Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Puri752001
पूरी पुलिस ने 14 किलो गांजा जब्त किया, हाई-ड्रामा जारी
SMSanjay Mohapatra
Sept 11, 2025 14:15:33
Puri, Odisha
Sp reaction on Ganja seized,,AVB ()ପୁରୀ ରେ ନିଶା କାରବାର ବଢିଥିବା ବେଳେ ଗଞ୍ଜେଇ ବେପାରୀ କୁ ଗିରଫ କରିଛି ପୋଲିସ୍ ।ଜବତ କରିଛି 14 କେଜି ଗଞ୍ଜେଇ ।ଅନ୍ୟପଟରେ ଫସାଈ ଦିଆଯାଇଛି କହି ଏସପି ଅଫିସ ଆସି ଫାସାଇ ଦେବାର ଅଡିଓପ୍ରୁଫ ଦେଖାଇଛନ୍ତି ପରିବାର ।ଏପଟେ ଜଣେ ଗଞ୍ଜେଇ ବେପାରୀର ପରିବାର ଫସେଇ ଦେଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ପୁରୀ ଏସପି ଅଫିସ ରେ ଗଞ୍ଜେଇ ବେପାରୀ ଗିରଫକୁ ନେଇ ହାଇଡ୍ରାମା। ଅପରାଧ ମୁକ୍ତ ପୁରୀ ପାଇଁ ପୁରୀ ପୋଲିସ୍ ର ଅପରେସନ ଚକ୍ର ।ଅପରାଧ ମୁକ୍ତ ଡ୍ରାଇଭ୍ ରେ ଯୋଡ଼ି ହେଲା ଆଉ ଦୁଇଟି ସଫଳତା ।ଚନ୍ଦନପୁର ଥାନା ଅଞ୍ଚଳରେ ଦାଦାବଟି ମାଗୁଥିବା ଗ୍ୟାଙ୍ଗ କୁ ଧରିଛି ପୋଲିସ୍ ।4 ଅଭିଯୁକ୍ତ ଙ୍କୁ ଧରିଛି ପୋଲିସ୍ ।ସ୍ୱାଇଫ୍ଟ,ଆପଲ ଫୋନ୍,ଓପୋ ମୋବାଇଲ, କ୍ୟାସ ।ଅଭିଯୁକ୍ତ ଙ୍କ ନାଁରେ ପୂର୍ବରୁ ଏକାଧିକ ମାମଲା ରହିଛି ବୋଲି କହିଛି ପୋଲିସ୍ ।ସେହିପରି ସଦରଥାନା ପୋଲିସ୍ ଠାବ କରିଛି ଗଞ୍ଜେଇ ବେପାରୀ ଗ୍ୟାଙ୍ଗ ।3 ବେପାରୀଙ୍କ ଠାରୁ 14 କେଜି ଗଞ୍ଜେଇ ଜବତ କରିଛି ପୋଲିସ୍।ସହର ଭିତରେ ଛୋଟ ଛୋଟ ବେପାରୀ ଙ୍କୁ ଗଞ୍ଜେଇ ଯୋଗାଇ ଆସୁଥିଲେ ଏହି 3 ଅଭିଯୁକ୍ତ। ସେହିଭଳି ପାର୍ବଣ ପାଇଁ ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ପୋଲିସ କରିଛି ନାକାବନ୍ଦି ।ଅଟୋ ପାର୍କିଂ ପାଇଁ ହେଉଥିବା ଟ୍ରାଫିକ ଜାମ କୁ ଫୋକସ ରେ ନେଇଛି ପୋଲିସ୍ ।240 ଅଟୋ କୁ ଇଲିଗାଲ ପାର୍କିଂ ପାଇଁ ଫାଇନ୍ ଆଦାୟ କରିଛି ପୋଲିସ୍ । ବାଇଟ - ପ୍ରତୀକ ସିଂ,ପୁରୀ ଏସପି ବାଇଟ୍- ଅପରାଧିଙ୍କ ପରିବାର
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
Sept 11, 2025 16:46:23
Noida, Uttar Pradesh:छबड़ा बारां के छबड़ा में 20 किलो से अधिक गांजे सहित एक आरोपी गिरफ्तार बारा जिले की छबड़ा।पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.309 किलो गांजा जब्त किया। सीआई राजेश खटाना ने बताया कि गश्त के दौरान गुगोर हनुवतखेडा बाईपास रोड पर पहुंचे तो हनुवतखेडा फाटक रोड की तरफ से सामने से एक व्यक्ति अपने दोनो हाथो मे दो प्लास्टिक के कट्टे लेकर आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस जीप को देखकर एकदम से रोड से नीचे उतरकर पटरियों की तरफ जाने लगा। जिस पर शक होने पर पीछा कर डिटेन कर नाम पता पूछा तो उसने उसका नाम विशालसिंह सांसी पुत्र बलवीरसिंह निवासी लक्ष्मीपुरा हाल गणपति नगर का होना बताया। जिससे भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया। जिसकी तलाशी ली गई तो डिटेनशुदा विशालसिंह के पास मौजूद दोनो प्लास्टिक के कट्टों मे से 20.309 किलो गांजा जब्त किया गया। आरोपी के विरूध्द छबड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच बापचा थानाधिकारी बुद्धराम जाट को सौंपी है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Sept 11, 2025 16:46:06
Dholpur, Rajasthan:कलेक्टर की मौजूदगी में हुआ ब्लॉक स्तरीय मासिक जनसुनवाई बैठक का आयोजन बैठक में आई समस्याओ के जल्द निस्तारण के दिए कलेक्टर ने निर्देश बाड़ी शहर में पंचायत समिति वीसी रूम में जनसुनवाई बैठक का आयोजन एसडीएम भगवत शरण त्यागी की अध्यक्षता में किया गया। उस दौरान बैठक में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी औचक निरीक्षण करने पहुचे। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी हर समस्या का समाधान जल्द किया जाए साथ में उन्होंने बारिश के बाद पैदा हुई समस्याओं को लेकर त्वरित कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के बाद जिला कलेक्टर को जब लोगों ने शहर में बंदरों और गायों से हो रही परेशानी से अवगत कराया और उनको पकड़े जाने की मांग की तो उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को जल्द अभियान चलाने और समस्या समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बताया की बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत के साथ जल भराव की समस्या के समाधान को तुरंत किया जाए,इसके अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उनके सामने कुल 10 परिवाद सामने आए हैं। जिनमें रास्तों के साथ भूमि अतिक्रमण,नाला निर्माण,राशन कार्ड,जन आधार कार्ड से जुड़े मामले,आधार अपडेट की समस्या एवं अन्य मामले थे। जिनमें से चार मामलों का मौके पर निस्तारण कराया है। बैठक के दौरान अग्रसेन विहार कॉलोनी में जलभराव की समस्या को लेकर परिवाद दिया गया। वहीं शहर के बालिका विद्यालय के सामने ब्रेकर लगाने को लेकर पिछले 3 वर्ष से लगातार मांग करने पर भी कार्रवाई नहीं होने की समस्या अभिभावक संघ द्वारा रखी गई है। वहीं शहर के अंदाना पैलेस के पास सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी जिला कलेक्टर को मामले से अवगत कराया है। मासिक जनसुनवाई बैठक में उपखंड अधिकारी भगवत शरण त्यागी ने संबंधित अधिकारियों को परिवादो के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं। बाइट 1 श्रीनिधि बीटी जिला कलेक्टर
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Sept 11, 2025 16:45:25
Giridih, Jharkhand:एभीबी : देवरी प्रखंड अंतर्गत हरियाडीह पंचायत के मंदनाडीह गांव से गुरुवार को विकास के दावों की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आयी। जब गांव के स्कूली बच्चे को कंधे पर बैठाकर नदी पार करवाया गया। यह वाकया गुरुवार की दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच की है। जानकारी के मुताबिक मंदनाडीह गांव के स्कूली बच्चे पढ़ाई करने के लिए चहाल स्थित एक विद्यालय गए थे। दोपहर एक बजे छुट्टी मिलने के बाद सभी बच्चे घर लौट रहे थे। लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ जाने व तेज बहाव के वजह से बच्चे नदी में पार नही हो पा रहे थे। इसके बाद गांव के लोगो को इसकी जानकारी हुई। जानकारी होने पर गांव के लोग नदी पर पहुंचे। इस दौरान गांव के युवक आशीष मुर्मू व भोला बासके ने गांव के स्कूली बच्चों को कंधा पर बिठाकर नदी पार करवाया। साथ अन्य ग्रामीणों को नदी पार करवाया। इधर बच्चों व ग्रामीणों को नदी पार करवाने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। इस संबन्ध में गांव के ग्रामीण सोनाराम मुर्मू, सुरेश मुर्मू, सुनीता बेसरा, बड़की बेसरा, मुन्नी मरांडी, सोनिया हांसदा आदि ने बताया कि गांव के लिए सड़क व गांव के किनारे से गुजरे नाला पर पुल नही रहने की वजह से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी सड़क व पुल नही बन पाया है। इस संबन्ध में हरियाडीह पंचायत के मुखिया बाबुमनी सिंह ने बताया कि सड़क व पुल नही रहने से आवागमन में उतपन्न समस्या देखते हुए सड़क व पुल बनवाने की मांग की गयी है। जमुआ की विधायक के द्वारा सड़क व पुल बनवाने का आश्वासन दिया गया है। मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
comment0
Report
Sept 11, 2025 16:39:55
3
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Sept 11, 2025 16:33:56
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर बुलंदशहर में थाना बीबीनगर क्षेत्र के गाँव परतापुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति ओमपाल की बेरहमी से गला घोंट कर हत्या कर दी। पति उसकी राह में रोड़ा बन रहा था और प्रेम संबंधों को खुलकर जीने में बाधा डाल रहा था। इसी वजह से पत्नी और प्रेमी ने मिलकर हत्या की खौफ़नाक साज़िश रची। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे छुपाने के लिए नया खेल खेला। दोनों ने मिलकर ऐसा नाटक रचा कि मानो मृतक की मौत हार्ट अटैक से हुई हो। परिवार और गाँव वालों को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकी। मृतक की भतीजी ने इस रहस्य से पर्दा उठाया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जाँच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी ही इस हत्याकांड के असली गुनहगार हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी प्रीति व प्रेमी अभय को गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। गाँव में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि प्रेम संबंधों के अंधेपन में पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली। वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि बीते 2 दिन पूर्व ओमपाल की पत्नी और प्रेमी ने मिलकर गला घोटकर हत्या कर दी थी, पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है इनकी निशानदेही पर दुपट्टा बरामद किया गया है। जिससे ओमपाल का गला घोटकर मौत के घाट उतारा गया था, फिलहाल पूछताछ में बताया कि प्रेम संबंधों में पति बाधा बन रहा था जिसको लेकर हत्या की गई है। बाईट - शंकर प्रसाद - एसपी सिटी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top