चंपावत में तेज रफ्तार बाइकर्स और मनचलों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
चंपावत के SP अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस ने तेज रफ्तार बाइकर्स और मनचलों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसआई चेतन रावत और एसआई कुंदन बोरा की टीम ने मीना बाजार, हथरंगिया और स्टेशन बाजार में बिना हेलमेट, रेस ड्राइविंग, तीन सवारी, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और रेट्रो साइलेंसर वाले बाइकर्स पर कड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में 7 बाइक/स्कूटी सीज की गई और 2 युवकों का चालान किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्यौहारी कोल समाज महोत्सव में 10 राज्यों का उत्साह, 16 दिसम्बर मुख्यमंत्री यादव शामिल
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्यौहारी में जुटेंगे 10 राज्यों का कोल समाज, 16 दिसंबर को CM मोहन यादव होंगे शामिल शहडोल के ब्यौहारी में राष्ट्रीय कोल संस्कृति महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है... 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित इस महोत्सव में देश के 10 से 12 राज्यों का कोल समाज एक मंच पर जुटेगा... जहां संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास के साथ समाज के अधिकारों, भूमिहीनता, बेरोजगारी और राजनीतिक हिस्सेदारी जैसे अहम मुद्दों पर आवाज बुलंद होगी... खास बात यह है कि 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा विधायक शरद कोल की पहल पर ब्यौहारी के बिनायक पैलेस में आयोजित इस महोत्सव में मध्य प्रदेश सहित असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। करीब 300 प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा, खान-पान, आभूषण, पूजा पद्धति, लोककला और पूर्वजों के इतिहास की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं कोल समाज की भूमिहीनता, आर्थिक बदहाली, रोजगार, पलायन और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर भी मंथन होगा। अब 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में समाज की इन मांगों और अपेक्षाओं पर सबकी नजर रहेगी। ब्यौहारी से उठने वाली यह आवाज क्या कोल समाज की संस्कृति, पहचान और अधिकारों को नई दिशा दे पाएगी? यह देखना अहम होगा।0
0
Report
हरियाणा में दोस्त की गोली से हत्या: राजस्थान बॉर्डर के पास गिरफ्तार आरोपी
Churu, Rajasthan:हरियाणा में दोस्त के सीने में गोली मारकर हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. तहसील के सुरतपुरा गांव की रोही में जोहड़ में शव पाया गया था. नीमवाला जोहड़ी में अनिल उर्फ मोलड़ का खून से लथपथ शव मिला था. 28 वर्षीय आरोपी रमेश उर्फ मोनू, पुत्र कुलदीप, निवासी रोढां, थाना बहल, जिला भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपने दोस्त अनिल उर्फ मोलड़ को गोली मारकर हत्या की और शव को सुनसान स्थान पर फेंकने के उद्देश्य से हरियाणा से जोहड़ में शव फेंककर फरार हो गया था. पुलिस ने केस की जांच शुरू की और घटनास्थल पर एफएसएल टीम बुलायी गयी. मृतक के भाई सुनील ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया. आत्मा के कारण और अन्य पहलुओं की जांच जारी है.0
0
Report
हार के बाद भी जयरामपुरा के ग्रामीणों ने सरपंच प्रत्याशी को सम्मान
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर सरपंच चुनावों में परिणाम के बाद की ग्रामीणों की अनूठी तस्वीर,हार के बावजूद ग्रामीणों ने सम्मान में दिए 5 लाख 73 हजार रुपए,सरपंच प्रत्याशी रहें हरिसिंह सामोता के प्रति ग्रामीणों का अटूट प्यार व प्रेम,जयरामपुरा के ग्रामीणों ने दिए सम्मान में रूपये,1491 मत प्राप्त करने वाले सरपंच प्रत्याशी हरिसिंह सामोता को 391 से हार का करना पड़ा था सामना,ग्रामीणों ने गांव के मुख्य चौक में किया सम्मान,साफा व माला तथा रुपये भेंट कर किया,वार्ड पंचों का भी सम्मान एंकर पंचायत चुनाव में जीत और हार तो लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद श्रीमाधोपुर इलाके के जयरामपुरा गांव में जो तस्वीर सामने आई, उसने रिश्तों और आपसी प्रेम की एक अनूठी मिसाल पेश कर दी। यहां सरपंच चुनाव में हार का सामना करने वाले प्रत्याशी हरिसिंह सामोता के सम्मान में ग्रामीणों ने 5 लाख 73 हजार रुपए की राशि भेंट की। ग्रामीणों का यह सम्मान और स्नेह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, सरपंच प्रत्याशी हरिसिंह सामोता को चुनाव में 1491 मत प्राप्त थे, लेकिन उन्हें 391 मतों से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम आने के बाद भी ग्रामीणों का उनके प्रति प्यार और विश्वास कम नहीं हुआ। इसी भावना के चलते जयरामपुरा गांव के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य चौक में सम्मान समारोह आयोजित कर हरिसिंह सामोता का साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा सम्मान स्वरूप 5 लाख 73 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस दौरान ग्रामीणों ने हरिसिंह सामोता के प्रति अपना स्नेह और समर्थन प्रकट किया। समारोह में वार्ड पंचों का भी सम्मान किया गया। चुनाव में हार के बावजूद प्रत्याशी के सम्मान में ग्रामीणों की ओर से इतनी बड़ी राशि भेंट करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।0
