नमामि गंगे ने सूर्यषष्ठी पर सूर्यदेव और मां गंगा की आरती कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
प्रकृति से संतुलन साधने के महापर्व सूर्यषष्ठी पर नमामि गंगे टीम ने भगवान सूर्य की उपासना की और जनमानस से प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की अपील की। इस अवसर पर मणिकर्णिका घाट पर सूर्यदेव, छठ माता और मां गंगा की आरती उतारी गई और संपूर्ण विश्व के लिए खुशहाली की कामना की गई। नमामि गंगे टीम के सदस्यों ने उपस्थित हजारों नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद गंगा तट पर छोड़े गए निर्माल्य को समेटा गया ताकि वह गंगा में न जाने पाए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
