Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

पंखुड़ी त्रिपाठी का स्कूल एडमिशन: सीएम योगी का धन्यवाद!

Nagendra Tripathi
Jul 07, 2025 12:00:15
Gorakhpur, Uttar Pradesh
Date: 7-07- 2025 स्थान: गोरखपुर TT: पंखुड़ी त्रिपाठी पंखुड़ी त्रिपाठी का स्कूल में हुआ एडमिशन। कुछ दिनों पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के पास जनता दर्शन में स्कूल के एडमिशन की फीस माफ करवाने की गुहार लेकर पहुंची थी पंखुड़ी। स्कूल में एडमिशन को लेकर जी मीडिया संवाददाता नागेन्द्र मणि त्रिपाठी ने पंखुड़ी त्रिपाठी से की खास बात-चीत स्कूल में सातवीं कक्षा में एडमिशन के बाद पंखुड़ी त्रिपाठी काफी खुश नजर आई उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया और कहा कि वह पढ़ लिखकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं जिससे अपने माता-पिता के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम वह रोशन करना चाहती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पंखुड़ी त्रिपाठी ने दो लाइन की एक गीत भी गाई। पंखुड़ी की माता मीनाक्षी त्रिपाठी ने बताया कि आज बिटिया को तैयार करते समय परिवार का माहौल बड़ा खुशनुमा था लेकिन उसी के बीच अचानक आंखों से आंसू निकल रहे थे बिटिया की एडमिशन की खुशी को बयां करते हुए उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।
8
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top