icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीतामढ़ी में बैरगनिया महोत्सव से भारत-नेपाल के सांस्कृतिक रिश्ते में नया उत्साह

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के अनूठे संगम का रूप देखने को मिला। नेपाल बॉर्डर पर स्थित बैरगनिया प्रखंड में दीपावली के अवसर पर आयोजित बैरगनिया महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव ने क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। इस महोत्सव में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों तथा पड़ोसी देश नेपाल से पहुंचे कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को आकर्षक बनाया। महोत्सव के माध्यम से भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को भी और प्रगाढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, अपर समाहर्ता संजीव कुमार, सभापति सिंधु गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।
0
0
Report

उदयपुर सूरजपोल में चाकूबाजी: शेखर घायल, पुलिस जांच शुरू

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के मछला मंगरा गली नंबर 10 में बीती रात चाकूबाजी की घटना हुई। अज्ञात बदमाशो ने शेखर और जितेंद्र नाम के युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम दे हमलावर मौके से फरार हो गए। दोनों घायलो को महाराणा भूपाल चिकित्सालय लेजाया गया। जहां गम्भीर घायल एक युवक को परिजन निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आखिर हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह अभी तक साफ नही हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

रींगस के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की धूम, भक्तों में उत्साह

Sikar, Rajasthan:रींगस के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की धूम, तैयारियों में जुटे श्रद्धालु मूंग, मोठ, चावल और बाजरे सहित मोटे अनाज से तैयार होगा अन्नकूट, मूली और कढ़ी के साथ लगेगा भगवान को भोग सीकर जिले के रींगस शहर में अन्नकूट महोत्सव को लेकर धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आने लगा है। शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्राचीन श्याम मंदिर, गोपीनाथ राजा मंदिर और अयोध्या दास मंदिर सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालु और मंदिर सेवक आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अन्नकूट महोत्सव को लेकर मंदिर परिसरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। परंपरा के अनुसार इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के अनाज और सब्जियों से अन्नकूट तैयार किया जाएगा। इसमें मूंग, मोठ, चावल और बाजरे सहित नए मोटे अनाज का उपयोग किया जाएगा। वहीं अन्नकूट के प्रसाद के साथ मूली और कढ़ी का विशेष भोग भगवान को अर्पित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिरों में भगवान के विशेष शृंगार, पूजा-अर्चना और भोग की तैयारियां की जा रही हैं। अन्नकूट महोत्सव के दौरान भगवान को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। धार्मिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता से जुड़ा यह आयोजन शहर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बनाएगा।
0
0
Report

किशनगढ़ स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने ट्रेन रोककर महिला की जान बचाई

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश एक महिला के लिए जानलेवा साबित होते-होते बची। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच महिला का पैर फंस गया और वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल निरंजन लाल ने अदम्य तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए दौड़कर महिला की जान बचाई और ट्रेन को रुकवाया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20993 जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस जयपुर की ओर से किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां ट्रेन का दो मिनट का निर्धारित ठहराव था, लेकिन तय समय से पहले ही ट्रेन अजमेर की ओर रवाना हो गई। इसी दौरान महिला ने ट्रेन से उतरने का प्रयास किया, तभी उसका पैर फिसलकर पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। महिला ट्रेन के साथ घिसटने लगी। मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल निरंजन लाल ने बिना देर किए मोर्चा संभाला और ट्रेन रुकवाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकलवाया। हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल महिला की पहचान सरगांव रोड, वार्ड नंबर 52 निवासी सोनू कुमावत के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। कांस्टेबल की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया。
0
0
Report

सोनिया गांधी की किताब ने इंदिरा-84 सिख नरसंहार पर नया दावा क्यों उठाया?

Noida, Uttar Pradesh:Byte in Punjabi over Sonia Gandhi Book सोनिया गांधी ने अपनी किताब के अंदर लिखा है कि इंदिरा गांधी ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें देखकर परेशान? हो गई। मैं सोनिया जी से पूछना चाहता हूँ क्या अकेली तस्वीरें देखकर इंदिरा गांधी परेशान? ऑपरेशन ब्लू स्टार उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक सोची-समझी साजिश के तहत सिखों की आस्था का केंद्र, सिखों का ध्रुव, हरमंदिर साहिब और अकाल तख्त साहिब के ऊपर सीधा हमला था, जिसने देश-विदेश में कहीं भी नानक नाम लेवा बैठे हैं, उनके हृदय झकझोर कर रख दिए। उस दौरान हरमंदिर साहिब के अंदर दरबार साहिब में सैकड़ों निर्दोष सिख नौजवान शहीद किए गए, सरोवर का पानी उनके खून के साथ लाल हो गया, महाराज के जो प्रकाशित स्वरूप थे दरबार साहिब के अंदर, उनके अंदर गोलियां मारी गईं, रागी सिंह शहीद कर दिए गए। और सोनिया जी लिखते हैं कि इंदिरा गांधी तस्वीरें देखकर परेशान हो गई। आगे कहते हैं जी इंदिरा गांधी को पता था कि वह मरने वाले हैं... वह अपने मन का भय था जो इंदिरा गांधी को अंदर से खा रहा था। और सोनिया जी लिखते हैं, कहते हैं जी इंदिरा गांधी ने हमें बता-बता कर गए थे? कि क्या करना है। मैं पूछना चाहता हूँ कि इंदिरा गांधी की मौत के बाद जो दिल्ली की सड़कों पर सिख नरसंहार हुआ, क्या यह बता कर गए थे? बेदोष सिख नौजवानों के गलों में जलते टायर डालकर उन्हें शहीद किया गया, हमारी माताओं, बहनों, बच्चियों के दिल्ली की सड़कों पर बलात्कार हुए, चीख-पुकार हुई。 और राजीव गांधी ने यह कहकर उसके ऊपर मुहर लगाई कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। सिखों की मौत, दरबार साहिब के ऊपर हमला करना, फिर 84 के में सिख नरसंहार करके यह कहना कि बड़े पेड़ से धरती हिलती है, यह कांग्रेस का असली सच है। और इसी कांग्रेस ने सिखों के साथ ज्यादती की है। तो आज ऐसी किताबों के अंदर इमोशनल चीजें लिखकर जो असलियत है, जो हकीकत है, उसे बदला नहीं जा सकता。 क्या गांधी परिवार ने कभी इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है? क्योंकि जिस तरीके का खेल, जिस तरीके की दरिंदगी की गई? है, चाहे वह अकाल तख्त साहिब के ऊपर टैंकों-तोपों से हमला हो, चाहे दिल्ली की सड़कों पर सिख नरसंहार हो, क्या इसके लिए कभी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी गई? नहीं मांगी。 तो कांग्रेस इन सारे हालातों के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि यह जो कुछ पंजाब के अंदर हुआ, जो कुछ दिल्ली के अंदर हुआ, इसने सेंटीमेंट को चोट पहुंचाई और उसका संताप पंजाब ने कई सालों तक भुगता। गलतियां उस समय की केंद्र सरकार की गलतियां, इंदिरा गांधी की गलती, राजीव गांधी की गलती, और संताप पंजाबियों ने बहुत लंबा समय उसका झेला。 तो अकेला किताबें लिखकर जो दर्द है लोगों का, जो दिल्ली से उजड़ कर आए ना 84 में, उनका कभी दर्द समझने की कोशिश करो, वो दर्द पीढ़ियों तक आगे जा रहा है। कि एक गिनी-चुनी साजिश के तहत यह जो नरसंहार किया गया कौम का, इसके लिए जवाबदेही बनती है, इसके लिए इमोशनल बातें करके आज जख्मों के ऊपर मरहम नहीं रखा जा सकता。
0
0
Report
Advertisement

बागपत में पटाखा फोड़ते समय दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पटाखा फोड़ने के दौरान निकली चिंगारी से एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। दरअसल पुरा मामला बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय कस्बे का है। बताया जा रहा है कि पटाखा फोड़ते समय एक चिंगारी व्यापारी सुरेंद्र की दुकान में जा गिरी, जिसके बाद दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें देखकर बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि, आग की इस घटना में व्यापारी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद व्यापारी को भारी नुकसान हुआ है।
0
0
Report

विजयगढ़ में नशे में दरवाजा तोड़कर घुसे बिना वर्दी पुलिसकर्मी

Aligarh, Uttar Pradesh:विजयगढ़ में तीन पुलिसकर्मियों पर एक घर में दरवाजा तोड़कर घुसने का लगा आरोप, सिविल वर्दी में बिना किसी सूचना या थाने पर बताये एक घर में घूसे पुलिसकर्मी, नशे धुत, बिना वर्दी पुलिसकर्मी घर में दरवाजा तोड़कर घूसे तो हुआ हंगामा, बताया गया है, कि जुए की सूचना पर पहुँचे थे पुलिसकर्मी, थे बिना वर्दी और नशे में, अमित वेसवा, आकाश कुमार और अक्षय गुर्जर बताये गए तीनों पुलिसकर्मियों के नाम, गली के एक दुकानदार लड़के ने तम्बाकू के पैसे न देने का भी लगाया आरोप, मांगने पर बदसूलुकी की, घटना 7 नवम्बर की बताई जा रही, कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश, अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना इलाके के कसाईयान मोहल्ले का मामला.
0
0
Report
Advertisement

जींद के सरकारी स्कूल के रिकॉर्ड रूम पर चोरों ने ताला तोड़ा

Jhanj Kalan, Haryana:जींद में चोरों ने सरकारी स्कूल को बनाया निशाना, रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़ जरूरी दस्तावेजों से की छेड़छाड़ दीपावली की छुट्टियां खत्म होते ही खुला स्कूल का राज! रिकॉर्ड रूम के टूटे मिले ताले, मचा हड़कंप रधाना के सरकारी स्कूल में चोरों की दस्तक, रिकॉर्ड रूम में घुसकर खंगाले जरूरी सरकारी कागजात जींद के रधाना गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चोरों ने गांव के सरकारी स्कूल के रिकॉर्ड रूम को निशाना बनाया। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे जरूरी सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की। दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद जब स्कूल स्टाफ पहुंचा तो रिकॉर्ड रूम के टूटे ताले देखकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी गई। आखिर स्कूल के रिकॉर्ड रूम को किसने निशाना बनाया और सरकारी दस्तावेजों के साथ क्या छेड़छाड़ हुई? फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग को मामले से अवगत करवा दिया गया है। दरअसल, मामला जींद के रधाना गांव स्थित सरकारी स्कूल का है। दीपावली की छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुला तो स्टाफ ने रिकॉर्ड रूम के ताले टूटे हुए पाए। इसके बाद जब अंदर जाकर देखा गया तो वहां रखे जरूरी कागजातों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई। स्कूल स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी और पुलिस को भी मामले से अवगत करवाया। गौर करने वाली बात यह है कि गांव के इस सरकारी स्कूल में कोई नियमित सरकारी चौकीदार तैनात नहीं है। अस्थायी तौर पर गांव के ही एक युवक को चौकीदारी की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल रिकॉर्ड रूम के ताले तोड़े जाने की सूचना पुलिस और शिक्षा विभाग को दे दी गई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि स्कूल के रिकॉर्ड रूम में घुसने के पीछे क्या मंशा थी और किन दस्तावेजों को निशाना बनाया गया है।
0
0
Report

उमरिया चंदिया जंगल में पेड़ से लटके शव; मौत के कारणों की जाँच

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से बंधा हुआ मिला है युवक के दोनों हाथ-पैर रस्सी से पेड़ से बंधे हुए थे घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात धौरखोह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से बंधा हुआ मिला। युवक के दोनों हाथ और पैर रस्सी से पेड़ से बंधे मिले हैं,शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की,पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर लिया है फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है,पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसे पेड़ से बांधने के पीछे क्या वजह है।
0
0
Report

चित्रकूट के राजापुर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी ग्रामीणों ने करवा दी, वीडियो वायरल

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों की शादी ही करवा दी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, पूरा मामला चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया इसके बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार करते हुए उनकी शादी करवा दी. इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और शादी से जुड़ी पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

बड़वानी के दशहरा मैदान में पाड़ों के दंगल, राम और जिओ ने जीती

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी में दीपावली की पड़वा पर दशहरा मैदान में पाड़ों का पारंपरिक दंगल हुआ। धनगर समाज की इस पुरानी परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मुकाबले में राम और जिओ का टॉवर नाम के पाड़ों ने जीत दर्ज की। इससे पहले पशुओं की साज-सज्जा के साथ शोभायात्रा निकाली गई और पूजा-अर्चना की गई। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा मैदान में पाड़ों के दंगल का आयोजन हुआ। पहले मुकाबले में राम नाम के पाड़े ने कंतारा को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में जिओ का टॉवर नाम के पाड़े ने कंतारा को शिकस्त दी। दोनों मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन और दर्शक मौजूद रहे। दंगल से पहले धनगर समाज के लोगों ने अपने पशुओं को सजाया और शोभायात्रा के रूप में मुख्य बाजार से दशहरा मैदान तक पहुंचे। भारुड मोहल्ले में पशुओं की पूजा की गई। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। समाज में पाड़ों के दंगल की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। समाजजन इसे आपसी मेल-मिलाप और एकजुटता का अवसर मानते हैं
0
0
Report

पप्पू यादव ने पटना दीघा घाट पर छठ तैयारियों का जायजा लिया

Patna, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज पटना के दीघा घाट पहुंचकर छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पटना नगर निगम की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, लाइटिंग, चेंजिंग रूम और साफ-सफाई समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद ने अधिकारियों से यह भी जाना कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा पप्पू यादव ने आज से शुरू होने जा रही पटना गंगा मेट्रो का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मेट्रो के अंदर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही व्हील रूम में बैठकर मेट्रो के संचालन और कंट्रोल सिस्टम को भी समझा। इस दौरान उन्होंने परिचालन से जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
0
0
Report

दिल्ली के द्वारका में दो गुटों के बीच हिंसक विवाद, कई घायल

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले के डाबरी थाना इलाके में 9 नवंबर की शाम दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को दीन दयाल अस्पताल और द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top