Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

मुंगेर के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते पदक, बिहार को गर्वित किया!

Prashant Kumar
Jun 27, 2025 13:30:43
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर   जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुंगेर के दो खिलाड़ियों ने जीता पदक।   मुंगेर : उत्तराखंड के हरिद्वार में 23 से 25 जून के बीच संपन्न राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुंगेर के धर्मवीर कुमार और अनन्या ने पदक जीत कर मुंगेर और बिहार को गौरवान्वित किया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव निखिल कुमार ने बताया कि मुंगेर के तीन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे  हिस्सा लिया जिसमें  दो खिलाड़ियों ने  पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया था। इसमें से जूनियर बालक वर्ग मे धर्मवीर कुमार (अंडर-48 किलोग्राम भार वर्ग) में कांस्य पदक और इंडिविजुअल पुमसे के जूनियर बालिका वर्ग मे अनन्या ने रजत पदक प्राप्त किया। निखिल कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया के माध्यम से आयोजित की गई थी। इसमें मुंगेर के  दो खिलाड़ियों ने अपनी अपनी स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया।  बाइट :  धर्मवीर कुमार खिलाड़ी  बाइट : अनन्या खिलाडी  बाइट : निखिल कुमार जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement