Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
हररण शल्लाबघ में किसानों को पॉप्लर पेड़ वितरित, 45,000–50,000 पेड़ लगाने का लक्ष्य
WMWaqar Manzoor
Feb 13, 2026 07:22:49
The Department of Social Forestry, Range Ganderbal, distributed male poplar trees among farmers in Harran Shallabugh. The initiative aims to promote afforestation, environmental conservation, and sustainable livelihoods for farmers while strengthening the region’s green cover. Sajid Mehboob, Range Officer, Social Forestry Range Ganderbal, said, “Today, we began the distribution of male poplar trees in Harran Shallabugh. We have set a target to distribute 45,000 to 50,000 trees.” He highlighted the growing demand for poplar and willow trees in the region, as many locals depend on them for their livelihood. Farooq Ahmad Bhat, a local resident, said, “We are thankful to the Department of Social Forestry for providing us with poplar trees. It is a good initiative, especially for the poor, as the trees are provided free of cost.”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Feb 13, 2026 08:54:34
Munger, Bihar:मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक शुक्रवार को आरडी एंड डीजे कालेज सभागार में आयोजित होनी थी. इस बैठक से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं तथा छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बैठक स्थल के बाहर मुख्य गेट को बंद कर दिया और प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ता कुलपति गो बैक, कुलपति की मनमानी नहीं चलेगी, भ्रष्टाचार के आरोपित अधिकारियों पर कार्रवाई करो आदि के नारे लगा रहे थे. इस बीच कुलसचिव डा घनश्याम राय प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पहुंचे, पर प्रदर्शनकारी कुलपति को बुलाने की जिद पर अड़े रहे. इस बीच छात्र राजद के कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ बैठक स्थल पहुंचे और गेट को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया तथा बाहर सभी लोग गेट खोलकर सभागार के अंदर प्रवेश कर गए. वहीं ABVP के कार्यकर्ता बाहर ही नारेबाजी करते रहे. इधर विद्यार्थियों के हंगामे को देखकर कुलपति ने पुलिस बुला ली. बैठक 11:00 बजे से होनी थी पर 12:00 बजे तक शुरू नहीं हो पाई; कुलपति अपने कार्यालय कक्ष से बाहर नहीं निकले.
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Feb 13, 2026 08:54:18
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 13, 2026 08:53:34
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले में लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल, दो देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव चिखली थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी विक्की डी. देशमुख ने स्वीकार किया कि हथियार मध्य प्रदेश के धार जिले से खरीदे गए थे। और उसे बेचने की फिराक में थे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सातों आरोपियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। प्राथमिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित गंभीर घटना टल गई। फि़लहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और हथियार सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Feb 13, 2026 08:53:06
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - गौ रक्षा के लिए सबसे बड़ा यज्ञ गौ संरक्षण के लिए एक गौ वंश लाने पर मिलेगा 500 रुपए गुरुग्राम में गौ रक्षा के लिए शुरू हुई 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा और गोमहोत्सव गुरुग्राम के सोहना चौक के पास ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स में हो रही है कथा गौमहोत्सव का भी हो रहा आयोजन गोवंश को सड़क पर छोड़ने वाली गोशालाएं बंद की जानी चाहिए- पूज्य कौशिक महाराज सड़कों पर गोवंश का खून बंद होगा तो देश में सब सही होगा बच्चों, युवाओं को मोबाइल का सदुपयोग करने की भी बात कही विश्व के प्रथम एक लाख गौवंश आश्रय बना रहे हैं पूज्य कौशिक जी महाराज गुरुग्राम के सोहना बस स्टैंड स्थित ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स मैदान में गौ रक्षा के लिए आज से 11 दिवसीय गोमहोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 13 से 22 फरवरी 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम में गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन के संचालक पूज्य कौशिक महाराज ने गोसंरक्षण को लेकर कई बड़ी बातें कही।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Feb 13, 2026 08:51:54
Jasa, Bihar:सीवों के पास बस में आलू की बोरी से दो देशी रायफल बरामद गुप्त सूचना पर कार्रवाई, युवक कुबेर राम गिरफ्तार भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों के समीप अधौरा से आ रही एक यात्री बस में आलू की बोरी के अंदर छिपाकर रखी गई दो देशी रायफल बरामद हुई है। पुलिस ने बस से उतारे गए एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ भभुआ मनोरंजन भारती ने शुक्रवार दोपहर को बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने अधौरा से भभुआ की ओर आ रही बस को सीवों के पास रोक कर गहन तलाशी ली। जांच के दौरान बस के अंदर रखी आलू की एक बोरी संदिग्ध लगी। बोरी खोलने पर उसमें दो देशी रायफलें बरामद हुईं। आरोपी युवक का नाम कुबेर राम है, जो सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव का निवासी है। वह केसवनाथ राम का पुत्र है। पुलिस ने उसे हथियारों के साथ काबू कर लिया। घटना के बाद भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को घटनास्थल से भभुआ थाने लाकर पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हथियारों को आलू की बोरी में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों रायफलों को जब्त कर लिया है। आरोपी से हथियारों के स्रोत, इरादे और अन्य संभावित साथियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है। मामले की जांच जारी है。
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 08:49:37
Goverdhan Brahmnan, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि पर्व पर बाहर से आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं द्वारा गोवर्धन के चकलेश्वर और लोटेश्वर आदि महादेव मंदिरों में जल अभिषेक किया जाता है जल अभिषेक कर कावड़िया श्रद्धालु कामा कामेश्वर मंदिर जल अभिषेक के लिए प्रस्थान कर जाते हैं। इस बीच गोवर्धन में बाहर से गिरिराज जी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ बनी रहती है । शिवरात्रि पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने उनके पैदल आवागमन के मार्गों का निरीक्षण किया साथी मुख्य चकलेश्वर महादेव मंदिर पर थाना प्रभारी गोवर्धन भगत सिंह के साथ जाकर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया साथ ही मंदिर के सेवायतों को भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंदिर परिसर के बाहर मानसी गंगा के चारों तरफ भी बेरिकेट लगाने के निर्देश दिए जिससे कोई अप्रिय घटना ना घटे। जल अभिषेक करने के बाद श्रद्धालु मंदिर के बाहर से नगर पंचायत वाले मार्ग के द्वारा बरसाना रोड पर निकलते हैं जिसके बीच में काफी समय से सड़क पर बड़ा गड्ढा बना हुआ था जिसको नगर पंचायत ने अभी फिलहाल अस्थाई रूप से भरवा दिया है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए क्षेत्राधिकार गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य महाशिवरात्रि पर्व पर बाहर से आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना है। इसी के लिए आज यहां मौके का मुआइना कर व्यवस्थाएं बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने चकलेश्वर महादेव पर जल चढ़कर पूजा अर्चना भी की।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 13, 2026 08:48:36
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में बारात गोलीकांड को लेकर बबाल, गुस्साए लोग किए सड़क जाम..एंकर/ एमपी के सागर में बीती रात एक बारात के दौरान हुए गोलीकांड में बैंड बजा रहे 15 साल के नाबालिग विवेक बंसल की मौत के बाद अब तनाव बढ़ता जा रहा है। नाराज परिजनों और उनके समर्थकों ने मोतीनगर थाने का घेराव किया और अब सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर चक्काजाम लगा कर दिया है। जाम लगाकर बैठे मृतक नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे को जानबूझकर गोली मारी गई है और रात भर से पुलिस कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है। परिजनों की मांग है कि बारातियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए वहीं आरोपी को पकड़ा जाए उसके बाद ही वो जाम से हटेंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है और लोगों को समझाइश दे रहे है।
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Feb 13, 2026 08:48:24
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Feb 13, 2026 08:48:09
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में भैंस चोरी के बढ़ते मामलों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अलीगढ़ पुलिस ने रोरावर क्षेत्र स्थित फेयर मीट फैक्ट्री के जीएम तबरेज समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक नवीन दी गड्डी लिखी गाड़ी से अलीगढ़ और आसपास के जिलों में भैंस चोरी की वारदातें की जाती थीं। चोरी की गई भैंसों को रोरावर स्थित फेयर मीट फैक्ट्री में सप्लाई किया जाता था जहां अवैध कटान कराया जाता था। फैक्ट्री के जीएम तबरेज सहित 8 कर्मचारियों पर चोरों से मिलीभगत का आरोप है। पिछले 12 दिनों से क्षेत्र में लगातार भैंस चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। पुलिस का कहना है कि गर्भवती भैंसों और छोटे बच्चों तक का कटान किया जा रहा था। एसएसपी ने कहा कि फैक्ट्री को जल्द सीज करने की कार्रवाई की गयी। नीरज जादौन एसएसपी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top