मीरा नृत्य नाटिका ने दर्शकों का मन मोहा
मथुरा में सोमवार को ब्रजरज उत्सव के दौरान मीरा नृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया गया। इस नाटिका में दो दर्जन से अधिक कलाकारों ने सुंदर परिधानों और मोहक नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का निर्देशन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता डिम्पी मिश्रा ने किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
80वें स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर के लाल चौक में नया राष्ट्र-उत्सव
Chaka, आज़ादी के दिन लाल चौक में जश्न: गूंजा राष्ट्र गान, लहराया शान से तिरंगा, अलगाववाद और आतंकवाद का इतिहास मिटा। कश्मीर ने चुनी प्रग्रति और उनती। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर का मशहूर लाल चौक पूरी तरह बदला हुआ नज़र आया — यह अब सुनसान और भारी सुरक्षा वाला इलाका नहीं रहा, जहाँ कभी देश-विरोधी तत्व पाकिस्तानी झंडा फहराने की कोशिश करते थे। इसके बजाय, यह देशभक्ति का एक जीवंत केंद्र बन गया है, जहाँ "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के ज़ोरदार नारे गूंज रहे थे। पर्यटकों के एक समूह ने गर्व के साथ राष्ट्रगान भी गाया। तिरंगा शान से हवा में लहरा रहा था, जो एक नए और मज़बूत कश्मीर की अटूट भावना का जीता-जागता सबूत है। दशकों तक, श्रीनगर के बीचों-बीच स्थित यह ऐतिहासिक चौक स्वतंत्रता दिवस पर तनाव और अलगाव का प्रतीक रहा था। सुरक्षा बल चौकन्ने रहते थे और इलाका ज़्यादातर खाली रहता था, क्योंकि अलगाववादी और आतंकवादी तत्व इस मौके को खराब करने की कोशिश करते थे। आज, वो काले अध्याय को बदला गया है। पूरे भारत से आए लोग स्थानीय निवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लाल चौक पर जमा हुए, ताकि भारत की आज़ादी का जश्न मन जा सकें और इस ज़मीन से अलगाववाद और आतंकवाद के इतिहास को पूरी तरह मिटा सकें। मशहूर क्लॉक टावर, जो लंबे समय से मुश्किल दौर का मूक गवाह रहा था, अब तिरंगे वाले सेल्फी पॉइंट, लहराते तिरंगों और देशभक्ति के नारों से सजा हुआ था। हर सजावट, हर झंडा और हर उत्साह भरी आवाज़ दुनिया को — और खासकर पाकिस्तान को — एक साफ़ संदेश दे रही थी कि यह 'नया कश्मीर' है: एक ऐसी ज़मीन जो भारतीय तिरंगे की सुरक्षा में शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। हवा में देशभक्ति का जोश घुला हुआ था। बच्चों ने छोटे झंडे लहराए, बुज़ुर्गों ने एक साथ आवाज़ बुलंद की और युवाओं ने सजे हुए क्लॉक टावर के सामने इस ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद किया। जो चौक कभी डरावना लगता था, वह अब, एकता और मातृभूमि के प्रति प्यार से धड़क रहा था। जो जगह कभी देश-विरोधी उकसावे का मंच हुआ کرتی थी, यह अब भारत की संप्रभुता को सामूहिक रूप से स्वीकार करने का एक मंच बन गया है। यह जश्न सिर्फ़ एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। यह एक ज़बरदस्त घोषणा है कि अलगावादी ताकतें नाकाम हो गई हैं, कश्मीर के लोगों ने हिंसा के बजाय तरक्की को चुना है, और तिरंगा उम्मीद और राष्ट्रीय गर्व के प्रतीक के तौर पर लाल चौक पर शान से लहराता रहेगा। आज़ादी के इस 80वें दिन, भारत ने न सिर्फ़ आज़ादी का जश्न देखा, बल्कि एक नए कश्मीर का कामयाब उदय भी देखा — जो आज़ाद है, निडर है और भारत की मिट्टी से मज़बूती से जुड़ा है।0
0
Report
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण किया
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांस्टीट्यूशन क्लब आफ राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण किया。0
0
Report
हरियाली तीज पर बांकेबिहारी के स्वर्ण-रजत हिंडोले ने भक्तों का आस्था सैलाब