0
Report
Advertisement
हनुमान बेनीवाल का डोटासरा पर हमला: 2018 के घटनाक्रम और अग्निवीर आंदोलन का रोडमैप
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — झुंझुनूं में आरएलपी सुप्रीमों सांसद हनुमान बेनीवाल के तीखे सियासी तेवर — गोविंद डोटासरा पर बेनीवाल का हमला, 2018 के घटनाक्रम का किया जिक्र — कहा— 2018 में दीवार कूद के आए थे डोटासरा मेरे घर, की थी मदद — डोटासरा समेत कांग्रेस में एक दर्जन भ्रष्टाचारी नेता, सभी का इलाज करूंगा— बेनीवाल — बोले- यदि मैं सीएम बन गया तो भजनलाल को परेशान करूंगा — अग्निवीर के खिलाफ झुंझुनूं से आंदोलन शुरू करने का ऐलान, फिर दिल्ली में रैली — पंजाब और यूपी में वहां के लोगों का मूड भांपकर चुनाव लड़ेगी आरएलपी एंकर इंट्रो — झुंझुनूं दौरे पर पहुंचे आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में सियासी विरोधियों पर हमला बोला। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बेनीवाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निशाने पर लिया। डोटासरा को लेकर पुराने राजनीतिक रिश्तों का जिक्र किया तो उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर कहा कि अगर वे सत्ता में आए और भजनलाल हटे तो उन्हें परेशान करेंगे। इसके साथ ही अग्निवीर योजना के खिलाफ झुंझुनूं से आंदोलन शुरू कर दिल्ली में बड़ी रैली करने का ऐलान भी किया। वॉइस ओवर-1 — आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोलते हुए वर्ष 2018 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र किया। बेनीवाल ने दावा किया कि उस समय डोटासरा उनके घर दीवार कूदकर आए थे और उनसे चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारने की अपील की थी। बेनीवाल ने टिकट देने और बाद में टिकट वापस लेने के घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार, पेपर लीक और मिड-डे मील से जुड़े मामलों को उठाया जाएगा। बेनीवाल ने कांग्रेस के एक दर्जन नेताओं को भ्रष्टाचार के मामलों में घेरने की बात कही। उन्होंने कहा कि आरएलपी भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेगी। इतना ही नहीं, बेनीवाल ने डोटासरा पर राजनीतिक दबाव में चुनावी सभाएं नहीं करने का आरोप भी लगाया। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने देश में छह डोटासरा बना रखे हैं और आगे 20-22 प्रदेशाध्यक्ष बनाने की सूची जारी करेंगे। ये सभी उनके हस्ताक्षर से बनेंगे। बाइट 01 : हनुमान बेनीवाल, आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद (2:45 सैकंड का वीडियो) वॉइस ओवर-2 — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि यदि वे सरकार में आए और भजनलाल मुख्यमंत्री पद से हट गए तो वे उन्हें परेशान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी प्रदेश सरकार के खिलाफ पहले भी संघर्ष कर रही थी और आगे भी करती रहेगी। वहीं पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी पार्टी के विस्तार को लेकर बेनीवाल ने कहा कि दोनों राज्यों में आरएलपी का रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। वहां चुनाव लड़ने का फैसला जनता की इच्छा और माहौल देखकर किया जाएगा, फिलहाल पार्टी का मुख्य लक्ष्य राजस्थान है। गठबंधन के सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ देश के अन्य दलों के साथ गठबंधन के रास्ते खुले हैं। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सभी नेताओं से अच्छे संबंध हैं। बेनीवाल ने कहा कि आगामी चुनावों में वोटों का बंटवारा रोककर कांग्रेस और भाजपा को चुनौती देने की कोशिश रहेगी। बाइट 02 : हनुमान बेनीवाल, आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद (1:27 सैकंड का वीडियो) वॉइस ओवर-3 — हनुमान बेनीवाल ने अग्निवीर योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सीकर और झुंझुनूं से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। सेना के सम्मान और अग्निवीर योजना को खत्म कराने की मांग को लेकर झुंझुनूं से रैली निकाली जाएगी। इसके बाद दिल्ली कूच किया जाएगा। बेनीवाल ने रामलीला मैदान में दो लाख से अधिक लोगों की रैली करने का दावा करते हुए कहा कि इस आंदोलन के जरिए केंद्र की मोदी सरकार को झुकाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कांग्रेस पर विपक्ष की भूमिका प्रभावी ढंग से नहीं निभाने का आरोप लगाया। पंचायत चुनावों को लेकर बेनीवाल ने इसे विधानसभा चुनाव 2028 का सेमीफाइनल बताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जीत के साथ आरएलपी फाइनल में पहुंचेगी। आने वाले दिनों में सीकर और झुंझुनूं से अग्निवीर के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत होगी। बेनीवाल ने दावा किया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में दो लाख से अधिक लोगों की रैली कर केंद्र सरकार को झुकाने का प्रयास करेंगे। बाइट 03 : हनुमान बेनीवाल, आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद (42 सैकंड का वीडियो) फाइनल वॉइस ओवर — इससे पहले झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर आरएलपी कार्यकर्ताओं ने हनुमान बेनीवाल का स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में आरएलपी नेता राजेंद्र फौजी, विकास खीचड़ सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुल मिलाकर हनुमान बेनीवाल ने झुंझुनूं दौरे के दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधा। एक तरफ कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी, तो दूसरी तरफ अग्निवीर के मुद्दे पर झुंझुनूं से दिल्ली तक आंदोलन का रोडमैप बताया। अब देखना होगा कि बेनीवाल के ये ऐलान आने वाले दिनों में राजस्थान की सियासत में क्या नया मोड़ लाते हैं。0
0
Report
बिलासपुर के छठ घाट पर 51 हजार दीपों से महाआरती, आस्था का उत्सव
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के अरपा नदी तट पर स्थित छठ घाट इन दिनों आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की विधिवत शुरुआत होते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ पर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्यदेव तथा छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।इस खास अवसर पर अरपा नदी के तट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। वहीं 51 हजार दीप प्रज्वलित कर सामूहिक दीपदान किया गया। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा छठ घाट जगमगा उठा। दीपों की अलौकिक छटा और महाआरती के दौरान गूंजते भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और परिवार के सदस्य शामिल हुए। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती महिलाएं और पुरुष कठिन उपवास रखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। बिलासपुर का यह भव्य आयोजन एक बार फिर शहर की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और लोक संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहा है।0
0
Report
इंदौर में दिव्यांग बच्चों के साथ दिवाली मिलन: जीतू पटवारी का स्नेह भोज
Indore, Madhya Pradesh:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज इंदौर के होटल में दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित बच्चों के साथ दिवाली मिलन एवं स्नेह भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सपत्नीक यहां बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने कहा कि दीपावली खुशियों और पारंपरिक उत्सव का पर्व है। कई वर्षों से दिव्यांग और दृष्टिबाधित बच्चों के लिए अलग-अलग स्कूल, आश्रम और संस्थाएं काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी बच्चों के साथ पांच सितारा होटल में दिवाली मनाई गई थी। बच्चों का फोन आया था। बच्चों की इच्छा थी कि उन्हें फिर से ऐसी जगह जाने और साथ में भोजन करने का अवसर मिले। बच्चों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दोबारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उन्हें परिवार जैसा अपनापन देना है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी मौजूद रहे ! बाइट- जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष, काँग्रेस0
0
Report
Advertisement
जुए के अड्डे पर दबिश के दौरान पुलिस पर हमला, हेड कांस्टेबल की हालत गंभीर
Chhindwara, Madhya Pradesh:जुए के अड्डे पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, प्रधान आरक्षक गंभीर घायल - नागपुर में चल रहा इलाज छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के पटनिया गांव में जुआरियों को पकड़कर चौकी ला रही पुलिस टीम पर जुआरियों ने हमला कर दिया गया. आरोपियों ने रास्ते में पुलिसकर्मियों को रोककर डंडों और पत्थरों से मारपीट की.हमले में हेड कांस्टेबल संतोष उइके का सिर फूट गया वही पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. वहीं, जुआ खेलने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि 12 नवंबर की रात ग्राम पटनिया में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी. इस पर सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. टीम ने जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा और उन्हें चौकी ले जा रहे थे इसी दौरान रात करीब 1 बजे हेड कांस्टेबल संतोष उइके और निजी चालक नितेश डेहरिया मोटरसाइकिल से पीछे आ रहे थे. रास्ते में सात आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और डंडों-पत्थरों से हमला कर दिया. इसमें संतोष उइके के सिर में गंभीर चोट आई वही चालाक नितेश डेहरिया को मामूली चोटें आई है. एडिशनल एसपी आशीष खरे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 12 और 13 नवंबर की दरमियानी रात पुलिस चौकी सिंगोडी के प्रभारी को सूचना मिली थी कि ग्राम पटलिया के पास बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है .