Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banda210001

बांदा के मंडपम लॉन में बैठक, प्रशासन ने समस्याओं का समाधान मांगा

AMATUL MISHRA
Sept 21, 2025 03:46:48
Banda, Uttar Pradesh
Report - Atul Mishra Center - Banda Info - बांदा शहर के मंडपम लान में केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति के लोगों ने शनिवार को आगामी नवरात्रि के त्यौहार के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक व सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। यहां पर केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति के लोगों ने अपनी कुछ समस्याएं पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के सम्मुख रखीं। जिसने निस्तारण का यहां पर आये अधिकारियों ने भरोसा दिलाया। केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति को लोगों ने बताया कि 22 तारीख से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है ऐसे में आज इस बैठक का आयोजन किया गया है। और बैठक में कई तरीके की समस्याएं अधिकारियों के सम्मुख रखी गई हैं। इसके अलावा त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जाए इसको लेकर भी रणनीति बनाई गई है। बाइट -अमित गुप्ता (भोलू) बाइट -कल्लू राजपूत(जिलाध्यक्ष)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPramod Sharma
Sept 21, 2025 05:16:48
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:*अब से शाकाहार नव दुर्गा ,बजरंग दल नव दुर्गा में खुली नॉन वेज दुकानों पर लगाएगा ताला खुल्ला एलान नॉन वेज को एमपी में नो नौ दिन* - उमरिया,मैहर के बाद समूचे मध्य प्रदेश में नवदुर्गा के दौरान नॉनवेज की दुकानों पर तालाबंदी की मांग बजरंग दल ने प्रशासन और सरकार से की... - साथ ही बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश में जहां भी नवदुर्गा के दौरान नॉनवेज की दुकान खुली मिलेगी वंहा तालाबंदी करेंगे... - बजरंग दल इसके लिए बड़ी तादाद में ताला खरीदेगा... जहां नॉनवेज की दुकान खुली मिलेगी वहां ताला लगाएंगे... - बजरंग दल ने भारी नारेबाजी करते हुए कहा कि अब से शाकाहार नवदुर्गा... (हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ चौपाल)
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Sept 21, 2025 05:16:02
Seoni, Madhya Pradesh:*सिवनी (एमपी)* सिवनी में घायल अजगर का इलाज.. सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने घायल अजगर का कराया इलाज,स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ा.. एमपी के सिवनी जिले में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने एक घायल अजगर की जान बचाई। सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को एक अजगर गंभीर हालत में मिला। जानकारी मिलते ही प्रवीण तिवारी ने हिम्मत दिखाई और अजगर को सुरक्षित डॉक्टर के पास पहुँचाया। इलाज में डॉ. दिग्विजय सिंह का अहम योगदान रहा। डॉक्टर की देखरेख और उपचार से अजगर की हालत में सुधार आया और जब वह पूरी तरह स्वस्थ हुआ… तो उसे सुरक्षित जंगल में वापस छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र और डॉक्टर की इस पहल को सराहनीय कदम बताया।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Sept 21, 2025 05:15:51
Kota, Rajasthan:कोटा कोटा में नमो युवा रन का हुआ आयोजन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए अभियान में वॉकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा को लेकर दिलाई शपथ सेहत की जागरूकता के लिए एक साथ दौड़े शहरवासी एंकर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश में मनाया जा रहे सेवा पकोड़े के रूप में कोटा में नमो युवा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में शहर वासी नयापुरा उम्मेद स्टेडियम में मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी नमो रन कार्यक्रम में भाग लिया और शहर वासियों को स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई। इसके बाद यह रन स्टेडियम से शुरू हुई जो की नाना देवी पार्क किशोर सागर तालाब होकर वापस नयापुरा पहुंची। स्पीकर बिरला ने कहा कि रोजाना एक घंटा अपने शरीर को देकर स्वस्थ रहना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में बच्चे, बुजुर्ग, युवा वर्ग योग और दौड़ कर रहे है। आज कोटा में भी हजारों की संख्या में शहर वासियों ने स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाई है। बाइट : ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Sept 21, 2025 05:15:15
Siwan, Bihar:एंकर सीवान के लकड़ी नवीगंज के मदारपुर दशहरा मेले को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरा अलर्ट नजर आ रहा है।जिसको लेकर सीओ कुमारी नेहा और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने मदारपुर में लगने वाले दशहरे मेले की जगह का निरीक्षण किया है।मदारपुर स्थित प्राचीन मंदिर में आयोजित होने वाले पारंपरिक दशहरा मेले में हजारों श्रद्धालु राम-रावण युद्ध की लीला देखने आते हैं। ऐसे में शासन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सीओ कुमारी नेहा अपने सख्त तेवर और कड़ी कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानी जाती हैं।उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है।वहीं कचरे का अंबार देख कर सीओ कुमारी नेहा भड़क गई और जल्द से जल्द सफाई कराने का निर्देश दिया।उनका कहना है कि वे नहीं चाहती कि दशहरे मेले में किसी भी प्रकार की व्यवस्थाओं की चूक हो। जिससे कि मेले में आने वाले किसी भी व्यक्ति को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मेले को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी उनकी है। बाइट- कुमारी नेहा, सीओ लकड़ी नवीगंज।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 21, 2025 05:05:15
Jalabaria, West Bengal:পিতৃপক্ষের অবসান, দেবীপক্ষের সূচনা গঙ্গাসাগর নামখানা ডায়মন্ড হারবার কাকদ্বীপ সর্বত্র ঘাটে দেখা গেল হাজার হাজার কন্যার তীরে নকিব উদ্দিন গাজী 210925ZG_DH_SAGOR পিতৃপুরুষের প্রতি শ্রদ্ধা নিবেদনের পর দেবীপক্ষের সূচনা। রাজ্যের অন্যতম তীর্থস্থান গঙ্গাসাগরে ভোর থেকেই মানুষের ঢল নেমেছে। পিতৃপুরুষের উদ্দেশ্যে তর্পণ করতে হাজার হাজার মানুষ ভিড় জমিয়েছেন গঙ্গাসাগরের তীরে। সূর্যোদয়ের আগেই শুরু হয়েছে এই পবিত্র অনুষ্ঠান। পূণ্যার্থীদের ভিড়ে উৎসবের আমেজ তৈরি হয়েছে। এই বিপুল জনসমাগম সামলাতে প্রশাসনের পক্ষ থেকে কঠোর নিরাপত্তা ব্যবস্থা নেওয়া হয়েছে। গঙ্গাসাগর কোস্টাল থানার তরফ থেকে পুণ্যার্থীদের নিরাপত্তা দিতে রাখা হয়েছে ১৪ টি ট্রলার অতিরিক্ত পুলিশ মোতায়েন করা হয়েছে এবং সিভিল ডিফেন্স কর্মীরাও তৎপর রয়েছেন। পুণ্যার্থীদের সুরক্ষার পাশাপাশি, তাদের সুবিধার জন্য পর্যাপ্ত আলোর ব্যবস্থা, পানীয় জল এবং স্বাস্থ্য পরিষেবারও ব্যবস্থা করা হয়েছে। পাশাপাশি ডায়মন্ড হারবার কুলপি কাকদ্বীপ সমস্ত জায়গায় হুগলি নদীর তীরবর্তী এলাকায় ভোর থেকে তর্পণ করতে দেখা গেল মানুষদের প্রশাসনের এই উদ্যোগের ফলে নির্বিঘ্নেই চলছে তর্পণ। রাজ্যের অন্যান্য নদী এবং ঘাটেও একই চিত্র দেখা গেছে। ভোরের আলো ফুটতেই গঙ্গা এবং অন্যান্য নদীর তীরে পুণ্যার্থীরা ভিড় জমিয়েছেন। ভোর থেকে এই উৎসবের আমেজে রাজ্যজুড়ে বেজে উঠেছে দেবীপক্ষের আগমনীর সুর। প্রতিটি বাঙালির মনে এখন একটাই অপেক্ষা, মা দুর্গার আগমন।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Sept 21, 2025 05:04:51
Hisar, Haryana:एंकर - हिसार में आज महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम रोमांचक एयर शो पेश करेगी। सुबह से ही हजारों लोग इस नजारे को देखने के लिए उमड़ रहे हैं।इस एयर शो का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना है ताकि वे आने वाले समय में भारतीय वायुसेना और पायलट बनने का सपना देख सकें। 13 पायलटों वाली टुकड़ी अपने विमान के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाएगी।विमान एक साथ फॉर्मेशन बनाएंगे, तो कभी अलग-अलग टीमों में बंटकर एयरोबेटिक शो करेंगे। इन करतबों के दौरान विमान 150 किमी प्रति घंटे से लेकर 650 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुचे कार्यक्रम मैं ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top