भोपालगढ़ में 251 पौधों का पौधारोपण, पर्यावरण का नया अध्याय!
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jul 30, 2025 10:32:36
Jodhpur, Rajasthan
जिला रिपोर्टर --राकेश भारद्वाज
विधानसभा --भोपालगढ़
इनफॉर्मर-- किशोर जाखड़
भोपालगढ़ जोधपुर
M-- 8094305515
kishorejak62405
खबरा गांव री
भोपालगढ़ जोधपुर
श्री रामदेव गौशाला सेवा समिति दाड़मी भोपालगढ़ द्वारा हरियालो राजस्थान एवं वन महोत्सव के तहत छायादार ,फलदार, फूलदार कुल 251 पिंपल, बड़ , नीम अशोक आंवला ईमली गूंदा नींबू अनार पपीता कनेर गुलाब आदि विभिन्न प्रकार के पौधों का सघन पौधारोपण किया।
गौशाला पौधारोपण करने हेतु खड्डे करने भूमि समतलीकरण कार्य व तारबंदी हेतु समस्त माहाजन ट्रस्ट मुंबई से जेसीबी मशीन उपलब्ध करवाई गई है
पर्यावरण सरंक्षण में एक आदर्श प्रस्तुत करते हुए शत-प्रतिशत पौधों को पनपाने एवं प्रतिवर्ष पौधारोपण किया जाता है।
14
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेचर मेडिसिन नाम की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने एक अध्ययन किया है...जिमसें सामने आया है कि चिप्स, कुकीज, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें नशे की लत की तरह लोगों को अपने शिकंजे में जकड़ रही हैं...स्टडी के मुताबिक ये लत शराब या ड्रग्स की लत जितनी घातक है...अध्ययन में बताया गया कि ये फास्ट फूड...दिमाग के उस हिस्से को एक्टिव करते हैं, जो हमें खुशी का अनुभव कराता है...यानि ये फूड्स हमारे दिमाग में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज़ करते हैं... इसी वजह से बार-बार इन चीजों को खाने का मन करता है.
फर्रुखाबाद
अरुण सिंह
फर्रुखाबाद के कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के बैंक ऑफ़ बडौदा का कैशियर बना दानी
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कैशियर ने एक हजार रुपए की जगह खाता धारक को दिए 10 हजार
कैश मिलान करते समय रुपए हुए कम
रुपए कम होने पर मचा हड़कंप
बैंक ऑफ़ बड़ौदा की टीम खाता धारक के पहुंची भोलेपुर स्थित घर
खाताधारक से वसूल किया बैंक कर्मियों ने 5200 रुपए
खाताधारक ने 4800 रुपए किए खर्च
बैंक कर्मियों का खाता धारक से वसूली करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
एंकर - बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया आज सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को शुरुआती बढ़त मिली है।
जानकारी के अनुसार, पहले राउंड में बीडीसी की दो सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अन्य सीटों की मतगणना प्रक्रिया अभी जारी है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से समय-समय पर अपडेट जारी किए जा रहे हैं।
ब्रेकिंग : चंदौली...
- संदिग्ध परिस्थितियों में बीच बाजार में मिला युवक का शव
- बीच बाजार में शव मिलने पर मचा हड़कंप
- मौके पर स्थानीय लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा
- मृतक की पहचान बबुरी थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी 20 वर्षीय चंदन विश्वकर्मा के रूप में हुई
- पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी,
- चकिया कोतवाली के चकिया कस्बा का मामला.
विजुअल
चोरों का मनोबल कितना बढ़ गया है, इसकी बानगी हजारीबाग में एक बार फिर कोर्रा थाना क्षेत्र में देखने को मिली, जहां चोरों ने दिन दहाड़े एक अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले में मौजूद फ्लैट से करीब 15 लाख रुपये कैश उड़ा लिए। घटना मंगलवार की है। इस संबंध में बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। वारदात धोबिया तालाब स्थित नीलांबर इनक्लेव में घटित हुई। जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी के निदेशक दीपक अपने सहयोगियों के साथ पांचवें तल्ले में मौजूद फ्लैट में किराए पर रहते हैं। यह कंपनी साइंस सेंटर, रोबोटिक व एआई आदि पर काम करती है। जानकारी के अनुसार दीपक और उनके सहयोगी दोपहर करीब 1 बजे कार्यालय के लिए निकले थे। इस दौरान दोपहर करीब 3.18 मिनट पर दो युवक अपार्टमेंट में लिफ्ट के रास्ते प्रवेश करते हैं। पहले वे तीसरे तल्ले में उतरते हैं और फिर सीढ़ियों के रास्ते पांचवें तल्ले तक पहुंच जाते हैं। दो मिनट के अंदर फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर जाते हैं और फिर तीन मिनट के अंदर अलमारी में रखे कैश को निकालकर फरार हो जाते हैं। इस दौरान वे पैदल ही कुछ दूर जाकर ऑटो करते हैं, लेकिन 50 से 60 मीटर पर पहुंचकर उतर जाते हैं और पैदल ही देवांगना चौक की ओर बढ़ जाते हैं। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। घटना के बाद पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी उठाए हैं। आरोपित युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच आंकी गई है। आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस कई थानों से संपर्क में है।
अपार्टमेंट की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस पूरी घटना में अपार्टमेंट की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। दोनों अनजान युवक आसानी से अपार्टमेंट में प्रवेश कर जाते हैं, किसी प्रकार की कोई रोक-टोक नहीं होती। यहां तक कि गार्ड द्वारा भी उन्हें एक बार नहीं रोका जाता। वे आसानी से लिफ्ट के रास्ते होते हुए पांचवें तल्ले में पहुंच जाते हैं।
byte
deepak
bhuktbhogi
त्रिपुरारी शरण
एंकर ...सीतामढ़ी नगर निगम में चल रही वर्चस्व की लड़ाई सदन के बाद अब सड़क पर उतर गई है। हालात यह है कि बोर्ड की बैठक में अब विकास मुद्दा नहीं रह गया वार्ड आयुक्त मार पीट पर उतारू हो रहे है ।इन सब के बीच वार्ड आयुक्तों ने इस मुद्दे को लेकर सीतामढ़ी के DM से मुलाकात की और नगर निगम की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है ।वार्ड आयुक्तों के द्वारा मेयर और उनके पति पर नगर निगम की कार्य व्यवस्था में मनमानी का आरोप लगा रहे है ।
बाइट ...आशुतोष कुमार ,उप मेयर नगर निगम सीतामढ़ी।
हरियाणा में मानसून एक्टिव...
रेवाड़ी में सुबह से हो रही रिमझिम बरसात....
10 जिलों में बरसात, 16 में अलर्ट....
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है....
एंकर - हरियाणा के 10 जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है, इन जिलों में हिसार, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़-नारनौल और सिरसा शामिल हैं। वहीं, रेवाड़ी, चरखी दादरी और झज्जर में बूंदाबांदी हो रही है। अंबाला, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में भी रात को काफी बारिश हुई हालांकि अभी यहां बादल छाए हुए हैं।
विओ - भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक, आज हरियाणा में मौसम खराब रहेगा। विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं।
इन जिलों में सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।
इसके अलावा अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और सोनीपत में भी बूंदाबांदी की संभावना है। विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है।
আইনকে বুড়ো আঙ্গুল দেখিয়ে কাউগাছির নীলতলায় অবাধে চলছে শতাব্দি প্রাচীন বৃক্ষছেদন
--------------------------------------------ভারতীয় বন আইন এবং বন সংরক্ষন আইন অনুযায়ী গাছ কাটা দণ্ডনীয় অপরাধ। তথাপি আইনকে বুড়ো আঙ্গুল দেখিয়ে নির্বিচারে চলছে বৃক্ষ ছেদন। এবার জমি হাঙরদের থাবা বাসুদেবপুর থানার জগদ্দল বিধানসভা কেন্দ্রের অন্তর্গত কাউগাছি-১ গ্রাম পঞ্চায়েতের ৩ নম্বর সংসদের নীলতলায়। সেখানে সুবিশাল একটি বাগানে বহু প্রাচীন বড় বড় গাছ কেটে ফেলার অভিযোগ উঠেছে জমি হাঙরদের বিরুদ্ধে। শুধু তাই নয়, রীতিমতো বিজ্ঞপ্তি লাগানো হয়েছে ছোট বড় প্লটে জমি বিক্রয় করা হচ্ছে। এই সুবিশাল বাগানটি জগদীশ মিত্রের বাগান হিসেবেই এলাকায় পরিচিত। অভিযোগ, গাছ কাটার খবর পেয়ে বুধবার সকালের জগা মিত্রের বাগানে আসে বাসুবদেবপুর থানার পুলিশ। অবৈধভাবে গাছ কাটার কাজে ঠিকাদার নিযুক্ত দুইজন কর্মীকে পুলিশ আটক করে। ঘন্টা খানেক বাদে ওই দু'জনকে পুলিশ আবার ছেড়েও দিয়েছে। গাছ কাটার খবর পেয়ে এদিন বেলার দিকে ব্যারাকপুর বন দপ্তরের লোকজন আসেন জগা মিত্রের বাগানে। নিয়ম অনুযায়ী তাঁরা একটা নোটিশ ধরিয়ে দিয়ে চলে যান। বারাকপুরে বন দপ্তরে তাদেরকে দেখা করার নির্দেশ দেন। বন দপ্তরের আধিকারিকরা বলেন, অভিযোগ পেয়েই তাঁরা তড়িঘড়ি ঘটনাস্থলে ছুটে এসেছেন তদন্তের জন্য। নোটিশ ধরিয়ে গাছ কাটার কাজের যুক্তদের অফিসে দেখা করতে বলা হয়েছে। তবে বেআইনি কাজে যুক্তদের বিরুদ্ধে যথাযথ ব্যবস্থা নেওয়া হবে। অপরদিকে কাউগাছি-১ গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান সমীর চক্রবর্তী বলেন, জগদীশ মিত্রের বাগানে গাছ কাটার বিষয় তাঁর জানা নেই। তাছাড়া পঞ্চায়েত থেকে ওরা অনুমতিও নেয়নি। প্রশাসনকে বলবো খতিয়ে দেখে যথাযথ ব্যবস্থা নিতে। পঞ্চায়েত প্রধানের কথায়, গাছ কাটা আইনত অপরাধ।
310725_BKP_TREE_CUT
2C TE
टॉप : ऋषिकेश
रिपोर्टर : अमित कंडियाल
सलग : मतगणना को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह, भारी बारिश के बीच चुनाव परिणाम का इंतजार
एंकर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की बीच सुबह 8 बजे से शुरू हुई। वहीं मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जीत के इंतजार को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। ब्लॉक अंतर्गत 37 ग्राम प्रधान, 38 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 5 जिला पंचायत सदस्य सहित तमाम क्षेत्र के वार्ड सदस्यों का चुनाव परिणाम आना है। बारिश की रिमझिमक के बीच प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनावी परिणाम का इंतजार कर रहै है।
वॉक थ्रू : अमित कंडियाल ( संवाददाता, ऋषिकेश)
एंकर : ड्यूटी सर्वोपरि, पंचायत चुनाव के दौरान मातृत्व की अद्भुत तस्वीर, तस्वीर आई है उत्तराखंड के हल्द्वानी से, HN इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव की काउंटिंग चल रही थी, एक महिला कांस्टेबल जो हल्द्वानी कोतवाली में तैनात हैं वह अपनी चार महीने की छोटी बच्ची को लेकर ड्यूटी करती नजर आई, एक तरफ काउंटिंग में सख्त ड्यूटी, दूसरी तरफ बरसात, उमस भरी गर्मी, गोद मे 4 महीने की छोटी बच्ची, यह तस्वीर यह दिखाती है कि एक तरफ मां का फर्ज, और दूसरी तरफ ड्यूटी का फर्ज, राधा रानी नाम की इस महिला कांस्टेबल ने अपने दोनों फर्ज निभा कर लोंगो का दिल जीत लिया,
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में घाघरा नदी खतरे के निशान छूने को एकदम बेताब है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी मात्र 10 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। देर शाम तक घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचाने की संभावना है। 24 घंटे के अंदर 18 सेंटीमीटर घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। घाघरा नदी में आज गिरजा बैराज से 131478 क्यूसेक पानी, शारदा बैराज से 109035 क्यूसेक पानी और सरयू बैराज से 2920 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। देर शाम तक गोंडा नदी में घाघरा नदी का जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है क्योंकि 24 घंटे के अंदर छोड़ गया पानी अब धीरे-धीरे घाघरा नदी में तेजी से आ रहा है। 28 बाढ़ चौकिया को पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर रखा गया है सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से भी घाघरा नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर के नजर रखी जा रही है। तटीय इलाके के रहने वाले 30 से अधिक गांव के लोगों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ खंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भी लगातार तटीय इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
Visual
ग्रेटर नोएडा --बारिश के बाद सोसाइटी की बेसमेंट बनी तालाब, बेसमेंट पार्किंग में खड़ी हुई एक दर्जन गाड़ियां पानी में डूबी, बेसमेंट पूरी तरह से हुआ जलमग्न, सेक्टर वासियों को गाड़ियों को निकालने में हो रही है परेशानी, बेसमेंट पूरी तरह से हुआ जलमग्न, रात आई बारिश के बाद जमकर हुआ जल भराव, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज वन,लेजर पार्क अम्रपाली ओर राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का मामला।
उन्नाव । कचहरी पुल पर रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार महिंद्रा कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक उछलकर पुल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मृतक की पहचान आशु गुप्ता (32) पुत्र विपिन गुप्ता, निवासी मोहनी बाग सिविल लाइन के रूप में हुई है। हादसे के समय आशु अपने मित्र रोहित तनेजा (32) पुत्र ओमप्रकाश तनेजा, निवासी जगन्नाथगंज के साथ बाइक से जा रहा था.
सुमेरपुर के तखतगढ़ चौराहे पर शहीद भगत सिंह सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष अमृत परिहार की अगुवाई में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रवण मास के अंतिम सोमवार को समिति द्वारा तीसरी कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शिवगंज के पास बड़गांव स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर सुमेरपुर के नागेश्वर मंदिर में सम्पन्न होगी। बैठक में यात्रा की तैयारियों, जल सेवा, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।