे भाइयों ने लगाई मदद की गुहार, लोगों पर तमाशबीन बने रहने का आरोप चाचा की अस्थियाँ विसर्जित करने के लिए मिर्जापुर आया 22 वर्षीय युवक देवेंद्र अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गया। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया। हादसे के बाद उसके साथ आए चाचा के बेटों ने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन युवकों का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। सूचना मिलने पर गोताखोर प्रगट सिंह, एसडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा नहर में युवक की तलाश शुरू की। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। देवेंद्र अपने परिवार का इकलौता बेटा था और अभी पढ़ाई कर रहा था। उसकी मां कुरुक्षेत्र के गांव बारना स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। देवेंद्र मां का इकलौता सहारा था। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, गोताखोर प्रगट सिंह और एसडीआरएफ की टीम नहर में युवक की तलाश में जुटी हुई है। प्रगट सिंह ने बताया कि टीम पूरी तत्परता से तलाश कर रही है और जल्द ही युवक को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। नहर के दोनों छोर पर घाट बनाने की उठी मांग हादसे के बाद नहर में अस्थि विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर के दोनों छोर पर सुरक्षित अस्थि विसर्जन घाट बनवाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को अस्थि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
0
0
Report
Advertisement

JNU बराक हॉस्टल में दोस्ती को लेकर खूनी संघर्ष, तेज धार हथियार से हमला

New Delhi, Delhi:दिल्ली JNU के बराक हॉस्टल में 5 नवंबर की घटना है where दो छात्रों के बीच खूनी झड़प हुई. छात्रा से दोस्ती को लेकर विवाद बताया जा रहा है. आरोप है कि अजय ने सौरभ पर तेज धार हथियार से हमला किया. वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस जांच में जुटी. हमले में घायल सौरभ की आंख की रोशनी में दिक़्क़त. वारदात में आरोपी समेत चार छात्र हुए घायल. दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी छात्र अजय को गिरफ्तार किया. JNU प्रशासन ने चारों छात्रों को निष्कासित किया. दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, घटनास्थल- JNU.
0
0
Report

दीपावली की रात सीवान में कार जलकर राख, लाखों का नुकसान

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में दीपावली की रात घर के बाहर खड़ी कार में अचानक भीषण आग गई।इस घटना में लाखों रुपये की कार जलकर पूरी तरह राख हो गई।वहीं आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव की है।बताया जा रहा है कि पीड़ित मदन यादव महाराष्ट्र रहते है।उन्होंने इसी साल मार्च महीने में अपनी जमा पूंजी लगाकर यह नई कार खरीदी थी।उसी कार से वह अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने अपने पैतृक गांव पहुंचे थे।जब रात्रि में पूरा परिवार कमरे में सोया हुआ था,तभी घर में बाहर खड़ी उनकी कार में अचानक आग लग गई।आग लगने की सूचना पर जैसे ही वह घर से बाहर निकले,कार आग की लपटों से घिरी हुई थी।परिवार के लोगों ने आनन-फानन में पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि किसी की कोशिश काम नहीं आई। देखते ही देखते लाखों रुपये की कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद परिवार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
0
0
Report

यमुनानगर के आजाद नगर में दिवाली जश्न हिंसा में बदला; तीन घायल

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में दिवाली का जश्न उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब शहर के आजाद नगर में कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। सूचना के मुताबिक, युवक गली में कार खड़ी कर तेज आवाज में गाने बजाते हुए शराब पी रहे थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक महिलाओं की ओर गलत इशारे कर रहे थे। विरोध करने पर दिवाली की बधाई देने आए रिश्तेदारों पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने कटर से एक युवक की गर्दन पर वार कर दिया, जबकि दूसरे के गाल के नीचे गंभीर चोट मारी। हमले में तीन युवक घायल हुए हैं। गर्दन पर वार से घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शिकायत के मुताबिक, यशपाल ने रात करीब 11:15 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाकर गई, लेकिन उनके जाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसी दौरान दिवाली की बधाई देने पहुंचे यशपाल के बेटे के दोस्तों हर्ष, चंदन और विशाल के साथ आरोपियों ने मारपीट की और कथित तौर पर कटर से वार कर तीनों को घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां विशाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। दूसरे पीड़ित युवक ने बताया की उन पर जानलेवा हमला किया गया, जबकि वह तो सिर्फ रिश्तेदारों को दिवाली की बधाई, मिठाई देने गए थे, लेकिन रास्ते में रोकर कर आरोपियों ने उन पर कटर से वार कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

