Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

रायबरेली में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: दीपक त्रिपाठी घायल!

SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Jul 11, 2025 05:05:26
Raebareli, Uttar Pradesh
reporter.. syed husain akhtar location.. raebareli एंकर.. रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दीपक त्रिपाठी पुलिस की जवाबी फायरिंग में ज़ख़्मी हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। वहीं कन्हैय्या और राकेश यादव नाम के दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों बदमाश बीती 7 तारीख़ को डलमऊ थाना इलाके के घुरवारा में महिला का पर्स छीनकर फरार हुए थे। डलमऊ पुलिस इन्ही बदमाशों की तलाश में थी तभी उसे जानकारी हुई कि तीनों बदमाश किसी अन्य घटना को अंजाम देने को लेकर बाइक पर सवार होकर गौतमन का पुरवा की तरफ से जा रहे हैं। पुलिस ने देर रात गौतमन का पुरवा में वाहन चेकिंग की तो एक ही बाइक पर सवार तीनों बदमाश आते दिखे। पुलिस ने इन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें दीपक त्रिपाठी नाम के बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्ज़े से अवैध तमंचा समेत लूटा गया पर्स व नगदी बरामद की है। बाइट.. संजीव कुमार सिन्हा.. एडिशनल एसपी
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top