Back
प्रेम की आड़ में हत्या: पत्नी-प्रेमी ने मिलकर पति की गला काटी
RKRajiv Kumar
Sept 24, 2025 04:01:50
Begusarai, Bihar
राजीव कुमार -बेगूसराय 24 सितंबर 2025
स्लग-BODY
एंकर-बेगूसराय में प्रेम में बाधा बन रहें पति को पत्नी ने अपने प्रेमी से हत्या करवा दी।दरअसल पुलिस ने 21 सितंबर को हुए ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी उसके प्रेमी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया है। 20 सितंबर की रात तेघड़ा थाना क्षेत्र की अजगरबर के समीप फुलवरिया थाना क्षेत्र के मधुरापुर पुवारी टोला के रहने वाले मुरारी कुमार की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी एवं उसके दोस्तों के सहयोग से गला काटकर करवा दिया था। 21 सितंबर की सुबह में तेघड़ा थाना क्षेत्र के में गुप्ता - लखमीनियां बांध पर अजगरबर में एक युवक की गला कटी लाश मिली थी। जिसकी पहचान बाद में मुरारी कुमार के रूप में हुई थी। मुरारी शादी के बाद से ससुर को कोई अन्य संतान नहीं रहने के कारण ससुराल में रहने लगा था। 20 सितंबर की रात मुरारी बाइक से अपने घर से कुछ देर में आने की बात कह निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा तो मुरारी के लापता होने का आवेदन 20 सितंबर की रात में ही फुलवरिया थाना में दिया गया था। तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में तेघड़ा थाना एवं फुलवरिया थाना की पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। टेक्निकल सर्विलांस एवं इनपुट के आधार पर हत्याकांड में शामिल गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा चौधरी टोला निवासी पंकज चौधरी के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ छोटू एवं अनुज चौधरी के पुत्र आशीष कुमार उर्फ कन्हैया को पकड़ा गया।पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि प्रिंस कुमार उर्फ छोटू मृतक मुरारी के साथ एक क्लिनिक में काम करता था। इसी दौरान प्रिंस को मुरारी की पत्नी मौसम कुमारी के साथ प्यार हो गया। प्रेम की बात की जानकारी मिलने पर मुरारी इसका विरोध करने लगा तो इसी से नाराज होकर मौसम के कहने पर प्रिंस अपने दोस्त आशीष कुमार एवं अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 20 सितंबर की रात अपने जन्मदिन में तेघड़ा जाने के बहाने मुरारी को बुलाया लेकिन तेघड़ा नहीं जाकर यह लोग अजगरबर बांध के पास प्रिंस कुमार एवं आशीष कुमार ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मुरारी की गला काटकर हत्या कर दिया और लाश को बांध के नीचे जंगल में फेंक दिया। प्रिंस कुमार एवं आशीष कुमार से पूछताछ में खुलासा होने के बाद पुलिस ने मृतक मुरारी की पत्नी मौसम कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया धारदार चाकू, घटना के समय बदमाशों द्वारा पहना गया कपड़ा (खून का छींटा लगा) बरौनी जंक्शन के वॉशिंग यार्ड से बरामद किया गया। बाइक भी बरामद कर ली गई है। बताया जाता है कि जुलाई 2022 में मुरारी की शादी मौसम कुमारी के साथ हुई थी और उसे 2 साल का एक बेटा भी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowSept 24, 2025 07:47:530
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 24, 2025 07:47:420
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 24, 2025 07:47:310
Report
VAVishnupriya Arora
FollowSept 24, 2025 07:47:200
Report
SKSwadesh Kapil
FollowSept 24, 2025 07:46:400
Report
KRKishore Roy
FollowSept 24, 2025 07:46:290
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowSept 24, 2025 07:46:140
Report
SASARWAR ALI
FollowSept 24, 2025 07:46:050
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowSept 24, 2025 07:45:500
Report
OTOP TIWARI
FollowSept 24, 2025 07:45:390
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 24, 2025 07:45:330
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 24, 2025 07:45:080
Report
0
Report
VKVishal Kumar
FollowSept 24, 2025 07:40:350
Report