Back
नेपाल जेल भागे कैदी सीमा पार कर भारत में घुसे, जांच तेज
BBBindu Bhushan
Sept 12, 2025 18:30:40
Madhubani, Bihar
1009 ZBJ MDB FOREIGN R
LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN
एंकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नेपाल में हाल में भड़के हिंसक आंदोलन के बीच नेपाल के कई जिले के जेल से फरार कई कैदी भारत में घुस आए। इसमें से छह को मधुबनी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा है।
गिरफ्तार कैदियों में दो नाइजीरियन, एक ब्राजील और दो नेपाल का नागरिक सहित एक बिहार का निवासी भी शामिल है। इन सभी को मधुबनी जिले के लदनियां, मधवापुर और बासोपट्टी थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया है।
जयनगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि सभी कैदियों से पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसी IB सहित पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। आशंका जताई जा रही है कि फरार कैदियों का एक बड़ा नेटवर्क सीमा पार सक्रिय है, जिसकी गहन जांच जारी है।
लदनियां थाना क्षेत्र के छपकी गांव से नेपाल जेल से भागे दो कैदियों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि फरार कैदी छपकी गांव के रास्ते भारत में घुसा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोचा।
मधवापुर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान नेपाल के जेल से फरार कैदी के रूप में हुई।
वहीं, बासोपट्टी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल जेल के तीन कैदी को गिरफ्तार किया। इसमें दो नाइजीरिया और एक ब्राजील का नागरिक शामिल है, नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में विदेशीयों की घुसपैठ ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
मधवापुर थाना ने रामपुर बृत गांव से कैदी गुलजार को गिरफ्तार किया है। 43 वर्षीय गुलजार विगत 18 माह से नशीली दवाओं से जुड़े मामले में नेपाल के जेल में बंद था।
ब्राजील का नागरिक इमोहा इबेह डेढ़ साल से नेपाल की जेल में बंद था। नाइजीरिया के लरीशान बेनिस्तो दोस 2016 से काठमांडू जेल में थे।
बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि जांच तेजी से चल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ये कैदी भारत में किससे संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे।
विदेशियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा बलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर पर एसएसबी की तैनाती और सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है बावजूद नेपाल जेल से फरार कैदियों ने बॉर्डर पर सेंध मार दिया और आसानी से इंडो नेपाल बॉर्डर पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर अपना ठिकाना बना रहा था।बहरहाल बॉर्डर को हाई एलर्ट पर रखा गया है और अगर हालात इसी तरह रहा तो सीमा को सील भी किया जा सकता है।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
14
Report
15
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 12, 2025 19:00:15Bareilly, Uttar Pradesh:उसके घर का सीटीसीवी
मशहूर फिल्म स्टार दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी के घर पर दो बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की है,
14
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 12, 2025 18:46:0214
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowSept 12, 2025 18:45:5214
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 12, 2025 18:45:3514
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 12, 2025 18:45:1714
Report
15
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 12, 2025 18:31:5414
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 12, 2025 18:31:4014
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 12, 2025 18:31:3014
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 12, 2025 18:31:2114
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 12, 2025 18:31:1214
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowSept 12, 2025 18:31:0014
Report
SASARWAR ALI
FollowSept 12, 2025 18:30:5214
Report