Mathura, Uttar Pradesh:हरियाली तीज: स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे बांकेबिहारी, दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब मथुरा--हरियाली तीज पर शनिवार को भोर के अंधेरे से ही ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी भक्तों की भीड़ मंदिर की ओर बढ़ने लगी। सुबह पांच बजे से ही बांकेबिहारी मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। जबकि मंदिर में हिंडोला को सजाया संवारा जा रहा था। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देख सेवायतों ने ठाकुर बांकेबिहारीजी जब बेशकीमती स्वर्ण-रजत हिंडोला में विराजमान करवाया और सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर मंदिर के पट खोल दिए। तय समय से पहले मंदिर के पट खुलने का लाभ श्रद्धालुओं को भी मिला और सहूलियत के साथ बड़े ही आनंद से आराध्य बांकेबिहारी को हिंडोले में निहारा। हिंडोले में हरे रंग का अद्भुत पोशाक धारण किए ठाकुर बांकेबिहारी की छवि को देख श्रद्धालु सुधबुध खो बैठे और जब भक्तों के बीच से बांकेबिहारी के जयकारे शुरू हुए तो पूरा वातावरण गूंज उठा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार की सुबह हरियाली तीज पर कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। सुबह 5 बजे से ही देश दुनिया से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर डेरा डाल लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को बढ़ते देख सेवायतों ने जल्दी दर्शन खोलने का निर्णय लिया और Six बजे मंदिर के पट खोल दिए। मंदिर के जगमोहन में बेशकीमती स्वर्ण रजत हिंडोले में हरे परिधान और हीरे-जवाहरात धारण कर आराध्य बांकेबिहारी झोटे ले रहे थे तो भक्तों की आस्था का ज्वार भी बढ़ता नजर आया। बांकेबिहारी के जयकारे और सावन की मल्हार के स्वर वातावरण में गूंज रहे थे। आस्था की डोर से भक्त आराध्य बांकेबिहारी को झोटे दे रहे थे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का ठहराव भी हरियाली तीज पर पूरी तरह खत्म रहा। पीछे भी श्रद्धालुओं को रोकने की जरूरत नहीं पड़ी और हर श्रद्धालु बड़े ही आराम के साथ दर्शन करते हुए देखा गया। मंदिर के पट जल्दी खुलने का लाभ भी देखने को मिला। श्रद्धालु बड़ी राहत के साथ आराध्य के दर्शन करते हुए बाहर निकल रहे थे। हरियाली तीज: स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे बांकेबिहारी, दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब मथुरा--हरियाली तीज पर शनिवार को भोर के अंधेरे से ही ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी भक्तों की भीड़ मंदिर की ओर बढ़ने लगी। सुबह पांच बजे से ही बांकेबिहारी मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। जबकि मंदिर में हिंडोला को सजाया संवारा जा रहा था। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देख सेवायतों ने ठाकुर बांकेबिहारीजी जब बेशकीमती स्वर्ण-रजत हिंडोला में विराजमान करवाया और सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर मंदिर के पट खोल दिए। तय समय से पहले मंदिर के पट खुलने का लाभ श्रद्धालुओं को भी मिला और सहूलियत के साथ बड़े ही आनंद से आराध्य बांकेबिहारी को हिंडोले में निहारा। हिंडोले में हरे रंग का अद्भुत पोशाक धारण किए ठाकुर बांकेबिहारी की छवि को देख श्रद्धालु सुधबुध खो बैठे और जब भक्तों के बीच से बांकेबिहारी के जयकारे शुरू हुए तो पूरा वातावरण गूंज उठा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार की सुबह हरियाली तीज पर कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। सुबह 5 बजे से ही देश दुनिया से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर डेरा डाल लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को बढ़ते देख सेवायतों ने जल्दी दर्शन खोलने का निर्णय लिया और छह बजे मंदिर के पट खोल दिए। मंदिर के जगमोहन में बेशकीमती स्वर्ण रजत हिंडोले में हरे परिधान और हीरे-जवाहरात धारण कर आराध्य बांकेबिहारी झोटे ले रहे थे तो भक्तों की आस्था का ज्वार भी बढ़ता नजर आया। बांकेबिहारी के जयकारे और सावन की मल्हार के स्वर वातावरण में गूंज रहे थे। आस्था की डोर से भक्त आराध्य बांकेबिहारी को झोटे दे रहे थे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का ठहराव भी हरियाली तीज पर पूरी तरह खत्म रहा। तो पीछे भी श्रद्धालुओं को रोकने की जरूरत नहीं पड़ी और हर श्रद्धालु बड़े ही आराम के साथ दर्शन करते हुए देखा गया। मंदिर के पट जल्दी खुलने का लाभ भी देखने को मिला। श्रद्धालु बड़ी राहत के साथ आराध्य के दर्शन करते हुए बाहर निकल रहे थे।0
0
Report
Advertisement
चोटीपोरा में लश्कर-ए-Taiba से जुड़े आतंकी अबिद रमजान शेख के परिजन ने तिरंगा फहराया
Chaka, Parents of an active terrorist abid ramzan Sheikh of Lashkar-e-Taiba outfit unfurl tricolour at their house in chotipora shopian.0
0
Report
80वें स्वतंत्रता दिवस पर BSF ने सुचेतगढ़ सीमा पर तिरंगा फहराया
Aram Pora, Ganderbal, Suchetgarh, Jammu and Kashmir: On the occasion of the 80th Independence Day, the National Flag was hoisted by the BSF at the Suchetgarh Border along the India-Pakistan International Border.0
0
Report
लोहरदगा के सांसदों ने झंडोतोलन के साथ आजादी के शहीदों को याद किया
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत और पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कई शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर देश की आजादी को लेकर खुद के जान को कुर्बान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। मौके पर पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा की झारखंड में छात्र-छात्राओं के द्वारा बाबूलाल मरांडी के सीएम काल से ही प्रोटेस्ट करने का काम कर रहे है। बच्चों के भविष्य को लेकर भाजपा कभी गंभीर नहीं रही। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा की संविधान की खूबसूरती हमारी आजादी की पहचान है। और सबको अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।0
0
Report
Advertisement
80वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी आवास पर झंडातोलन किया
Patna, Bihar:80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने अपने सरकारी आवास पर झंडातोलन किया。0
0
Report
आँगई थाने में राष्ट्रग्रह के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प
Dholpur, Rajasthan:आँगई थाने में शान से लहराया तिरंगा, पुलिस जवानों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प सरमथुरा (धौलपुर) देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आँगई थाना परिसर में शुक्रवार को गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाधिकारी कृपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान पूरा थाना परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। पुलिस जवानों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का जज्बा देखने को मिला। ध्वजारोहण के बाद थानाधिकारी कृपाल सिंह ने पुलिस जवानों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की सेवा और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है, जिसे सभी जवान पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएं। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस दौरान थानाधिकारी कृपाल सिंह सहित आँगई थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
डोटासरा का दावा: केंद्र संविधान की मर्यादा कमजोर कर रहा है
Jaipur, Rajasthan:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पीसीसी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से देश को संविधान मिला। संविधान के आधार पर सरकारें बनती हैं और जनता के वोट से चुनी गई सरकारें जनता के लिए काम करती हैं। डोटासरा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार संविधान की मर्यादाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि दलित उत्पीड़न, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना और विपक्ष की आवाज दबाना केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली का हिस्सा बन गया है। संविधान ने सभी नागरिकों को समानता और मतदान का अधिकार दिया है, लेकिन इन अधिकारों पर भी चोट की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जिक्र करते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। डोटासरा ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के मत से चुनी गई सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि आरएसएस के लोग अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता के संचालन में भूमिका निभा रहे हैं और विभिन्न संस्थानों में अपनी विचारधारा थोपने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए लोकतंत्र, संविधान और समानता की रक्षा का संकल्प लेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से दलितों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी और आने वाले समय में केंद्र की सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेगी।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस की शान, DM ने ध्वजारोहण से राष्ट्रप्रेम का संदेश
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nगाजीपुर में शान से लहराया तिरंगा, DM अनुपम शुक्ला ने किया ध्वजारोहण, बोले- शहीदों के बलिदान को कभी न भूलें\n\nगाजीपुर में शान से लहराया तिरंगा, आजादी के जश्न में डूबा जनपद\n\nस्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं को DM ने बांटी मिठाई, बढ़ाया उत्साह\n\nशहीदों के बलिदान को याद कर देशभक्ति का दिया संदेश\n\nजिला मुख्यालय से तहसील स्तर तक आयोजित हो रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम\n\nउत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा सम्मान\n\nतिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा गाजीपुर\n\nDM बोले- हर नागरिक के दिल में होना चाहिए राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय भावना\n\nआज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है और इस जश्न से गाजीपुर भी सराबोर नजर आ रहा है।\n\nजनपद में 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह से ही जगह-जगह देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने गाजीपुरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है, इसलिए हमें स्वतंत्रता की गरिमा को हमेशा बनाए रखना चाहिए। गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।इसके अलावा तिरंगा रैली के जरिए लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान दें।0
0
Report
अमरौहा पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और पुलिसकर्मियों को सम्मान
Amroha, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरोहा पुलिस लाइन में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने पुलिस लाइन परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्य, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के दौरान देशभक्ति की भावना से पूरा पुलिस लाइन परिसर गूंज उठा。0
0
Report
दिल्ली के अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट के चलते तैनाती बढ़ी
Delhi, Delhi:दिल्ली में सिक्योरिटी बेहद टाइट है जगह-जगह कड़ी सुरक्षा है कड़ी सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है जिस तरीके की एजेंसी को जानकारी मिली थी कि अभी जो है काफी हाई अलर्ट है आतंकी हमला हो सकता है और जो कुछ महीने पहले लाल किले पर हमला हुआ था उसके बाद भी जो है सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है हजारों की संख्या में दिल्ली पुलिस कर्मियों की तन आती है तो वहीं पर रैपिड एक्शन फोर्स की वेतन आती है और एनएसजी कमांडो की भी दिल्ली पुलिस द्वारा आई का भी इस्तेमाल किया जा रहा है फैसियल रिकॉग्निशन के लिए ताकि तुरंत शक्ल स्कैन होकर पूरा डाटा सामने आ जाए अगर किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो तुरंत उसे पर एक्शन लिया जा सके और वहीं पर जगह-जह बैरिकेड ने रूट को डायवर्ट किया गया है गाड़ियों की व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी सारा सामान चेक किया जा रहा था कि किसी भी गाड़ी में कुछ ऐसा संदेह वाला सामान ना हो जगह-जगह दिल्ली पुलिस द्वारा वांटेड क्रिमिनल्स के पोस्टर भी लगाए गए हैं ताकि भीड़ में अगर कोई ऐसा व्यक्ति उठकर कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें या फायदा उठा तो लोग उसकी पहचान कर कंप्लेंट कर सकें नई दिल्ली का जो एरिया है काफी सेंसेटिव जोन माना जाता है यहां पर काफी ज्यादा वीआईपी मूवमेंट देखने को मिलता है लाल किले के बाहर भी जो है अच्छी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है और धारा 163 भी लागू है एरिया में ताकि 5 से ज्यादा व्यक्ति एक बार में इकट्ठे नहीं हो सकते ताकि भीड़ का फायदा उठाकर कोई भी किसी भी तरीके की दुर्घटना को अंजाम न दे पाए मिंटो ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था दिखाते हुए तलाशी होते हुए दिखाते हुए और वांटेड क्रिमिनल का पोस्टर दिखाते हुए डिटेल में वॉकथ्रू0
0
Report
Advertisement
झांसी में मुठभेड़ में पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अठौंदना ओवरब्रिज के पास से पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो एक्ट का एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घेराबंदी की तो बदमाश ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश रतिराम रायकवार दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। बदमाश के कब्जे से 1 तंमचा, कारतूस, एक बाइक और 750 रुपए नगद बरामद हुए हैं। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ बदमाश ने घर में घुस कर 13 साल की बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया था। बालिका के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
तिलोत्तमार माँ ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की; डिम फेंके जाने पर कड़ी निंदा
Barrackpore, West Bengal:*নির্মল ঘোষের উপর ডিম ছোড়ার প্রতিবাদ করলেন তিলোত্তমার মা রত্না দেবনাথ,স্বামির নিরাপত্তা অভাব বোধ করায় বিধানসভায় জানিয়েছিলাম তাই নিরাপত্তা দিয়েছে,অপরাধিরা কেউ পার পাবে না! অভিযুক্তরা শাস্তি পাবেই!! তিলোত্তমার কান্ডে কেউ পার পাবে না!! মুখ্যমন্ত্রীর উপর ভরসা আছে। প্রাক্তন চেয়ারম্যান ধরা পড়বেই।সঞ্জিব মুখার্জি কে বার বার বলা স্বত্তেও দ্বিতীয়বারের জন্য পোস্টমর্টেম করতে দেয়নি। উলটে ভয় দেখিয়েছে।যে পুলিশ আমার মেয়ের দেহ সতকারের টাকা দিয়েছে তাকে খুজছি সেই টাকা ফেরত দেবো তাকে।পুলিশ ও সেদিন তড়িঘড়ি দেহ পুড়িয়ে দেওয়ার যোগসাজশে যুক্ত ছিলো। তবে খড়দহ থানা থেকে আদালতে নিয়ে যাওয়ার পথে নির্ম ল ঘোষের উপর ডিম ছোড়া ঠিক হয়নি।ওই তীব্র নিন্দা করছি,জানালেন তিলোत्तমারের মা রত্না দেবনাথ।অভিযুক্ত যখন শাস্তি পাবে তখন তাকে ডিম ছোড়া ঠিক ন য়!! প্রতিবাদ তিলোত্তমার মায়ের। স্বামির নিরাপত্তার অভাব বোধ করছি, তাই বিধানসভায় জানিয়েছিলাম।সরকার তাই আমার স্বামির নিরাপত্তা দিয়েছে।কারন আমি বিধানসভায় যাবার পর স্বামির নিরাপত্তা বিঘ্ন হচ্ছিল। বাইটঃ- রত্না দেবনাথ ( তিলোত্তমার মা,পানিহাটির বিধায়িকা) 150826 BKP RATANA 2C TE0
0
Report
धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Bugrasi, Uttar Pradesh:जनपद बुलंदशहर के बुगरासी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालयों में सुबह ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालयों के अतिरिक्त सामाजिक एवं सरकारी संस्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया। बुगरासी चौकी पर विकास दरोगा जी, थाना नरसेना पर थानाध्यक्ष रामकिशोर गौतम ने ध्वजारोहण किया। वहीं दी रोजग्रोव स्कूल बुगरासी में डायरेक्ट सविता सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। विद्यालय परिसर तिरंगे की सजावट से आकर्षक दिखाई दे रहे थे। प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और देश के प्रति कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है, इसलिए सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। कई विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छोटे बच्चों ने देशभक्ति वेशभूषा में प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। इसके अतिरिक्त सरकारी व सामाजिक संस्थाओं पर भी ध्वजारोहण किया गया।0
0
Report
Advertisement
