Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nuh122107

नूंह विधायक आफताब ने अस्पताल का दौरा, दी दो डीप फ्रीजर की सौगात!

ANIL MOHANIA
Jul 01, 2025 08:32:31
Nuh, Haryana
Reporter - anil mohania Location - nuh (mewat) haryana Slag -mla aaftab nuh mewat Feed by - We transfer Story :- सिविल अस्पताल नूंह का विधायक आफताब ने किया निरीक्षण एमथ्रीएम के द्वारा दान कराई दो डीप फ्रीजर नूंह विधायक आफताब अहमद ने जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल नूंह का निरीक्षण कर वहां के हालातों का जायजा लिया। इस दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर कपिल व डिप्टी सिविल सर्जन ने विधायक आफताब अहमद का स्वागत किया। अस्पताल में उपलब्ध इलाज के बारे में विस्तृत चर्चा हुईं और डॉक्टरों ने विधायक आफताब अहमद को कई जरूरतों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान सिविल अस्पताल को विधायक आफताब अहमद ने एम थ्री एम द्वारा दो डीप फ्रीजर दान कराए जिसमें चार शवों को रखने की कुल क्षमता है। विधायक ने कहा कि कुछ समय पहले अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि यहां डीप फ्रीजर उपयुक्त नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम आदि में दिक्कतें पेश आती हैं। इसका संज्ञान लेकर विधायक आफताब अहमद ने एम थ्री एम से इसकी व्यवस्था करा कर समस्या का समाधान कराया। विधायक आफताब अहमद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सिविल अस्पताल में डीप फ्रीज़र प्रदान कराना एम थ्री एम संस्था की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य के पीछे संस्था की संस्थापक एवं ट्रस्टी सुश्री पायल कनोडिया की दूरदर्शिता और मानवीय दृष्टिकोण प्रेरणास्रोत है। वे सदैव समाज के वंचित वर्गों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्पित रही हैं। कोरोना काल में भी इस संस्था ने इलाके के लोगों के हित में कई कार्यों को अंजाम दिया था। संस्था निरंतर स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रही है जैसे कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, क्लीनिक सेवा, पोषण जागरूकता, और आवश्यक मेडिकल सहायता पहुँचाना। बाइट :- आफताब अहमद विधायक नूंह।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement