Back
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज: 12 करोड़ धर्मशाला व डिग्री कॉलेज जाँच
PKPrashant Kumar
Sept 28, 2025 14:33:24
Munger, Bihar
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने लिया कार्यों का जायजा
मुंगेर : मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और आगामी 4 अक्टूबर को संभावित यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने रविवार को तारापुर अनुमंडल क्षेत्र और जमालपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने असरगंज में 12 करोड़ की लागत से बनने वाले धर्मशाला, प्रस्तावित डिग्री कॉलेज और मकवा मौज में उद्योग क्षेत्र के लिए चयनित 500 एकड़ भूमि का जायजा लिया। उन्होंने लखनपुर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माणिकपुर में स्टेडियम, तारापुर में आरसीडी द्वारा बनने वाले रिंग रोड तथा तेलडीहा मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि का भी निरीक्षण किया। संग्रामपुर में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप चयनित 50 एकड़ भूमि की प्रगति भी देखी।
जमालपुर के जेएसए ग्राउंड में होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने मंच निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही बियाड़ा की भूमि पर प्रस्तावित दुग्ध शीतक केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि 3 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित यात्रा कार्यक्रम के दौरान इन योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर समेत सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बाइट : निखिल धनराज जिलाधिकारी मुंगेर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowSept 28, 2025 17:59:310
Report
MMManoranjan Mishra
FollowSept 28, 2025 17:45:370
Report
MMManoranjan Mishra
FollowSept 28, 2025 17:45:180
Report
2
Report
1
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 28, 2025 17:18:563
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 28, 2025 17:18:030
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowSept 28, 2025 17:17:510
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 28, 2025 17:16:260
Report
IAImran Ajij
FollowSept 28, 2025 17:16:130
Report
BTBrajesh Tiwari
FollowSept 28, 2025 17:15:450
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 28, 2025 17:15:130
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 28, 2025 17:07:171
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowSept 28, 2025 17:07:030
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 28, 2025 17:06:520
Report