Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता LG से मिले, युवाओं के FIRs पर पुनर्विचार मांग
WMWaqar Manzoor
Mar 15, 2026 10:47:52
Jammu Kashmir National Conference spokesperson Tanvir Sadiq on party leaders meeting J&K LG Manoj Sinha over the arrest of youths, says, “Today we went to meet the LG because, if you remember, last time when our leader Ayatollah Syed Ali Khamenei’s deputy was martyred, spontaneous protests took place on the streets. In view of that, several FIRs were filed at different police stations, whether in the Chadoora area, Patan, Budgam, Bari or in the Zaidibal area... We are grateful to the LG; he listened to us very patiently and assured us that he will review the matter again, including the cases of those youngsters who are currently in jail or have FIRs registered against them...”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 15, 2026 11:51:56
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में पुलिस और प्रशासन ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद असलम की करीब 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस अभियान के अंतर्गत संगठित अपराध करने वाले अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर जब्त किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद असलम पुत्र स्व. लल्लन हुसैन निवासी ग्राम सिहाली, थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी अपने गिरोह के साथ मिलकर लोगों को धोखा देकर और जालसाजी कर संपत्ति हड़पने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। इस गिरोह में उसका सहयोगी मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद असलम भी सक्रिय सदस्य बताया गया है पुलिस के मुताबिक यह गिरोह आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए लोगों के साथ छल-कपट, कूटरचना और धोखाधड़ी जैसे अपराध करता था।पुलिस जांच के दौरान आरोपी द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान कर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया। इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को पुलिस और प्रशासन की टीम ने करीब 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Mar 15, 2026 11:50:52
Puri, Odisha:Olive Redlay Eag Rescue () ଅଲିଭ୍ ରିଡଲେ ସାମୁଦ୍ରିକ କଇଁଛ ପ୍ରଜନନ ଋତୁ ଜାନୁଆରୀ ମାସରୁ ଏପ୍ରିଲ-ମେ ମାସ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ହୋଇଥାଏ। ଅଲିଭ୍ ରିଡଲେ କଇଁଛ ଅଣ୍ଡା ପାଇଁ ଇନକ୍ୟୁବେସନ୍ ଅବଧି (ଗର୍ଭଧାରଣ) ସାଧାରଣତଃ 45 ରୁ 60 ଦିନ ହୋଇଥାଏ । କିଛି କ୍ଷେତ୍ରରେ ବାଲି ତାପମାତ୍ରା ଉପରେ ନିର୍ଭର କରି 90 ଦିନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ବଢ଼ିପାରେ। ଏହି ସମୟ ମଧ୍ୟରେ ଛୁଆ ବାହାରିବା ଆରମ୍ଭ ହୁଏ। ତା'ପରେ ଛୁଆଗୁଡ଼ିକୁ ସମୁଦ୍ରରେ ଛାଡ଼ି ଦିଆଯାଏ। ଗତ 2024-25 ଆର୍ଥିକ ବର୍ଷରେ, ମୋଟ 186632 ଅଣ୍ଡା ସଂଗ୍ରହ କରାଯାଇଥିଲା ଯାହା ମଧ୍ୟରୁ 124798 ଅଣ୍ଡା ସମୁଦ୍ରରେ ଛାଡ଼ି ଦିଆଯାଇଥିଲା। ଚଳିତ ବର୍ଷ ପାଇଁ ଛୁଆ ବାହାରିବା ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି ଏବଂ ଏହା ମେ ମାସ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଜାରି ରହିବ। ନବ ୟବନ ବନ ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ସୁରକ୍ଷିତ ଅଣ୍ଡାଦାନ ପାଇଁ କଇଁଛଙ୍କ ସୁରକ୍ଷା ପାଇଁ ବ୍ୟାପକ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇଥିଲା। ଅସ୍ତରଙ୍ଗ ଠାରୁ ସାତପଡ଼ା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ କ୍ୟାମ୍ପ କରାଯାଇଥିଲା। ଏବେ ଅଣ୍ଡାରୁ ଛୁଆ ବାହାରିବା ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି。
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 15, 2026 11:50:03
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के चीनी मिल ग्राउंड में आज राष्ट्रीय लोकदल द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें देवरिया जनपद के भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सभा कुवर भी आमंत्रित थे। जब मंच पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी किसानों के मुद्दों पर बात कर रहे थे, तो भाटपाररानी क्षेत्र के भाजपा विधायक सभा कुवर मंच पर सोते नजर आये, जो कैमरे में कैद हो गया। आप इन तस्वीरों में साफ तौर से देख सकते हैं कि किस प्रकार भाजपा विधायक जमकर नींद का आनंद ले रहे हैं। उधर मंच से जयंत चौधरी किसान हित के मुद्दों पर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। बाकी मंच पर सभी नेता उत्सुकता से उनका भाषण सुन रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ विधायक जी विधायक जी जमकर नींद में दिखे।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Mar 15, 2026 11:49:10
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले में पुलिस ने हत्या के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पहला मामला एक युवती की हत्या से जुड़ा है जब कि दूसरा एक महिला के कत्ल का है। मामले के आवरण के लिए पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम लगाई गई थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाई में जुटी है। मोहद्दीनपुर गांव के पास पुलिया के नीचे एक युवती का शव बरामद हुआ था। युवती की shिनakh्त सुमन के रूप में हुई थी जो ऑकेस्ट्रा में काम करती थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच और घटना के खुलासे में जुटी थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पुलिया के नीचे छिपा दिया। दूसरी वारदात काशी थाना क्षेत्र के हाड़ापार गांव निवासी 60 वर्षीय महिला से जुड़ी है। महिला का शव खेत में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। महिला बीते 10 मार्च को रात में घर से मंदिर में यज्ञ देखने गई थी। पुलिस ने इस मामले में भी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि लूट के इरादे से हत्यारोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या की और महिला के जेवर लूट कर फरार हो गया था। दोनो मामलों में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
94
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 15, 2026 11:48:51
Jhajjar, Haryana:झज्जर में कांग्रेस विधायक वत्स के यहां पहुंचे सीएम सैनी :अनाजमंडी में आयोजित शादी समारोह में की शिरकत :कुछ रोज पूर्व कांग्रेस विधायक वत्स के भतीजों की हुई थी शादी :रविवार को रखा था इलाके के लिए भोज,इसी में शामिल हुए थे सीएम : भाजपाध्यक्ष बड़ौली के साथ पहुंचे सीएम ने नव-युगल का दिया आर्शीवाद,लेकिन मीडिया से बनाए रखी दूरी :सीएम के अलावा हिमाचल के सीएम सुक्खू ने भी समारोह में शिरकत :पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा व कांग्रेस के कई पूर्व विधायक भी हुए शामिल :सीएम बोले,यह एक सामाजिक कार्यक्रम,मीडिया से चर्चा ठीक नहीं :विधायक कुलदीप वत्स किया सभी महमानों का स्वागत,कांग्रेस व भाजपाई दिखे एक साथ हरियाणा की राजनीति में_avg_ अक्सर एक-दूसरे के विरोध में खड़े दिखाई देने वाले नेता रविवार को झज्जर में एक ही मंच पर नजर आए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने झज्जर पहुंचकर कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के यहां आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत की। यह समारोह शहर की अनाज मंडी में आयोजित किया गया था, जहां इलाके के लोगों के लिए भोज रखा गया था। जिसमें बड़ी-बड़ी नामचीन हस्तियों के अलावा इलके के बहुतायत संख्या में लोगों ने भाग लिया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विधायक कुलदीप वत्स के भतीजों की शादी हुई थी। इसी उपलक्ष्य में रविवार को बड़े स्तर पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे। उनके साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं, हालांकि उन्होंने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। समारोह में एक दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर भी देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता एक साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर Singh_sukkh_u भी विशेष तौर पर समारोह में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा समेत कांग्रेस के कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधायक दान सिंह,राजेन्द्र जून,नरेश कौशिक प्रमुख रूप से शामिल थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जब मीडिया ने बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने इसे पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम बताते हुए किसी भी राजनीतिक चर्चा से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक कार्यक्रम है और ऐसे मौके पर मीडिया से राजनीतिक चर्चा करना उचित नहीं है। वहीं मेजबान विधायक कुलदीप वत्स ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी मेहमानों का स्वागत किया और उनका आभार जताया। इस मौके पर एक ही स्थान पर कांग्रेस और भाजपा के कई नेता एक साथ दिखाई दिए, जिससे समारोह में राजनीतिक सौहार्द की झलक भी देखने को मिली।
56
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 15, 2026 11:48:38
Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले में रसोई गैस की किल्लत की शिकायतों के बाद खाद्य-आपूर्ति विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की चार सदस्यीय टीम ने रविवार को झज्जर शहर के विभिन्न इलाकों में करीब एक दर्जन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर जांच की। छापेमारी के दौरान टीम ने होटल, ढाबों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सिलेंडरों के उपयोग की जांच की। जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं पाया गया। इसके बावजूद टीम ने सभी व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे केवल व्यवसायिक सिलेंडरों का ही उपयोग करें और किसी भी हालत में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल न करें। खाद्य-आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रसोई गैस की किल्लत की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान टीम में डीएफओ अमरजीत के साथ रंजन यादव, अजय और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। डीएफओ अमरजीत ने बताया कि जिले में समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि घरेलू गैस का दुरुपयोग रोका जा सके और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
78
comment0
Report
Advertisement
Back to top