Back
घाटीगांव पर बदमाशों ने गोली मारी: आरक्षक घायल, हालत स्थिर!
KSKartar Singh Rajput
Sept 19, 2025 04:01:59
Morena, Madhya Pradesh
एंकर - ग्वालियर में घाटीगांव हाइवे पर बाइक सवार आरक्षक को चार बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिया और फरार हो गए। घायल आरक्षक को इलाज के लिए ग्वालियर आ रहे पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार अपने वाहन में बैठाकर अस्पताल लेकर आए, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल आरक्षक की हालत स्थिर बताई जा रही है। बदमाश आरक्षक से मोबाइल, नगदी और बाईक लूटकर भागे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ प्रमोद त्यागी निवासी ग्राम बदरपुरा जौरा जिला मुरैना का रहने वाला है। कुछ दिनों से उसके पिता बीमार चल रहे थे। पिता को देखने गुरुवार शाम इंदौर से बाइक पर सवार होकर प्रमोद ग्वालियर की ओर आ रहा था। इस दौरान उसने घाटीगांव में एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया और गंतव्य की ओर रवाना हो गया। पुलिस के अनुसार इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाश उनके पीछे लग गए। मौका पाकर प्रमोद को घेर लिया। बदमाशों ने प्रमोद को लूटने की कोशिश की, लेकिन प्रमोद ने विरोध किया तो गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने प्रमोद का मोबाइल, 30 हजार रुपए नगदी और बाईक लूटी व भाग निकले। लहूलुहान प्रमोद सड़क पर खड़े होकर मदद मांग रहा था। इसी बीच शिवपुरी से ग्वालियर आ रहे पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ने जब घायल प्रमोद को देखा तो घायलावस्था में होने के चलते अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद घटना की जानकारी एसएसपी धर्मवीर सिंह को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अफसर ज्यारोग्य अस्पताल पहुंच गए, जहां घायलावस्था में पहुंचे आरक्षक प्रमोद त्यागी को तत्काल भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल आरक्षक के सीने में गोली लगी है और हालत स्थिर बनी हुई है। घायल आरक्षक से एसएसपी ने घटना की जानकारी ली है और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया, फिलहाल घटना के बाद घाटीगांव हाइवे पर नाकाबंदी कर दी गई है, जगह जगह वाहनों को रोककर तलाशी ली जा रही है और फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
बाइट - सत्यपाल सिंह सिकरवार पूर्व विधायक
बाइट - अमित सांघी, डीआईजी ग्वालियर रेंज
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowSept 19, 2025 05:59:120
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 19, 2025 05:59:050
Report
ADArvind Dubey
FollowSept 19, 2025 05:58:360
Report
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowSept 19, 2025 05:57:480
Report
ASAJEET SINGH
FollowSept 19, 2025 05:56:500
Report
GMGANESH MOHALE
FollowSept 19, 2025 05:53:470
Report
SKSACHIN KASABE
FollowSept 19, 2025 05:53:290
Report
KCKashiram Choudhary
FollowSept 19, 2025 05:52:300
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 19, 2025 05:52:15Noida, Uttar Pradesh:dusu 2nd round result
- Rep: Neetu Jha
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 19, 2025 05:52:010
Report
APAshwini Pandey
FollowSept 19, 2025 05:51:54Mumbai, Maharashtra:ऐपल स्टोर के बाहर i फ़ोन १७ के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद
भीड़ में मौजूद युवको के बीच हुई मारपीट
जिओ मॉल के बाहर सुरक्षा बढ़ायी गई
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowSept 19, 2025 05:51:440
Report
PSPramod Sharma
FollowSept 19, 2025 05:51:040
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 19, 2025 05:50:470
Report