110070
महिपालपुर में नई बनी सड़क 2 दिन में उखड़ी, स्थानीय लोग नाराज
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई नई सड़क मात्र 2 दिन में जगह-जगह से उखड़ने लगी है जिससे स्थानीय निवासी नाराज हैं। लोगों का कहना है कि सड़क ठीक से मजबूत नहीं बनाई गई है और अब से ही उखड़ रही है। लोगों ने चिंता जताई कि बरसात में इस सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ में भिंडी तोड़ते किसान की सर्पदंश से मौत, गांव में मातम
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के बरडिया क्षेत्र के सामंतपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत पर भिंडी तोड़ने गए किसान मांगीलाल मीणा की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। किसान जब खेत में भिंडी तोड़ रहे थे तभी खेत में छिपे एक जहरीले साँप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने किसान की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीणों ने किसान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.0
0
Report
जयपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान ने रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज की
Jaipur, Rajasthan:एंकर-सरकारी अभियानों में अक्सर भीड़ जुटाना चुनौती माना जाता है, लेकिन जयपुर जिले में चलाए गए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान ने यह धारणा बदल दी। 25 मई से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 26 लाख लोगों की भागीदारी और 43 हजार से ज्यादा कार्यक्रमों के साथ यह अभियान प्रदेश में सबसे बड़ा जन अभियान बनकर उभरा है। दिलचस्प बात यह है कि यह अभियान केवल भाषणों और बैठकों तक सीमित नहीं रहा। कहीं गांवों में तालाबों की गाद निकाली गई, कहीं जल स्रोतों की सफाई हुई, तो कहीं लोग खुद फावड़ा लेकर श्रमदान करते नजर आए। अभियान की शुरुआत गलता तीर्थ से हुई, जहां गंगा आरती और कलश यात्रा के साथ लोगों ने प्राचीन जलकुंड की सफाई में हिस्सा लिया। जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया की इस बार जयपुर जिला प्रशासन ने दो ऐसे प्रयोग शुरू किए हैं, जो भविष्य में पूरे प्रदेश के लिए मॉडल बन सकते हैं। पहला, ग्राम पंचायत स्तर तक सरकारी भवनों में वर्षा जल संग्रहण के लिए रीचार्ज शाफ्ट बनाना अनिवार्य किया जा रहा है। दूसरा, शहरों और कस्बों के उन इलाकों में विशेष रीचार्ज शाफ्ट लगाए जा रहे हैं, जहां हर मानसून में जलभराव की समस्या रहती है। इससे सड़कों पर जमा होने वाला पानी सीधे भूजल भंडार में पहुंच सकेगा। जिला परिषद सीईओ प्रतिभा वर्मा ने बताया की मानसून से पहले हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत जिले में 20 लाख गड्ढे खोद दिए गए हैं। बारिश शुरू होते ही यहां बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। वहीं सड़कों के किनारे भी पौधे लगाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत 26 करोड़ रुपए की लागत से 935 नए जल संरक्षण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। नरेगा और अन्य योजनाओं के अभिसरण से इस साल 10 हजार जल संरक्षण कार्य किए गए हैं। अकेले नरेगा के तहत 5 हजार नए सोख्ता गड्ढे बनाए गए। ''कर्मभूमि से मातृभूमि'' अभियान के जरिए 273 नए रीचार्ज शाफ्ट बनाए गए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 656 नए सोख्ता गड्ढे तैयार किए गए, जबकि गांवों में रैलियों, प्रभात फेरियों और संगोष्ठियों के जरिए जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया। अभियान का समापन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा। इस मौके पर जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को जल गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा.0
0
Report
नोटिस के बाद राठौड़ और बेनीवाल के बीच राजस्थान में राजनीतिक टकराव तेज
Jaipur, Rajasthan:पंचायत और निकाय चुनाव से पहले राजस्थान की सियासत में BJP और RLP में सियासी संग्राम तेज हो गया है। कानून नोटिस के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल के बीच तल्खी और बढ़ गई है। बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि उन्हें नोटिस मिल चुका है, लेकिन इसका जवाब देना है या नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में गिरावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल की मंत्रिमंडल और सीएम पर टिप्पणी के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पलटवार से राजनीतिक सियासी गर्मी बढ़ गई है। राठौड़ ने बेनीवाल के बहिष्कार का बयान दिया तो बेनीवाल ने उन्हें कानूनन नोटिस भेज दिया। नोटिस में बेनीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दिए गए कुछ बयान तथ्यों से परे हैं और उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी के बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया। इधर नोटिस सामने आने के बाद से ही राजस्थान की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंचायत–निकाय चुनाव से पहले इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा माना जा रहा है। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान अध्यक्ष राठौड़ का जवाब आया कि – “सोच-समझकर प्रतिक्रिया देंगे” राठौड़ ने कहा कि उन्हें नोटिस मिल चुका है। “इसका जवाब देना चाहिए या नहीं, इस पर अभी विचार चल रहा है। हमारे वकील कानूनी पहलुओं को देख रहे हैं और उसी के आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा।” साथ ही राठौड़ ने यह भी कहा कि राजनीति में संवाद की मर्यादा बनी रहनी चाहिए और किसी भी स्थिति में राजनीतिक गिरावट स्वीकार नहीं की जा सकती। मैंने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। प्रार्थना करना क्या गलत है। इस देश में अच्छे लोग हैं जो ओछी राजनीति पसंद नहीं करते, उच्च कोटि की राजनीति चाहते हैं। बाइट - मदन राठौड़, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बिना नाम लिए हनुमान बेनीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन विरोध की भी एक मर्यादा होती है। राठौड़ ने यह भी कहा कि कुछ नेताओं के पास शब्दों का चयन ठीक नहीं है और राजनीति में भाषा का स्तर गिरना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद की गरिमा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है। राठौड़ ने स्पष्ट किया उनका संगठन और वह स्वयं चाहते हैं कि प्रदेश में उच्च स्तर की राजनीति हो। राजनीति का उद्देश्य समाज और लोकतंत्र को मजबूत करना होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोपों के जरिए माहौल खराब करना। राठौड ने कहा कि मैं तो ज्ञापन लेना चाहता था, लेकिन बेनीवाल के समर्थक डंडे मारने लगे। मैं शुद्धिकरण की दिशा में आगे बढूंगा। कभी अशोक गहलोत, सचिन पायलट और जूली के मुंह से ऐसे शब्द नहीं सुना होगा। हम उनका सम्मान करते हैं। हमारी गलती बताएँ मैं सुधार करूंगा। ज्ञापन ले लूंगा आदर्श व्यवहार करें डंडे तो नहीं मारें। इधर राजनीतिक जानकारों के अनुसार बीजेपी और आरएलपी दोनों ही पार्टियों के प्रमुखों के बीच विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हैं। ऐसे में कानूनी नोटिस और बयानबाजी से शुरू हुआ यह मामला अब केवल कानूनी नहीं, बल्कि पूरी तरह राजनीतिक टकराव का रूप ले ले रहा है। चुनाव से पहले इस तरह का विवाद आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। इसका सीधा असर चुनावों पर पड़ने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
पोकरण में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: महंगाई, पशुधन और भूमाफिया के खिलाफ जनता की आवाज़ बुलंद
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर पोकरण में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: महंगाई, पशुधन और भूमाफिया के खिलाफ जनता की आवाज़ बुलंद पोकरण, जैसलमेर डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पोकरण में जोरदार प्रदर्शन किया। फतेह मंजिल से उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय तक निकाली गई रैली में प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आमजन की परेशानियों को उजागर किया。 कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने बताया कि जैसलमेर जिले में हाल ही में मृत गायों के मिलने और रामदेवरा रोड स्थित गौशाला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पशुओं की मौत की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पशुधन की संख्या अधिक होने के बावजूद भाजपा सरकार और उसके स्थानीय जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। फकीर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तुलना करते हुए कहा कि तब पशु शिविरों का संचालन किया जाता था, जबकि अब विधायक केवल लेटर पैड पर मांग पत्र लिखकर जनता को गुमराह कर रहे हैं。 फकीर ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर सतत संघर्ष करेगी। उन्होंने पानी, बिजली, पशुओं के चारे और अन्य जनहित के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उपखंड और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की。 पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर ने कहा कि पोकरण विधानसभा क्षेत्र में भूमाफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम गरीब और दलित लोगों की जमीनों पर माफिया द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, लेकिन सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं。 प्रदर्शनकारियों ने महंगाई और भूमाफियाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन कठिन हो गया है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है。 रैली के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में राहत देने, पशुधन संरक्षण, पानी-बिजली की समस्याओं का समाधान और अन्य जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, वरिष्ठ नेता अंकुर चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे。0
0
Report
अल्मोड़ा-शेराघाट मार्ग पर काचुला पुल के पास कार दुर्घटना: एक की मौत, दो घायल
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर मार्ग पर काचुला पुल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार तीनो लोग अल्मोड़ा में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। यूके04वाई 2999 नंबर की कार हल्द्वानी से थल-नाचनी की ओर जा रही थी। काचुला पुल से करीब 10 मीटर आगे पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय निवासी गंगा सिंह और अन्य लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद घायलों और मृतक को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। मृतक और घायल थल नाचनी क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
भिवानी में ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत, छह बच्चों के पिता महेंद्र सिंह की मौत
Hansi, Haryana:भिवानी भिवानी में ट्रक-ट्रैक्टर का एक्सीडेंट, 6 बच्चों के पिता की मौत, तेल डलवाने जा रहा था किसान, रास्ते में हादसा भिवानी के तोशाम बाईपास पर ट्रक व ट्रैक्टर का एक्सडेंट होने का मामला सामने आया है। हादसा उस समय हुआ जब किसान ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी और इस हादसे में 6 बच्चों के पिता की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। रोहतक के गांव ककराना निवासी विकास ने बीटीएम पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसके मामा भिवानी के लोहड़ बाजार निवासी करीब 44 वर्षीय महेंद्र खेतीबाड़ी करते हैं। जो शाम को करीब 5 बजे तोशाम बाईपास स्थित पेट्रोल पंप से डीजल डलवाने के लिए गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और उसके मामा महेंद्र को गंभीर चोटें आईं। जिसे उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 6 बच्चों के पिता थे महेंद्र सिंह उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह घर में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे, जिनके पिता का भी निधन हो चुका है। वहीं वे 6 बच्चों (पांच बेटियों व एक बेटे) के पिता थे। खेतीबाड़ी करके पूरे परिवार का गुजारा चला रहे थे। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
इंदौर की महिला मैकेनिकों ने ई-साइकिल तैयार कर दिखाई मिसाल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की महिलाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हुनर और अवसर मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर सकती हैं। विश्व साइकिल दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदौर की महिला मैकेनिकों द्वारा तैयार की गई इलेक्ट्रिक साइकिल का लोकार्पण किया गया। यह ई-साइकिल न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है बल्कि कम लागत में आवागमन का एक बेहतर विकल्प भी बन सकती है। विश्व साइकिल दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के बीच आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में समान सोसायटी द्वारा प्रशिक्षित महिला मैकेनिकों ने अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए स्वयं निर्मित इलेक्ट्रिक साइकिल को लोगों के सामने पेश किया। महिला मैकेनिक गैराज यंत्रिका सर्विस सेंटर के नाम पर इस साइकिल का नाम "यंत्रिका ई-साइकिल" रखा गया है। महिलाओं द्वारा तैयार की गई यह इलेक्ट्रिक साइकिल एक बार चार्ज होने पर लगभग 25 से 30 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं इसकी अधिकतम रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। संस्था का दावा है कि यह साइकिल दैनिक उपयोग के लिए किफायती, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल साबित होगी। समान सोसायटी के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित महिला मैकेनिकों ने इस परियोजना को साकार किया है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कम खर्च में आवागमन का बेहतर साधन उपलब्ध कराना है। साथ ही पेट्रोल पर निर्भरता कम कर हरित परिवहन को बढ़ावा देना भी इस पहल का प्रमुख लक्ष्य है।0
0
Report
अवैध खनन के विरोध पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी: जालौन में सुरक्षा की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कैलिया बड़ी में अवैध खनन का विरोध करने पर एक युवक और उसके परिवार के साथ अभद्रता तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कैलिया बड़ी निवासी अवधेश कुमार वर्मा ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके घर के सामने से अवैध खनन में लगी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकाली जा रही थीं। जब उसने इसका विरोध करते हुए अपने घर के सामने से ट्रैक्टर न निकालने की बात कही, तो आरोप है कि रवि वर्मा तथा रिंकू राठौर आगबबूला हो गए। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की और ट्रैक्टर से कुचल देने जैसी धमकियां दीं। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी धक्का देकर अपमानित किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। अवधेश कुमार का कहना है कि उसने घटना की सूचना कैलिया थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद भी आरोपी लगातार फोन और घर पहुंचकर दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि वे शिकायत वापस लेने तथा घटना की खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार के खिलाफ लिखित शिकायत देने के लिए धमका रहे हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कहा कि यदि शिकायत वापस नहीं ली गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायती पत्र में अवधेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि रवि वर्मा क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों से जुड़ा हुआ है और पूर्व में अवैध खनन के मामले में जेल भी जा चुका है। पीड़ित का दावा है कि आरोपी द्वारा फोन पर दी गई धमकियों की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है, जिसे वह जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन में संलिप्त लोगों तथा धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा मिल सके।0
0
Report
उंखलिया गांव ने नीम से हरियाली की नई मिसाल
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - विश्व पर्यावरण दिवस पर जब पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बचाने की बात कर रही है... तब चित्तौड़गढ़ जिले की निम्बाहेड़ा तहसील का एक छोटा सा गांव पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामने आया है। यह गांव है उंखलिया... जहां घर बनाने से पहले नीम का पेड़ लगाया जाता है। यहां ईंट, पत्थर और सीमेंट से पहले लोग प्रकृति की नींव रखते हैं। वर्षों पुरानी इस परंपरा ने आज पूरे गांव को हरियाली की चादर से ढक दिया है। गांव की गलियों से गुजरते ही हर घर के बाहर लहलहाते नीम के पेड़ दिखाई देते हैं, जो सिर्फ छांव ही नहीं देते, बल्कि गांव की संस्कृति, सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की पहचान भी बन चुके हैं। 400 से अधिक परिवारों वाले इस गांव में आज 1500 से अधिक नीम के पेड़ मौजूद हैं। गांव के बुजुर्गों ने वर्षों पहले जो परंपरा शुरू की थी, उसे आज नई पीढ़ी भी उसी श्रद्धा और जिम्मेदारी के साथ निभा रही है। यहां जब भी कोई नया मकान बनता है तो सबसे पहले उसके बाहर नीम का पौधा लगाया जाता है और फिर घर की नींव रखी जाती है। गांव के लोग मानते हैं कि पेड़ केवल हरियाली नहीं देते, बल्कि स्वस्थ जीवन, शुद्ध वातावरण और सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। ऐसे समय में जब तेजी से बढ़ते शहरीकरण और विकास कार्यों के कारण पेड़ों की कटाई चिंता का विषय बनती जा रही है, तब उंखलिया गांव की यह सोच एक सकारात्मक संदेश देती है कि अगर समाज चाहे तो विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों साथ-साथ चल सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा की अमिता श्रीवास ने माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा चाम्पा की बेटी अमिता श्रीवास माउंट एवरेस्ट फतह कर घर लौटीं, 22 मई को एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर रचा था इतिहास, वापसी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर हेलीकॉप्टर से किया गया था रेस्क्यू, नेपाल के काठमांडू स्थित अस्पताल में उपचार के बाद हुईं स्वस्थ, 8,848 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर किया था सफल आरोहण, चाम्पा पहुंचने पर नगरवासियों ने किया भव्य और गर्मजोशी भरा स्वागत, अमिता ने जांजगीर-चांपा और पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।0
0
Report
अजमेर के सफाई कर्मियों का आंदोलन चौथे दिन जारी, 500 रुपए न्यूनतम मांग
Ajmer, Rajasthan:प्रदेश भर में सफाई कर्मियों का प्रतिदिन न्यूनतम दर 500 रुपए की मांग को लेकर अजमेर में शुरू हुआ आंदोलन आज चौथे दिन भी जारी रहा। सफाई ठेकेदार के माध्यम से शहरी क्षेत्र की सफाई के लिए कार्यरत श्रमिकों ने कार्यबहिष्कार जारी रखते हुए ठेकेदार फर्म का पुतला जला कर आक्रोश का इजहार किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजकुमार जयपाल भी मौके पर मौजूद रहे और आंदोलन सहित मांग का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने निगर निगम के पुराने भवन से ठेकेदार फर्म की शव यात्रा निकाली और गांधी भवन पर दो मिनट का मन रख पुतले को आग के हवाले किया।0
0
Report
विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने ITI प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़ाने की अपील
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने दिल्ली के सभी विवेक विद्यार्थी जो कक्षा 8, 10 और 12वीं पास कर चुके हैं उन्हें आईटीआई में किसी ट्रेड में प्रशिक्षित करने की अपील की है ताकि वे अपनी पढ़ाई के साथ रोजगार देने वाले प्रशिक्षण पा सकें। किस जिले में तकरीबन एक दर्जन शासकीय आईटीआई कॉलेज हैं; वे प्रवेश लेकर रोजगार की राह प्राप्त कर सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
अरावली की सुरक्षा के लिए पाँच सदस्यीय हाई-पावर कमेटी गठित
Jaipur, Rajasthan:अरावली की परिभाषा और संरक्षण के लिए हाई-पावर कमेटी का गठन किया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कमेटी का गठन एक स्वागत योग्य कदम है. गहलोत ने कहा अरावली की पर्यावरण सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा पांच सदस्यीय हाई-पावर कमेटी का गठन किया गया है और यह कमेटी एक वैज्ञानिक परिभाषा बनाकर ecosystem सुरक्षित रखने में मदद करेगी. आज राजस्थान और देश को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है; अरावली को सुरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करना जरूरी है. कमेटी को वर्तमान पर्यावरण संकट को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए. केंद्र की नीतियों से अरावली के अस्तित्व को खतरा था, जिसे अरावली बचाओ मुहिम ने बल दिया. मुख्यमंत्री के समर्थकों ने कहा कमेटी के प्रयास लघु पहाड़ियों के संरक्षण में सहायक होंगे और अरावली का प्राकृतिक सुरक्षा कवच मजबूत बनेगा. कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा पांच सदस्यीय हाई-पावर कमेटी का गठन स्वागतयोग्य कदम है. अरावली केवल पर्वत श्रृंखला नहीं है, बल्कि उत्तर-पश्चिम भारत की जल, जलवायु और पर्यावरण सुरक्षा की जीवनरेखा है. राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के करोड़ों लोगों का भविष्य इससे जुड़ा है.0
0
Report
सोनभद्र में तीन डूब घटनाओं में पांच की मौत; प्रशासन चेतावनी बोर्ड के पीछे
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में बीते मंगलवार और बुधवार को डूबने की तीन अलग-अलग घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया, जहां नहाते समय सोन नदी, रिहंद डैम और रामसरोवर तालाब में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य के बाद सभी पांचों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली घटना मंगलवार को कोन थाना क्षेत्र की है, जहां हर्रा गांव के रहने वाले 14 वर्षीय पवन कुमार और 13 वर्षीय कृष्णा निषाद सोन नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए, जिसके बाद गांव में मातम छा गया। दूसरी घटना मंगलवार को शक्तिनगर थाना क्षेत्र से सामने आई, जहां कोटा बस्ती के दो किशोर पियूष सिंह और अंकित रिहंद डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को डैम से बाहर निकाला गया। रिहंद डैम की गहराई और तेज बहाव ने रेस्क्यू ऑपरेशन को काफी चुनौतीपूर्ण बना दिया। तीसरी घटना बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित रामसरोवर तालाब की है, जहां एक व्यक्ति नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घटनास्थल पर गमगीन माहौल बना रहा। महज दो दिनों के भीतर हुई इन तीन दर्दनाक घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले में जानकारी देते हुए एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि सभी घटनाओं में शवों की बरामदगी पूरी कर ली गई है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी संवेदनशील जलाशयों को चिन्हित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गहरे पानी वाले स्थानों पर स्पष्ट साइन बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क किया जाए, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
दिल्ली अग्निकांड के बाद मुज़फ्फरनगर के होटलों में दमकल निरीक्षण तेज
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर दिल्ली होटल में हुए अग्निकांड के बाद दमकल विभाग हुआ अलर्ट दमकल विभाग के अधिकारीयों ने मजिस्ट्रेट के साथ पहुँचे होटल मुज़फ्फरनगर के नामचीन होटलों में परखी फायर टेंडरों की हकीकत होटल में दमकल विभाग के निरीक्षण को बारीकी से जाँच किया गया जनपद के हर छोटे बड़े होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की जाँच होगी0
0
Report
Advertisement
