झांसी के प्रेमनगर में कूड़ा जलाने से बढ़ा प्रदूषण, आग फैलने का खतरा
झांसी के प्रेमनगर स्थित रेलवे कर्मचारियों की कालोनी में इन दिनों सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े और झाड़ियों में आग लगाने का काम किया जा रहा है। इससे निकलने वाला धुंआ हवा के जरिए प्रदूषण फैला रहा है, जो कालोनी के लोगों को परेशान कर रहा है। इसके साथ ही आग का धुंआ कालोनी में फैलने से आग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। बावजूद इसके, खुलेआम कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, और सरकारी महकमे के लोग भी इस समस्या का शिकार हो रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामगढ़ में एडीजे कोर्ट की स्थापना से अधिवक्ताओं में जश्न, न्याय व्यवस्था मजबूत
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ को मिला एडीजे कोर्ट, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर; आतिशबाजी कर जताया आभार रामगढ़। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर रामगढ़ क्षेत्र के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। रामगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) की स्थापना को लेकर विधि मंत्रालय द्वारा पत्र जारी होने के बाद अभिभाषक संघ रामगढ़ के सदस्यों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। अधिवक्ताओं ने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित जैन ने जानकारी दी कि एडीजे कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर संघ वर्ष 2022-23 से लगातार प्रयासरत था और कई बार जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभागों के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय भी एडीजे कोर्ट की घोषणा हुई थी, लेकिन उसे धरातल पर अमल में नहीं लाया जा सका, जिससे अधिवक्ताओं और आमजन में निराशा थी। अब पुनः घोषणा के साथ विधि मंत्रालय द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए जाने से न्यायालय स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। एडीजे कोर्ट शुरू होने से रामगढ़ क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होने से समय और धन दोनों की बचत होगी और न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी। घोषणा के बाद अभिभाषक संघ के सदस्य न्यायालय परिसर में एकत्र हुए और उत्सव का माहौल बना। अधिवक्ताओं ने इसे पूरे क्षेत्र की जीत बताते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही एडीजे कोर्ट का संचालन शुरू होगा और इससे क्षेत्र की न्याय व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी。0
0
Report
बगरू के गुरु महाराज मंदिर से चोरों ने चोरी, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) रातल्या गांव स्थित गुरु महाराज मंदिर में चोरी, घंटियां और बिजली केबल ले उड़े चोर, मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, भगवान के आगे हाथ जोड़कर मंदिर से चोरी करने का वीडियो आया सामने, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मुहाना थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच ग्रामीणों ने की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग。 रातल्या गांव स्थित गुरु महाराज मंदिर में चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। बदमाश मंदिर परिसर में लगी घंटियां और ट्यूबवेल से जुड़ी विद्युत केबल चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि शाम को जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तब चोरी की घटना का खुलासा हुआ। मंदिर महंत मोरदास महाराज और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा रोष जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से लोगों की आस्था पर चोट पहुंच रही है। सूचना मिलने पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।0
0
Report
मोहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सरमथुरा में सीएलजी-शांति समिति बैठक
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा थाना परिसर में सीएलजी सदस्यां की बैठक आयोजित हुई, मोहर्रम पर्व एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर हुआ बैठक का आयोजन। सरमथुरा (धौलपुर)। सरमथुरा इलाके में मोहर्रम एवं आगामी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर स्थानीय थाना परिसर में आयोजकों, सीएलजी एवं शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाड़ीर्शी हरेंद्र सिंह ने की। थानाधिकारी ने कहा कि भारत सामाजिक समरसता और भाईचारे का देश है, जहां सभी धर्म के त्योहारों को बड़े हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाया जाता है तथा मोहर्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने ताजिया जुलूस में छोटे बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी। एंव लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में ताजियों के रूट, समय और ऊंचाई को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। बैठक में पुलिसकर्मी, शांति समिति सदस्य और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
हरिहर ग्रामीण पुलिस ने आतंक संदिग्ध सुहेल को मेडिकल चेकअप के लिए हिरासत में लिया
Noida, Uttar Pradesh:DAVANAGERE (KARNATAKA): TERROR SUSPECT SUHEL TAKEN FOR MEDICAL EXAMINATION BY HARIHAR RURAL POLICE0
0
Report
जोधपुर में स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर; भीड़ ने स्कॉर्पियो पलटाया, पुलिस मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर स्कॉर्पियो और बाइक में हुई टक्कर, झालामंड चौराहे की है घटना आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को किया उल्टा, मौके पर जमा है भारी भीड़, कुड़ी थाना पुलिस पहुंची मौके पर0
0
Report
घंसौर थाने के कंप्यूटर कक्ष में आग, सभी उपकरण जलकर राख
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के घंसौर थाना परिसर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। थाना के कंप्यूटर कक्ष में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में तेजी से फैलकर पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई। इस घटना में कंप्यूटर कक्ष में रखे सभी महत्वपूर्ण उपकरण पूरी तरह जल गए। इसमें कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, इन्वर्टर और बैटरियां और कंट्रोल सिस्टम से जुड़े उपकरण शामिल हैं। इन सभी के जलने से थाना का तकनीकी ढांचा गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।0
0
Report
Advertisement
पंजाब में नशे के मुद्दे पर मतभेद: मान सरकार पर आरोप और धर्म
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की प्रैस वार्ता रेखा शर्मा ने कहा कि अगर किसी समाज को खत्म करना हो तो उसकी जनरेशन और उसके धर्म को खत्म कर दो। पंजाब सरकार नशे से पीढ़ियों को खत्म कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी हरकतों से अपने धर्म को शर्मशार किया है । भगवंत मान ने कहा था गुरद्वारों की गुल्लक का दुरुप्रयोग करने का आरोप लगाया था। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी उनके इस बयान का विरोध किया था。 भगवंत मान का एक और विडियो आया जिसमें वो गुरु की फोटे पर शराब छिड़क रहे हैं। इस विडियो को लैब रिपोर्ट में सही पाया गया। सिरसा के एक व्यक्ति ने एक एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब के एक एसपी ने कहा कि आपको इस विडियो की एक रिपोर्ट बनानी है। इसके लिए तुम्हें गुरुग्राम में एक होटल में आना है। वो व्यक्ति वहां गया। वहां पर 4 और लोग थे। उन्होंने इस विडिओ को ग़लत साबित करने की रिपोर्ट बनवाने के लिए दबाव बनाया। एक रिपोर्ट तैयार की जाती है। मान साहब करते हैं कि हमारी रिपोर्ट सही है। दुसरी रिपोर्ट गलत है। जबकी विडियो सही था मुख्यमंत्री मान में मुख्यमंत्री की वाली गंभीरता नहीं है。 पंजाब नशा बढ़ रहा है। युवाओं की जान जा रही है और भगवंत मान धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं。 जैसे केजरीवाल कोर्ट को नीचा दिखाते हैं और भगवंत मान धर्म को नीचा दिखा रहे हैं。0
0
Report
कोलकाता:_taratalा में निर्माणाधीन गोदाम गिरा, घायल अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA: UNDER CONSTRUCTION GODOWN SHED COLLAPSED IN TARATALA. VISUALS FROM SSKM TRAUMA CARE UNIT WHERE INJURED PEOPLE ARE ADMITTED AND MORE INJURED COMING0
0
Report
जिला प्रशासन की सख्ती: पोलो ग्राउंड क्षेत्र की दो संस्थाओं की बिल्डिंग सील
Indore, Madhya Pradesh:फायर सेफ्टी नॉर्म्स को लेकर जिला प्रशासन की सख़्ती दूसरे दिन भी कार्रवाई लगातार जारी पोलो ग्राउंड क्षेत्र में रौनक पेंट्स और पेपर ट्रेड लिंक्स की बिल्डिंग सील दोनों ही संस्थानों में नहीं मिले फायर सेफ्टी उपकरण तहसीलदार लोकेश आहूजा और निगम की टीम ने की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027: कांग्रेस प्रांतीय टीम में बड़े बदलाव, युवाओं को तरजीह
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। विशाल रघुवंशी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात पर शह-मात का खेल अब दोनों तरफ से शुरू हो चुका है. लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेस अब यूपी में अपने खोए हुए जनाधार को पूरी तरह वापस पाने के लिए छटपटा रही है. यही वजह है कि दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कांग्रेस के भीतर एक बहुत बड़े बदलाव की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है. राजनीतिक गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा है कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी प्रांतीय टीम को बदलने जा रही है सभी जिला और शहर अध्यक्षों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है. निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर युवाओं को तरजीह दी जाएगी प्रियंका गांधी परदे के पीछे से यूपी कांग्रेस के संगठन पर नजर रख रही हैं. टीम में होने वाला आगामी बदलाव उन्हीं की सहमति से तय होना है. संगठन पुनर्गठन में कई जिलों में भी बदलाव संभव, अध्यक्ष और प्रभारी पद पर असमंजस बना हुआ है0
0
Report
पखांजूर में फायर ब्रिगेड नहीं, छह महीने बाद भी घोषणा लागू नहीं
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की कमी अब एक गंभीर मुद्दा बनती जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छह माह पहले फायर ब्रिगेड वाहन देने की घोषणा के बावजूद अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। वहीं हाल ही में मटोली में दो ट्रकों में आग लगने की घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में अग्निशमन सुविधा की जरूरत को उजागर कर दिया है। देखिए यह रिपोर्ट। 16 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री के पखांजूर प्रवास के दौरान क्षेत्र को फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन घोषणा के लगभग छह महीनों बाद भी धरातल पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही है। पखांजूर क्षेत्र लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है और यहां 300 से अधिक गांव बसे हुए हैं। क्षेत्र में हर साल आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। हाल ही में मटोली में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद उनमें आग लग गई। घटना के दौरान फायर ब्रिगेड की अनुपलब्धता साफ तौर पर महसूस की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में अग्निशमन वाहन मौजूद होता तो राहत एवं बचाव कार्य अधिक तेजी से किया जा सकता था। पखांजूर क्षेत्र में केवल फायर ब्रिगेड वाहन ही नहीं, बल्कि फायर सेफ्टी के नाम पर भी कोई ठोस व्यवस्था मौजूद नहीं है। न तो अग्निशमन केंद्र स्थापित है और न ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। ऐसे में आग लगने की घटनाओं के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की सुविधा केवल आगजनी ही नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात परिस्थितियों में भी काफी मददगार साबित होगी। ऐसे में लोग शासन-प्रशासन से मुख्यमंत्री की घोषणा को जल्द अमल में लाने तथा पखांजूर में स्थायी फायर सेफ्टी व्यवस्था स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल कब तक होता है और पखांजूर क्षेत्र के लाखों लोगों को फायर ब्रिगेड एवं फायर सेफ्टी जैसी बुनियादी सुविधा कब तक मिल पाती है।0
0
Report
सिद्धार्थनगर पुलिस ने 162 किलो गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, दो साथी फरार
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर पुलिस ने 85 लाख रुपए की कीमत के 162 किलो गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जबकि मौका पाकर उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। शिवपुर डेडई थाना की पुलिस ने यह बरामदगी एन एच 28 बस्ती बांसीroad के बैलगाड़िया टोलप्लाजा के पास से की है। अभियुक्त का नाम श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित है और वह जिला फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ थाने के ग्राम साारा का निवासी है। मौके से फरार हुए उसके साथी पिंटू चौरसिया और सूर्य प्रकाश नोएडा सेक्टर 108 गौतम बुद्ध नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। इस बरामदगी को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि 23 जून की शाम थाना शिवपुर डेडई के थाना अध्यक्ष अपने हमराही सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बैलगाड़िया टोल प्लाजा के पास चार बोरे सड़क के किनारे रखे हुए दिखाई दिए और उसके पास तीन लोग खड़े थे। शक होने पर जब पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ करने लगी तो इस बीच दो लोग मौके से इधर-उधर चले गए । पुलिस ने वहां मौजूद श्याम उर्फ श्यामू से कड़ाई से पूछताछ की और बोरो को खोलकर देखा तो उसमें 162 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त श्याम को गांजे के साथ मौके से तत्काल गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया जबकि उसके दो साथी जो मौके से फरार हो गए थे उनको भी पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है।0
0
Report
Advertisement
देश के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा की श्रद्धांजलि सभा में राजनाथ सिंह पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:भारत के "गोल্ডन बॉय" और पद्मश्री से सम्मानित महान निशानेबाज जसपाल राणा की श्रद्धांजलि सभा आज विकासनगर के पौंधा में आयोजित की जा रही है। कुछ दिन पहले दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद से पूरे उत्तराखंड और खेल जगत में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, राजनीतिक हस्तियां और उनके प्रशंसक शामिल होंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 2:30 बजे देहरादून पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगे। जसपाल राणा के निधन से भारतीय निशानेबाजी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके आकस्मिक निधन से उत्तराखंड सहित पूरे देश में गम का माहौल बना हुआ है और खेल जगत उनके योगदान को याद कर रहा है। विकासनगर ब्रेकिंग विश्व प्रसिद्ध भारतीय शूटर शूटिंग कोच जसपाल राणा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। श्रद्धांजलि सभा में सीएम धामी,उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ साथ अनेकों राजनेता मौजूद रहे।0
0
Report
पुरानी रंजिश के चलते घर में हमला, CCTV में कैद वारदात; कई घायल
Thanagazi, Rajasthan:पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, कई घायल—CCTV में कैद वारदात प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि एक पक्ष के करीब एक दर्जन महिला-पुरुष 19 जून को शाम करीब 7 बजे हथियारों के साथ घर में घुस आए और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया。 इस हमले में कई महिलाएं और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है。 पीड़ित पक्ष की ओर से आशीष कुमार मीणा ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 19 जून को जब परिवार के कुछ सदस्य घर पर नहीं थे, तभी आरोपियों ने हमला किया। हमलावरों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया। एक महिला की नाक काट दी गई और अन्य को भी गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। हमले के दौरान आरोपियों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सीओ थानागाजी इंदु लोदी के नेतृत्व में की जा रही है। इस संदर्भ में सीओ थानागाजी इंदु लोदी से जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन उनका कॉल पिक नहीं हुआ ।0
0
Report
साधु के भेष में लूट करने वाले शातिर स्नैचर को यमुनानगर SP स्पेशल सेल ने दबोचा
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है जो साधु का भेष बनाकर हाईवे पर राहगीरों को अपना शिकार बनाता था. पानी मांगने के बहाने गाड़ियां रुकवाकर लोगों को बातों में उलझाना और फिर उनकी कीमती वस्तुएं छीनकर फरार हो जाना उसका तरीका था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है. खास बात यह है कि साधु के वेश में घूम रहा यह व्यक्ति कोई बाबा नहीं बल्कि डेहा बस्ती का रहने वाला अमीरचंद निकला.0
0
Report
Advertisement