पड़ोस के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

Vidisha, Madhya Pradesh:कुल्हाड़ी से हमला रंगोली बिगड़ना के विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला महिला गंभीर रूप से घायल सिविल लाइन थाने की बंटी नगर खाटू श्याम मंदिर के पास का मामला 32 वर्षीय रानी कुशवाहा के साथ उनके पड़ोस में रहने वाली विनीता कुशवाहा ने ईंट और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया यह घटना कल के दिन की है। पति हुकुम सिंह ने बताया कि एक दिन पहले उनके बेटे द्वारा पड़ोसन के रंगोली पर साइकिल निकल गई थी जिससे वह बिगड़ गई; इस बात को लेकर विवाद हो गया। कल जैसे तैसे मामले को समझाया इसी विवाद में रानी ने अपने बेटे के साथ भी मारपीट की थी, इसके बाद आज सुबह विनीता ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।
0
0
Report

छतरपुर में मेला जलविहार लौटते समय युवक की मौत, आरोपों के बीच जांच

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में मेला जलविहार से लौटते समय मारपीट और अमानवीय व्यवहार से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जीजा और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो पुलिस ने कहा है कि PM रिपोर्ट, बयान और CDR के आधार पर कार्रवाई होगी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौराहा निवासी 24 वर्षीय सुनील अहिरवार का है। परिजनों का आरोप है कि 6 नवंबर को सुनील अपने जीजा अखिलेश अहिरवार और उनके साथियों के साथ मेला जलविहार देखने गया था। मेला देखने के बाद जीजा उसे अपने घर ले गए। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में शराब पार्टी हुई, जहां शराब के नशे में सुनील के साथ मारपीट की गई और उसके साथ मुंह में पेशाब पिलाने जैसा अमानवीय कृत्य किया गया। घटना के तत्काल बाद सुनील ने अपने पिता को फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस सुनील को थाने ले गई, लेकिन वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र का निवासी था और घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र में हुई थी। इसी क्षेत्राधिकार को लेकर शिकायत दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। पिता राजेश का भी कहना है कि सुनील की बहन चंदा ने अखिलेश अहिरवार से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई और रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना और कथित मारपीट से मानसिक रूप से आहत सुनील ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले में अखिलेश अहिरवार, सुरेन्द्र अहिरवार, शिवम अहिरवार, राहुल अहिरवार सहित दो अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी ढिलापुर निवासी बताए गए हैं। घटना स्थल ओरछा रोड थाना क्षेत्र के रामपुर ढीलापुर के समीप की बताई जा रही है। इस पूरे मामले में सिविल लाइन पुलिस का पक्ष भी सामने आ गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि मृतक सुनील अहिरवार, उम्र लगभग 22 वर्ष, ने रात्रि में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई, सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि PM रिपोर्ट, परिजनों के बयान और मृतक के मोबाइल के CDR एवं अन्य तकनीकी बिंदुओं के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

शाजापुर के मक्सी में गुर्जर समाज की दीपावली पितृ-तर्पण से सामाजिक एकता मजबूत

Shajapur, Madhya Pradesh:दीपावली का पर्व जहां देशभर में दीपोत्सव और खुशियों के साथ मनाया जाता है, वहीं शाजापुर जिले के मक्सी में गुर्जर समाज दीपावली के अवसर पर अपने पूर्वजों और पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की अनूठी परंपरा निभाता है। दीपावली के दिन अमावस्या को समाजजन एकत्रित होकर पारंपरिक चल समारोह निकालते हैं और नदी पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पितृ तर्पण करते हैं। खीर-पूड़ी और अन्य पूजा सामग्री से धूप देकर समाज के लोग अपने पूर्वजों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। गुर्जर समाज में दीपावली पर मनाई जाने वाली श्राद्ध एवं पितृ तर्पण की परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इस परंपरा के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपने पूर्वजों, रीति-रिवाजों और समाज की सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराया जाता है। दीपावली की अमावस्या पर संपूर्ण समाज सामूहिक रूप से जल स्रोत पर पहुंचकर अपने पितरों का तर्पण करता है। इसके बाद गौ-माता का पूजन कर सुख, शांति, निरोगी जीवन और समृद्धि की कामना की जाती है। गुर्जर समाज की संस्कृति में गौ-माता और पशुधन का विशेष महत्व है। गुर्जर समाज की यह परंपरा दर्शाती है कि दीपावली उनके लिए केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि पूर्वजों को याद करने, पितृ ऋण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, गौ-सेवा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी अवसर है। बदलते समय और आधुनिकता के दौर में भी समाज द्वारा अपनी इस प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को निरंतर जीवित रखना सराहनीय है।
0
0
Report
Advertisement

