icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Eshan KhanEshan KhanFollow8 Nov 2024, 05:20 pm

झांसी में मनोज ऑटो सेंटर का भव्य शुभारंभ, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटवारी ने की शुरुआत

आज झांसी के जेल चौराहा स्थित मनोज ऑटो सेंटर का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मनोज साहू का यह तीसरा प्रतिष्ठान बुंदेलखंड में व्यापार को विकसित करते हुए अपनी सेवाएं दे रहा है जो गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रभु दयाल साहू, पंकज शुक्ला, अभिषेक सोनकिया, अशोक गुप्ता, प्रीति पाल सिंह बिट्टू और वीरेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मनोज साहू को बधाई दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झाझा स्टेशन पर गर्भवती यात्री के प्रसव में RPF की तत्परता, मातृत्व शक्ति

Jamui, Bihar:जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को RPF की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल सामने आई। हैदराबाद से समस्तीपुर जा रही दरभंगा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को झाझा स्टेशन पहुंचते ही अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात RPF महिला कांस्टेबल एकता ने तत्काल मोर्चा संभाला और ऑपरेशन ‘मातृत्व शक्ति’ के तहत महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। गाड़ी संख्या 17007 अप दरभंगा एक्सप्रेस करीब 11:04 बजे प्लेटफार्म संख्या-3 पर पहुंची थी। महिला यात्री संगीता कुमारी अपने पति मुकेश मांझी के साथ जनरल कोच में यात्रा कर रही थीं। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उन्हें ट्रेन से उतारा गया। महिला कांस्टेबल एकता ने स्टेशन मास्टर, झाझा से समन्वय कर तत्काल स्ट्रेचर और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद संगीता कुमारी को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल, झाझा भेजा गया, जहां उनकी सकुशल डिलीवरी हुई। महिला और नवजात दोनों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। मुकेश मांझी मुजफ्फरपुर जिले के सुस्ता थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के रहने वाले हैं। लिहाजा, समय पर RPF, GRP, स्टेशन मास्टर और एंबुलेंस सेवा के बीच हुए त्वरित समन्वय से महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सका। बहरहाल, महिला कांस्टेबल एकता की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।
0
0
Report

सरायकेला में डकैती प्लान कर रहे 6 अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला : डकैती की योजना बनाते 6 अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार。 सरायकेला-: चौका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है。 जिला एसपी मनोज स्वर्गीय ने चौका थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 6 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि मतकमडीह पंचायत के चुटीयाखाल टोला स्थित बंद पड़े नव प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ अपराधी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना पर एसडीपीओ चांडिल शिवप्रकाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और मौके से 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया。 एसपी ने बताया कि चौका थाना क्षेत्र में 20 अगस्त और 4 सितंबर 2026 को दो लूट की घटनाएं हुई थीं। 19 अगस्त को बनसा शराब दुकान में लूट का प्रयास और उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप पर लूट, वहीं 3 सितंबर को घाटडुलमी स्थित माउंट 10 व्यू होटल में लूट की घटना हुई थी। इसी के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व चांडिल एसडीपीओ कर रहे थे और इसमें चौका व कुचाई थाना प्रभारी भी शामिल थे। पहली घटना में 3 और दूसरी घटना में 4 अभियुक्त शामिल थे। इनके अलावा पर्दे के पीछे दो और लोग थे जिन्होंने हथियार सप्लाई किया और पूरी प्लानिंग की थी। कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें म नसा सिंह मुंडा जो पुराना अपराधी है और कई बार जेल जा चुका है, उसके साथ चम्बुराम मुंडा, सोमा मुंडा उर्फ सब्जी, देबेन मुंडा, सोमा मुंडा उर्फ करपा और रामजीत मुंडा शामिल हैं。 इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 3 पिस्टल, लोहे का हथौड़ा, दाउली और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। आगे अनुसंधान जारी है और जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
0
0
Report

चुनाव आयोग के सामने बदहाली: पल्ला-बख्तावरपुर सड़क पर गड्ढे और जलजमाव, लोग परेशान

New Delhi, Delhi:दिल्ली के पल्ला-बख्तावरपुर गांव की सड़कें बारिश के बाद बदहाल हैं. सड़क पर गड्ढे और जलजमाव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हैरानी की बात ये है कि चुनाव आयोग के दफ्तर के ठीक सामने सड़क की ये हालत है, जहां रेवेन्यू, MCD, PWD और फ्लड विभाग के अधिकारियों का लगातार आना-जाना रहता है. आखिर अधिकारियों की नजर इस बदहाल सड़क पर क्यों नहीं पड़ रही? ये तस्वीरें दिल्ली के पल्ला-बख्तावरपुर गांव की हैं... जहां बारिश ने सड़क की सूरत बिगाड़कर रख दी है. कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे हैं तो कहीं पानी का सैलाब... हालात ऐसे कि राहगीरों को समझ ही नहीं आता कि सड़क कहां खत्म हो रही है और गड्ढा कहां शुरू हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क की बदहाली आम लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है, उसी सड़क के ठीक सामने चुनाव आयोग का दफ्तर मौजूद है। यहां रेवेन्यू डिपार्टमेंट, MCD, PWD और फ्लड विभाग के अधिकारियों का लगातार आना-जाना रहता है। लेकिन सरकारी दफ्तरों के बीच मौजूद इस खस्ताहाल सड़क की तस्वीर अधिकारियों की नजरों से कैसे ओझल है. ये बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये कोई सामान्य सड़क नहीं है। इस रास्ते से आसपास की कई कॉलोनियां और गांव जुड़े हुए हैं। सड़क के आसपास सरकारी स्कूल भी मौजूद हैं, जिसकी वजह से बच्चों और अभिभावकों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। बारिश होते ही सड़क पर इतना जलजमाव हो जाता है कि गड्ढे दिखाई तक नहीं देते। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया। शिकायतें की गईं. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. सवाल है क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद टूटेगी? एक तरफ दिल्ली को बेहतर सड़क और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने के दावे किए जाते हैं... दूसरी तरफ चुनाव आयोग जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के सामने ही सड़क की ये तस्वीरें सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब इस सड़क की सुध लेते हैं और कब गड्ढों और जलजमाव से परेशान लोगों को राहत मिलती है।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान; 82 आबकारी मामले दर्ज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान शुरू कर दिया है. छतरपुर सीमावर्ती जिला है, जहां से उत्तर प्रदेश की बॉर्डर लगती है, इसलिए यहां शराब तस्करी की संभावना ज्यादा रहती है. एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिर की सूचना और सर्चिंग के दौरान पुलिस ने पिछले 24 घंटे में सभी थानों में कुल 82 आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज किए हैं. जहां-जहां महुआ और अन्य तरीकों से अवैध शराब बनाने की सूचना थी, वहां जिला स्तर की विशेष टीमों ने दबिश दी. एसपी ने बताया कि आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी अवैध शराब बनने या बिकने की सूचना मिले तो पुलिस का सहयोग करें. सागर में दर्ज FIR के मुख्य सरगना रवि लखेरा के तार छतरपुर से जुड़े होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि सागर पुलिस की FIR में जो भी नाम सामने आएंगे और छतरपुर से कनेक्शन मिलेगा, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा और स्थानीय नेटवर्क को भी तोड़ा जाएगा. पुलिस ने विशेष रूप से हरपालপুর, नौगांव और बड़ा मलहरा जैसे इंटरस्टेट बॉर्डर वाले थाना क्षेत्रों में SDOP और थाना टीमों की विशेष दबिश बढ़ा दी है.
0
0
Report

दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में 54 वर्षीय विक्रम सिंह की हत्या: 7 गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:मृतक के घर के बाहर से घटनाक्रम बताते हुए और सीसीटीवी कैमरा दिखाते हुए शनिवार रात को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना शेत्र के किलोकरी गांव में नार्थ ईस्ट के एक 54 वर्षीय व्यक्ति की कुछ लोगो ने पीट पीट कर हत्या कर दी. शनिवार रात लगभग 11:30 बजे कुछ ढाबे और डिलीवरी कर्मचारी नशे में शोर मचा रहे थे उसी दौरान तीसरी मंज़िल में रहने वाले 54 वर्षीय विक्रम सिंह ने आपत्ति जतायी तो उनके घर पर आके उनपर पर जानलेवा हमला किया. लात घुसो से उनकी पिटाई की, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी भी हैं जिसमे देखा जा सकता हैं की 8 लोग पिटायी करने बाद सीडीओ से नीचे उतर रहे हैं. और दूसरे सीसीटीवी में परिवार के लोग मृतक को गंभीर हालत में नीचे जाते दिखायी दे रहे हैं मृतक पेशे से रिटायर्ड संगीतकार थे जो संगीत सिखाते भी थे और मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले थे. पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगो को गिरफ्तार किया हैं और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया हैं.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली सनलाइट कॉलोनी में 54 वर्षीय विक्रम सिंह की पीट-पीट कर हत्या, 7 गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:शनिवार रात को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना शेत्र के किलोकरी गांव में नार्थ ईस्ट के एक 54 वर्षीय व्यक्ति की कुछ लोगो ने पीट पीट कर हत्या कर दी. शनिवार रात लगभग 11:30 बजे कुछ ढाबे और डिलीवरी कर्मचारी नशे में शोर मचा रहे थे उसी दौरान तीसरी मंज़िल में रहने वाले 54 वर्षीय विक्रम सिंह ने आपत्ति जतायी तो उनके घर पर आके उनपर पर जानलेवा हमला किया. लात घुसो से उनकी पिटाई की, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी भी हैं जिसमे देखा जा सकता हैं की 8 लोग पिटायी करने बाद सीडीओ से नीचे उतर रहे हैं. और दूसरे सीसीटीवी में परिवार के लोग मृतक को गंभीर हालत में नीचे जाते दिखायी दे रहे हैं मृतक पेशे से रिटायर्ड संगीतकार थे जो संगीत सिखाते भी थे और मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले थे. पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगो को गिरफ्तार किया हैं और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया हैं.
0
0
Report

बंथरा में ड्राइविंग टेस्ट केंद्र से लाइसेंस परीक्षा 14 सितम्बर से शुरू

Noida, Uttar Pradesh:ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब बंथरा में देना होगा टेस्ट। 14 सितंबर से बंथरा स्थित चालक प्रशिक्षण एवं ड्राइविंग टेस्ट केंद्र (ADTC) शुरू होगा। अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को इसी केंद्र पर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाएगा। केंद्र का संचालन निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा; यह करीब 3 महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है। तकनीकी कारणों से रुका संचालन अब परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन की मंजूरी के बाद शुरू होगा। फिलहाल सारथी पोर्टल 4.0 की लॉगिन आईडी उपलब्ध नहीं है, इसलिए टेस्टिंग प्राविधिक निरीक्षक प्रशांत कुमार की निगरानी में होगी। टेस्ट के परिणाम बाद में सारथी पोर्टल 4.0 पर दर्ज किए जाएंगे। केंद्र संचालक कंपनी को 13 सितंबर तक सभी जरूरी मानक और व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए केंद्र का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी। टेस्टिंग ट्रैक पर दो दर्जन से अधिक कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग और उसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र संचालक की होगी।
0
0
Report
Advertisement

पन्ना-सतना नेशनल हाईवे गड्ढों से जर्जर, ट्रक-बस चालक परेशान

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना और सतना जिले को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे गड्ढों से भरा है. गहरे गड्ढे होने से छोटे और बड़े वाहन चालक परेशान हैं; सुधार की गुहार लगाई जा रही है. NHAI विभाग सक्षम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की नहीं सुनता. नेशनल हाईवे 39 पन्ना जिले के देवेंद्रनगर से पन्ना होते हुए बमीठा छतरपुर को की ओर जाने वाला पूरी तरह जर्जर हो चुका है. गड्ढों से भरे इस रास्ते पर चलना राहगीरों के लिए दूभर हो रहा है. छोटे-मोटे गड्ढे नहीं, दो-तीन फीट गहराई और 8-10 फीट लंबाई-चौड़ाई के गड्ढों में चलना बड़े वाहनों के लिए भी खतरे से खाली नहीं है. ट्रक, यात्री बसें और सड़क पर चलने वाले वाहन चालक भय और शंका के बीच अपना सफर कर रहे हैं. बारिश के मौसम में पानी से गड्ढे भर जाते हैं और वाहन चालकों को अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि गड्ढा कितना गहरा है. इन गड्ढों में गाड़ियों को निकालना जोखिम भरा होता है. मडला घाटियों में आए दिन ट्रक पलटते हैं. दुर्घटना की वजह से जाम लगता है. लेकिन इन गड्ढों को भरने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. इस नेशनल हाईवे से गुजरते समय सतना की ओर टोल टैक्स वसूल किया जाता है; ऐसे में गड्ढों भरी सड़क का सफर करके टोल टैक्स चुकाने में लोगों को परेशानी होती है. शिकायतों के बावजूद एनएचएआई ने पुख्ता सुधार नहीं किया. बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति बदत्तर हो रही है.
0
0
Report

IMD alert: बिहार के 19 जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में इन दिनों मानसून ऐक्टिव है । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के करीब 19 जिलों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर और उत्तर-मध्य बिहार के इलाकों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फुरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार समेत 19 जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि पूरे दिन लगातार मूसलाधार बारिश नहीं होगी, लेकिन छोटे-छोटे स्पेल में तेज बौछारें जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। दूसरी ओर, दक्षिण बिहार की बात करें तो पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास और भोजपुर जैसे जिलों में उत्तर बिहार के मुकाबले बारिश का असर थोड़ा कम रहेगा। यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन IMD की ओर से यहां के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश और बादलों के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव: प्रशासन की तैयारी तेज, चरणवार मतदान तिथि तय

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभागीय आयुक्त खजान सिंह ने अधिकारियों और विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी, सहायक प्रभारी एवं प्रभारी लेखकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चुनावी व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पहले चरण में चित्तौड़गढ़, बेगूं और रावतभाटा में 9 सितंबर को मतदान होगा, जिसके लिए मतदान दल 8 सितंबर को रवाना होंगे। दूसरे चरण में निंबाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, अकोला और कपासन में 11 सितंबर को मतदान होगा। इसके लिए दल 10 सितंबर को रवाना होंगे। बैठक के बाद संभागीय आयुक्त ने मेजर नटवर स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top