Back
चूरू में शहीद बबलू सिंह का राजकीय अंतिम संस्कार, तिरंगा यात्रा गुंजायमान
NPNavratan Prajapat
Sept 26, 2025 11:45:42
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- चूरू
लोकेशन--चूरू
संवाददाता- नवरतन प्रजापत
मोबाइल-9414776072
शहीद बबलु सिंह अमर रहे नारो से गुंजायमान हुआ गांव,
राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार,
युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
चूरू। तहसील के गांव रिड़खला में हादसे के बाद मौत हुए सिपाही बबलू सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान गांव में यूवाओ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीद बबलु सिंह अमर रहे नारो से गुंजायमान किया। राजपुत रेजीमेंट 27कंपनी का सिपाही 28वर्षीय बबलु सिंह का आसाम के तेजपुर में हथियार प्रशिक्षण के दौरान 12 सितंबर को पेड़ की टहनी गिरने से सिर पर चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां से बबलु सिंह को आसाम के तेजपुर मिलट्री अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर बबलु सिंह को चार चलने के बाद 16 सिंतबर को गुवाहाटी के मिलट्री अस्पताल लेकर गए। जहां पर 24 की दोपहर को ईलाज के दौरान बबलु सिंह की मृत्यु हो गई। जिसका शुक्रवार को आसलखेड़ी गांव के चौक में भारत माता के नारे व बबलु सिंह अमर रहे के साथ परिजनों व ग्रामीणों ने बबलु सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही बबलु सिंह को शहीद का दर्जा दिया गया है। इस अवसर पर टू जैक राईफल बीकानेर आर्मी के सुबेदार मेजर प्रतीम सिंह के नेतृत्व में आर्मी के जवानों ने राईफल से सलामी दी। इस अवसर पर 27 राजपुत राईफल जयपुर के सुबेदार मेजर दानाराम व 27 राजपुत रेजीमेंट तेजपुर आसाम के नायब सुबेदार नत्थु सिंह आदि ने बबलु सिंह के चाचा कालू सिंह को तिरंगा सौंपा। बबलु सिंह को उसके चाचा के बेटे अमित सिंह, भरत सिंह व सुनील सिंह ने मुखांग्नि दी। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया, प्रधान दीपचन्द राहड़, पंस सदस्य विक्रम सिंह कोटवाद, विधानसभा संयोजक पदम सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इन्द्राज खिचड़, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, संपत सिंह खीवासर, जंगशेर खान पीथीसर, युवा कांग्रेस के आसिफ खान, अजित सोमासी, आदि सहित ग्रामीणों ने पुष्पचक्र व पुष्प अर्पित कर शहीद बबलु सिंह को श्रद्धांजलि दी।
इससे पूर्व घण्टेल गांव से रिड़खला गांव तक युवाओं ने बाईक पर तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें युवाओं ने बबलु सिंह अमर रहो के नारे से आसमान को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा में महाराणा प्रताप विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा को सलामी दी। सिपाही बबलु सिंह मार्च 2017 में 27 राजपुत रेजीमेंट में आर्मी में भर्ती हुआ। वर्तमान में बबलु सिंह आसाम के तेजपुर में पोस्टेड था। बबलु सिंह की 02 फरवरी 2025 को जयपुर निवासी काजल के साथ शादी हुई थी। शादी को अभी सात महिने ही हुए है। बबलु सिंह के दो बहने है। जो शादीशुदा है। बबलु सिंह अपने पिता का एकमात्र पुत्र था। बबलु सिंह घर में एक मात्र कमाने वाला था। बबलु सिंह के पिता मोहर सिंह पिछले 25 वर्षों से बिस्तर पर ही है। मोहर सिंह की रीढ की हड्डी में गंभीर समस्या है। जिसकी सेवा बबलु सिंह माता मंगेज कंवर कर रही है। बबलु सिंह अपेन माता पिता का एक इकलौता ही सहारा है। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। बबलु सिंह जुलाई के महिने अपने घर आया था। बाद अवकाश पूर्ण होने के बाद अपनी डयूटी पर चला गया। रिड़खला गांव में बबलु सिंह के शहीद होने खबर सुनते ही गांव की सभी दुकाने बंद रही। गांव में किसी के भी घर में चुल्हा नहीं जला। गांव के लोग गमगीन माहौल में बैठे थे।
बाइट __नायब सुबेदार नत्थु सिंह।
बाइट __हरलाल सहारण , विधायक चूरू।
नवरतन प्रजापत
जी मीडिया चूरू
मो. 9414776072
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VVvirendra vasinde
FollowSept 26, 2025 13:49:120
Report
APAVINASH PATEL
FollowSept 26, 2025 13:48:560
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowSept 26, 2025 13:48:470
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 26, 2025 13:48:380
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 26, 2025 13:48:290
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 26, 2025 13:48:160
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 26, 2025 13:47:58Noida, Uttar Pradesh:मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी लोकभवन में मंत्रिपरिषद की बैठक करते हुए। दिनांक 26/09/2025
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowSept 26, 2025 13:47:530
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowSept 26, 2025 13:47:440
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 26, 2025 13:47:170
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 26, 2025 13:47:070
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 26, 2025 13:46:540
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 26, 2025 13:46:420
Report
DGDeepak Goyal
FollowSept 26, 2025 13:46:330
Report