icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
341001
DIDamodar Inaniya5 Jul 2025, 05:33 am

गोटन स्टेशन पर नई एक्सप्रेस सेवा का आगाज़, जानें क्या है खास!

Nagaur, Rajasthan:ASSEMBLY - MERTA LOCATION - GOTAN DISTRICT - NAGAUR INFORMER - KAWALJEET REPORTER - DAMODAR INANIYA HEADLINE - गोटन स्टेशन पर साबरमती - जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव हुआ आरंभ मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने दिया ग्रीन सिग्नल BODY - उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के गोटन रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों सुविधाओं के मध्य नजर साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव शुक्रवार रात से आरंभ कर दिया । गोटन रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिखाकर रवाना किया। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस अब प्रत्येक दिन रात 8:10 बजे गोटन स्टेशन पर पहुंचेगी तथा 8:12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस का गोटन स्टेशन पर सुबह 3:23 बजे आगमन तथा 3:25 बजे प्रस्थान होगा। KAWALJEET SINGH MERTA CITY 9530258066
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बालोद के नए SP किरण चव्हाण: आधुनिक तकनीक से नियंत्रण, जनता से संवाद

Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से मुलाकात करते हुए अपनी बातों को रखा उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं सब की बातें सुनूंगा लेकिन जो आगे की करवाई है वह नियमानुसार होगी जो मेरा संविधान और भारतीय न्याय संहिता कहता है, उन्होंने कहा मैंने वनांचल क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से काम किया है और बालोद जिले में भी हम आधुनिक हाईटेक तकनीक का उपयोग करेंगे उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके इसका प्रयास रहेगा साथ ही नशे के खिलाफ हम विभिन्न कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आयोजन करेंगे ताकि एक तो नशे पर कार्रवाई किया जा सके दूसरी तरफ इसको लेकर युवाओं को जागरुक भी किया जा सके। थानों में हो बेहतर सम्मान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जब कोई व्यक्ति खाने पहुंचे तो थाना स्टाफ की है जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह उन्हें पानी दे और सम्मान से उन्हें बैठा है उनकी बातों को सुने आगे कार्रवाई तो नियमानुसार की जाएगी लेकिन सबसे पहली प्राथमिकता यह है कि आम जनता को एक अपनापन का व्यवहार थानों में महसूस हो इसके लिए हम कार्य करेंगे आपको बता दें कि 2018 बैच के आईपीएस किरण चव्हाण लंबे समय तक वनांचल क्षेत्र में पोस्टेड रहे। मैदान में अब एक दूसरा अध्याय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब वह वनांचल क्षेत्र में पदार्थ थे सुकमा में बताओ पुलिस अधीक्षक कम कर रहे थे उनके पास विभिन्न सेंट्रलाइज्ड और राज्य सहित जिला पुलिस बल मिलकर 20000 से अधिक फोर्स उनके अंदर तैनात थे और यहां पर उन्हें एक व्यवस्थित स्टाफ मिल रहा है इसलिए लॉ इन ऑर्डर से लेकर कम संसाधनों में काम करना चैलेंजिंग रहेगा उन्होंने कहा कि वहां पर तो विदेशी तकनीक भी हमें मिला हुआ था हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भी नक्सलवाद के खत में को लेकर काफी मेहनत किया और काम किया है अब मैदानी क्षेत्र में जनता का विश्वास जीतना प्राथमिकता रहेगी। कम्युनिटी पुलिसिंग पर फोकस पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर भी हमारी प्राथमिकताएं रहेगी हम लोगों के बीच जाएं और उन्होंने कहा कि मैं कभी भी अचानक किसी थाने में पहुंचकर निरीक्षण कर सकता हूं मैं आते ही बीते रात को 12:00 बजे गुरुर पुलिस थाने का निरीक्षण किया था ताकि यह पता चल पाए कि यदि आधी रात को कोई भी व्यक्ति थाने में मदद के लिए पहुंचता है तो उसके लिए पुलिस कितनी तैयार है यह भी देखना जरूरी है और ऐसी तैयारी सभी थानों में हमेशा रहना चाहिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेरा व्यवहार सबके लिए अच्छा है और मैं नियमों से बंधा हुआ हूं जो संविधान में लिखा है मैं उसी का पालन करूंगा।
0
0
Report

मोदी ने कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सिख संग्रहालय का लोकार्पण-शिलान्यास

Kurukshetra, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से कुरुक्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण किया तथा सिख संग्रहालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के शुरू होने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा, शहर में यातायात सुगम बनेगा और विकास को नई गति मिलेगी। वहीं सिख संग्रहालय के निर्माण से कुरुक्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सुमन सैनी और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह परियोजनाएं कुरुक्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी तथा क्षेत्रवासियों के लंबे समय से जुड़े सपनों को साकार करेंगी। बाइट:- सुमन सैनी ,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी बाइट:- पूर्व मंत्री सुभाष सुधा
0
0
Report

सीधी मामला: लोकायुक्त ट्रैप के बाद FIR दर्ज, रिश्वतखोरी और पुलिस बेईमानी पर कार्रवाई

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कथित धोखाधड़ी के पीड़ित को एफआईआर दर्ज कराने के लिए करीब तीन साल तक संघर्ष करना पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर उससे रिश्वत मांगी गई। दो अलग-अलग लोकायुक्त ट्रैप कार्रवाई के बाद आखिरकार मझौली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दोस्त की मदद करना पड़ा भारी मझौली थाना क्षेत्र के टेकर गांव निवासी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि उनके परिचित राजमणि पाण्डेय ने बेटी की शादी के लिए आर्थिक परेशानी बताकर ब्यौहारी स्थित अपना मकान बेचने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच करीब 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।पीड़ित के अनुसार, रजिस्ट्री से पहले 9.50 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से अदा किए गए और शेष राशि के लिए चेक दिए गए। बाद में आरोपियों ने पहले दिए गए चेक के गुम होने की बात कहकर नए चेक जारी करवा लिए।चेक बदलवाकर कथित धोखाधड़ी शिकायत के मुताबिक, पहले 4.50 लाख और फिर 1 लाख रुपये के दो चेक लिए गए। इसके बाद दोनों चेक वापस करने के बजाय एकमुश्त 5.50 लाख रुपये का नया चेक भी ले लिया गया।पीड़ित का आरोप है कि पुराने चेक वापस नहीं किए गए और बाद में उन्हीं चेकों को बैंक में लगाकर बाउंस कराया गया। इसके आधार पर कानूनी नोटिस भेजकर कथित रूप से धोखाधड़ी की गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने विश्वास में लेने के लिए शपथ पत्र भी दिए थे।तीन साल तक नहीं दर्ज हुई FIR पंकज तिवारी का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत मझौली थाने में की थी, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में परिवाद भी दायर किया, जो अभी लंबित है।उनका दावा है कि पुलिस स्तर पर मामला लगातार लंबित रखा गया और एफआईआर दर्ज नहीं की गई।दो लोकायुक्त कार्रवाई के बाद दर्ज हुआ केस पीड़ित के अनुसार, कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत की। शिकायत के बाद हुई दो अलग-अलग लोकायुक्त ट्रैप कार्रवाई में पहले एएसआई कमलेश त्रिपाठी और बद में अभियोजन अधिकारी राजकुमार रावत भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए।इसके बाद 14 जुलाई 2026 को मझौली थाना पुलिस ने crimen no 0460/2026 दर्ज करते हुए राजमणि पाण्डेय, अनीता पाण्डेय और किरण पाण्डेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप पीड़ित का आरोप है कि मामले में पहले भी राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अलग-अलग अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई और कार्रवाई के बदले रिश्वत की मांग की जाती रही।
0
0
Report
Advertisement

हरीश ओबरॉय ने पदभार संभालते ही मानसून और सफाई पर किया जोर

Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला नगर निगम जोन चेयरमैन ने आज संभाला अपना पदभार पदभार संभालते ही अधिकारियों के साथ ली मीटिंग मानसून को लेकर कूड़े के ढेर और विकास कार्यों को लेकर खुलकर बोले चेयरमैन दिल्ली नगर निगम जोन चेयरमैन बीजेपी की भारी जीत के बाद बीजेपी के लोगो में काफी उत्साह दिखने को मिल रहा है।बीजेपी से हरीश ओबरॉय को पश्चिमी जिला नगर निगम का जोन चेयरमैन बनाने पर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।वही पश्चिमी जिला जोन चेयरमैन हरीश ओबरॉय से मानसून को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पदभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले मानसून को लेकर अधिकारियों से मीटिंग की है और उन्होंने कहा कि मानसून को लेकर वह पूरी तैयारी कर चुके है और उनके वार्ड में पहले भी मानसून के समय जलभराव नहीं होता था और अब मानसून के समय उनका मकसद रहेगा कि पश्चिमी जिला में कही भी जलभराव की स्थिति देखने को नहीं मिलेगी।वही आप के समय में कूड़े के पहाड़ बने हुए थे अब कूड़े के पहाड़ को धीरे धीरे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।वही स्कूल और जर्जर बिल्डिंग को लेकर भी बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसी बिल्डिंग को चिह्नित करने के लिए अधिकारियों से बातचीत करेंगे।वही पोल्यूशन को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिमी जिला में वृक्षारोपण किया जा रहा है जिससे पोल्यूशन पर तो रोक लगेगी ।वही उन्होंने कहा कि पदभार संभाला है और लगातार विकास कार्यों को लेकर विकास किए जाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर के कालापीपल में 10 वर्षीय प्रियांशु मेवाड़ा हत्या: गांव में आक्रोश

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम नांदनी में 10 वर्षीय छात्र प्रियांशु मेवाड़ा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार शाम से लापता प्रियांशु का शव शुक्रवार सुबह गांव के पास बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के निकट खाली मैदान में मिला। प्रारम्भिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई। वह गुरुवार शाम करीब 5 बजे के बाद से लापता था। गांव में बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास खाली मैदान में उसे आखिरी बार इसी क्षेत्र में देखा गया था। यही एक खंडहर से उसकी लाश मिली है। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक प्रियांशु से किसी व्यक्ति ने गुटखा पाउच मंगवाया था। इसके बाद से वह दिखाई नहीं दिया। इसी आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। शव के पास खून फैला है और घाव के निशान मिले हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, एसडीओपी निमिष देशमुख तथा कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। प्रियांशु गुरुवार शाम करीब 5 बजे से लापता था। परिजनों की सूचना पर कालापीपल थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रात से ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह गांव की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था के सामने स्थित बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास एक खंडहरनुमाBuilding से उसका शव बरामद किया गया। मृतक प्रियांशु किसान सुरेश मेवाड़ा का पुत्र था और गांव के आकाश पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था। परिवार में वह दो बहनों का इकलौता भाई था। मासूम की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है। बाइट प्रियंका शुक्ला एस पी शाजापुर
0
0
Report

PGI क्षेत्र में ALS अकादमी: नर्सरी छात्रा से मारपीट, CCTV कैद, छात्रा निष्कासित

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र स्थित ALS अकादमी में नर्सरी छात्र से मारपीट کا मामला 5 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर सहपाठी छात्रा ने की पिटाई आरोप है कि करीब 12 मिनट तक थप्पड़, घूंसे और बाल खींचकर मारपीट हुई बच्चे के चेहरे और गाल पर चोटें, तबीयत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर में इलाज घर पहुंचने पर परिजनों ने चेहरे पर सूजन और चोट के निशान देखे पूरी घटना स्कूल के लगे सीसीटीवी में कैद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की फुटेज में सहपाठी छात्रा द्वारा मारपीट का दावा परिजनों का आरोप, घटना के समय क्लास में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था स्कूल प्रबंधन ने जांच के बाद छात्रा को निष्कासित करने की बात कही प्रधानाचार्य ने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने का आश्वासन दिया परिजनों ने पीजीआई पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की घटना के बाद परिजनों ने बच्चे का नाम स्कूल से कटवा दिया
0
0
Report
Advertisement

बिहार सरकार AI आधारित सेवाओं से नागरिकों को भाषा-आधारित सुविधाएं देगी

Patna, Bihar:बिहार सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुशासन, नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने  बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और सर्वम एआई-भारत जीपीटी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं इस साझेदारी के जरिए राज्य में एआई आधारित तकनीकों के विकास, अनुसंधान और जनसेवाओं को नई दिशा मिलेगी। बिहार पहले ही आईटी नीति-2024, बिहार जीसीसी नीति-2026 और एआई-फर्स्ट गवर्नेंस मॉडल के माध्यम से डिजिटल अवसंरचना और तकनीकी नवाचार की मजबूत नींव तैयार कर चुका है अब इस नई साझेदारी से राज्य में डिजिटल परिवर्तन की प्रक्रिया और तेज होगी इस समझौते के तहत नागरिकों को उनकी अपनी भाषा में एआई आधारित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हिंदी, मैथिली, भोजपुरी और मगही सहित भारतीय भाषाओं में प्रशिक्षित एआई मॉडल के जरिए शिकायत निवारण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, वर्चुअल असिस्टेंट और अन्य डिजिटल नागरिक सेवाएं अधिक सरल और सुलभ बनेंगी सरकार के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को स्थानीय भाषा में व्यक्तिगत अध्ययन सामग्री और एआई आधारित शिक्षण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं कृषि क्षेत्र में किसानों को मौसम, फसल, मंडी भाव और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी उनकी अपनी भाषा में मिलेगी इसके अलावा, स्वास्थ्य क्षेत्र में दूरदराज के इलाकों तक एआई आधारित प्रारंभिक स्वास्थ्य परामर्श और जागरूकता सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी तकनीक आधारित सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
0
0
Report

पीएम मोदी ने हरियाणा में पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन कर इतिहास लिखा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल समेत सैकड़ों लोगों ने अटल ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा और सुना। एंकर: फरीदाबाद में पीएम मोदी के जींद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बल्लभगढ़ के अटल ऑडिटोरियम में देखा गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा समेत तमाम विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री द्वारा झंडी दिखाई जाने के बाद संबोधित भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहां कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की धरती से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया था जिसके अच्छे परिणाम आज देश और हरियाणा प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच शुरू करके हरियाणा का नाम इतिहास में दर्ज करवा दिया है इस ट्रेन के हाइड्रोजन से चलने के कारण कार्बन का उत्सर्जन नहीं होगा और जल्दी ही देश के अन्य हिस्सों में इसका विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने नए-नए आविष्कार और प्रयोग किए हैं और देश विकास की पटरी पर बड़ी तेजी से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खाड़ी में लंबे समय से चल रहे युद्ध के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की गति नहीं रुकने दी और अपनी दूरदर्शिता के चलते देश में डीजल पेट्रोल और गैस की कमी नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि देश में चलाई जाने वाली परियोजनाओं को मोदी सरकार ने समय से पहले ही पूरा करके दिखाया है।
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर अटल आवासीय विद्यालय में भोजन के बाद 30 से अधिक बच्चे अस्पताल, हालत सामान्य

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में अटल आवासीय विद्यालय धोर्रा में कल दोपहर का खाना खाने के बाद तीन दर्जन से अधिक बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी। बीमार बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की समस्या हो गई, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा आनन फानन में सभी बीमार बच्चों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के बाद सभी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। वहीं आज कमिश्नर झांसी मंडल विमल कुमार ने ललितपुर पहुंचकर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी बीमार बच्चों से मुलाकात की और उनकी स्थिति को जाना। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बच्चों को उचित इलाज के निर्देश दिये। कमिश्नर झांसी मंडल ने मीडिया से वार्ता करते हुये बताया कि बच्चों की तबियत खाने के बाद बिगड़ गई थी, फिलहाल अभी सभी बच्चों की तबियत सामान्य बताई जा रही है। वहीं उन्होंने मामले की जांच कर जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कही है।
0
0
Report

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से बिहार राजनीति में हलचल तेज

Patna, Bihar:RJD के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में शामिल मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज है. आरजेडी छोड़ने का ऐलान करने के बाद मृत्युंजय तिवारी शुक्रवार को RJD के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से मिले. इस मुलाकात के बाद अब उनके इस्तीफे को लेकर एक नई राजनीतिक तस्वीर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक़ सिद्दीकी ने मृत्युंजय तिवारी को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मिलकर फैसला लेने को कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि तिवारी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें और देर शाम लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने का आश्वासन दिया है. सिद्दीकी के मुताबिक, बातचीत के बाद उन्हें उम्मीद है कि मृत्युंजय तिवारी सही फैसला लेंगे. ऐसे में अब यह संभावना भी बन गई है कि तिवारी का RJD छोड़ने का फैसला अंतिम न हो. हालांकि, उनके इस्तीफे को लेकर पार्टी की ओर से औपचारिक स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है. मृत्युंजय तिवारी ने 16 जुलाई को RJD से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से अलग होने की बात कही. इस्तीफे के पीछे उन्होंने पार्टी में समर्पित और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, अपमान और आंतरिक कामकाज को लेकर नाराजगी जताई. तिवारी ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा था कि लंबे समय तक पार्टी के लिए समर्पित रहने वाले कार्यकर्ताओं के लिए अब जगह नहीं बची है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं, जो संगठन को कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने अपनी नाराजगी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की बात भी कही थी. इस्तीफे के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी से उनकी मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि तिवारी को लंबे समय से सिद्दीकी के करीबी नेताओं में गिना जाता रहा है. राजनीतिक हललों में यह भी कहा जाता है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी की पहल पर ही वर्ष 2006 में मृत्युंजय तिवारी RJD से जुड़े थे. ऐसे में सिद्दीकी के साथ उनकी मुलाकात को पार्टी में उन्हें रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. मृत्युंजय तिवारी RJD के उन नेताओं में रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी का पक्ष मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर मजबूती से रखा. वे पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में गिने जाते हैं और लंबे समय से लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली पार्टी से जुड़े रहे हैं. वर्ष 2006 में RJD से जुड़ने के बाद उन्होंने संगठन में लगातार काम किया. पार्टी के कठिन दौर में भी वे RJD के पक्ष में मुखर रहे. वर्ष 2014 में लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी. इसके बाद वे RJD के सबसे सक्रिय और प्रमुख मीडिया चेहरों में शामिल हो गए. मृत्युंजय तिवारी को पार्टी की विचारधारा और लालू परिवार का खुलकर बचाव करने वाले नेताओं में माना जाता रहा है. चुनावों और राजनीतिक संकट के दौरान वे RJD के सबसे अधिक दिखाई देने वाले प्रवक्ताओं में शामिल रहे. यही वजह है कि उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मृत्युंजय तिवारी अपने इस्तीफे के फैसले पर कायम रहेंगे या लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद अपना फैसला बदल सकते हैं. अगर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद तिवारी अपना फैसला वापस लेते हैं तो यह RJD नेतृत्व के लिए राहत की खबर होगी. वहीं, अगर वे अपने इस्तीफे पर कायम रहते हैं तो यह पार्टी के एक प्रमुख सवर्ण और ब्राह्मण चेहरे के अलग होने के रूप में देखा जाएगा. खासकर ऐसे समय में जब बिहार की राजनीति में आगामी बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top