Back
मनमोहन सिंह की जयंती: कांग्रेस की रणनीति कैसे बदली?
UMUJJWAL MISHRA
Sept 26, 2025 08:37:15
Ranchi, Jharkhand
आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर रांची स्थित प्रेस क्लब में मनाया गया , और मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया,जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि आज शिक्षा विभाग के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में हम सभी मिलकर देश के महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी सुधारक और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की 93वीं जयंती मना रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. सिंह के जीवन और उनके योगदान पर आधारित पुस्तकों का विमोचन हमारे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ साथियों द्वारा किया गया है।
हम सभी भलीभांति जानते हैं कि डॉ. मनमोहन सिंह जी ने इस देश की प्रगति और उन्नति के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। चाहे वह विदेशी नीति के विशेषज्ञ के रूप में हो, आर्थिक सलाहकार और योजना आयोग के पदाधिकारी के रूप में हो, वित्त मंत्री के रूप में हो या फिर प्रधानमंत्री के रूप में—हर भूमिका में उन्होंने भारत को नई दिशा और ऊँचाई दी।
देश के उदारीकरण, मजबूत अर्थव्यवस्था और 6.5% की औसत विकास दर स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है। उनके नेतृत्व में भारत ने बुनियादी ढाँचे और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई और महाशक्ति बनने की राह पर कदम बढ़ाए।
लेकिन अफसोस की बात यह है कि उनके द्वारा चलाई गई कई योजनाएँ आज के समय में वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा समाप्त की जा रही हैं। देश की बहुमूल्य संपत्तियों को बेचा जा रहा है, जबकि डॉ. सिंह का सपना आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का था।
आज, उनकी जयंती के अवसर पर, मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह करना चाहता हूँ कि वे भी डॉ. मनमोहन सिंह जी के बताए गए आदर्शों और मार्गदर्शन पर चलें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और देश के हित में भी होगा।
बाइट: सुरेश कुमार बैठा (कांके विधायक कांग्रेस)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement

0
Report
AAAteek Ahmed
FollowSept 26, 2025 09:49:060
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowSept 26, 2025 09:48:580
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 26, 2025 09:48:510
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 26, 2025 09:48:420
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 26, 2025 09:48:340
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 26, 2025 09:48:250
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowSept 26, 2025 09:48:130
Report
PKPushpender Kumar
FollowSept 26, 2025 09:47:450
Report
MSMrinal Sinha
FollowSept 26, 2025 09:47:280
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 26, 2025 09:47:180
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 26, 2025 09:47:100
Report
MSManish Shanker
FollowSept 26, 2025 09:47:000
Report
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowSept 26, 2025 09:46:280
Report