Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
पीडीपी ने उत्तर कश्मीर में नए सचिव और हाजिन में ब्लॉक यूथ प्रेसिडेंट की नियुक्ति की — खबर
SHShahzad Hussain Bhat
Dec 13, 2025 07:52:20
Bandipora: PDP Sonawari felicitates Mudasir Ahmad Bhat and Inayat Hajini at Naidkhai Bandipora. The Peoples Democratic Party (PDP) unit Sonawari felicitated Mudasir Ahmad Bhat on his appointment as the new State Secretary for North Kashmir and Inayat Hajini on being appointed as the new Block Youth President Hajin. The felicitation ceremony was held at Naidkhai Sonawari area in Bandipora district. Senior party leaders, workers and supporters gathered on the occasion to congratulate Mudasir Ahmad Bhat and Inayat Hajini and extend their best wishes. Party members praised both leaders for their consistent dedication to the organisation and described their elevation as a positive step towards strengthening the PDP in Hajin and across North Kashmir. Speaking to reporters, Mudasir Ahmad Bhat expressed gratitude to the PDP leadership, especially party president Mehbooba Mufti and Youth State President Adiya Gupta, for reposing faith in him. He said he is committed to working tirelessly for the welfare and development of North Kashmir. Mudasir added that one of his key goals is to bring more young people into the party and build a stronger organisational network across North Kashmir. He said strengthening the party at the grassroots level and ensuring that local voices are heard will remain his top priorities. Highlighting the role of youth, Mudasir noted that young people have immense potential and must be encouraged to take an active part in shaping the political and social future of the region. Meanwhile, Inayat Hajini thanked the party leadership for entrusting him with the responsibility of leading the youth wing in Hajin. He said he joined the PDP after being inspired by party president Mehbooba Mufti’s vision and leadership. Inayat assured that he will work sincerely on key issues faced by the people of Hajin and improve coordination between the community and the party. He added that his focus will be on empowering local youth, promoting development in the area, and involving more young voices in decision-making and community initiatives, so that the aspirations of the people are effectively represented.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPawan Tiwari
Mar 03, 2026 12:47:32
Balrampur, Uttar Pradesh:सोमवार को बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेषकर भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस और एसएसबी को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोयलाबास बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। चेकिंग के दौरान 9वीं वाहिनी एसएसबी कोयलाबास के सहायक उपनिरीक्षक रंजीत नाथ एवं उनकी टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ और दस्तावेजों की गहन जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना कोतवाली जरवा में तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 14/2026 दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319(2) तथा रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट की धारा 31 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड हेतु भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुंदर केसी पुत्र प्रेम बहादुर निवासी अंगलुंग, थाना पुरुकोतदा, जिला गुलमी (नेपाल) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक रंजीत नाथ, उपनिरीक्षक महेंद्र नाथ सिंह, हेड कांस्टेबल अभिजीत टुले, कांस्टेबल सोभित शुक्ला, सीबू टी., प्रेम चन्द्र और कांस्टेबल अखिलेश गौतम शामिल रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर सीमा क्षेत्रों में सतर्कता और बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या घुसपैठ को रोका जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 03, 2026 12:47:21
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 03, 2026 12:47:00
Jalore, Rajasthan:पर्यावरण प्रेमी बिश्नोई समाज पर्यावरण संरक्षण तथा आस्था के चलते होली दहन नहीं करते; उनकी मान्यता है कि यह आयोजन भक्त प्रहलाद को मारने के लिए था और विष्णु भगवान ने 12 करोड़ जीवों के उद्धार के लिए कलयुग में जांभोजी के रूप में अवतरित होने का वचन दिया। इसलिए बिश्नोई समाज स्वयं को प्रहलाद पंथी मानते हैं। यह परंपरा पानी की बर्बादी रोकने और पर्यावरण की सुरक्षा में मददगार है। डॉ स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने बताया कि होलिका दहन से पूर्व प्रहलाद को गोद में लेकर बैठने की परंपरा से शोक शुरू हो जाता है; प्रहलाद के सुरक्षित लौटने के बाद होलिका दहन के साथ विश्नोई समाज खुशी मनाता है। विश्नोई पंथ के प्रवर्तक भगवान जंभेश्वर विष्णु के अवतार माने जाते हैं; कलयुग में संवत 1542 कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी को जंभेश्वर ने कलश स्थापना कर पवित्र पाहल बनाकर विश्नोई पंथ की स्थापना की थी। पाहल ग्रहण कर बिश्नोई लोग धुलंडी के दिन जगह जगह पाठ करते हैं और फिर खुशियाँ मनाते हैं; जो व्यक्ति घर में पाहल नहीं करते, वे मंदिर में सामूहिक पाहल से पवित्र जल लेकर ग्रहण करते हैं और फिर मिठाइयाँ बनाकर खाते हैं।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 03, 2026 12:46:18
Mumbai, Maharashtra:आरा में जहां एक तरफ होली के रंग और ईद की तैयारी में लोग लगे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्व विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट होने के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। मामला नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 की है जहां पर वार्ड नंबर 28 के वार्ड पार्षद पिंटू खान अपने ऑफिस पर बैठे हुए थे, इस दौरान कुछ नामजद बदमाश उनसे कहा सुनी करने लगे और मामला मारपीट पर जा पहुँचा। नामजद बदमाशों ने पिंटू खान को निशाना बनाकर गोलीबारी की मगर किसी तरह से पिंटू खान जान बचाकर मौके से भाग निकले। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है और नामजद बदमाशों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है। जबकि घायल वार्ड पार्षद पिंटू खान को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज किया गया है। इस पूरे घटना क्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें मारपीट करने के बाद नामजद बदमाश गोली चला रहे दिखाई दे रहे हैं। हालांक़ि इस पूरे घटना पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इंकार किया है। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 03, 2026 12:45:53
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : अनूठी है डीडवाना की डोलची होली डीडवाना में होली पर खेली जाती है डोलची होली राजस्थान में केवल डीडवाना में खेली जाती है डोलची होली हाकम (उपखंड अधिकारी) के साथ डोलची होली में शामिल होता है समूचा नगर सदियों से चली आ रही है डोलची होली की परंपरा VO - 01- आपको बता दें कि धुलंडी वाले दिन खेली जाने वाली "डोलची होली" को "राजकीय गैर" भी कहा जाता है, क्योंकि डोलची होली हाकम यानी उपखंड अधिकारी के संग खेली जाती है। इस होली की शुरुआत कब हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, मगर माना जाता है कि ब्रिटिश काल से भी पूर्व डोलची होली की शुरुआत हुई थी। इसका उद्देश्य था कि होली जैसे पर्व पर शासन और जनता के बीच सामंजस्य ओर सौहार्ध कायम किया जा सके। बाइट -01- सुरेश वर्मा (पूर्व पालिकाध्यक्ष) VO - 02- डोलची होली खेलने के लिए धुलण्डी के दिन शहर के लोग गैर यानी जुलूस के रूप में एकत्रित होकर कचहरी परिसर जाते हैं। जहां वे हाकिम यानी उपखंड अधिकारी के साथ जमकर डोलची होली खेलने का आनन्द लेते है। इसके तहत गैरिए सर्वप्रथम हाकम की पीठ पर डोलची से पानी की बौछार मारकर गैर का शुभारम्भ करते हैं। तत्पश्चात एक-दूसरे की पीठ पर वार करते हुए गैरिए शहर का भ्रमण करते हैं। इसके बाद यह गैर डीडवाना शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाती है, जहां सैकड़ो लोग मिलकर डोलची होली खेलते है। डोलची होली में बच्चे, बूढ़े, जवान हर जाति और धर्म के लोंग शामिल होते है और होली का लुत्फ़ उठाते है। होली के रसिये साल भर इस डोलची मार होली का इंतजार करते है और जम कर खेलते है। बाईट 02 उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 03, 2026 12:45:25
Chandigarh, Chandigarh:प्रदेश में 7471 पुलिसकर्मियों की 1460 टीमों ने की रेड, 461 एफआईआर दर्ज, 1048 आरोपी दबोचे चंडीगढ़, 3 मार्च 2026. हरियाणा पुलिस ने होली से पूर्व पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर 'ऑपरेशन आक्रमण-21' चलाकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के नेतृत्व में 2 मार्च 2026 को संचालित इस विशेष अभियान के द्वारा यह سन्देश दिया गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके अंतर्गत प्रदेशभर में 7471 पुलिसकर्मियों की 1460 टीमों द्वारा एक साथ की गई रेड के दौरान भारतीय न्याय संहिता, एनडीपीएस, एक्साइज और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 461 मुकदमें दर्ज करके 1048 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई राज्य को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में हरियाणा पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई का संदेश- पुलिस महानिदेशक पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ जैसे विशेष अभियान अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट प्रमाण हैं. होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के मद्देनज़र पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है, ताकि