Back
प्रिया सोनी हत्याकांड: दो दोषियों को उम्रकैद, 25-25 हजार जुर्माना
ADArvind Dubey
Sept 11, 2025 14:16:32
Obra, Uttar Pradesh
Anchor : सोनभद्र जनपद में करीब पाँच साल पुराने प्रिया सोनी हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अदालत ने साफ कहा है कि अर्थदंड न देने पर दोषियों को अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
VO: यह मामला सितंबर 2020 का है।
21 सितंबर को चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में चौकीदार अमित कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि नाले में महिला की सिरकटी लाश पड़ी है।
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव दो दिन पुराना लग रहा था और महिला की पहचान करना मुश्किल था।
अगले दिन यानी 22 सितंबर को, महिला के पिता लक्ष्मीनारायण सोनी और बहन शर्मिला ने कपड़ों और शरीर की बनावट से शव की पहचान प्रिया सोनी के रूप में की।
यह मामला पूरे इलाके में सनसनी फैला चुका था।
पुलिस जांच में प्रीतनगर के ही एजाज अहमद उर्फ आशिक और शोएब अख्तर के नाम सामने आए।
जांच में पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
करीब पाँच साल तक चली सुनवाई के बाद गुरुवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया।
दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
साथ ही 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
अदालत ने कहा कि अर्थदंड न देने पर दोषियों को 4-4 महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
जेल में बिताई गई अवधि सजा में जोड़ी जाएगी।
इस पूरे मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।
Inset VO: इसी मामले से जुड़े एक अन्य आरोप में अदालत ने दोषी शोएब अख्तर को आर्म्स एक्ट में भी सजा सुनाई है।
एडीजे प्रथम कोर्ट ने शोएब अख्तर को 3 साल की कैद और 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी।
अर्थदंड न देने पर उसे 2 महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowSept 11, 2025 16:47:31Noida, Uttar Pradesh:इतनी मस्ती-मजाक भी ठीक नहीं !
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 11, 2025 16:47:20Noida, Uttar Pradesh:शरीर में हड्डी नहीं मानो स्प्रिंग है !
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 11, 2025 16:46:55Noida, Uttar Pradesh:शिकार के लिए उतावला हुआ मगरमच्छ
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 11, 2025 16:46:32Noida, Uttar Pradesh:इंसानों की तरह पानी पीती मछली
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 11, 2025 16:46:230
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 11, 2025 16:46:060
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 11, 2025 16:45:42Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ डीएम विशाख अय्यर मौके पर मौजूद
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowSept 11, 2025 16:45:250
Report
0
Report

0
Report
3
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 11, 2025 16:33:560
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 11, 2025 16:33:450
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 11, 2025 16:33:370
Report