सूचना पर चौकी प्रभारी अपने हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जुआ खेल रहे लोगों को दबिश देकर पकड़ लिया. जब पुलिस टीम पकड़े गए जुआरियों को लेकर चौकी की ओर वापस आ रही थी, तभी जुआरियों के अलावा कुछ अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.हमले में प्रधान आरक्षक संतोष के सिर पर पत्थर लगा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई. घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल छिंदवाड़ा लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चोट गंभीर होने के कारण उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया, जहां वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. पुलिस ने इस घटना में पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध जुए से संबंधित कार्रवाई की है. साथ ही जिन व्यक्तियों ने प्रधान आरक्षक पर हमला कर उन्हें चोट पहुंचाई है, उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ लोगों की पहचान स्पष्ट हो गई है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है शेष अन्य आरोपियों की तलाश स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है.0
0
Report
रतलाम में कांग्रेस-भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज, पटवारी-उपाध्याय के बयान गर्म
Ratlam, Madhya Pradesh:चुनावी माहौल करीब आते ही रतलाम में कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा, तो भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी पलटवार करते हुए जवाबी हमला बोला... दरअसल, सेलाना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रतलाम पहुंचे जीतू पटवारी का सातरुंडा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंच से पटवारी ने भाजपा सांसद के किसान विरोधी बयान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों को तीन महीने काम करने और बाकी समय नशे में रहने वाला बताना उनका अपमान है। दिल्ली की सड़कों पर किसानों को बैठाने और फिर कृषि कानून वापस लेने के लिए भाजपा जिम्मेदार है। पटवारी ने दावा किया कि इस बार पांच लाख प्रतिशत राहुल गांधी प्रधानमंत्री और दस लाख प्रतिशत मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को नशा विकास और सेवा का है। उन्होंने दावा किया कि देश में फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और मध्यप्रदेश में भाजपा की ही सरकार आएगी। रतलाम0
0
Report
पूर्व मध्य रेल ने छठ-कार्तिक पूर्णिमा के लिए सुरक्षा व यात्री सुविधाओं की कड़ी तैयारी की
Hajipur, Bihar:छठ महापर्व और कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं... श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग खुद मैदान में उतरे... सोनपुर और हाजीपुर रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का जायजा लिया... अधिकारियों को साफ निर्देश... श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी...कार्तिक पूर्णिमा मेला... छठ महापर्व... और लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही... ऐसे में रेलवे के सामने सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती है... इसी चुनौती को लेकर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोनपुर और हाजीपुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया...दीघा ब्रिज हॉल्ट से जयनगर सेक्शन के निरीक्षण के क्रम में GM ने स्टेशन परिसर... यात्रियों के आवागमन... होल्डिंग एरिया... पेयजल... साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा... पर्व के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो... इसे लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई...निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए... भीड़ का सुचारु प्रबंधन... पर्याप्त यात्री सुविधाएं... और सभी व्यवस्थाओं का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए...निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन समेत मंडल और मुख्यालय के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे...छठ और कार्तिक पूर्णिमा... सोनपुर-हाजीपुर रेलखंड पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब... ऐसे में रेलवे की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था की अग्निपरीक्षा... अब देखना होगा कि रेलवे का यह अलर्ट मोड श्रद्धालुओं की यात्रा को कितना सुरक्षित और सुगम बनाता है...0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा में विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म के आरोप, गिरफ्तारी की मांग तेज
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के गंभीर आरोप और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान झूलन सिंह चौक पर विधायक भूषण बाड़ा का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया。 प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि नाबालिग से जुड़े यौन अपराध का मामला बेहद गंभीर है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस को बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत ने कहा कि आदिवासी समाज की बेटी को न्याय दिलाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने पीड़िता को न्याय, परिवार को सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो पार्टी इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी। भाजपा ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई और आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच के बाद ही होगी।0
0
Report
इंदौर की स्वच्छता रैंकिंग गिरने पर कांग्रेस ने मेयर पर निशाना साधा
Indore, Madhya Pradesh:स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर की रैंकिंग प्रभावित होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महापौर और सरकार के बयान ऐसे हैं, जैसे स्वच्छता का पूरा श्रेय नेताओं ने लिया हो, जबकि इंदौर को नंबर वन बनाने में सफाईकर्मियों, प्रशासनिक दक्षता और शहर के प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पटवारी ने कहा कि इंदौर के लिए यह दुखद स्थिति है कि जहरीले पानी से लोगों की मौत हुई, चैंबर में लोग मरे और ट्रैफिक अव्यवस्थाओं के कारण भी हादसे हुए। उन्होंने कहा कि दुनिया में स्वच्छता के लिए पहचाने जाने वाले शहर की रैंकिंग गिरना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर की प्रशासनिक अक्षमता, नगर निगम परिषद की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार इसके लिए जिम्मेदार हैं। पटवारी ने कहा कि महापौर को अहंकार भरे बयान देने के बजाय शहर की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इंदौर के लोग जितनी जल्दी ऐसे जनप्रतिनिधियों को हटाएंगे, शहर के हित में उतना ही बेहतर होगा।0
0
Report
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पशुपालन सम्मेलन में लाभकारी योजनाओं का शुभारंभ किया
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों और पशुपालकों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने एक तरफ सामाजिक सुरक्षा पेंशन और संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि ट्रांसफर की, तो दूसरी तरफ पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का बड़ा आधार बताया।0
0
Report
Advertisement
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा: चंदे, ईवीएम और मतदाता सूची पर आरोप
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:एंकर—मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी सत्य सनातन यात्रा के जरिए अयोध्या की ओर बढ़ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के चंदे में भ्रष्टाचार, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपनी पद यात्रा लेकर अशोक नगर के करइया राय पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि देश में धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है और राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि रामशिला पूजन से लेकर अब तक चंदे के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और मौजूदा सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम काटे जाने और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को भी अपनी यात्रा का मुख्य मुद्दा बताया. "हमारा जन जागृति का प्रयास है और जनता में यह बात जानी चाहिए कि आज की मौजूदा सरकार चंदा चोरों को बचाने में लगी हुई है. दूसरा है वोट की चोरी.. अयोध्या को यात्रा का समापन स्थल चुनने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने मंदिर निर्माण और चंदे में अनियमितता के पुराने आरोपों को दोहराया. उन्होंने 1993 में अपने द्वारा दिए गए राम भक्त जागो, चंदे का हिसाब मांगो के नारे का जिक्र करते हुए अयोध्या के पूर्व मुख्य पुजारी महंत बाबा लालदास की हत्या के मामले को भी उठाया।0
0
Report
मण्डला में छठ महापर्व की रंगत चढ़ी: नर्मदा तट पर भक्तों की भारी भीड़ और मंत्री के निरीक्षण
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में भी चढ़ा छठ महापर्व का रंग मां नर्मदा के तट पर गूंजेगी छठी मैया की महिमा बड़ी संख्या में व्रतियों के आने का अनुमान केबिनेट मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा, प्रशासन को दिए दिशा निर्देश एंकर- आस्था, विश्वास और लोक परंपरा का महापर्व छठ अब उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली की सीमाओं से निकलकर देश के कोने-कोने में अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेर रहा है। इसी आस्था और उल्लास का रंग अब मां नर्मदा की नगरी मण्डला में भी दिखाई देने लगा है। कल से नर्मदा तट स्थित ऐतिहासिक माहिष्मती घाट पर छठ महापर्व की भव्य छटा देखने को मिलेगी। सूर्य उपासना, लोक आस्था और छठी मैया के प्रति अटूट श्रद्धा के इस पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वीओ- छठ महापर्व... महज एक पूजा नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाली आस्था की अनुपम परंपरा है। संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और लोककल्याण की कामना के साथ व्रती कठिन निर्जला उपवास रखकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मण्डला में भी इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। नर्मदा के पावन तट माहिष्मती घाट पर छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अनुमान है कि करीब एक हजार व्रती यहां पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। इसी क्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुचारु आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासन को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मां नर्मदा की लहरों के बीच जब छठी मैया के गीत गूंजेंगे और डूबते-उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, तब माहिष्मती घाट श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा। आस्था के इस महापर्व में अब मण्डला भी पूरी श्रद्धा के साथ सहभागी बनने जा रहा है।0
0
Report
एन.एच. 158 के शेष 200 मीटर के मार्ग बदलाव पर विरोध: गरीब परिवारों की जमीन खतरे में
Jaipur, Rajasthan:एन.एच. 158 के शेष 200 मीटर सड़क निर्माण में बदलाव का विरोध, उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन आसींद 13 नवंबर एन एच 158 नगर से गुजर रहे मार्ग पर हो रही धांधली ( कुछ व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने) को रोकने सही मापदंड अनुसार सड़क मार्ग निकलवाने को लेकर उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी को शुक्रवार शाम को कस्बे वासियों ने ज्ञापन दिया ज्ञापन में बताया गया कि एन.एच. 158 के 700 मीटर सड़क निर्माण कार्य में से लगभग 500 मीटर का निर्माण अंतिम पीली मार्किंग के अनुसार किया जा चुका है। अब शेष 200 मीटर सड़क के लिए दोबारा सर्वे कर सड़क की दिशा में बदलाव किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि नए सर्वे के माध्यम से कुछ लोगों और एक शोरूम को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि गरीब एवं बेसहारा परिवारों के मकान सड़क की चपेट में आ रहे हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाएं में बढ़ोतरी होगी स्थानीय लोगों के अनुसार, 18 सितम्बर 2025 को एन.एच. विभाग और प्रशासन ने हाईवे की मार्किंग के आधार पर भूमि खाली करवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसके बाद 10 जनवरी 2026 को सड़क के दोनों पक्षों की सहमति और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहमति बनने के बाद 11 और 12 जनवरी 2026 को अंतिम सर्वे पूरा कर सड़क के दोनों ओर पीली मार्किंग की गई थी। इसी मार्किंग के आधार पर लगभग 500 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रभावित लोगों का कहना है कि 03 नवम्बर 2026 को दोबारा सर्वे करवाकर शेष 200 मीटर सड़क की दिशा बदली जा रही है। आरोप है कि एक शोरूम और कुछ लोगों की मामूली भूमि को बचाने के लिए सड़क को एक तरफ चौड़ा किया जा रहा है तथा दूसरी तरफ पार्किंग के लिए जगह बनाई जा रही है। इसके विपरीत दूसरी ओर गरीब परिवारों के मकान सड़क की सीमा में आ रहे हैं और उनकी भूमि व मकानों में से दो-दो फीट जगह भी नहीं बच पा रही है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि जिस मापदंड और अंतिम पीली मार्किंग के आधार पर पहले 500 मीटर सड़क का निर्माण किया गया है, उसी के अनुसार शेष 200 मीटर का निर्माण भी पूरा कराया जाए। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में किसी भी गरीब परिवार के साथ भेदभाव या अन्याय नहीं होना चाहिए。 इसके अलावा 03 नवम्बर 2026 को प्रतापपुरा से बस स्टैंड तक भी सर्वे किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतापपुरा क्षेत्र में सड़क, नाले और बिजली के पोल पहले से लगे होने के बावजूद लगभग 200 मीटर सड़क को बचाने के उद्देश्य से सर्वे में कई खामियां सामने आई हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से पूरे मार्ग का निष्पक्ष सर्वे कराने, पूर्व निर्धारित अंतिम पीली मार्किंग के अनुसार सड़क निर्माण कार्य पूरा करने और सभी प्रभावित परिवारों को समान न्याय देने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
