Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

मिशन नवदुर्गा: महिलाओं को आत्मरक्षा में सशक्त बनाने की अनोखी पहल!

HUHITESH UPADHYAY
Jul 17, 2025 04:04:18
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 1707ZRJ_PRTP_INNOVATION_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम, मिशन नवदुर्गा में महिलाशक्ति को आत्मरक्षा के गुर एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में महिलाओं के आत्मबल और आत्मविश्वास को सशक्त बनाने की दिशा में मिशन नवदुर्गा एक प्रभावी पहल के रूप में उभर रहा है। प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर डॉ अंजली राजोरिया के इस नवाचार के माध्यम से महिलाशक्ति को न केवल आत्मरक्षा के कौशल सिखाए जा रहे हैं, बल्कि वे आगे चलकर समाज में बदलाव की प्रेरणा भी बन रही हैं। प्रतापगढ़ जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षित बनाने की दिशा में जिला जिला कलेक्टर की ओर से आयोजित मिशन नवदुर्गा एक सराहनीय कदम बन चुका है। इस अभियान के तीसरे चरण में अब धरियावद पंचायत समिति की 33 ग्राम महिलाशक्ति को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 15 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक चलेगा। जिला कलेक्टर डॉ अजंलि राजोरिया के अनुसार, इस मिशन का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में स्वयं के साथ-साथ दूसरों की रक्षा के लिए सक्षम बनाना है। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया द्वारा आरंभ किए गए इस नवाचार के तहत जिले की प्रत्येक पंचायत समिति में कार्यरत साथिनों को प्रशिक्षण देकर उन्हें एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव की वाहक बनाया जा रहा है। मिशन नवदुर्गा के पहले चरण में प्रतापगढ़ ब्लॉक की 50 महिलाशक्ति और दूसरे चरण में पीपलखूंट व सुहागपुरा क्षेत्र की 35 महिलाशक्ति को दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। खास बात यह है कि ये प्रशिक्षित साथिनें अब अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में जाकर अन्य महिलाओं व बालिकाओं को भी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही हैं, जिससे यह मुहिम जन-जन तक पहुंच रही है। तीसरे चरण में धरियावद क्षेत्र की 33 महिलाशक्ति को शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रशिक्षक मंजू पटेल और निर्मला कुमारी मीणा द्वारा आत्मरक्षा के व्यावहारिक और मानसिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इस दौरान साथिनों को न केवल शारीरिक तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, सतर्कता और आत्म-विश्वास को भी विकसित किया जा रहा है। बाईट- डॉ अंजली राजोरिया, जिला कलक्टर, प्रतापगढ़
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top