icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Eshan KhanEshan KhanFollow8 Nov 2024, 05:07 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलिसकर्मी पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी, देशी कट्टा भी बरामद

Damoh, Madhya Pradesh:पुलिसकर्मी पर हमले और लूट के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा भी जब्त. दमोह में बढ़ते अपराध के ग्राफ और बेखौफ होते बदमाशों के साथ लोग पुलिस को भी नहीं बख्श रहे और बुलंद हौसलों के साथ पुलिसकर्मियों पर भी लोग हमला कर रहे हैं। बीते 7 जुलाई को पथरिया थाना क्षेत्र के सूखा गांव से एक झगड़े की सूचना पर यहां डायल 112 की टीम पहुंची थी लेकिन खूबसिंह नाम के दबंग ने इस डायल112 की टीम पर ही हमला बोल कर पुलिस वाले का मोबाइल छीन लिया और भाग निकला। इस घटना ने पुलिस की काफी किरकिरी की और आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चैलेंज थी, लगभग महीने भर बाद आखिरकार पथरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस पर हमले के आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने शहर में उसका जुलूस भी निकाला और लोगों को संदेश दिया कि अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा।
0
0
Report
Advertisement

बेकाबू घोड़ा तांगे ने उधम सिंह नगर बाजार में हड़कंप मचा दिया, कई लोग घायल

Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में तांगा गाड़ी से जुता हुआ एक घोड़ा अचानक बिदक गया। जिसके बाद घोड़ा बाजार और मुख्य सड़क पर अंधाधुंध दौड़ने लगे। घोड़े के बेकाबू होने के कारण राहगीरों में भगदड़ मच गई और कई लोग घोड़ा गाड़ी के चपेट में आने से घायल भी हो गए। दिनेशपुर के मुख्य बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति तांगा लेकर जाता दिखाई दे रहा है कि अचानक तांगा से जुता घोड़ा बिदक गया जिस कारण तांगेवाला सड़क पर गिर गया। उसके बाद घोड़ा अंधाधुंध भागने लगा। घोड़े को बेकाबू भागते देखकर बाजार में भगदड़ मच गई। कई राहगीर में घोड़े की चपेट में आने से घायल हो गए
0
0
Report

कुल्लू के नए SP अभिषेक सेकर की घोषणा: नशा माफिया और चिट्टे पर कार्रवाई

Kullu, Himachal Pradesh:एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने पदभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नशा माफिया पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा चिट्टे के मामले जो सामने आ रहे हैं उन पर भी नकेल कसी जाएगी। वही नशा कारोबार से जुड़े जो लोग हैं उनकी संपत्ति को भी जब्त करने का कार्य कुल्लू पुलिस की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक मात्रा में कुल्लू घूमने के लिए पर्यटक भी पहुंचते है। ऐसे में टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिसिंग कांसेप्ट को भी यहां पर लागू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने आज अपना पदभार संभाल लिया है इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को भी मीडिया के सामने रखा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू जिला में नशा माफिया जैसे तत्वों पर कार्यवाही की जाएगी और जिला को भ्रष्टाचार मुक्त रखने के लिए प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report

हिसार के लिए तीन स्मार्ट रोड और बंदरों से मुक्ति: नगर निगम बिगाड़ दे रहा बड़ा प्लान?

Hisar, Haryana:हिसार को महानगर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने बुनियादी ढांचे में बड़े बदलावों की तैयारी शुरू कर दी है। जी मीडिया से बातचीत में मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि 10 अगस्त को फाइनेंस कमेटी की बैठक में शहर के कायाकल्प के लिए कई अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें सबसे प्रमुख एजेंडा शहर को तीन 'स्मार्ट रोड' देना है, जिससे हिसार सुंदर दिखेगा और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू होगी। वहीं, शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम फिर से टेंडर जारी कर रहा है। मेयर ने बताया कि सख्त नियमों के कारण पहले कोई एजेंसी तैयार नहीं थी, लेकिन नए टेंडर से उम्मीद है कि जल्द किसी एजेंसी को जिम्मेदारी मिलेगी और बंदरों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। प्रवीण पोपली मेयर हिसार
0
0
Report
Advertisement

बहादुरगढ़ में कैंटर चालक जिंदा जलकर मौत, ढीले तार हादसे की वजह

Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा। कैंटर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला। बिजली के ढीले तार कैंटर के संपर्क में आने से हुआ हादसा। बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरखताबाद के बाईपास पर हुआ हादसा। बादली की तरफ से बहादुरगढ़ सामान लेकर आ रहा था कैंटर चालक। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राकेश के रूप में हुई। कैंटर सड़क पर साइड मैं खड़ा करके नीचे उतरने कर रहा था कोशिश, बिजली की अर्थिंग के कारण बुरी तरह से झुलसा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मामले की जांच में जुटे।
0
0
Report

रांची में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव शुरू

Ranchi, Jharkhand:9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 9 और 10 अगस्त को आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। मोराबादी मैदान और मुख्य मंच को आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत की झलक प्रस्तुत करने वाले आकर्षक स्वरूप में सजाया जा रहा है। महोत्सव में झारखंड के विभिन्न आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं और पारंपरिक जीवनशैली को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड समेत देशभर से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि, सामाजिक नेता और लोक कलाकार शामिल होंगे। पारंपरिक नृत्य-संगीत, सोहराय पेंटिंग, आदिवासी वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति तथा आदिवासी समाज के पारंपरिक जीवन और रीति-रिवाजों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर मोराबादी मैदान में तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और आयोजन स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मौत की त्रासदी: मोतिहारी के बभनौली गांव में एक ही परिवार के पांच डूबे

Motihari, Bihar:मोतिहारी में आज एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं जिसमें मां और उनकी दो बेटा और दो बेटी शामिल हैं।ग्रामीणों की मदद से सभी पांचों मृतक का शव तालाब से बाहर निकाला गया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की गांव के तालाब में डूबकर हुई मौत के बाद इलाके में मातम का माहौल है। घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है। तालाब में एक ही परिवार के पांच लोग कैसे डूबे इसको लेकर अलग अलग चर्चा हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि तालाब के किनारे रास्ते पर फिसलन होने के कारण सभी लोग तलब में डूब गए।
0
0
Report

Ashoknagar में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: लाइनमैन बाबूराम पटेल ₹5,000 रिश्वत लेते पकड़ा

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते विद्युत मंडल का लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार... - चक्की के मीटर कनेक्शन के नाम पर मांगी थी 10 हजार की रिश्वत, - उपभोक्ता सेवा केंद्र में 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ाया, - लोकायुक्त ग्वालियर टीम की छापामार कार्रवाई, - आरोपी लाइनमैन बाबूराम पटेल गिरफ्तार, एंकर-अशोकनगर से इस वक्त की बड़ी खबर,जहाँ ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत मंडल में पदस्थ लाइनमैन बाबूराम पटेल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी श्रीराम बैरागी ने अपनी चक्की के लिए नया मीटर कनेक्शन का आवेदन दिया था। इस कनेक्शन को जारी करने के एवज में आरोपी लाइनमैन बाबूराम पटेल ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर फरियादी ने ग्वालियर लोकायुक्त की शरण ली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद आज योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त टीम ने उपभोक्ता सेवा केंद्र पर दबिश दी। जैसे ही फरियादी ने रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 5,000 रुपये लाइनमैन को थमाए, वैसे ही पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया..!! बाइट: उपेंद्र यादव (लोकायुक्त प्रभारी, ग्वालियर)
0
0
Report
Advertisement

खेत जाते किसान नदी पार करंट की चपेट में मौत, साथी घायल

Sagar, Madhya Pradesh:खेत जाने निकला किसान नदी पार करते आया करंट की चपेट में... किसान बलराम ठाकुर अपने खेत जाने के लिए निकले थे और मंगोला की नदी पार कर रहे थे बारिश की वजह से नदी लबालब बह रही है और पुल पर भी थोड़ा पानी है। किसान बलराम जैसे ही नदी के पानी के संपर्क में आए उन्हें करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। एक और किसान कुंअर सिंह उन्हें बचाने आगे बढ़े तो वे भी करंट की चपेट में आ गए लेकिन बलराम को बाहर निकाल लाये, पर बलराम की मौत हो गई जबकि दूसरे किसान कुंअर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। बताया जा रहा है कि नदी में सिंचाई के लिए लगाई जाने वाली बिजली की मोटर पंप का तार टूटकर नदी में गिरा जिस वजह से करंट फैला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

राज्य शासन ने राजनांदगांव में तीन वर्षों से एक पटल पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य स्थल बदले

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राज्य शासन ने शासकीय कार्यालयों में वर्षों से एक ही कार्य पटल पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाकर प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शासन के निर्देश के बाद राजनांदगांव जिले में भी सभी विभागों में कार्य पटल बदलने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राजय शासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जो अधिकारी और कर्मचारी किसी एक ही कार्य पटल पर तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हैं, उनका कार्य पटल बदला जाए। इस निर्णय का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्यकुशलता और सुशासन सुनिश्चित करना है। लंबे समय तक एक ही पटल पर पदस्थ रहने से कार्य प्रणाली पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शासन के निर्देश के बाद राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने साप्ताहिक टीएल बैठक में जिले के सभी विभाग प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कार्यालय सहित विभिन्न विभागों में प्रक्रिया के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य पटल में बदलाव किया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन कराया गया है।
0
0
Report

कांवड़ यात्रा सुरक्षा और सुविधाओं के साथ पूरी श्रद्धा से जारी

Haridwar, Uttarakhand:सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार सरकार और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की कांवड़िए भी खुलकर सराहना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सुरक्षा, सफाई, चिकित्सा और भोजन जैसी सुविधाएं पहले से बेहतर हैं. बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यात्रा मार्ग पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है, मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, पीने के पानी और विश्राम की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। सड़क से लेकर कैंपों तक व्यवस्थाएं बेहतर हैं और प्रशासन हर जरूरत पर तुरंत मदद के लिए मौजूद है। कांवड़ियों का कहना है कि धामी सरकार ने यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। यही वजह है कि श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top