आगर मालवा के गांवों में गायों के छोड़-फाड़ परंपरा खींचती भीड़

Agar, Madhya Pradesh:एंकर – आधुनिकता के दौर में जहां कई लोक परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त हो रही हैं, वहीं आगर-मालवा के गांवों में आज भी सदियों पुरानी एक अनूठी परंपरा जीवित है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और पड़वा पर ग्रामीण गायों का पूजन करने के साथ 'गौ-छोड़' प्रतियोगिता आयोजित करते हैं। इस अनोखे खेल में गायों के सींगों से चमड़े का छोड़ फाड़ने का मुकाबला होता है, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। वीओ – तस्वीरें आगर-मालवा जिले के ग्रामो की हैं, जहां गोवर्धन पूजन के बाद शुरू होता है 'छोड़ फाड़' का रोमांचक आयोजन। अलग-अलग टीमें अपनी गायों के साथ पहुंचती हैं। भैंस के चमड़े से बने छोड़ को गाय के सामने रखा जाता है। गाय अपने सींगों से उसे फाड़ने का प्रयास करती है। जो गाय छोड़ फाड़ने में सफल होती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। वीओ- स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस परंपरा की शुरुआत देवनारायण भगवान के समय से हुई थी। ग्रामीण इसे केवल खेल नहीं, बल्कि गायों के बेहतर लालन-पालन और उनकी सेहत से भी जोड़कर देखते हैं। मान्यता है कि जिस गाय का खान-पान और रखरखाव बेहतर होता है, वही इस मुकाबले में बाजी मारती है। इसलिए प्रतियोगिता की तैयारी कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। बाइट – ग्रामीण वीओ – हालांकि, इस आयोजन में रोमांच के साथ जोखिम भी है। गायों की हलचल से प्रतिभागियों और दर्शकों के घायल होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद ग्रामीण पूरे उत्साह से इस परंपरा को निभाते हैं। क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित होने वाला यह आयोजन आज भी आस्था, विरासत और ग्रामीण संस्कृति की जीवंत पहचान बना हुआ है।
0
0
Report

जगदलपुर के बाजारों में दीपावली पर धनतेरस में 50 करोड़ से अधिक कारोबार

Jagdalpur, Chhattisgarh:दीपावली का त्योहार इस बार जगदलपुर के व्यापारियों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आया, महंगाई के बावजूद बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, सोना-चांदी से लेकर ऑटोमोबाइल, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों तक हर सेक्टर में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी, आलम यह रहा कि सिर्फ धनतेरस के एक दिन में ही 50 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है, जबकि पूरे दीपावली सप्ताह में कारोबार का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, इस बार धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली, लोगों ने शुभ मुहूर्त में कार और बाइक की जमकर खरीदारी की, वहीं सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भी देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही, कारोबारियों के मुताबिक, धनतेरस के दिन हुआ कारोबार सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रहा, बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी का कहना है कि इस बार बाजार का माहौल काफी अच्छा रहा और लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी की。
0
0
Report

महोबा इलाज में देरी पर दबंगों ने सीएचसी अधीक्षक से मारपीट, वार्ड में तोड़फोड़

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा इलाज में देरी पर दबंगों ने सीएचसी अधीक्षक से मारपीट, वार्ड में तोड़फोड़ मामला कबरई थाना व कस्बा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां ड्यूटी पर तैनात सीएचसी अधीक्षक डॉ गौरव पटेल मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे थे। आरोप है कि तभी कबरई कस्बा के रहने वाले शराब के नशे में धुत्त दो दबँग बुजुर्ग को लेकर के अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से तुरंत इलाज करने की बात कहने लगे। आरोप है कि अन्य मरीजों का इलाज कर रहे अधीक्षक डॉ गौरव पटेल ने दो मिनट इंतजार करने को कहा जिससे मरीज सहित तीनों दबँग आपा खो बैठे और आक्रोषित होकर डॉक्टर के साथ अभद्रता करने लगे दबँगो का इतने पर भी मन नहीं भरा और विरोध करने पर बेखौफ दबँगो ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखे रिकार्ड को फाड़ दिया और बीपी मशीन सहित अन्य स्वास्थ्य उपकरण तोड़ दिए। सरेशाम अस्पताल परिसर में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट से अस्पताल में मौजूद मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर से तहरीर प्राप्त कर विवेक नगर इलाके रहने वाले पवन कुशवाहा और राघवेन्द्र कुशवाहा सहित पवन कुशवाहा के पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले को लेकर पीड़ित डॉक्टर गौरव पटेल ने बताया कि मैं 24 घंटे की ड्यूटी पर मौजूद था। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे कबरई के विवेक नगर मोहल्ले के रहने वाले पवन कुशवाहा अपने पिता और एक अन्य साथी राघवेंद्र कुशवाहा के साथ अस्पताल पहुंचे। उस समय मैं इमरजेंसी वार्ड में दो मरीजों का इलाज कर रहा था। एक मरीज गर्म पानी से झुलसा हुआ था, जिसका उपचार करने के बाद में दूसरे मरीज को देख रहा था। इसी दौरान पवन और उसके साथियों ने मरीज को छोड़कर अपने मरीज का तत्काल इलाज करने का दबाव बनाया। मैंने दो मिनट इंतजार करने की बात कही तो आरोपियों ने गाली-गलौज और अभद्रता की। पवन और राघवेंद्र शराब के नशे में थे। दबँगो ने इमरजेंसी रजिस्टर समेत महत्वपूर्ण मेडिकल दस्तावेज फाड़ दिए और बीपी मशीन समेत अस्पताल का अन्य सामान भी तोड़ दिया।
0
0
Report
Advertisement

बरारी मुशहरी बस्ती में भीषण आग, चार परिवार प्रभावित, लाखों का नुकसान

Naya Chak, Bihar:भागलपुर के बरारी स्थित मुशहरी बस्ती में भीषण अगलगी से चार परिवारों की खुशियां और सालों की जमा-पूंजी जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद बच्चों को तो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बर्तन, फ्रिज, टीवी, बेड, ट्रंक समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। बताया जा रहा है कि चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण एक फूस के घर में आग लगी थी। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के तीन अन्य घर भी इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अगलगी ने पीड़ित परिवारों को एक बार फिर उसी दर्द में धकेल दिया है, जिससे वे दो साल पहले गुजर चुके हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले भी इसी बस्ती के इन्हीं घरों में आग लगी थी। उस वक्त भी परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो गया था। किसी तरह मेहनत-मजदूरी कर जिंदगी दोबारा पटरी पर लौटी थी, लेकिन इस बार फिर सबकुछ तबाह हो गया। पीड़ितों के मुताबिक, किस्तों पर टीवी और फ्रिज समेत कई सामान खरीदे थे, लेकिन आग ने सबकुछ छीन लिया। घर में रखा एक-एक सामान जल गया। इतना ही नहीं, अगलगी में एक बकरी के बच्चे की भी मौत हो गई।
0
0
Report

मुज़फ्फरपुर से दिल्ली-बिहार अंतरराज्यीय लग्जरी बस शुरू, ऑनलाइन टिकट बुकिंग से सुविधा

Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर से दिल्ली- बिहार अंतरराज्यीय सरकारी लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी गई है ताकि छठ पर्व के दौरान दूसरे राज्यों से आ रहे यात्रियों को घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकें. BSRTC की इस विशेष सेवा से ट्रेनों में टिकट मिलने में कमी के बावजूद बसों का विकल्प उपलब्ध होगा. मुज़फ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ अभी कम है (20-30 प्रतिशत सीटें भरी होती हैं), जबकि दिल्ली से बिहार आने वाली बसों में टिकट पाने की होड़ है. सरकार के निर्देश पर इस सेवा में हर बस में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और हर सीट के पास हेल्प बटन दिया गया है; समस्या होने पर चालक तक मदद पहुँचती है. यात्री इसे छठ पर्व के दौरान सुविधा बताकर सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं. अतिरिक्त रूप से सीतामढ़ी, शिवहर और मोतिहारी से भी अंतरराज्यीय रूटों पर बसें चलाने का नया प्रावधान है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top