Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nuh122107

प्रधानमंत्री के मन की बात: हरविंद कोहली ने की महत्वपूर्ण चर्चा!

ANIL MOHANIA
Jun 27, 2025 15:01:16
Nuh, Haryana
Story :- प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यशाला की बैठक का किया आयोजन।  हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक हरविंद कोहली नूंह की गौपाल गौशाला में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यशाला की बैठक में पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को लेकर आयोजित किया गया था। हरविंद कोहली ने इस बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। यह कार्यक्रम भाजपा की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी के प्रदेश संयोजक हरविंद कोहली ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के अब तक 123 एपिसोड हो चुके हैं। महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम होता है । जिसमें नरेंद्र मोदी लोगों के बीच में मन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज नूंह जिले की तीनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को लेकर चर्चा की है।  इस मन की बात कार्यशाला में संपूर्ण बूथ अध्यक्ष , शक्ति केंद्र प्रमुख , मंडल कार्यकारिणी , मंडल ,जिला तथा स्तर के सभी कार्यकर्ता बैठक में मौजूद है। बाइट :- हरविंद कोहली पार्टी के प्रदेश संयोजक।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement