Back
पटना साहिब में एनडीएों ने एक स्वर से 2025 जीत का संकल्प किया
VKVIKRANT KUMAR
Sept 21, 2025 16:02:41
Patna, Bihar
रिपोर्टर - विक्रांत कुमार
लोकेशन - पटना सिटी
एंकर - बिहार एनडीए के विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को पटना साहिब में आयोजन किया गया। इन सम्मेलन में भाजपा के अलावा एनडीए में शामिल अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का जोश हाई दिखा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का संकल्प दोहराते हुए कहा कि इस चुनाव में जीत का रिकॉर्ड टूटना तय है। सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद सहित अन्य एनडीए साथ गठबंधन के नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में 2025 चुनाव में नंदकिशोर यादव जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोश भरते नजर आए। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में 30 वर्षों से लगातार नंदकिशोर यादव चुनाव जीते आ रहे हैं। वही कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है। उन्होंने राजद के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि पहले सड़क में गड्ढे होते थे या गड्ढों में सड़क थी, पता ही नहीं चलता था। आज गांव-गांव तक सड़क बन चुकी हैं, पहले गांव में लालटेन और ढिबरी जलाए जाते थे, लेकिन अब सभी घरों में रोशनी के रूप में एलईडी लाइट जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं। आज बिहार में बिजली भी मुफ्त मिल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार पहला ऐसा राज्य है जहां 10 रुपये में इंजीनियरिंग की पढ़ाई हो रही है। भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष को विकास दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत तय है। उन्होंने जीएसटी घटाने की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य भगवान श्रीराम का मंदिर बनने के बाद अब सीतामढ़ी में मां जानकी का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि विपक्ष हार को देखते हुए गाली-गलौज पर उतर आया है। विपक्ष को हार का डर सताने लगा है। विपक्ष आज पीएम मोदी की दिवंगत माताजी को गाली दिलवा रहा है।
बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास की लंबी लकीर खींच रही है –बिहार के विकास पर विपक्ष भी बहस के लिए तैयार नहीं है, यह साफ बताता है कि बिहार में कैसे विकास हो रहा है। उन्होंने कुछ पार्टियों को वोटकटवा बताते हुए कहा कि उनसे भी सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और उमंग की यह भागीदारी जीत के संकल्प को दोहरा रही है। 2025 के चुनाव में जीत तय है और फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में कई सांसद, विधायक, नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, सांसद धर्मशीला गुप्ता, जद यू प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, लोजपा (आर) के प्रदेश उपाध्यक्ष रानी देवी, हम पार्टी के महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता शर्मा, अनामिका पासवान, भाजपा प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, पटना मेयर सीता शाहू, उप मेयर रश्मी चंद्रवंशी, भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, जद यू जिला अध्यक्ष आशिफ कमाल, लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष चंदन यादव, रालोमो जिला अध्यक्ष अरशद खुर्शीद, हम के जिला अध्यक्ष रणविजय पासवान, वार्ड सदस्य रजनी सिन्हा और सीमा वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में एनडीए के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बाइट-दिलीप जयसवाल बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowSept 21, 2025 17:32:35Unnao, Uttar Pradesh:आई लव मोहम्मद से जुड़ी घटना के वीडियो
0
Report
SJSubhash Jha
FollowSept 21, 2025 17:32:260
Report
PKPrashant Kumar
FollowSept 21, 2025 17:32:020
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 21, 2025 17:31:470
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowSept 21, 2025 17:31:240
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowSept 21, 2025 17:31:120
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 21, 2025 17:31:020
Report
JPJitendra Panwar
FollowSept 21, 2025 17:30:300
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowSept 21, 2025 17:30:190
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 21, 2025 17:30:080
Report
5
Report
3
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 21, 2025 17:16:120
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 21, 2025 17:15:480
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 21, 2025 17:15:370
Report