Back
श्रावणी मेला 2025 की तैयारी: जिला प्रशासन का बड़ा निरीक्षण!
Banka, Bihar
Script
Bihar desk-9931437813
Birendra banka-4-7-25
Slug-:- विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का 11जुलाई शुरु होगी । तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा के तहत आज जिला पदाधिकारी, बाँका एवं पुलिस अधीक्षक, बाँका द्वारा कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया।
Vo-निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल को बालू बिछाने एवं कच्ची कांवरिया पथ के शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।साथ ही, कांवरिया पथ पर स्थित धर्मशालाओं का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निर्देशित किया कि धर्मशालाओं में बचे हुए निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करें तथा सभी धर्मशाला में पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
Vo-लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को भी निर्देशित किया गया कि कांवरिया पथ में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सभी शौचालय को क्रियाशील एवं स्वच्छ रखा जाए।इसके अतिरिक्त, निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था की कमी है। इस पर डार्क स्पॉट में लाइटिंग की समुचित व्यवस्था हेतु त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।
विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के संभावित स्थलों का भी आकलन किया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
Vo-अबरखा में निर्माणाधीन टेंट सिटी का कार्य भी प्रगति पर है। जिला पदाधिकारी ने पर्यटन पदाधिकारी को इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही रेन शेल्टर, कैफेटेरिया, मिनी कैफेटेरिया जैसे पर्यटक संरचनाओं में भी बिजली, पंखा, पानी व सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि कांवरिया श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएँ समय पर और बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। उनके द्वारा सभी पदाधिकारी को अपने-अपने संबंधित सेक्टर में लगातार कार्य प्रगति की समीक्षा करने और कार्य में पाई गई कमियों को जल्द से जल्द निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर मौजूद सभी तकनीकी पदाधिकारी से जिला पदाधिकारी द्वारा शेष कार्य को 24 घंटे से 48 घंटे के भीतर पूर्ण करने हेतु कहा गया।
Byite-DMBanka-Navdeep sukala
Byite-SP Banka-Upandra nath Verma
Report-Birendra banka
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement