Back
महिला पिटाई मामले में नया खुलासा: ममता पर गंभीर आरोप!
Kaithal, Haryana
Kaithal News
Reporter Vipin Sharma
0707ZDN_KTH_PITAI_MAMLA_R
सीवन थाना महिला पिटाई मामले में नया मोड़: लड़की ने उल्टा ममता(पिटने वाली महिला) पर लगाए गंभीर आरोप,बोली ममता में ही मुझे जहां भी शादी का झांसा घर से भगाया और गलत काम में फसाया और पांच लोगों के साथ मेरे जबरन संबंध बनवाएं , पुलिस अब नए सिरे से कर रही है जांच.
एंकर : कैथल के ब्लॉक सीवन थाना में महिला पिटाई प्रकरण में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में बरामद हुई लड़की मनजीत (बदला हुआ नाम) ने ममता नामक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का दावा है कि ममता ने शादी का झांसा देकर उसे गलत काम में धकेला और पांच लोगों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए।
लड़की के परिवार ने ममता पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, साथ ही पुलिस पर लगाए गए पिटाई के आरोपों को झूठा बताया है।
मामले का विवरण...
29 जून को सीवन थाने में एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें मनजीत (बदला हुआ नाम) के घर से गायब होने की बात सामने आई थी। परिवार ने पड़ोस की महिला ममता पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया। इस मामले में थाने में पंचायत बुलाई गई और पुलिस ने ममता से पूछताछ की। अगले दिन ममता के परिवार ने दावा किया कि तीन पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी ने ममता को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। महिलाओं को लगी चोटों एक वीडियो भी सामने आया, जिसके आधार पर दलित संगठनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एक अलग FIR दर्ज की और जांच का जिम्मा करनाल पुलिस को सौंपा।
नया खुलासा: लड़की की बरामदगी और ममता पर आरोप
पुलिस ने राजौंद गांव के पास से लड़की मनजीत को बरामद कर लिया और उसकी काउंसलिंग की। लड़की ने बताया कि ममता ने उसे शादी का झूठा लालच देकर अपने जाल में फंसाया और कई लोगों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए।
लड़की के भाई रवि ने कहा, ममता ने हमारी बहन को गिरोह में फंसाया और कई लड़कों से दुष्कर्म करवाया। उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए, वरना हम धरना-प्रदर्शन करेंगे।
लड़की के पिता ने भी ममता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि ममता ने उनकी बेटी को भगाया और सामाजिक संगठनों को गुमराह कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करवाया। उन्होंने कहा, ममता के चोट के निशान उसके पति और परिवार वालों ने दिए, पुलिस ने नहीं। हम पंचायत में मौजूद थे, ममता हमारे साथ थी और बाद में सीधे घर चली गई थी।
पुलिस का बयान डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि बरामद लड़की के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने ममता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता द्वारा पुलिस पर लगाए गए पिटाई के आरोपों की जांच के लिए अलग FIR दर्ज की गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच करनाल पुलिस कर रही है।
लड़की के परिवार ने ममता की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ममता अन्य लड़कियों को भी गलत धंधे में धकेल सकती है और उसे सजा देकर समाज की अन्य लड़कियों को सुरक्षित करना जरूरी है। दूसरी ओर, ममता के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे सामाजिक संगठनों से परिवार ने अपील की है कि वे पहले पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए हमारे परिवार से बात करते ।
आगे की कार्रवाईपुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। ममता के खिलाफ लड़की के बयानों के आधार पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है, जबकि पुलिस पर लगे पिटाई के आरोपों की जांच भी जारी है। परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि ममता को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
सभी की निगाहें पुलिस की जांच और अगले कदम पर टिकी हैं।
बाइट ललित कुमार डीएसपी
बाइट मनजीत (बदला हुआ नाम) पुलिस द्वारा बरामद लड़की
बाइट रमेश (लड़की का पिता
बाइट रवि लड़की का भाई
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement