Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sheopur476337

पार्वती नदी में उफान: श्योपुर-बारां हाइवे बंद!

PSParmeshwar Singh
Jul 27, 2025 11:15:20
Sheopur, Madhya Pradesh
पार्वती नदी में आया उफान श्योपुर से राजस्थान के बारां जाने वाला हाइवे हुआ बंद, पार्वती नदी के पुल पर 4 फिट से अधिक पानी लगातार बारिश के चलते बढ़ा जलस्तर, एहतियातन प्रशासन ने की बैरिकेटिंग, ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से उफनी पार्वती नदी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Jul 27, 2025 13:47:08
Munger, Bihar:
प्रशांत कुमार मुंगेर  नवविवाहिताओं का 13 दिनों तक चलने वाला मधुश्रावणी व्रत का हुआ समापन, अंतिम दिन व्रती को सुहाग की रक्षा के लिए देना पड़ा अग्नि परीक्षा मुंगेर: 13 दिनों तक चलने वाला मिथिलांचल का लोकप्रिय मधुश्रावणी व्रत का समापन रविवार को हो गया। जिसकी शुरुआत पिछले 15 जुलाई को नाग पंचमी के दिन से हुई थी। यह व्रत खास कर ब्राह्मण समुदाय की नवविवाहिता पति के दीर्घायु जीवन के लिए कर रही थी। वही व्रत के अंतिम दिन नव विवाहिता को अपने सुहाग की रक्षा के लिए अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा, पूजा में जो दीप जलता है उसकी बाती से दुल्हन के शरीर पर आठ जगहों पर दागा जाता है। टेमी देते समय दुल्हन के भाई पान के पत्तों पर से बहनों की दोनों आंखों को बंद करता है। टेमी दागने के बाद घाव जितना बड़ा होता है उसे उतना शुभ माना जाता है, बाद में चंदन का लेप लगाने पर वह घाव ठीक हो जाता है। खासकर यह व्रत में 13 दिनों तक चलने वाली पूजा में वह बिना नमक का भोजन करती है। प्रतिदिन सुबह अन्य महिलाओं के साथ बगीचा से फुल तोड़ कर लाती है और उसी फूल से पूजन करती है। वहीं पूजा के दौरान चढ़ाया गया फुल सहित कलश को महिलाओं की टोली के द्वारा गीत गाकर गंगा या नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इसके अलावा सोना या चांदी का नाग नागिन और मिट्टी से बने देवी देवताओं की प्रतिमा को भी गंगा में विसर्जित किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित बसंत विहार कॉलोनी वासुदेवपुर, सदर प्रखंड के गढ़ी रामपुर, महमदा, चरौन,  रामगढ़, जमालपुर के फरीदपुर, बरियारपुर प्रखंड के चिरैयाबाद गांव, हवेली खड़गपुर प्रखंड के रतैठा और तेघड़ा गांव, संग्रामपुर के मालचक सहित जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में ब्राह्मण समुदाय वाली बस्ती में मधुश्रावणी व्रत का मनाया जा रहा था जिसका समापन रविवार को सभी जगह पर हो गया। जिलेभर में दर्जनों की संख्या में नव विवाहिता ने इस व्रत का अनुष्ठान किया था। वही व्रत के अंतिम दिन ससुराल पक्ष से आए सौगात को नव विवाहिता ने भगवान को चढ़ाया और सुहागन महिलाओं को भोजन कराया।वहीं अंतिम दिन महिलाओं के द्वारा शिव पार्वती गौरी नाग नागिन सहित विभिन्न तरह की गीत गाकर माहौल को भक्ति पूर्ण वातावरण बनाया गया।मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।
0
Report
SMSandeep Mishra
Jul 27, 2025 13:47:01
Dindori, Madhya Pradesh:
डिंडोरी में बारिश से नदी नाले उफान पर हैं और ऐसे में बारिश में बाढ़ग्रस्त नदी नालों के किनारे कोई रील बना रहा है तो कोई सेल्फी ले रहा है लेकिन बारिश और बाढ़ के दौरान मूक गौवंशो को बाढ़ग्रस्त पुल से रोकने की बजाय वीडियो बना रहे होते है ताजा तस्वीरेंभाजी टोला गांव से सामने आई है जहां बरसाती नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और इस बीच दो पशुधन बाढ़ से उफनते नाले को पार करने की कोशिश करते हुए तेज धार में बह गए और लोग वीडियो बनाते रहे मौके पर मौजूद किसी ने भी इन मूक जानवरों को रोकने की कोशिश नही की हालाकि पशुधन किसी तरह उफनते नाले बहने के बाद मौत की जंग जीतकर बाहर आ जाते है।
0
Report
NGNakibUddin gazi
Jul 27, 2025 13:46:51
Jalabaria, West Bengal:
*বকখালি সমুদ্রে স্নান করতে তলিয়ে গেল এক যুবক, চলতি মাসে এই নিয়ে দ্বিতীয় বার এই ঘটনা* 270725ZG_DH_BOKHALI নকিব উদ্দিন গাজী আবারও বকখালি সমুদ্রে স্নান করতে নেমে তলিয়ে গেলো এক পর্যটক। দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার বকখালিতে গতকাল পাঁচ বন্ধু মিলে ঘুরতে আসে। ২৭শে জুলাই দুপুর পাঁচ জন বন্ধু মিলে সমুদ্র স্নান করতে নামে। তখনই পাঁচজনের মধ্যে একজনকে খুঁজে পাওয়া যাচ্ছে না বলে বাকিরা খোঁজাখুঁজি শুরু করেন। না পেয়ে ফ্রেজারগঞ্জ থানায় জানায়। জানা যায় হারিয়ে যাওয়া ওই যুবকের নাম নিত্যানন্দ পাল বয়স আনুমানিক ২৬, বাড়ি হাবরা থানার গুমা এলাকায়, ২৬শে জুলাই ৪ বন্ধুর সাথে বকখালি বেড়াতে আসে। খবর পাওয়া মাত্রই তড়িঘড়ি ফ্রেজারগঞ্জ কোস্টাল থানার ভারপ্রাপ্ত আধিকারিক ত্রিদীপ সাহা সহ ফ্রেজারগঞ্জ কোস্টাল থানার পুলিশ প্রশাসন তল্লাশি কাজ শুরু করেছেন ইতিমধ্যেই। সুন্দরবন পুলিশ জেলার এফ আই বি বোর্ড নিয়ে নিখোঁজ যুবকের তল্লাশি চালাচ্ছে পুলিশ। এখনো খোঁজ মেলেনি। চলতি মাসের ১৪ তারিখে বকখালিতে ঘটে এমনই এক ঘটনা। গত ১৪ই জুলাই পুলিশের নিষেধাজ্ঞা উপেক্ষা করে স্নান করতে নেমে বকখালি সমুদ্র সৈকতে জোয়ারের জলে তলিয়ে যায় এক পর্যটক। পরে সেই দেহ উদ্ধার বকখালির কাছাকাছি পাতিবুনিয়া থেকে।
0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
Jul 27, 2025 13:46:47
Kere, Chhattisgarh:
ब्रेकिंग जशपुर - अंडा से लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, अंडा लूटने ग्रामीणों में मची होड़, बर्तनों में भरकर ग्रामीण ले जा रहे अंडा, चालक पिकअप वाहन छोड़कर हुआ फरार, खरसिया से कांसाबेल जा रही थी अंडा लोड पिकअप वाहन, ग्रामीणों द्वारा अंडा लूटने का वीडियो हो रहा वायरल, अंडा कैरट लूटकर भागते दिखे ग्रामीण, पत्थलगांव थाने के कुकरगांव की घटना।
0
Report
RSRanajoy Singha
Jul 27, 2025 13:46:24
Malda, West Bengal:
বন্যা কবলিত এলাকায় এসে দুর্গতদের ক্ষোভের মুখে পড়লেন বিজেপি সংসদ। বিজেপি সংসদের প্রতি ক্ষিপ্ত সাধারণ মানুষ। গ্রাম ছাড়লেন সংসদ। মালদার রতুয়া এলাকার ঘটনা।
0
Report
ASANIMESH SINGH
Jul 27, 2025 13:46:20
Ujjain, Madhya Pradesh:
नागपंचमी पर 1900 पुलिसकर्मी चार शिफ्ट में ड्यूटी पर रहेंगे सावन सोमवार और सवारी के लिए 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती 150 से अधिक ट्रैफिक जवान शहरभर में ट्रैफिक मैनेजमेंट में जुटेंगे महिला बल, अस्पताल व पीने के पानी की व्यवस्था पुलिस स्तर पर पूरी उज्जैन। सावन के सोमवार और अगले दिन नागपंचमी को लेकर उज्जैन पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड पर है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर क्षेत्र और शहरभर में कुल 2900 से अधिक पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के 24 घंटे के दर्शन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। कर्कराज पार्किंग से हरसिद्धि चौराहा होते हुए ज़िगज़ैग रूट से श्रद्धालुओं की एंट्री कराई जाएगी और दर्शन एरोब्रिज के माध्यम से कराए जाएंगे। इस व्यवस्था मै 1900 पुलिसकर्मियों को चार शिफ्ट में डिप्लॉय किया गया है। सावन सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन और शाही सवारी के लिए 1000 पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती रहेगी। इस दौरान महाकाल लोक, फेसिलिटी सेंटर और इंटरप्रिटेशन सेंटर के रास्ते से श्रद्धालुओं को प्रवेश और निकास दिया जाएगा। यह पूरी व्यवस्था पुलिस निगरानी में संचालित होगी ताकि दोनों दिन की व्यवस्थाएं आपस में टकराएं नहीं। शहरभर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 150 से अधिक ट्रैफिक पुलिस जवान अलग से तैनात किए जा रहे हैं। प्रमुख चौराहों, पार्किंग क्षेत्रों और रूट डायवर्जन पॉइंट्स पर ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर चाकचौबंद योजना बनाई गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से विशेष महिला पुलिस बल बुलाया गया है, जिन्हें ब्रीफ कर ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। साथ ही अस्पताल, एम्बुलेंस, पीने के पानी सहित हर ज़रूरी सुविधा के बिंदु पर पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल रेस्पॉन्स दिया जा सके। एसपी शर्मा ने कहा कि यह दो दिवसीय पर्व पर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है, सभी बलों की समन्वित ड्यूटी और निगरानी के चलते श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पुलिस प्रशासन का फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और निर्बाध दर्शन पर है। सभी ज़रूरी प्वाइंट्स पर बल की तैनाती हो चुकी है। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा
0
Report
AKAjay Kashyap
Jul 27, 2025 13:46:05
Bareilly, Uttar Pradesh:
VANDOR CODE 411545 REPORT....AJAY KASHYAP BAREILLY
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Jul 27, 2025 13:45:59
Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत में युवक की पिटाई का लाइव वीडियो वायरल हुआ है। अब देखने वाली बात ये है कि पुलिस आऱोपियों के खिलाफ कब और क्या कार्रवाई करती है ।
0
Report
PKPravesh Kumar
Jul 27, 2025 13:45:52
Ayodhya, Uttar Pradesh:
PTC ओपनिंग - प्रवेश पांडेय संवाददाता PTC क्लोजिंग - प्रवेश पांडेय संवाददाता
0
Report
KSKartar Singh Rajput
Jul 27, 2025 13:45:46
Morena, Madhya Pradesh:
Breaking ग्वालियर ग्वालियर में फिर एक बार हाईवे पर स्टंटबाजी की तस्वीर आई सामने कार सवार युवक चलती कार की छत पर और खिड़की से हवा में बातें करते हुए दिखाई दिए। लगातार एक के बाद एक स्टंट बाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल। सोशल मीडिया पर रीलस वीडियो बनाने के कारण युवा बना रहे स्टंट बाजी के वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की बात की। शिवपुरी लिंक रोड हाईवे का बताया जा रहा है वीडियो
0
Report
DKDARSHAN KAIT
Jul 27, 2025 13:45:29
Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र में मौसम ने ली करवट,जिले में हुई तेज बारिश,लोगों को उमश भरी गर्मी से मिली राहत कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र में मौसम ने अचानक से करवट ली है।जिले में तेज बारिश हुई है। जिसकी वजह से लोगों को उमश भरी गर्मी से राहत मिली है। आपको बता दे की बीते 2 दिनों से जिले में बहुत ज्यादा उमश भरी गर्मी हो रही थी। और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही आज दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट ली और तेज बारिश हो गई। जिले में काफी देर तक यह तेज बारिश हुई है जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है साथ ही कई जगह पर सड़कों पर पानी भी खड़ा हो गया है। लेकिन इस अचानक हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है।
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Jul 27, 2025 13:45:15
Jhalawar, Rajasthan:
झालावाड़ एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले में हुए स्कूल हादसे के दौरान झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंचे नरेश मीणा ने विभिन्न मांगों को लेकर इमरजेंसी यूनिट के बाहर जमकर हंगामा किया था। चिकित्सा सेवाएं बाधित होने और मेडिकल स्टाफ तथा पुलिसकर्मियों से अभद्रता के आरोप में पुलिस द्वारा नरेश मीणा को गिरफ्तार किया गया था। उक्त मामले में गिरफ्तारी के बाद आज नरेश मीणा को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां एसीजेएम मीनाक्षी व्यास ने नरेश मीणा सहित तीन आरोपियों को 8 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। उक्त मामले में एक अन्य गिरफ्तार आरोपी प्रदीप उर्फ गोलू को पुलिस कल सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी। VO 1_ मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नरेश मीणा ने एक दर्दनाक घटना में संवेदनशीलता दिखाने के बजाय जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और चिकित्सा सेवाओं में बाधा डाली। उनके द्वारा न केवल मेडिकल स्टाफ के साथ बल्कि एक डीएसपी के साथ भी अभद्रता की गई। उनको समझाने पहुंची पुलिस पर उन्होंने अनर्गल टिप्पणी की। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय पोरवाल और जिला अस्पताल अधीक्षक अशोक शर्मा ने उन्हें उक्त मामले में शिकायत दी थी। ऐसे में पुलिस द्वारा उन्हें जिला अस्पताल परिसर से ही गिरफ्तार किया गया था। शुरुआती शांति भंग की धाराओं में कल शाम को गंगधार SDM से उन्हें जमानत मिल गई थी। लेकिन चिकित्सा सेवाओं सहित राज कार्य में बाधा डालने की धाराओं में कल उन्हें फिर से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अनुसंधान अधिकारी डीएसपी हर्षराज सिंह द्वारा उन्हें आज जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां ACJM मीनाक्षी व्यास ने नरेश मीणा तथा दो अन्य सह आरोपी जयप्रकाश और मुरली को 8 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी प्रदीप उर्फ गोलू मीणा जो झालावाड़ कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है,उसको भी नरेश मीणा के साथ ही गिरफ्तार किया गया था। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि समरावता थप्पड़ कांड के बाद से सुर्खियों में आए नरेश मीणा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बीते दिनों बूंदी में भी नरेश मीणा के खिलाफ राजकार्य बाधा का मामला दर्ज हुआ था और अब झालावाड़ में भी उनकी फाइल खुल गई है। बाइट_ अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, झालावाड़ @maheshparihar77 Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
Report
AYAmit Yadav
Jul 27, 2025 13:45:08
Jaipur, Rajasthan:
खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली.....हरियाली तीज के पावन अवसर पर कोटपूतली में पारंपरिक उल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। इस विशेष दिन पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने महिलाओं से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया जा रहा था इसी दौरान राठौड़ भी वहां पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में सजी-धजी महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में हिस्सा लिया। मंत्री राठौड़ का पारंपरिक अंदाज में तिलक लगाकर स्वागत किया गया, और महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान राठौड़ ने कहा की हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं यह हमारी संस्कृति प्रकृति और नारी शक्ति के प्रति सम्मान का उत्सव है। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा प्रतियोगिताएं, जैसे मेहंदी सजावट, पारंपरिक वेशभूषा शो और गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं। इस मौके पर कोटपूतली शहर में हरियाली तीज की रौनक देखते ही बन रही थी—बाजारों में घेवर, फिणी और साज-श्रृंगार के सामान की जमकर खरीदारी हुई। हरियाली तीज पर कोटपूतली की रंगत, संस्कृति और सजीवता ने सभी को मोहित कर लिया।
0
Report
Jul 27, 2025 13:34:26
Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल| भोपाल स्थित विश्व संवाद केंद्र, शिवाजी नगर में रविवार को हिंदी लेखिका संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में डॉ. साधना गंगराड़े ने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ उपाध्यक्ष डॉ. साधना शुक्ला, सचिव सुनीता यादव, सह सचिव शेफालिका श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महिमा वर्मा तथा सह-कोषाध्यक्ष मधुलिका श्रीवास्तव ने भी शपथ ली|
4
Report
MGMOHIT Gomat
Jul 27, 2025 13:33:19
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर- खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर में ग्रह क्लेश के चलते शंकर (सेठ) ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। 2 वर्ष से पत्नी से चल रहा था विवाद अकेला रहता था शंकर (सेठ) पॉटरी में मजदूरी का कार्य करता था मोहल्ला विकास नगर निवासी मृतक शंकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर का मामला।
1
Report
Advertisement
Back to top