Back
हरियाणा पुलिस: ऑपरेशन आक्रमण-21 में 461 एफआईआर, 1048 आरोपी गिरफ्तार
VRVIJAY RANA
Mar 03, 2026 12:45:25
Chandigarh, Chandigarh
प्रदेश में 7471 पुलिसकर्मियों की 1460 टीमों ने की रेड, 461 एफआईआर दर्ज, 1048 आरोपी दबोचे
चंडीगढ़, 3 मार्च 2026. हरियाणा पुलिस ने होली से पूर्व पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर 'ऑपरेशन आक्रमण-21' चलाकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के नेतृत्व में 2 मार्च 2026 को संचालित इस विशेष अभियान के द्वारा यह سन्देश दिया गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके अंतर्गत प्रदेशभर में 7471 पुलिसकर्मियों की 1460 टीमों द्वारा एक साथ की गई रेड के दौरान भारतीय न्याय संहिता, एनडीपीएस, एक्साइज और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 461 मुकदमें दर्ज करके 1048 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई राज्य को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में हरियाणा पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई का संदेश- पुलिस महानिदेशक
पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ जैसे विशेष अभियान अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट प्रमाण हैं. होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के मद्देनज़र पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है, ताकि आमजन सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में पर्व मना सकें. यह अभियान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और प्रदेश में शांति, सुरक्षा व सुशासन की भावना को और मजबूत करता है. उन्होंने दोहराया कि अवैध शराब, नशा तस्करी, संगठित अपराध और अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
अवैध शराब के कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक,नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार
आबकारी अधिनियम के तहत 299 एफआईआर दर्ज कर 293 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 1539 बोतलें अंग्रेजी शराब, 1970 बोतलें देसी शराब, 1051 बोतलें बीएलएल, 6048 बोतलें बीआईएल, 292 बीयर की बोतलें और 8276 लीटर लाहन बरामद की. एनडीपीएस अधिनियम के तहत 46 एफआईआर दर्ज कर 41 आरोपियों को काबू किया गया. पुलिस ने 25.189 किलोग्राम गांजा, 500 ग्राम अफीम, 191 ग्राम हेरोइन, 5.050 किलोग्राम अफीम भूसा, 34.64 ग्राम स्मैक, 306 ग्राम चरस, 332.18 ग्राम सुल्फा, 390 नशीली गोलियां और 135 कैपсул बरामद किए. यह कार्रवाई राज्य को नशामुक्त बनाने के संकल्प को और अधिक सशक्त करती है।
अवैध हथियारों की धरपकड़,वांछित अपराधियों पर शिकंजा
आर्म्स एक्ट के तहत 19 एफआईआर दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से 20 देसी कट्टे और 11 कारतूस बरामद किए गए. यह अभियान अपराधियों की कमर तोड़ने और संभावित वारदातों को रोकने में प्रभावी साबित होगी. पुलिस ने 61 उद्घोषित अपराधी (पीओ), 101 बेल जंपर, 5 मोस्ट वांटेड, 1 इनामी अपराधी, 1 साइबर अपराधी और 1 जघन्य अपराधी सहित कुल 67 अपराधियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही 68 गैर-जमानती और 48 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए. यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।
जुआ-सट्टा व यातायात उल्लंघनों पर सख्ती, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और चोरी का माल बरामद
गैंबलिंग एक्ट के तहत 52 एफआईआर दर्ज कर 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1,53,830 रुपये बरामद की गई. सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 4196 लेन ड्राइविंग चालान तथा 1902 मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए. अभियान के दौरान 4 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया. साथ ही चोरी की गई 9 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 1 कार, 2 ट्रैक्टर- ट्रॉली, 1 मोबाइल फोन, 1 गैस सिलेंडर और 1 सबमर्सिबल पंप भी बरामद किए गए. अन्य विभिन्न मामलों में 171 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ के तहत की गयी कार्यवाही यह बताता कि हरियाणा में संगठित अपराध, नशा तस्करी, अवैध शराब और अवैध हथियारों के लिए कोई स्थान नहीं है. यह व्यापक और सुनियोजित कार्रवाई कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए आमजन को सुरक्षित, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में हरियाणा पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 03, 2026 14:20:39Jhansi, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है कि काफी देर तक महिलाओं के बीच मारपीट होती रही... इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 03, 2026 14:20:240
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 14:20:020
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 03, 2026 14:19:540
Report
DRDivya Rani
FollowMar 03, 2026 14:19:100
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 03, 2026 14:18:320
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowMar 03, 2026 14:18:150
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 03, 2026 14:18:020
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 03, 2026 14:17:280
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 14:16:310
Report
MJManoj Jain
FollowMar 03, 2026 14:16:210
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 03, 2026 14:16:070
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 03, 2026 14:15:560
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 03, 2026 14:15:43Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में भीड़ ने साधु को बच्चा चोरी के शक पर पीटा; पुलिस जांच कर रही है
0
Report