आमजन सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में पर्व मना सकें. यह अभियान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और प्रदेश में शांति, सुरक्षा व सुशासन की भावना को और मजबूत करता है. उन्होंने दोहराया कि अवैध शराब, नशा तस्करी, संगठित अपराध और अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब के कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक,नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार आबकारी अधिनियम के तहत 299 एफआईआर दर्ज कर 293 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 1539 बोतलें अंग्रेजी शराब, 1970 बोतलें देसी शराब, 1051 बोतलें बीएलएल, 6048 बोतलें बीआईएल, 292 बीयर की बोतलें और 8276 लीटर लाहन बरामद की. एनडीपीएस अधिनियम के तहत 46 एफआईआर दर्ज कर 41 आरोपियों को काबू किया गया. पुलिस ने 25.189 किलोग्राम गांजा, 500 ग्राम अफीम, 191 ग्राम हेरोइन, 5.050 किलोग्राम अफीम भूसा, 34.64 ग्राम स्मैक, 306 ग्राम चरस, 332.18 ग्राम सुल्फा, 390 नशीली गोलियां और 135 कैपсул बरामद किए. यह कार्रवाई राज्य को नशामुक्त बनाने के संकल्प को और अधिक सशक्त करती है। अवैध हथियारों की धरपकड़,वांछित अपराधियों पर शिकंजा आर्म्स एक्ट के तहत 19 एफआईआर दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से 20 देसी कट्टे और 11 कारतूस बरामद किए गए. यह अभियान अपराधियों की कमर तोड़ने और संभावित वारदातों को रोकने में प्रभावी साबित होगी. पुलिस ने 61 उद्घोषित अपराधी (पीओ), 101 बेल जंपर, 5 मोस्ट वांटेड, 1 इनामी अपराधी, 1 साइबर अपराधी और 1 जघन्य अपराधी सहित कुल 67 अपराधियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही 68 गैर-जमानती और 48 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए. यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते। जुआ-सट्टा व यातायात उल्लंघनों पर सख्ती, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और चोरी का माल बरामद गैंबलिंग एक्ट के तहत 52 एफआईआर दर्ज कर 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1,53,830 रुपये बरामद की गई. सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 4196 लेन ड्राइविंग चालान तथा 1902 मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए. अभियान के दौरान 4 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया. साथ ही चोरी की गई 9 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 1 कार, 2 ट्रैक्टर- ट्रॉली, 1 मोबाइल फोन, 1 गैस सिलेंडर और 1 सबमर्सिबल पंप भी बरामद किए गए. अन्य विभिन्न मामलों में 171 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ के तहत की गयी कार्यवाही यह बताता कि हरियाणा में संगठित अपराध, नशा तस्करी, अवैध शराब और अवैध हथियारों के लिए कोई स्थान नहीं है. यह व्यापक और सुनियोजित कार्रवाई कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए आमजन को सुरक्षित, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में हरियाणा पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 12:42:34
Charkhari, Uttar Pradesh:चरखारी (महोबा) ब्लाक‌में तैनात पंचायत सचिव सादाब खान की भ्रष्ट कार्यशैली से कई महीनों से परेशान प्रधानों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगायी है‌ विकास खण्ड में तैनात सचिव सादाब खाँन अपनी दबंगई व भ्रष्टाचार से गांवों के विकाश में बाधा बन रहा है उक्त सचिव का पूर्व में भी एक प्रधान से कमीशन माँगने का वीडीओ वायरल हुआ था जिसमें उक्त सचिव सस्पेंड भी हुआ था ताजा मामला विकाश खंड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम अकटौंहा व बम्हौरी बेलदारन गाँव का है जहाँ सचिव द्वारा पुराने भुगतान पर प्रधानों से मोटा कमीशन माँगा जा रहा है जिससे महीनों से परेशान ग्राम प्रधान अकठौंहा काशी प्रसाद श्रीवास एवं बम्हौरी बेलदारन प्रधानपति रामसिंह पाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल, कमिश्नर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिलापंचायत राज्य अधिकारी को आनलाइन शिकायत कर ग्राम पंचायत सचिव डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने, जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने एवं समय से भुगतान न करने आदि के गम्भीर आरोप लगाये है सचिव की मनमानी कार्यप्रणाली से ग्राम प्रधान अकठौंहा एवं ग्राम प्रधान बम्होरी बेलदारन दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं ग्राम प्रधान काशीप्रसाद ने बताया कि उनके गाँव में 5 महीने से चरवाहों का, हैण्डपम्प रिपेयरिंग का,कचरा उठाने के लिए रिक्शों, मानदेय आदि का भुगतान नहीं किया गया है सचिव से भुगतान के लिए महीनों से लगातार कहा जाता है लेकिन वह भुगतान सम्बन्धी कागजों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा है हस्ताक्षर करने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की माँग की जा रही है पैसा न देने पर सचिव जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज करता है ग्राम प्रधान बम्होरी बेलदारन प्रतिनिधि रामसिंह ने बताया कि उनकी पंचायत का सचिव ने चरवाहों एवं ग्राम प्रधान का मानदेय,गौशाला के टट्टर एवं पन्नी,तालाब खुदाई आदि का भुगतान नहीं किया गया है तथा सचिव द्वारा दो चैकों 96800 रुपया एवं103000 रुपया पर धोके से हस्ताक्षर करा लिये गये हैं परन्तु अभी तक उनका भुगतान नहीं किया गया है भुगतान की बात करने पर दो लाख रुपये की मांग की जाती है जिससे गाँव में विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है खण्ड बिकास अधिकारी बिपिन कुमार गुप्ता से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क करने पर मामले की जानकारी न होने की अनभिज्ञता जताई
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Mar 03, 2026 12:32:36
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाकियू की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आँचल मिश्रा का जला हुआ शव जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल के अलग-अलग स्थानों पर जले हुए मानव अवशेष बरामद हुए। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि ये शव भाकियू की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आँचल मिश्रा का है, जो बीते 17 फरवरी से लापता थीं। परिजनों ने काफी तलाश के बाद 19 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर सूरज वर्मा नाम के युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुए जंगल में शव जलाने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन आरोपी सूरज वर्मा मृतका के साथ था। हत्या के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने की नीयत से शव को जलाकर जंगल में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर अवशेष बरामद किए। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है。
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Mar 03, 2026 12:32:01
Neemuch, Madhya Pradesh:― ​कैंट पुलिस की मनोवैज्ञानिक जीत: मुनीम ने जहाँ छिपाया था सोना, वहीं से उसे बेनकाब किया ​एसपी अंकित जायसवाल ने किया कैंट पुलिस और साइबर सेल को सम्मानित, सराफा एसोसिएशन ने जताया आभार नीमच पुलिस ने फिल्मी अंदाज में 12 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का खुलासा करते हुए शातिर मुनीम को बेनकाब कर दिया है। एसपी अंकित जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंगलम ज्वेलर्स के मुनीम दिलखुश नागदा ने खुद ही 65 ग्राम सोने की चोरी की झूठी कहानी रची थी। जांच के दौरान कैंट थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी को मुनीम पर शक हुआ और उन्होंने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पुलिस को जब वह जगह पता चली जहाँ मुनीम ने सोना छिपाया था, तो टीआई अवस्थी ने एक मास्टर प्लान बनाया। उन्होंने चुपके से उस डिब्बी से सोना निकालकर उसमें पत्थर के टुकड़े भर दिए。 ​जब पुलिस मुनीम को लेकर घटनास्थल पर पहुँची और उसने डिब्बी निकाली, तो अंदर पत्थर देख उसके होश उड़ गए। इसी दौरान टीआई अवस्थी ने उसे फटकारते हुए कहा, “पुलिस तुम्हारी बाप है, तुम जितना सोचते हो पुलिस उससे आगे रहती है।” पुलिस की इस चतुराई और त्वरित कार्रवाई से गदगद सराफा एसोसिएशन ने अधिकारियों का शाल-श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। वहीं एसपी अंकित जायसवाल ने इस गुत्थी को सुलझाने वाली कैंट पुलिस और साइबर सेल की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से अपने कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग करें। बाईट 01 अंकित जायसवाल एसपी नीमच
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 03, 2026 12:31:42
Kurukshetra, Haryana:कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुंचे कुरुक्षेत्र, हरियाणा बजट को बताया ऐतिहासिक,कहा-हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया बजट,मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, केजरीवाल के बरी होने पर भी दी प्रतिक्रिया कुरुक्षेत्र:- भाजपा जिला कमल कार्यालय में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुंचे,मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने हरियाणा के बजट को लेकर प्रेस वार्ता की। और बजट को सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखकर यह बजट बनाया गया है। कृष्ण कुमार बेदी ने विपक्ष के विवेक विपक्ष के ऊपर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष हमारी तारीफ करने के लिए नहीं बना है जब हम विपक्ष में थे तब हम भी ऐसे ही बोला करते थे उन्होंने कहा कि हम चाहे कितना भी अच्छा काम कर लेंगे पक्ष उसमें भी कमियां निकलेगा। कृष्ण कुमार बेदी ने केजरीवाल के बरी होने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसलिए हम पर आरोप लगाएगे। उन्होंने कहा कि अभी लोअर कोर्ट ने अपना फैसला दिया लेकिन ऊपर की कोर्ट भी अभी बाकी है।।
0
comment0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Mar 03, 2026 12:31:27
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top