Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

सहारनपुर में नाबालिग की बेरहमी से हत्या, गला काटा और पेट में चाकू के घाव!

NJNEENA JAIN
Jul 08, 2025 08:37:39
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date....8.7.2025 Name.... Neena jain location.... saharanpur anchor...सहारनपुर में एक नाबालिग किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चाकू से उसका गला रेता गया है। पेट में भी चाकू घोंपने के चार निशान हैं। किशोर की हत्या से गांव में कोहराम मचा हुआ है। किशोर कल शाम 6 बजे घर से किताबें लेने के लिए निकला था तभी से लापता था। परिजन देर रात से उसकी तलाश में लगे हुए थे, लेकिन सुबह खेत में उसका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा मामला थाना नकुड़ के गांव डालेवाला गांव का है। 15 साल का किशोर प्रिंस कश्यप 11वीं का छात्र था। वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता था। दो साल पहले ही उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। जिसके बाद से वह पढ़ाई करने के साथ ही मजदूरी करके अपने घर में मां का सहयोग करता था। प्रिंस ने इसी साल उसने दसवीं की परीक्षा पास की है। सोमवार को पहले दिन वह 11वीं में पढ़ने के लिए स्कूल गया था। स्कूल से आने के बाद शाम को छह बजे वह कुछ किताबें लाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन रात 10 प्रिंस का शव गांव के पास खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। जो कि उसके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर है। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। जिसमें मिला की उसके गले में चाकू से तीन वार किए गए हैं। जबकि पेट में भी चाकू घोंपने के चार घाव मिले हैं। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गला धारदार हथियार से रेते जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण सुराग भी जुटाए हैं। हत्यारों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के मामले में लव एंगल पर भी जांच कर रही है। बाइट... सागर जैन एसपी देहात सहारनपुर
17
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top