Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

बाराबंकी में डाक विभाग की नई सेवा: तेज और सुरक्षित!

NSNITIN SRIVASTAVA
Jul 16, 2025 06:30:14
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- डाक विभाग में ग्राहकों को अब मिलेगी तेज और सुरक्षित सेवा, आईटी मॉडर्नाइजेशन 2.0 का बाराबंकी डिवीजन में हुआ शुभारंभ -बाराबंकी डिवीजन में डाक विभाग की आईटी मॉडर्नाइजेशन 2.0 परियोजना का शुभारंभ हो गया। डाक अधीक्षक बाराबंकी मण्डल किरण सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की विशेष सहभागिता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ और पोस्टमास्टर जनरल मुख्यालय परिक्षेत्र लखनऊ का भी इस परियोजना को सफल बनाने में विशेष प्रयास रहा। -डाक अधीक्षक किरण सिंह ने बताया कि यह योजना पूरे मंडल और सर्कल में प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। नई परियोजना का इंटरफेस सरल और यूजर फ्रेंडली है। इससे कर्मचारियों को काम करने में आसानी होगी। साथ ही आम जनता को भी त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी। डाक विभाग ने इस बार खुद सॉफ्टवेयर विकसित किया है। पहले थर्ड पार्टी से सॉफ्टवेयर बनवाया जाता था, जिसमें सुरक्षा संबंधी कमियां थीं। आईटी मॉडर्नाइजेशन 2.0 में कई प्रक्रियाओं को एक साथ जोड़ा गया है। इससे काम में दोहराव नहीं होगा। सेवाएं तेज होंगी और ग्राहकों का काम बिना देरी के पूरा होगा। यह पहल डाक विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इससे आम नागरिकों को विश्वसनीय, सुरक्षित और तेज डाक सेवाएं मिलेंगी। -उन्होंने कहा कि आईटी मॉडर्नाइजेशन 2.0 डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करके, डाक विभाग डिजिटल इंडिया और विकसित भारत में योगदान देगा। इस दौरान डाक अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को पौधे वितरित किए। साथ ही पौधारोपण भी किया। बाइट- किरण सिंह, डाक अधीक्षक, बाराबंकी मण्डल।
5
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top