Back
कोडरमा में पीएम श्री स्कूल: मंत्री ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन की दी शर्त
GSGajendra Sinha
Sept 13, 2025 09:15:15
Koderma, Jharkhand
कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में आज शिक्षक अभिभावक बैठक यानी पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक डॉक्टर नीरा यादव शामिल हुई। बैठक के दौरान अभिभावकों ने स्कूल की समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए उन समस्याओं के समाधान की अपील की। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से को समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। बैठक के दौरान स्कूल शैक्षणिक गतिविधियों के अलावे अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रस्तति पत्र और शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम के अंत में कई आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का केंद्रीय मंत्री ने शिलान्यास भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सभी तरह की गतिविधि में स्कूली बच्चों को निखारने के लिए पूरे देश में साढ़े 14 हजार पीएम श्री विद्यालय बनाए गए और इस कड़ी में कोडरमा जिले में भी 11 पीएम श्री स्कूल है। आज उन्हीं में से एक स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग में शामिल होकर यहां की समस्याओं को जानने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें जब भी समय मिलेगा, सरकारी स्कूलों के पेरेंट्स टीचर मीटिंग में शामिल होंगी। वही राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री और कोडरमा विधायक डॉक्टर नीरा यादव ने सरकारी विद्यालयों के पेरेंट्स टीचर मीटिंग में जनप्रतिनिधियों के भागीदारी सुनिश्चित करने की पहल की सराहना की, लेकिन कहा कि शिक्षक नियुक्ति करने में सरकार फेल है और जब अच्छे शिक्षक नहीं होंगे तो बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिल सकेगी। इस कार्यक्रम में शामिल हुए कई अभिभावकों ने इस तरह के पैरेंट्स टीचर मीटिंग की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधियों को भागीदारी से स्कूल की समस्याओं का समाधान होगा।
बाइट :- अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री
बाइट :- डॉ नीरा यादव, विधायक, कोडरमा
बाइट :- अभिभावक
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowSept 13, 2025 11:24:280
Report
0
Report
MVManish Vani
FollowSept 13, 2025 11:18:054
Report
NSNiroj Satapathy
FollowSept 13, 2025 11:17:47Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଭଗ୍ନାବଶେଷ ତଳୁ ଜଣେ ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ଉଦ୍ଧାର। ଆଉ ୩/୪ ଜଣ ଫସି ରହିଥିବା ଆଶଙ୍କା। ଏବେ ବି ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି।
୧. ବାଇଟ - ଅଗ୍ନିଶମ ଅଧିକାରୀ।
୨. ବାଇଟ
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 13, 2025 11:17:36Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TAJ PALACE RECEIVES BOMB THREAT VIA EMAIL/ VISUALS FROM HOTEL TAJ PALACE
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowSept 13, 2025 11:17:280
Report
RRRaju Raj
FollowSept 13, 2025 11:17:200
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowSept 13, 2025 11:17:130
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 13, 2025 11:17:070
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowSept 13, 2025 11:16:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 13, 2025 11:16:500
Report
KRKishore Roy
FollowSept 13, 2025 11:16:350
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 13, 2025 11:16:190
Report